< Jeremija 9 >

1 O, da bi glava moja bila voda, a oèi moje izvori suzni! da plaèem danju i noæu za pobijenima kæeri naroda svojega.
भला होता, कि मेरा सिर जल ही जल, और मेरी आँखें आँसुओं का सोता होतीं, कि मैं रात दिन अपने मारे गए लोगों के लिये रोता रहता।
2 O, da mi je u pustinji stanak putnièki! da ostavim narod svoj i da otidem od njih, jer su svi preljuboèinci, zbor nevjernièki;
भला होता कि मुझे जंगल में बटोहियों का कोई टिकाव मिलता कि मैं अपने लोगों को छोड़कर वहीं चला जाता! क्योंकि वे सब व्यभिचारी हैं, वे विश्वासघातियों का समाज हैं।
3 I zapinju jezik svoj kao luk da lažu, i osiliše na zemlji, ali ne za istinu, nego idu iz zla u zlo, niti znaju za me, govori Gospod.
अपनी-अपनी जीभ को वे धनुष के समान झूठ बोलने के लिये तैयार करते हैं, और देश में बलवन्त तो हो गए, परन्तु सच्चाई के लिये नहीं; वे बुराई पर बुराई बढ़ाते जाते हैं, और वे मुझ को जानते ही नहीं, यहोवा की यही वाणी है।
4 Èuvajte se svaki prijatelja svojega i nijednome bratu ne vjerujte; jer svaki brat radi da potkine drugoga, i svaki prijatelj ide te opada.
अपने-अपने संगी से चौकस रहो, अपने भाई पर भी भरोसा न रखो; क्योंकि सब भाई निश्चय अड़ंगा मारेंगे, और हर एक पड़ोसी लुतराई करते फिरेंगे।
5 I svaki vara prijatelja svojega i ne govori istine, uèe jezik svoj da govori laž, muèe se da èine zlo.
वे एक दूसरे को ठगेंगे और सच नहीं बोलेंगे; उन्होंने झूठ ही बोलना सीखा है; और कुटिलता ही में परिश्रम करते हैं।
6 Stan ti je usred prijevare; radi prijevare neæe da znaju za me, govori Gospod.
तेरा निवास छल के बीच है; छल ही के कारण वे मेरा ज्ञान नहीं चाहते, यहोवा की यही वाणी है।
7 Zato ovako govori Gospod nad vojskama: gle, pretopiæu ih, i okušaæu ih; jer što bih èinio radi kæeri naroda svojega?
इसलिए सेनाओं का यहोवा यह कहता है, “देख, मैं उनको तपाकर परखूँगा, क्योंकि अपनी प्रजा के कारण मैं उनसे और क्या कर सकता हूँ?
8 Jezik im je strijela smrtna, govori prijevaru; ustima govore o miru s prijateljem svojim, a u srcu namještaju zasjedu.
उनकी जीभ काल के तीर के समान बेधनेवाली है, उससे छल की बातें निकलती हैं; वे मुँह से तो एक दूसरे से मेल की बात बोलते हैं पर मन ही मन एक दूसरे की घात में लगे रहते हैं।
9 Zato li ih neæu pohoditi? govori Gospod; duša moja neæe li se osvetiti takom narodu?
क्या मैं ऐसी बातों का दण्ड न दूँ? यहोवा की यह वाणी है, क्या मैं ऐसी जाति से अपना पलटा न लूँ?
10 Za ovijem gorama udariæu u plaè i u ridanje, i za torovima u pustinji u naricanje; jer izgorješe da niko ne prolazi niti se èuje glas od stada, i ptice nebeske i stoka pobjegoše i otidoše.
१०“मैं पहाड़ों के लिये रो उठूँगा और शोक का गीत गाऊँगा, और जंगल की चराइयों के लिये विलाप का गीत गाऊँगा, क्योंकि वे ऐसे जल गए हैं कि कोई उनमें से होकर नहीं चलता, और उनमें पशुओं का शब्द भी नहीं सुनाई पड़ता; पशु-पक्षी सब भाग गए हैं।
11 I obratiæu Jerusalim u gomilu, u stan zmajevski; i gradove Judine obratiæu u pustoš, da neæe niko onuda živjeti.
११मैं यरूशलेम को खण्डहर बनाकर गीदड़ों का स्थान बनाऊँगा; और यहूदा के नगरों को ऐसा उजाड़ दूँगा कि उनमें कोई न बसेगा।”
12 Ko je mudar da bi razumio? i komu govoriše usta Gospodnja, da bi objavio zašto zemlja propade i izgorje kao pustinja da niko ne prolazi?
१२जो बुद्धिमान पुरुष हो वह इसका भेद समझ ले, और जिसने यहोवा के मुख से इसका कारण सुना हो वह बता दे। देश का नाश क्यों हुआ? क्यों वह जंगल के समान ऐसा जल गया कि उसमें से होकर कोई नहीं चलता?
13 Jer Gospod reèe: što ostaviše zakon moj, koji metnuh pred njih, i ne slušaše glasa mojega i ne hodiše za njim,
१३और यहोवा ने कहा, “क्योंकि उन्होंने मेरी व्यवस्था को जो मैंने उनके आगे रखी थी छोड़ दिया; और न मेरी बात मानी और न उसके अनुसार चले हैं,
14 Nego hodiše za mislima srca svojega i za Valima, èemu ih nauèiše oci njihovi,
१४वरन् वे अपने हठ पर बाल नामक देवताओं के पीछे चले, जैसा उनके पुरखाओं ने उनको सिखाया।
15 Zato ovako veli Gospod nad vojskama, Bog Izrailjev: evo ja æu nahraniti taj narod pelenom i napojiæu ih žuèi.
१५इस कारण, सेनाओं का यहोवा, इस्राएल का परमेश्वर यह कहता है, सुन, मैं अपनी इस प्रजा को कड़वी वस्तु खिलाऊँगा और विष पिलाऊँगा।
16 I rasijaæu ih meðu narode, kojih ne poznavaše ni oni ni oci njihovi; i puštaæu za njima maè dokle ih ne istrijebim.
१६मैं उन लोगों को ऐसी जातियों में तितर-बितर करूँगा जिन्हें न तो वे न उनके पुरखा जानते थे; और जब तक उनका अन्त न हो जाए तब तक मेरी ओर से तलवार उनके पीछे पड़ी रहेगी।”
17 Ovako veli Gospod nad vojskama: gledajte i zovite narikaèe neka doðu, i pošljite po vješte neka doðu,
१७सेनाओं का यहोवा यह कहता है, “सोचो, और विलाप करनेवालियों को बुलाओ; बुद्धिमान स्त्रियों को बुलवा भेजो;
18 I neka brže narièu za nama, da se rone suze od oèiju naših, i od vjeða naših da teèe voda.
१८वे फुर्ती करके हम लोगों के लिये शोक का गीत गाएँ कि हमारी आँखों से आँसू बह चलें और हमारी पलकें जल बहाए।
19 Jer se glasno ridanje èu od Siona: kako propadosmo! posramismo se vrlo, jer se rastavljasmo sa zemljom, jer obaraju stanove naše.
१९सिय्योन से शोक का यह गीत सुन पड़ता है, ‘हम कैसे नाश हो गए! हम क्यों लज्जा में पड़ गए हैं, क्योंकि हमको अपना देश छोड़ना पड़ा और हमारे घर गिरा दिए गए हैं।’”
20 Zato, žene, èujte rijeè Gospodnju i neka primi uho vaše rijeè usta njegovijeh, i uèite kæeri svoje ridati i jedna drugu naricati.
२०इसलिए, हे स्त्रियों, यहोवा का यह वचन सुनो, और उसकी यह आज्ञा मानो; तुम अपनी-अपनी बेटियों को शोक का गीत, और अपनी-अपनी पड़ोसिनों को विलाप का गीत सिखाओ।
21 Jer se pope smrt na prozore naše i uðe u dvorove naše da istrijebi djecu s ulica i mladiæe s putova.
२१क्योंकि मृत्यु हमारी खिड़कियों से होकर हमारे महलों में घुस आई है, कि हमारी सड़कों में बच्चों को और चौकों में जवानों को मिटा दे।
22 Reci: ovako govori Gospod: i mrtva æe tjelesa ljudska ležati kao gnoj po njivi i kao rukoveti za žeteocem, kojih niko ne kupi.
२२तू कह, “यहोवा यह कहता है, ‘मनुष्यों की लोथें ऐसी पड़ी रहेंगी जैसा खाद खेत के ऊपर, और पूलियाँ काटनेवाले के पीछे पड़ी रहती हैं, और उनका कोई उठानेवाला न होगा।’”
23 Ovako veli Gospod: mudri da se ne hvali mudrošæu svojom, ni jaki da se ne hvali snagom svojom, ni bogati da se ne hvali bogatstvom svojim.
२३यहोवा यह कहता है, “बुद्धिमान अपनी बुद्धि पर घमण्ड न करे, न वीर अपनी वीरता पर, न धनी अपने धन पर घमण्ड करे;
24 Nego ko se hvali, neka se hvali tijem što razumije i poznaje mene da sam ja Gospod koji èinim milost i sud i pravdu na zemlji, jer mi je to milo, govori Gospod.
२४परन्तु जो घमण्ड करे वह इसी बात पर घमण्ड करे, कि वह मुझे जानता और समझता है, कि मैं ही वह यहोवा हूँ, जो पृथ्वी पर करुणा, न्याय और धार्मिकता के काम करता है; क्योंकि मैं इन्हीं बातों से प्रसन्न रहता हूँ।
25 Eto, idu dani, veli Gospod, kad æu pohoditi sve, obrezane i neobrezane,
२५“देखो, यहोवा की यह वाणी है कि ऐसे दिन आनेवाले हैं कि जिनका खतना हुआ हो, उनको खतनारहितों के समान दण्ड दूँगा,
26 Misirce i Judejce i Edomce i sinove Amonove i Moavce i sve koji se s kraja strigu, koji žive u pustinji; jer su svi ti narodi neobrezani, i sav je dom Izrailjev neobrezana srca.
२६अर्थात् मिस्रियों, यहूदियों, एदोमियों, अम्मोनियों, मोआबियों को, और उन रेगिस्तान के निवासियों के समान जो अपने गाल के बालों को मुँण्डा डालते हैं; क्योंकि ये सब जातियाँ तो खतनारहित हैं, और इस्राएल का सारा घराना भी मन में खतनारहित है।”

< Jeremija 9 >