< Luki 17 >
1 A uèenicima reèe: nije moguæe da ne doðu sablazni; ali teško onome s koga dolaze;
इसके बाद अपने शिष्यों से प्रभु येशु ने कहा, “यह असंभव है कि ठोकरें न लगें किंतु धिक्कार है उस व्यक्ति पर, जो ठोकर का कारण है.
2 Bolje bi mu bilo da mu se vodenièni kamen objesi o vratu, i da ga bace u more, nego da sablazni jednoga od ovijeh malijeh.
इसके बजाय कि वह निर्बलों के लिए ठोकर का कारण बने, उत्तम यह होता कि उसके गले में चक्की का पाट बांधकर उसे गहरे समुद्र में फेंक दिया जाता.
3 Èuvajte se. Ako ti sagriješi brat tvoj, nakaraj ga; pa ako se pokaje, oprosti mu.
इसलिये तुम स्वयं के प्रति सावधान रहो. “यदि तुम्हारा भाई या बहन अपराध करे तो उसे डांटो और यदि वह मन फिराए तो उसे क्षमा कर दो.
4 I ako ti sedam puta na dan sagriješi, i sedam puta na dan doðe k tebi i reèe: kajem se, oprosti mu.
यदि वह एक दिन में तुम्हारे विरुद्ध सात बार भी अपराध करे और सातों बार तुमसे आकर कहे, ‘मुझे इसका पछतावा है,’ तो उसे क्षमा कर दो.”
5 I rekoše apostoli Gospodu: dometni nam vjere.
प्रेरितों ने उनसे विनती की, “प्रभु, हमारे विश्वास को बढ़ा दीजिए.”
6 A Gospod reèe: kad biste imali vjere koliko zrno gorušièno, i rekli biste ovome dubu: išèupaj se i usadi se u more, i poslušao bi vas.
प्रभु येशु ने उत्तर दिया, “यदि तुम्हारा विश्वास राई के बीज के बराबर भी हो, तो तुम इस शहतूत के पेड़ को यह आज्ञा देते, ‘उखड़ जा और जाकर समुद्र में लग जा!’ तो यह तुम्हारी आज्ञा का पालन करता.
7 Koji pak od vas kad ima slugu koji ore ili èuva stoku pa kad doðe iz polja, reèe mu: hodi brzo i sjedi za trpezu?
“क्या तुममें से कोई ऐसा है, जिसके खेत में काम करने या भेड़ों की रखवाली के लिए एक दास हो और जब वह दास खेत से लौटे तो वह दास से कहे, ‘आओ, मेरे साथ भोजन करो’?
8 Nego ne kaže li mu: ugotovi mi da veèeram, i zapregni se te mi služi dok jedem i pijem, pa onda i ti jedi i pij?
क्या वह अपने दास को यह आज्ञा न देगा, ‘मेरे लिए भोजन तैयार करो और मुझे भोजन परोसने के लिए तैयार हो जाओ. मैं भोजन के लिए बैठ रहा हूं. तुम मेरे भोजन समाप्त करने के बाद भोजन कर लेना?’
9 Eda li æe on zahvaliti sluzi tome kad svrši što mu se zapovjedi? Ne vjerujem.
क्या वह अपने दास का आभार इसलिये मानेगा कि उसने उसे दिए गए आदेशों का पालन किया है? नहीं!
10 Tako i vi kad svršite sve što vam je zapovjeðeno, govorite: mi smo zaludne sluge, jer uèinismo što smo bili dužni èiniti.
यही तुम सबके लिए भी सही है: जब तुम वह सब कर लो, जिसकी तुम्हें आज्ञा दी गई थी, यह कहो: ‘हम अयोग्य सेवक हैं. हमने केवल अपना कर्तव्य पूरा किया है.’”
11 I kad iðaše u Jerusalim, on prolažaše izmeðu Samarije i Galileje.
येरूशलेम नगर की ओर बढ़ते हुए प्रभु येशु शमरिया और गलील प्रदेश के बीच से होते हुए जा रहे थे.
12 I kad ulažaše u jedno selo sretoše ga deset gubavijeh ljudi, koji staše izdaleka,
जब वह गांव में प्रवेश कर ही रहे थे, उनकी भेंट दस कोढ़ रोगियों से हुई, जो दूर ही खड़े रहे.
13 I podigoše glas govoreæi: Isuse uèitelju! pomiluj nas.
उन्होंने दूर ही से पुकारते हुए प्रभु येशु से कहा, “स्वामी! प्रभु येशु! हम पर कृपा कीजिए!”
14 I vidjevši ih reèe im: idite i pokažite se sveštenicima. I oni iduæi oèistiše se.
उन्हें देख प्रभु येशु ने उन्हें आज्ञा दी, “जाकर पुरोहितों द्वारा स्वयं का निरीक्षण करवाओ.” जब वे जा ही रहे थे, वे शुद्ध हो गए.
15 A jedan od njih vidjevši da se iscijeli povrati se hvaleæi Boga iza glasa,
उनमें से एक, यह अहसास होते ही कि वह शुद्ध हो गया है, प्रभु येशु के पास लौट आया और ऊंचे शब्द में परमेश्वर की वंदना करने लगा.
16 I pade nièice pred noge njegove, i zahvali mu. I to bješe Samarjanin.
प्रभु येशु के चरणों पर गिरकर उसने उनके प्रति धन्यवाद प्रकट किया—वह शमरियावासी था.
17 A Isus odgovarajuæi reèe: ne iscijeliše li se desetorica? Gdje su dakle devetorica?
प्रभु येशु ने उससे प्रश्न किया, “क्या सभी दस शुद्ध नहीं हुए? कहां हैं वे अन्य नौ?
18 Kako se meðu njima koji ne naðe da se vrati da zahvali Bogu, nego sam ovaj tuðin?
क्या इस परदेशी के अतिरिक्त किसी अन्य ने परमेश्वर के प्रति धन्यवाद प्रकट करना सही न समझा?”
19 I reèe mu: ustani, idi; vjera tvoja pomože ti.
तब प्रभु येशु ने उससे कहा, “उठो और जाओ. तुम्हारे विश्वास ने तुम्हें हर तरह से स्वस्थ किया है.”
20 A kad ga upitaše fariseji: kad æe doæi carstvo Božije? odgovarajuæi reèe im: carstvo Božije neæe doæi da se vidi;
एक अवसर पर, जब फ़रीसियों ने उनसे यह जानना चाहा कि परमेश्वर के राज्य का आगमन कब होगा, तो प्रभु येशु ने उत्तर दिया, “परमेश्वर के राज्य का आगमन दिखनेवाले संकेतों के साथ नहीं होगा
21 Niti æe se kazati: evo ga ovdje ili ondje; jer gle, carstvo je Božije unutra u vama.
और न ही इसके विषय में कोई यह कह सकता है, ‘देखो, देखो! यह है परमेश्वर का राज्य!’ क्योंकि परमेश्वर का राज्य तुम्हारे ही बीच में है.”
22 A uèenicima reèe: doæi æe vrijeme kad æete zaželjeti da vidite jedan dan sina èovjeèijega, i neæete vidjeti.
तब अपने शिष्यों से उन्मुख हो प्रभु येशु ने कहा, “वह समय आ रहा है जब तुम मनुष्य के पुत्र के राज्य का एक दिन देखने के लिए तरस जाओगे और देख न पाओगे.
23 I reæi æe vam: evo ovdje je, ili: eno ondje; ali ne izlazite, niti tražite.
लोग आकर तुम्हें सूचना देंगे, ‘देखो, वह वहां है!’ या, ‘देखो, वह यहां है!’ यह सुनकर तुम चले न जाना और न ही उनके पीछे भागना
24 Jer kako što munja sine s neba, i zasvijetli se preko svega što je pod nebom, tako æe biti i sin èovjeèij u svoj dan.
क्योंकि मनुष्य के पुत्र का दोबारा आना बिजली कौंधने के समान होगा—आकाश में एक छोर से दूसरे छोर तक;
25 Ali mu najprije treba mnogo postradati, i okrivljenu biti od roda ovoga.
किंतु उसके पूर्व उसका अनेक यातनाएं सहना और इस पीढ़ी द्वारा तिरस्कार किया जाना अवश्य है.
26 I kako je bilo u vrijeme Nojevo onako æe biti u dane sina èovjeèijega:
“ठीक जिस प्रकार नोहा के युग में हुआ था, मनुष्य के पुत्र के समय में भी होगा,
27 Jeðahu, pijahu, ženjahu se, udavahu se do onoga dana kad Noje uðe u kovèeg, i doðe potop i pogubi sve.
तब भी लोगों में उस समय तक खाना-पीना, विवाहोत्सव होते रहे, जब तक नोहा ने जहाज़ में प्रवेश न किया. तब पानी की बाढ़ आई और सब कुछ नाश हो गया.
28 Tako kao što bi u dane Lotove: jeðahu, pijahu, kupovahu, prodavahu, saðahu, zidahu;
“ठीक यही स्थिति थी लोत के समय में—लोग उत्सव, लेनदेन, खेती और निर्माण का काम करते रहे
29 A u dan kad iziðe Lot iz Sodoma, udari oganj i sumpor iz neba i pogubi sve.
किंतु जैसे ही लोत ने सोदोम नगर से प्रस्थान किया, आकाश से आग और गंधक की बारिश हुई और सब कुछ नाश हो गया.
30 Tako æe biti i u onaj dan kad æe se javiti sin èovjeèij.
“यही सब होगा उस दिन, जब मनुष्य का पुत्र प्रकट होगा.
31 U onaj dan koji se desi na krovu a pokuæstvo njegovo u kuæi, neka ne silazi da ga uzme; i koji se desi u polju, tako neka se ne vraæa natrag.
उस समय सही यह होगा कि वह, जो छत पर हो और उसकी वस्तुएं घर में हों, वह उन्हें लेने नीचे न उतरे. इसी प्रकार वह, जो खेत में काम कर रहा है, वह भी लौटकर न आए.
32 Opominjite se žene Lotove.
याद है लोत की पत्नी!
33 Koji poðe da saèuva dušu svoju, izgubiæe je; a koji je izgubi, oživljeæe je.
जो अपने प्राणों को बचाना चाहता है, उन्हें खो देता है और वह, जो अपने जीवन से मोह नहीं रखता, उसे बचा पाता है.
34 Kažem vam: u onu noæ biæe dva na jednome odru, jedan æe se uzeti a drugi æe se ostaviti;
उस रात एक बिछौने पर सोए हुए दो व्यक्तियों में से एक उठा लिया जाएगा, दूसरा छोड़ दिया जाएगा.
35 Dvije æe mljeti zajedno, jedna æe se uzeti a druga æe se ostaviti;
दो स्त्रियां एक साथ अनाज पीस रही होंगी, एक उठा ली जाएगी, दूसरी छोड़ दी जाएगी. [
36 Dva æe biti na njivi, jedan æe se uzeti a drugi æe se ostaviti.
खेत में दो व्यक्ति काम कर रहे होंगे एक उठा लिया जाएगा, दूसरा छोड़ दिया जाएगा.]”
37 I odgovarajuæi rekoše mu: gdje, Gospode? A on im reèe: gdje je strvina onamo æe se i orlovi skupiti.
उन्होंने प्रभु येशु से प्रश्न किया, “कब प्रभु?” प्रभु येशु ने उत्तर दिया, “गिद्ध वहीं इकट्ठा होंगे, जहां शव होता है.”