< Isaija 27 >

1 Tada æe Gospod pokarati maèem svojim ljutijem i velikim i jakim levijatana, prugu zmiju, i levijatana, krivuljastu zmiju, i ubiæe zmaja koji je u moru.
उस समय यहोवा अपनी कड़ी, बड़ी, और दृढ़ तलवार से लिव्यातान नामक वेग और टेढ़े चलनेवाले सर्प को दण्ड देगा, और जो अजगर समुद्र में रहता है उसको भी घात करेगा।
2 Tada pjevajte o vinogradu koji raða crvenijem vinom:
उस समय एक सुन्दर दाख की बारी होगी, तुम उसका यश गाना!
3 Ja Gospod èuvam ga, u svako doba zaljevaæu ga; dan noæ èuvaæu ga da ga ko ne ošteti.
मैं यहोवा उसकी रक्षा करता हूँ; मैं क्षण-क्षण उसको सींचता रहूँगा। मैं रात-दिन उसकी रक्षा करता रहूँगा ऐसा न हो कि कोई उसकी हानि करे।
4 Nema gnjeva u mene; ko æe staviti u boj nasuprot meni èkalj i trnje? ja æu pogaziti i spaliti sve.
मेरे मन में जलजलाहट नहीं है। यदि कोई भाँति-भाँति के कटीले पेड़ मुझसे लड़ने को खड़े करता, तो मैं उन पर पाँव बढ़ाकर उनको पूरी रीति से भस्म कर देता।
5 Ili neka se uhvati za silu moju da uèini mir sa mnom; uèiniæe mir sa mnom.
या मेरे साथ मेल करने को वे मेरी शरण लें, वे मेरे साथ मेल कर लें।
6 Jednom æe se ukorijeniti Jakov, procvjetaæe i uzrasti Izrailj, i napuniæe vasiljenu plodom.
भविष्य में याकूब जड़ पकड़ेगा, और इस्राएल फूले-फलेगा, और उसके फलों से जगत भर जाएगा।
7 Je li ga udario onako kako je udario one koji njega udaraše? je li ga ubio onako kako su ubijeni oni koje je ubio?
क्या उसने उसे मारा जैसा उसने उसके मारनेवालों को मारा था? क्या वह घात किया गया जैसे उसके घात किए हुए घात हुए?
8 S mjerom ga je karao, kad ga je odbacio, kad ga je odnio silnijem vjetrom svojim istoènijem.
जब तूने उसे निकाला, तब सोच-विचार कर उसको दुःख दिया: उसने पुरवाई के दिन उसको प्रचण्ड वायु से उड़ा दिया है।
9 Zato æe se tijem oèistiti bezakonje Jakovljevo i to æe biti sva korist što æe se uzeti grijeh njegov kad sve kamenje oltarno razmetne kao razdrobljeno kreèno kamenje i ne bude više gajeva ni sunèanijeh likova,
इससे याकूब के अधर्म का प्रायश्चित किया जाएगा और उसके पाप के दूर होने का प्रतिफल यह होगा कि वे वेदी के सब पत्थरों को चूना बनाने के पत्थरों के समान चकनाचूर करेंगे, और अशेरा और सूर्य की प्रतिमाएँ फिर खड़ी न रहेंगी।
10 Jer æe tvrdi grad opustjeti i biæe stan ostavljen i zanemaren kao pustinja; ondje æe pasti tele i ondje æe lijegati, i poješæe mu grane.
१०क्योंकि गढ़वाला नगर निर्जन हुआ है, वह छोड़ी हुई बस्ती के समान निर्जन और जंगल हो गया है; वहाँ बछड़े चरेंगे और वहीं बैठेंगे, और पेड़ों की डालियों की फुनगी को खा लेंगे।
11 Kad se posuše grane, polomiæe se; žene æe dolaziti i ložiti ih na oganj. Jer je narod nerazuman; zato ga neæe žaliti koji ga je stvorio, i koji ga je sazdao neæe se smilovati na nj.
११जब उसकी शाखाएँ सूख जाएँ तब तोड़ी जाएँगी; और स्त्रियाँ आकर उनको तोड़कर जला देंगी। क्योंकि ये लोग निर्बुद्धि हैं; इसलिए उनका कर्ता उन पर दया न करेगा, और उनका रचनेवाला उन पर अनुग्रह न करेगा।
12 U to æe vrijeme Gospod ovijati od obale rijeke do potoka Misirskoga, a vi, sinovi Izrailjevi, sabraæete se jedan po jedan.
१२उस समय यहोवा फरात से लेकर मिस्र के नाले तक अपने अन्न को फटकेगा, और हे इस्राएलियों तुम एक-एक करके इकट्ठे किए जाओगे।
13 I tada æe se zatrubiti u veliku trubu, i koji se bjehu izgubili u zemlji Asirskoj i koji bijahu zagnani u zemlju Misirsku, doæi æe i klanjaæe se Gospodu na svetoj gori u Jerusalimu.
१३उस समय बड़ा नरसिंगा फूँका जाएगा, और जो अश्शूर देश में नाश हो रहे थे और जो मिस्र देश में बरबस बसाए हुए थे वे यरूशलेम में आकर पवित्र पर्वत पर यहोवा को दण्डवत् करेंगे।

< Isaija 27 >