< Poslovice 17 >
1 Bolji je zalogaj suha hljeba s mirom nego kuæa puna poklane stoke sa svaðom.
सुख-शांति के वातावरण में सूखी रोटी का भोजन कलहपूर्ण उत्सव-भोज से कहीं अधिक उत्तम है.
2 Razuman sluga biæe gospodar nad sinom sramotnijem i s braæom æe dijeliti našljedstvo.
चतुर, बुद्धिमान सेवक उस पुत्र पर शासन करेगा, जिसका चालचलन लज्जास्पद है.
3 Topionica je za srebro i peæ za zlato, a srca iskušava Gospod.
चांदी की परख कुठाली से तथा स्वर्ण की भट्टी से की जाती है, किंतु हृदयों की परख याहवेह करते हैं.
4 Zao èovjek pazi na usne zle, a lažljivac sluša jezik pakostan.
दुष्ट अनर्थ में रुचि लेता रहता है; झूठा व्यक्ति विनाशकारी जीभ पर ध्यान देता है.
5 Ko se ruga siromahu, sramoti stvoritelja njegova; ko se raduje nesreæi, neæe ostati bez kara.
जो निर्धन को उपहास का पात्र बनाता है, वह उसके सृजनहार का उपहास करता है; और जो दूसरों की विपत्ति को देख आनंदित होता है, निश्चयतः दंड प्राप्त करता है.
6 Vijenac su starcima unuci, a slava sinovima oci njihovi.
वयोवृद्धों का गौरव उनके नाती-पोतों में होता है, तथा संतान का गौरव उनके माता-पिता में.
7 Ne prilièi bezumnom visoka besjeda, akamoli knezu lažljiva besjeda.
अशोभनीय होती है मूर्ख द्वारा की गई दीर्घ बात; इससे कहीं अधिक अशोभनीय होती है प्रशासक द्वारा की गई झूठी बात.
8 Poklon je dragi kamen onome koji ga prima, kuda se god okrene napreduje.
वह, जो घूस देता है, उसकी दृष्टि में घूस जादू-समान प्रभाव डालता है; इसके द्वारा वह अपना कार्य पूर्ण कर ही लेता है.
9 Ko pokriva prijestup, traži ljubav; a ko ponavlja stvar, rastavlja glavne prijatelje.
प्रेम का खोजी अन्य के अपराध पर आवरण डालता है, किंतु वह, जो अप्रिय घटना का उल्लेख बार-बार करता है, परम मित्रों तक में फूट डाल देता है.
10 Ukor tišti razumnoga veæma nego ludoga sto udaraca.
बुद्धिमान व्यक्ति पर एक डांट का जैसा गहरा प्रभाव पड़ता है, मूर्ख पर वैसा प्रभाव सौ लाठी के प्रहारों से भी संभव नहीं है.
11 Zao èovjek traži samo odmet, ali æe se ljut glasnik poslati na nj.
दुष्ट का लक्ष्य मात्र विद्रोह ही हुआ करता है; इसके दमन के लिए क्रूर दूत भेजा जाना अनिवार्य हो जाता है.
12 Bolje je da èovjeka srete medvjedica kojoj su oteti medvjediæi, nego bezumnik u svom bezumlju.
किसी मूर्ख की मूर्खता में उलझने से उत्तम यह होगा, कि उस रीछनी से सामना हो जाए, जिसके बच्चे छीन लिए गए हैं.
13 Ko vraæa zlo za dobro, neæe se zlo odmaæi od kuæe njegove.
जो व्यक्ति किसी हितकार्य का प्रतिफल बुराई कार्य के द्वारा देता है, उसके परिवार में बुराई का स्थायी वास हो जाता है.
14 Ko poène svaðu, otvori ustavu vodi; zato prije nego se zametne, proði se raspre.
कलह का प्रारंभ वैसा ही होता है, जैसा विशाल जल राशि का छोड़ा जाना; तब उपयुक्त यही होता है कि कलह के प्रारंभ होते ही वहां से पलायन कर दिया जाए.
15 Ko opravda krivoga i ko osudi pravoga, obojica su gad Gospodu.
याहवेह की दृष्टि में दोनों ही घृणित हैं; वह, जो दोषी को छोड़ देता है तथा जो धर्मी को दोषी घोषित कर देता है.
16 Na što je blago bezumnome u ruci kad nema razuma da pribavi mudrost?
ज्ञानवर्धन के लिए किसी मूर्ख के धन का क्या लाभ? जब उसे ज्ञान का मूल्य ही ज्ञात नहीं है.
17 U svako doba ljubi prijatelj, i brat postaje u nevolji.
मित्र वह है, जिसका प्रेम चिरस्थायी रहता है, और भाई का अस्तित्व विषम परिस्थिति में सहायता के लिए ही होता है.
18 Èovjek bezuman daje ruku i jamèi se za prijatelja svojega.
वह मूर्ख ही होता है, जो हाथ पर हाथ मारकर शपथ करता तथा अपने पड़ोसी के लिए आर्थिक ज़मानत देता है.
19 Ko miluje svaðu, miluje grijeh; ko podiže uvis vrata svoja, traži pogibao.
जो कोई झगड़े से प्यार रखता है, वह पाप से प्यार करता है; जो भी एक ऊंचा फाटक बनाता है विनाश को आमंत्रित करता है.
20 Ko je opaka srca, neæe naæi dobra; i ko dvolièi jezikom, pašæe u zlo.
कुटिल प्रवृत्ति का व्यक्ति अवश्य ही विपत्ति में जा पड़ेगा; वैसे ही वह भी, जो झूठ बोलने वाला है.
21 Ko rodi bezumna, na žalost mu je, niti æe se radovati otac luda.
वह, जो मन्दबुद्धि पुत्र को जन्म देता है, अपने ही ऊपर शोक ले आता है; मूर्ख के पिता के समक्ष आनंद का कोई विषय नहीं रह जाता.
22 Srce veselo pomaže kao lijek, a duh žalostan suši kosti.
आनंदित हृदय स्वास्थ्य देनेवाली औषधि है, किंतु टूटा दिल अस्थियों को तक सुखा देता है.
23 Bezbožnik prima poklon iz njedara da prevrati putove pravdi.
दुष्ट गुप्त रूप से घूस लेता रहता है, कि न्याय की नीति को कुटिल कर दे.
24 Razumnomu je na licu mudrost, a oèi bezumniku vrljaju nakraj zemlje.
बुद्धिमान सदैव ज्ञान की ही खोज करता रहता है, किंतु मूर्ख का मस्तिष्क विचलित होकर सर्वत्र भटकता रहता है.
25 Žalost je ocu svojemu sin bezuman, i jad roditeljci svojoj.
मूर्ख पुत्र अपने पिता के लिए शोक का कारण होता है और जिसने उसे जन्म दिया है उसके हृदय की कड़वाहट का कारण.
26 Nije dobro globiti pravednika, ni da knezovi biju koga što je radio pravo.
यह कदापि उपयुक्त नहीं है कि किसी धर्मी को दंड दिया जाए, और न किसी सज्जन पर प्रहार किया जाए.
27 Usteže rijeèi svoje èovjek koji zna, i tiha je duha èovjek razuman.
ज्ञानी जन शब्दों पर नियंत्रण रखता है, और समझदार जन शांत बना रहता है.
28 I bezuman kad muèi, misli se da je mudar, i razuman, kad stiskuje usne svoje.
जब तक मूर्ख मौन रहता है, बुद्धिमान माना जाता है, उसे उस समय तक बुद्धिमान समझा जाता है, जब तक वह वार्तालाप में सम्मिलित नहीं होता.