< Brojevi 23 >
1 I reèe Valam Valaku: naèini mi ovdje sedam oltara, i pripravi mi ovdje sedam telaca i sedam ovnova.
और बल'आम ने बलक़ से कहा, “मेरे लिए यहाँ सात मज़बहे बनवा दे, और सात बछड़े और सात मेंढे मेरे लिए यहाँ तैयार कर रख।”
2 I uèini Valak kako mu reèe Valam; i prinese Valak s Valamom na svakom oltaru po jedno tele i ovna.
बलक़ ने बल'आम के कहने के मुताबिक़ किया, और बलक़ और बल'आम ने हर मज़बह पर एक बछड़ा और एक मेंढा चढ़ाया।
3 Pa reèe Valam Valaku: stoj kod svoje žrtve paljenice; a ja idem eda bih se sreo s Gospodom, pa što mi javi kazaæu ti. I on otide sam.
फिर बल'आम ने बलक़ से कहा, “तू अपनी सोख़्तनी क़ुर्बानी के पास खड़ा रह, और मैं जाता हूँ, मुम्किन है कि ख़ुदावन्द मुझ से मुलाक़ात करने को आए। इसलिए जो कुछ वह मुझ पर ज़ाहिर करेगा, मैं तुझे बताऊँगा।” और वह एक बरहना पहाड़ी पर चला गया।
4 I srete Bog Valama, a on mu reèe: sedam oltara spremih, i prinesoh po tele i ovna na svakom oltaru.
और ख़ुदा बल'आम से मिला; उसने उससे कहा “मैंने सात मज़बहे तैयार किए हैं और उन पर एक — एक बछड़ा और एक — एक मेंढा चढ़ाया है।”
5 A Gospod metnu rijeèi u usta Valamu, i reèe: vrati se k Valaku i tako mu reci.
तब ख़ुदावन्द ने एक बात बल'आम के मुँह में डाली और कहा कि “बलक़ के पास लौट जा, और यूँ कहना।”
6 I vrati se k njemu, a on stajaše kod žrtve svoje paljenice i svi knezovi Moavski.
तब वह उसके पास लौट कर आया और क्या देखता है, कि वह अपनी सोख़्तनी क़ुर्बानी के पास मोआब के सब हाकिमों के साथ खड़ा है।
7 A on otvori prièu svoju, i reèe: iz Arama dovede me Valak car Moavski s planine istoène, govoreæi: hodi, prokuni mi Jakova, hodi, naruži Izrailja.
तब उसने अपनी मिसाल शुरू' की, और कहने लगा, “बलक़ ने मुझे अराम से, या'नी शाह — ए — मोआब ने पश्चिम के पहाड़ों से बुलवाया, कि आ जा, और मेरी ख़ातिर या'क़ूब पर ला'नत कर, आ, इस्राईल को फटकार!
8 Kako bih kleo onoga koga ne kune Bog? ili kako bih ružio onoga koga Gospod ne ruži?
मैं उस पर ला'नत कैसे करूँ, जिस पर ख़ुदा ने ला'नत नहीं की? मैं उसे कैसे फटकारूँ, जिसे ख़ुदावन्द ने नहीं फटकारा
9 Jer svrh stijena vidim ga, i s humova gledam ga. Gle, ovaj æe narod nastavati sam, i s drugim narodima neæe se pomiješati.
चट्टानों की चोटी पर से वह मुझे नज़र आते हैं, और पहाड़ों पर से मैं उनको देखता हूँ। देख, यह वह क़ौम है जो अकेली बसी रहेगी, और दूसरी क़ौमों के साथ मिल कर इसका शुमार न होगा।
10 Ko æe izbrojiti prah Jakovljev i broj od èetvrti Izrailja? Da bih ja umro smræu pravednièkom, i kraj moj da bi bio kao njihov!
या'क़ूब की गर्द के ज़र्रों को कौन गिन सकता है, और बनी इस्राईल की चौथाई को कौन शुमार कर सकता है? काश, मैं सादिक़ों की मौत मरूँ और मेरी 'आक़बत भी उन ही की तरह हो।”
11 Tada reèe Valak Valamu: šta to radiš od mene? Ja te dozvah da prokuneš neprijatelje moje, a gle, ti blagosiljaš jednako.
तब बलक़ ने बल'आम से कहा, “ये तूने मुझ से क्या किया? मैंने तुझे बुलवाया ताकि तू मेरे दुश्मनों पर ला'नत करे, और तू ने उनको बरकत ही बरकत दी।”
12 A on odgovori i reèe: zar neæu paziti i govoriti ono što mi je Gospod metnuo u usta?
उसने जवाब दिया और कहा क्या मैं उसी बात का ख़याल न करूँ, जो ख़ुदावन्द मेरे मुँह में डाले?'
13 Tada mu reèe Valak: hodi sa mnom na drugo mjesto, odakle æeš ga vidjeti; samo mu kraj vidiš, a svega ga ne vidiš; prokuni mi ga odande.
फिर बलक़ ने उससे कहा, “अब मेरे साथ दूसरी जगह चल, जहाँ से तू उनको देख भी सकेगा; वह सब के सब तो तुझे नहीं दिखाई देंगे, लेकिन जो दूर दूर पड़े हैं उनको देख लेगा; फिर तू वहाँ से मेरी ख़ातिर उन पर ला'नत करना।”
14 I dovede ga u polje Zofim, navrh Fazge, i naèini sedam oltara, i prinese na svakom oltaru po jedno tele i ovna.
तब वह उसे पिसगा की चोटी पर, जहाँ ज़ोफ़ीम का मैदान है ले गया; वहीं उसने सात मज़बहे बनाए और हर मज़बह पर एक — एक बछड़ा और एक मेंढा चढ़ाया।
15 Tada Valam reèe Valaku: stoj tu kod žrtve svoje paljenice, a ja idem onamo na susret Gospodu.
तब उसने बलक़ से कहा, “तू यहाँ अपनी सोख़्तनी क़ुर्बानी के पास ठहरा रह, जब कि मैं उधर जाकर ख़ुदावन्द से मिल कर आऊँ।”
16 I srete Gospod Valama, i metnu mu rijeè u usta, i reèe: vrati se k Valaku, i tako govori.
और ख़ुदावन्द बल'आम से मिला, और उसने उसके मुँह में एक बात डाली, और कहा, “बलक़ के पास लौट जा, और यूँ कहना।”
17 I doðe k njemu, a on stajaše kod žrtve svoje paljenice i s njim knezovi Moavski; i reèe Valak: šta veli Gospod?
और जब वह उसके पास लौटा तो क्या देखता है, कि वह अपनी सोख़्तनी क़ुर्बानी कि पास मोआब के हाकिमों के साथ खड़ा है। तब बलक़ ने उससे पूछा, “ख़ुदावन्द ने क्या कहा है?”
18 A on otvori prièu svoju, i reèe: ustani Valaèe, i poslušaj, èuj me sine Seforov!
तब उसने अपनी मिसाल शुरू' की और कहने लगा, “उठ ऐ बलक़, और सुन, ऐ सफ़ोर के बेटे! मेरी बातों पर कान लगा,
19 Bog nije èovjek da laže, ni sin èovjeèji da se pokaje. Što kaže neæe li uèiniti, i što reèe neæe li izvršiti?
ख़ुदा इंसान नहीं कि झूठ बोले, और न वह आदमज़ाद है कि अपना इरादा बदले। क्या, जो कुछ उसने कहा उसे न करे? या, जो फ़रमाया है उसे पूरा न करे?
20 Gle, primih da blagoslovim; jer je on blagoslovio, a ja neæu poreæi.
देख, मुझे तो बरकत देने का हुक्म मिला है; उसने बरकत दी है, और मैं उसे पलट नहीं सकता।
21 Ne gleda na bezakonje u Jakovu ni na nevaljalstvo u Izrailju; Gospod je njegov s njim, i graja u njemu kao car kad nadvlada.
वह या'क़ूब में बदी नहीं पाता, और न इस्राईल में कोई ख़राबी देखता है। ख़ुदावन्द उसका ख़ुदा उसके साथ है, और बादशाह के जैसी ललकार उन लोगों के बीच में है।
22 Bog ga je izveo iz Misira, on mu je kao snaga jednorogova.
ख़ुदा उनको मिस्र से निकाल कर लिए आ रहा है, उनमें जंगली साँड के जैसी ताक़त है।
23 Jer nema èini na Jakova ni vraèanja na Izrailja; u ovo doba govoriæe se o Jakovu i o Izrailju, što je uèinio Bog.
या'क़ूब पर कोई जादू नहीं चलता, और न इस्राईल के ख़िलाफ़ फ़ाल कोई चीज़ है; बल्कि या'क़ूब और इस्राईल के हक़ में अब यह कहा जाएगा, कि ख़ुदा ने कैसे कैसे काम किए।
24 Evo, narod æe ustati kao silan lav, i kao laviæ skoèiæe; neæe leæi dokle ne pojede lova i popije krvi pobijenijeh.
देख, यह गिरोह शेरनी की तरह उठती है। और शेर की तरह तन कर खड़ी होती है। वह अब नहीं लेटने को, जब तक शिकार न खा ले। और मक़तूलों का ख़ून न पी ले।”
25 Tada reèe Valak Valamu: nemoj ga ni kleti ni blagosiljati.
तब बलक़ ने बल'आम से कहा, “न तो तू उन पर ला'नत ही कर और न उनको बरकत ही दे।”
26 A Valam odgovori Valaku: nijesam li ti kazao da æu èiniti što mi god Gospod kaže?
बल'आम ने जवाब दिया, और बलक़ से कहा, “क्या मैंने तुझ से नहीं कहा कि जो कुछ ख़ुदावन्द कहे, वही मुझे करना पड़ेगा?”
27 A Valak reèe Valamu: hodi, odvešæu te na drugo mjesto; da ako Bogu bude volja da mi ga odande prokuneš.
तब बलक़ ने बल'आम से कहा, “अच्छा आ, मैं तुझ को एक और जगह ले जाऊँ; शायद ख़ुदा को पसन्द आए कि तू मेरी ख़ातिर वहाँ से उन पर ला'नत करे।”
28 I odvede Valak Valama navrh Fegora, koji gleda u pustinju.
तब बलक़ बल'आम को फ़गूर की चोटी पर, जहाँ से यशीमोन नज़र आता है ले गया।
29 I reèe Valam Valaku: naèini mi ovdje sedam oltara, i pripravi mi ovdje sedam telaca i sedam ovnova.
और बल'आम ने बलक़ से कहा कि “मेरे लिए यहाँ सात मज़बहे बनवा और सात बैल और सात ही मेंढे मेरे लिए तैयार कर रख।”
30 I uèini Valak kako reèe Valam i prinese žrtvu po tele i ovna na svakom oltaru.
चुनाँचे बलक़ ने, जैसा बल'आम ने कहा वैसा ही किया और हर मज़बह पर एक बैल और एक मेंढा चढ़ाया।