< Isaija 7 >

1 U vrijeme Ahaza sina Jotama sina Ozije cara Judina doðe Resin car Sirski i Fakej sin Remalijin car Izrailjev na Jerusalim da ga biju, ali ga ne mogoše uzeti.
यहूदा का राजा आहाज जो योताम का पुत्र और उज्जियाह का पोता था, उसके दिनों में अराम के राजा रसीन और इस्राएल के राजा रमल्याह के पुत्र पेकह ने यरूशलेम से लड़ने के लिये चढ़ाई की, परन्तु युद्ध करके उनसे कुछ न बन पड़ा।
2 I doðe glas domu Davidovu i rekoše: Sirija se složi s Jefremom. A srce Ahazovo i srce naroda njegova ustrepta kao drveæe u šumi od vjetra.
जब दाऊद के घराने को यह समाचार मिला कि अरामियों ने एप्रैमियों से संधि की है, तब उसका और प्रजा का भी मन ऐसा काँप उठा जैसे वन के वृक्ष वायु चलने से काँप जाते हैं।
3 Tada reèe Gospod Isaiji: izidi na susret Ahazu, ti i Sear-jasuv sin tvoj, nakraj jaza gornjega jezera, na put kod polja bjeljareva.
तब यहोवा ने यशायाह से कहा, “अपने पुत्र शार्याशूब को लेकर धोबियों के खेत की सड़क से ऊपरवाले जलकुण्ड की नाली के सिरे पर आहाज से भेंट करने के लिये जा,
4 I reci mu: èuvaj se i budi miran, ne boj se i srce tvoje neka se ne plaši od dva kraja ovijeh glavanja što se puše, od raspaljenoga gnjeva Resinova i Sirskoga i sina Remalijina.
और उससे कह, ‘सावधान और शान्त हो; और उन दोनों धुआँ निकलती लुकटियों से अर्थात् रसीन और अरामियों के भड़के हुए कोप से, और रमल्याह के पुत्र से मत डर, और न तेरा मन कच्चा हो।
5 Što se Sirci i Jefrem i sin Remalijin dogovoriše na tvoje zlo govoreæi:
क्योंकि अरामियों और रमल्याह के पुत्र समेत एप्रैमियों ने यह कहकर तेरे विरुद्ध बुरी युक्ति ठानी है कि आओ,
6 Hajdemo na Judejsku da joj dosadimo i da je osvojimo i da postavimo u njoj carem sina Taveilova;
हम यहूदा पर चढ़ाई करके उसको घबरा दें, और उसको अपने वश में लाकर ताबेल के पुत्र को राजा नियुक्त कर दें।
7 Zato ovako veli Gospod Bog: neæe se to uèiniti, neæe biti.
इसलिए प्रभु यहोवा ने यह कहा है कि यह युक्ति न तो सफल होगी और न पूरी।
8 Jer je glava Siriji Damasak, a Damasku je glava Resin; i do šezdeset i pet godina satræe se Jefrem tako da više neæe biti narod.
क्योंकि अराम का सिर दमिश्क, और दमिश्क का सिर रसीन है। फिर एप्रैम का सिर सामरिया और सामरिया का सिर रमल्याह का पुत्र है। पैंसठ वर्ष के भीतर एप्रैम का बल इतना टूट जाएगा कि वह जाति बनी न रहेगी।
9 I glava je Jefremu Samarija, a Samariji je glava sin Remalijin. Ako ne vjerujete, neæete se održati.
यदि तुम लोग इस बात पर विश्वास न करो; तो निश्चय तुम स्थिर न रहोगे।’”
10 I još reèe Gospod Ahazu govoreæi:
१०फिर यहोवा ने आहाज से कहा,
11 Išti znak od Gospoda Boga svojega, išti ozdo iz dubine ili ozgo s visine. (Sheol h7585)
११“अपने परमेश्वर यहोवा से कोई चिन्ह माँग; चाहे वह गहरे स्थान का हो, या ऊपर आकाश का हो।” (Sheol h7585)
12 A Ahaz reèe: neæu iskati, niti æu kušati Gospoda.
१२आहाज ने कहा, “मैं नहीं माँगने का, और मैं यहोवा की परीक्षा नहीं करूँगा।”
13 Tada reèe Isaija: slušajte sada, dome Davidov; malo li vam je što dosaðujete ljudima, nego dosaðujete i Bogu mojemu?
१३तब उसने कहा, “हे दाऊद के घराने सुनो! क्या तुम मनुष्यों को थका देना छोटी बात समझकर अब मेरे परमेश्वर को भी थका दोगे?
14 Zato æe vam sam Gospod dati znak: eto djevojka æe zatrudnjeti i rodiæe sina, i nadjenuæe mu ime Emanuilo.
१४इस कारण प्रभु आप ही तुम को एक चिन्ह देगा। सुनो, एक कुमारी गर्भवती होगी और पुत्र जनेगी, और उसका नाम इम्मानुएल रखेगी।
15 Maslo i med ješæe, dokle ne nauèi odbaciti zlo a izabrati dobro.
१५और जब तक वह बुरे को त्यागना और भले को ग्रहण करना न जाने तब तक वह मक्खन और मधु खाएगा।
16 Jer prije nego nauèi dijete odbaciti zlo a izabrati dobro, ostaviæe zemlju, na koju se gadiš, dva cara njezina.
१६क्योंकि उससे पहले कि वह लड़का बुरे को त्यागना और भले को ग्रहण करना जाने, वह देश जिसके दोनों राजाओं से तू घबरा रहा है निर्जन हो जाएगा।
17 Gospod æe pustiti na te i na narod tvoj i na dom oca tvojega dane, kakih nije bilo otkad se Jefrem odvoji od Jude, preko cara Asirskoga.
१७यहोवा तुझ पर, तेरी प्रजा पर और तेरे पिता के घराने पर ऐसे दिनों को ले आएगा कि जब से एप्रैम यहूदा से अलग हो गया, तब से वैसे दिन कभी नहीं आए - अर्थात् अश्शूर के राजा के दिन।”
18 I tada æe Gospod zazviždati muhama koje su nakraj rijeka Misirskih, i pèelama koje su u zemlji Asirskoj;
१८उस समय यहोवा उन मक्खियों को जो मिस्र की नदियों के सिरों पर रहती हैं, और उन मधुमक्खियों को जो अश्शूर देश में रहती हैं, सीटी बजाकर बुलाएगा।
19 I doæi æe i popadaæe sve u puste doline i u kamene rasjeline i na sve èeste i na svako drvce.
१९और वे सब की सब आकर इस देश के पहाड़ी नालों में, और चट्टानों की दरारों में, और सब कँटीली झाड़ियों और सब चराइयों पर बैठ जाएँगी।
20 Tada æe Gospod obrijati britvom zakupljenom ispreko rijeke, carem Asirskim, glavu i dlake po nogama, i bradu svu.
२०उसी समय प्रभु फरात के पारवाले अश्शूर के राजा रूपी भाड़े के उस्तरे से सिर और पाँवों के रोएँ मूँण्ड़ेगा, उससे दाढ़ी भी पूरी मुड़ जाएगी।
21 I tada ko saèuva kravicu i dvije ovce,
२१उस समय ऐसा होगा कि मनुष्य केवल एक बछिया और दो भेड़ों को पालेगा;
22 Od mnoštva mlijeka što æe davati ješæe maslo; jer maslo i med ješæe ko god ostane u zemlji.
२२और वे इतना दूध देंगी कि वह मक्खन खाया करेगा; क्योंकि जितने इस देश में रह जाएँगे वह सब मक्खन और मधु खाया करेंगे।
23 I tada æe svako mjesto gdje ima tisuæa èokota za tisuæu srebrnika zarasti u èkalj i trnje.
२३उस समय जिन-जिन स्थानों में हजार टुकड़े चाँदी की हजार दाखलताएँ हैं, उन सब स्थानों में कटीले ही कटीले पेड़ होंगे।
24 Sa strijelama i s lukom iæi æe se onamo, jer æe sva zemlja biti èkalj i trnje.
२४तीर और धनुष लेकर लोग वहाँ जाया करेंगे, क्योंकि सारे देश में कटीले पेड़ हो जाएँगे;
25 A na sve gore koje su se kopale motikom, na njih neæe doæi strah od èkalja i trnja, nego æe biti ispust volovima i gaziæe ih ovce.
२५और जितने पहाड़ कुदाल से खोदे जाते हैं, उन सभी पर कटीले पेड़ों के डर के मारे कोई न जाएगा, वे गाय-बैलों के चरने के, और भेड़-बकरियों के रौंदने के लिये होंगे।

< Isaija 7 >