< Isus Navin 9 >
1 A kad to èuše svi carevi koji bijahu s ovu stranu Jordana po brdima i po dolinama i po svemu brijegu velikoga mora dori do Livana, Hetejin i Amorejin, Hananejin, Ferezejin, Jevejin i Jevusejin,
१यह सुनकर हित्ती, एमोरी, कनानी, परिज्जी, हिब्बी, और यबूसी, जितने राजा यरदन के इस पार पहाड़ी देश में और नीचे के देश में, और लबानोन के सामने के महानगर के तट पर रहते थे,
2 Skupiše se svi da se složno biju s Isusom i s Izrailjem.
२वे एक मन होकर यहोशू और इस्राएलियों से लड़ने को इकट्ठे हुए।
3 A koji življahu u Gavaonu èuvši šta uèini Isus od Jerihona i od Gaja,
३जब गिबोन के निवासियों ने सुना कि यहोशू ने यरीहो और आई से क्या-क्या किया है,
4 Uèiniše i oni prijevaru; jer otidoše i naèiniše se poslanici, i uzeše stare torbe na svoje magarce i stare mjehove vinske, poderane i iskrpljene,
४तब उन्होंने छल किया, और राजदूतों का भेष बनाकर अपने गदहों पर पुराने बोरे, और पुराने फटे, और जोड़े हुए मदिरा के कुप्पे लादकर
5 I obuæu staru i iskrpljenu na noge svoje, i haljine stare na se; i sav hljeb što ponesoše na put bješe suh i pljesniv.
५अपने पाँवों में पुरानी पैबन्द लगी हुई जूतियाँ, और तन पर पुराने वस्त्र पहने, और अपने भोजन के लिये सूखी और फफूंदी लगी हुई रोटी ले ली।
6 I otidoše k Isusu u oko u Galgalu, i rekoše njemu i ljudima Izrailjcima: doðosmo iz daljne zemlje; hajde uhvatite vjeru s nama.
६तब वे गिलगाल की छावनी में यहोशू के पास जाकर उससे और इस्राएली पुरुषों से कहने लगे, “हम दूर देश से आए हैं; इसलिए अब तुम हम से वाचा बाँधो।”
7 A ljudi Izrailjci rekoše Jevejima: može biti da sjedite usred nas, pa kako æemo uhvatiti vjeru s vama?
७इस्राएली पुरुषों ने उन हिब्बियों से कहा, “क्या जाने तुम हमारे मध्य में ही रहते हो; फिर हम तुम से वाचा कैसे बाँधे?”
8 Ali oni rekoše Isusu: mi smo sluge tvoje. A Isus im reèe: ko ste i otkuda idete?
८उन्होंने यहोशू से कहा, “हम तेरे दास हैं।” तब यहोशू ने उनसे कहा, “तुम कौन हो? और कहाँ से आए हो?”
9 A oni mu rekoše: iz zemlje vrlo daljne doðoše sluge tvoje u ime Gospoda Boga tvojega; jer èusmo slavu njegovu i sve što je uèinio u Misiru,
९उन्होंने उससे कहा, “तेरे दास बहुत दूर के देश से तेरे परमेश्वर यहोवा का नाम सुनकर आए हैं; क्योंकि हमने यह सब सुना है, अर्थात् उसकी कीर्ति और जो कुछ उसने मिस्र में किया,
10 I sve što je uèinio dvojici careva Amorejskih, koji bijahu s onu stranu Jordana, Sionu caru Esevonskom i Ogu caru Vasanskom koji bijaše u Astarotu.
१०और जो कुछ उसने एमोरियों के दोनों राजाओं से किया जो यरदन के उस पार रहते थे, अर्थात् हेशबोन के राजा सीहोन से, और बाशान के राजा ओग से जो अश्तारोत में था।
11 I rekoše nam starješine naše i svi stanovnici naše zemlje govoreæi: uzmite brašnjenice na put, i idite im na susret i recite im: mi smo sluge vaše, hajde uhvatite vjeru s nama.
११इसलिए हमारे यहाँ के वृद्ध लोगों ने और हमारे देश के सब निवासियों ने हम से कहा, कि मार्ग के लिये अपने साथ भोजनवस्तु लेकर उनसे मिलने को जाओ, और उनसे कहना, कि हम तुम्हारे दास हैं; इसलिए अब तुम हम से वाचा बाँधो।
12 Ovo je hljeb naš: vruæ smo ponijeli na put od kuæa svojih kad smo pošli pred vas, a sad eto osušio se i upljesnivio.
१२जिस दिन हम तुम्हारे पास चलने को निकले उस दिन तो हमने अपने-अपने घर से यह रोटी गरम और ताजी ली थी; परन्तु अब देखो, यह सूख गई है और इसमें फफूंदी लग गई है।
13 A ovo su mjehovi vinski: nalismo nove, i eto su se veæ poderali; i haljine naše i obuæa naša ovetša od daljnoga puta.
१३फिर ये जो मदिरा के कुप्पे हमने भर लिये थे, तब तो नये थे, परन्तु देखो अब ये फट गए हैं; और हमारे ये वस्त्र और जूतियाँ बड़ी लम्बी यात्रा के कारण पुरानी हो गई हैं।”
14 I povjerovaše ljudi po brašnjenici, a ne upitaše Gospoda šta æe reæi.
१४तब उन पुरुषों ने यहोवा से बिना सलाह लिये उनके भोजन में से कुछ ग्रहण किया।
15 I Isus uèini s njima mir, i zadade im vjeru da æe ih ostaviti u životu; i zakleše im se knezovi od zbora.
१५तब यहोशू ने उनसे मेल करके उनसे यह वाचा बाँधी, कि तुम को जीवित छोड़ेंगे; और मण्डली के प्रधानों ने उनसे शपथ खाई।
16 Ali poslije tri dana kad uhvatiše vjeru s njima, èuše da su im susjedi i da žive usred njih.
१६और उनके साथ वाचा बाँधने के तीन दिन के बाद उनको यह समाचार मिला; कि वे हमारे पड़ोस के रहनेवाले लोग हैं, और हमारे ही मध्य में बसे हैं।
17 Jer poðoše sinovi Izrailjevi i doðoše u gradove njihove treæi dan; a gradovi im bijahu: Gavaon i Kefira i Virot i Kirijat-Jarim.
१७तब इस्राएली कूच करके तीसरे दिन उनके नगरों को जिनके नाम गिबोन, कपीरा, बेरोत, और किर्यत्यारीम है पहुँच गए,
18 I ne pobiše ih sinovi Izrailjevi, jer im se knezovi od zbora zakleše Gospodom Bogom Izrailjevijem. Ali sav zbor vikaše na knezove.
१८और इस्राएलियों ने उनको न मारा, क्योंकि मण्डली के प्रधानों ने उनके संग इस्राएल के परमेश्वर यहोवा की शपथ खाई थी। तब सारी मण्डली के लोग प्रधानों के विरुद्ध कुड़कुड़ाने लगे।
19 Tada svi knezovi rekoše svemu zboru: mi smo im se zakleli Gospodom Bogom Izrailjevijem; zato sada ne možemo dirati u njih.
१९तब सब प्रधानों ने सारी मण्डली से कहा, “हमने उनसे इस्राएल के परमेश्वर यहोवा की शपथ खाई है, इसलिए अब उनको छू नहीं सकते।
20 Uèinimo im to, i ostavimo ih u životu, da ne doðe gnjev na nas radi zakletve kojom im se zaklesmo.
२०हम उनसे यही करेंगे, कि उस शपथ के अनुसार हम उनको जीवित छोड़ देंगे, नहीं तो हमारी खाई हुई शपथ के कारण हम पर क्रोध पड़ेगा।”
21 Još im rekoše knezovi: neka ostanu u životu, pa neka sijeku drva i nose vodu svemu zboru, kako im knezovi kazaše.
२१फिर प्रधानों ने उनसे कहा, “वे जीवित छोड़े जाएँ।” अतः प्रधानों के इस वचन के अनुसार वे सारी मण्डली के लिये लकड़हारे और पानी भरनेवाले बने।
22 Potom ih dozva Isus i reèe im govoreæi: zašto nas prevariste i rekoste: vrlo smo daleko od vas, kad eto živite usred nas?
२२फिर यहोशू ने उनको बुलवाकर कहा, “तुम तो हमारे ही बीच में रहते हो, फिर तुम ने हम से यह कहकर क्यों छल किया है, कि हम तुम से बहुत दूर रहते हैं?
23 Zato sada da ste prokleti i da ste dovijeka robovi i da sijeèete drva i nosite vodu za dom Gospoda Boga mojega.
२३इसलिए अब तुम श्रापित हो, और तुम में से ऐसा कोई न रहेगा जो दास, अर्थात् मेरे परमेश्वर के भवन के लिये लकड़हारा और पानी भरनेवाला न हो।”
24 A oni odgovoriše Isusu i rekoše: doista je bilo javljeno slugama tvojim kako je zapovjedio Gospod Bog tvoj Mojsiju sluzi svojemu da vam da svu ovu zemlju i da istrijebi sve stanovnike ove zemlje ispred vas; stoga se vrlo pobojasmo životu svojemu od vas i uèinismo tako.
२४उन्होंने यहोशू को उत्तर दिया, “तेरे दासों को यह निश्चय बताया गया था, कि तेरे परमेश्वर यहोवा ने अपने दास मूसा को आज्ञा दी थी कि तुम को वह सारा देश दे, और उसके सारे निवासियों को तुम्हारे सामने से सर्वनाश करे; इसलिए हम लोगों को तुम्हारे कारण से अपने प्राणों के लाले पड़ गए, इसलिए हमने ऐसा काम किया।
25 A sada eto smo ti u ruku; èini što misliš da je dobro i pravo da s nama uèiniš.
२५और अब हम तेरे वश में हैं, जैसा बर्ताव तुझे भला लगे और ठीक लगे, वैसा ही व्यवहार हमारे साथ कर।”
26 I uèini im tako i saèuva ih od ruku sinova Izrailjevijeh, te ih ne pobiše.
२६तब उसने उनसे वैसा ही किया, और उन्हें इस्राएलियों के हाथ से ऐसा बचाया, कि वे उन्हें घात करने न पाए।
27 I odredi ih Isus u taj dan da sijeku drva i nose vodu zboru i za oltar Gospodnji do današnjega dana na mjestu koje izbere.
२७परन्तु यहोशू ने उसी दिन उनको मण्डली के लिये, और जो स्थान यहोवा चुन ले उसमें उसकी वेदी के लिये, लकड़हारे और पानी भरनेवाले नियुक्त कर दिया, जैसा आज तक है।