< Postanak 34 >
1 A Dina kæi Lijina, koju rodi Jakovu, izaðe da gleda djevojke u onom kraju.
और लियाह की बेटी दीना जो या'क़ूब से उसके पैदा हुई थी, उस मुल्क की लड़कियों के देखने को बाहर गई।
2 A ugleda je Sihem, sin Emora Evejina, kneza od one zemlje, i uze je i leže s njom i osramoti je.
तब उस मुल्क के अमीर हव्वी हमोर के बेटे सिकम ने उसे देखा, और उसे ले जाकर उसके साथ मुबाश्रत की और उसे ज़लील किया।
3 I prionu srce njegovo za Dinu kæer Jakovljevu, i djevojka mu omilje, i on joj se umiljavaše.
और उसका दिल या'क़ूब की बेटी दीना से लग गया, और उसने उस लड़की से इश्क में मीठी — मीठी बातें कीं।
4 I reèe Sihem Emoru ocu svojemu govoreæi: oženi me ovom djevojkom.
और सिकम ने अपने बाप हमोर से कहा कि इस लड़की को मेरे लिए ब्याह ला दे।
5 A Jakov èu da je osramotio Dinu kæer njegovu; a sinovi njegovi bijahu u polju sa stokom njegovom, i Jakov oæutje dokle oni ne doðu.
और या'क़ूब को मा'लूम हुआ कि उसने उसकी बेटी दीना को बे इज़्ज़त किया है। लेकिन उसके बेटे चौपायों के साथ जंगल में थे इसलिए या'क़ूब उनके आने तक चुपका रहा।
6 A Emor otac Sihemov izide k Jakovu da se razgovori s njim.
तब सिकम का बाप हमोर निकल कर या'क़ूब से बातचीत करने को उसके पास गया।
7 A kad doðoše sinovi Jakovljevi iz polja i èuše šta je bilo, žao bi ljudima vrlo i razgnjeviše se veoma, što uèini sramotu Izrailju obležav kæer Jakovljevu, kako ne bi valjalo èiniti.
और या'क़ूब के बेटे यह बात सुनते ही जंगल से आए। यह शख़्स बड़े नाराज़ और ख़ौफ़नाक थे, क्यूँकि उसने जो या'क़ूब की बेटी से मुबाश्रत की तो बनी — इस्राईल में ऐसा मकरूह फ़ेल किया जो हरगिज़ मुनासिब न था।
8 Tada im reèe Emor govoreæi: sin moj Sihem srcem prionu za vašu kæer; podajte mu je za ženu.
तब हमोर उन से कहने लगा कि मेरा बेटा सिकम तुम्हारी बेटी को दिल से चाहता है, उसे उसके साथ ब्याह दो।
9 I oprijateljite se s nama; kæeri svoje udajite za nas i kæerima našim ženite se.
हम से समधियाना कर लो; अपनी बेटियाँ हम को दो और हमारी बेटियाँ आप लो।
10 Pa živite s nama, i zemlja æe vam biti otvorena; nastanite se i trgujte i držite baštine u njoj.
तो तुम हमारे साथ बसे रहोगे और यह मुल्क तुम्हारे सामने है, इसमें ठहरना और तिजारत करना और अपनी जायदादें खड़ी कर लेना।
11 I reèe Sihem ocu djevojèinu i braæi joj: da naðem milost pred vama, i daæu što mi god kažete.
और सिकम ने इस लड़की के बाप और भाइयों से कहा, कि मुझ पर बस तुम्हारे करम की नज़र हो जाए, फिर जो कुछ तुम मुझ से कहोगे मैं दूँगा।
12 Ištite mi koliko god hoæete uzdarja i dara, ja æu dati što god kažete; samo mi dajte djevojku za ženu.
मैं तुम्हारे कहने के मुताबिक़ जितना मेहर और जहेज़ तुम मुझ से तलब करो, दूँगा लेकिन लड़की को मुझ से ब्याह दो।
13 A sinovi Jakovljevi odgovoriše Sihemu i Emoru ocu njegovu prijevarno, jer osramoti Dinu sestru njihovu.
तब या'क़ूब के बेटों ने इस वजह से कि उसने उनकी बहन दीना को बे'इज़्ज़त किया था, रिया से सिकम और उसके बाप हमोर को जवाब दिया,
14 I rekoše im: ne možemo to uèiniti ni dati sestre svoje za èovjeka neobrezana, jer je to sramota nama.
और कहने लगे, “हम यह नहीं कर सकते कि नामख़्तून आदमी को अपनी बहन दें, क्यूँकि इसमें हमारी बड़ी रुस्वाई है।
15 Nego æemo vam uèiniti po volji, ako æete se izjednaèiti s nama i obrezati sve muškinje izmeðu sebe.
लेकिन जैसे हम हैं अगर तुम वैसे ही हो जाओ, कि तुम्हारे हर आदमियों का ख़तना कर दिया जाए तो हम राज़ी हो जाएँगे।
16 Onda æemo udavati svoje kæeri za vas i ženiæemo se vašim kæerima, i postaæemo jedan narod.
और हम अपनी बेटियाँ तुम्हे देंगे और तुम्हारी बेटियाँ लेंगे और तुम्हारे साथ रहेंगे और हम सब एक क़ौम हो जाएँगे।
17 Ako li ne pristanete da se obrežete, mi æemo uzeti svoju djevojku i otiæi æemo.
और अगर तुम ख़तना कराने के लिए हमारी बात न मानी तो हम अपनी लड़की लेकर चले जाएँगे।”
18 I po volji biše rijeèi njihove Emoru i Sihemu sinu Emorovu.
उनकी बातें हमोर और उसके बेटे सिकम को पसन्द आई।
19 I momak ne oklijevaše uèiniti to; jer mu kæi Jakovljeva omilje veoma; i on bješe najviše poštovan izmeðu svijeh u kuæi oca svojega.
और उस जवान ने इस काम में ताख़ीर न की क्यूँकि उसे या'क़ूब की बेटी की चाहत थी, और वह अपने बाप के सारे घराने में सबसे ख़ास था।
20 I otide Emor i sin mu Sihem na vrata grada svojega, i rekoše graðanima govoreæi:
फिर हमोर और उसका बेटा सिकम अपने शहर के फाटक पर गए और अपने शहर के लोगों से यूँ बातें करने लगे कि,
21 Ovi ljudi hoæe mirno da žive s nama, da se nastane u ovoj zemlji i da trguju po njoj; a evo zemlja je široka i za njih; pa æemo se kæerima njihovijem ženiti i svoje æemo kæeri udavati za njih.
यह लोग हम से मेल जोल रखते हैं; तब वह इस मुल्क में रह कर सौदागरी करें, क्यूँकि इस मुल्क में उनके लिए बहुत गुन्जाइश है, और हम उनकी बेटियाँ ब्याह लें और अपनी बेटियाँ उनकी दें।
22 Ali æe tako pristati da žive s nama i da postanemo jedan narod, ako se sve muškinje meðu nama obreže, kao što su oni obrezani.
और वह भी हमारे साथ रहने और एक क़ौम बन जाने को राज़ी हैं, मगर सिर्फ़ इस शर्त पर कि हम में से हर आदमी का ख़तना किया जाए जैसा उनका हुआ है।
23 Njihova stoka i njihovo blago i sva goveda njihova neæe li biti naša? složimo se samo s njima, pa æe ostati kod nas.
क्या उनके चौपाए और माल और सब जानवर हमारे न हो जाएँगे? हम सिर्फ़ उनकी मान लें और वह हमारे साथ रहने लगेंगे।
24 I koji god izlažahu na vrata grada njegova, svi poslušaše Emora i Sihema sina njegova; i obreza se sve muškinje, svi koji izlažahu na vrata grada njegova.
तब उन सभों ने जो उसके शहर के फाटक से आया — जाया करते थे, हमोर और उसके बेटे सिकम की बात मानी और जितने उसके शहर के फाटक से आया — जाया करते थे उनमें से हर आदमी ने ख़तना कराया।
25 A treæi dan kad oni bijahu u bolovima, uzeše dva sina Jakovljeva, Simeun i Levije, braæa Dinina, svaki svoj maè i uðoše slobodno u grad i pobiše sve muškinje.
और तीसरे दिन जब वह दर्द में मुब्तिला थे, तो यूँ हुआ कि या'क़ूब के बेटों में से दीना के दो भाई, शमौन और लावी, अपनी अपनी तलवार लेकर अचानक शहर पर आ पड़े और सब आदमियों को क़त्ल किया।
26 Ubiše i Emora i sina mu Sihema oštrim maèem, i uzevši Dinu iz kuæe Sihemove otidoše.
और हमोर और उसके बेटे सिकम को भी तलवार से क़त्ल कर डाला और सिकम के घर से दीना को निकाल ले गए।
27 Tada doðoše sinovi Jakovljevi na pobijene, i oplijeniše grad, jer u njemu bi osramoæena sestra njihova.
और या'क़ूब के बेटे मक़्तूलों पर आए और शहर को लूटा, इसलिए कि उन्होंने उनकी बहन को बे'इज़्ज़त किया था।
28 I uzeše ovce njihove i goveda njihova i magarce njihove, što god bješe u gradu i što god bješe u polju.
उन्होंने उनकी भेड़ — बकरियाँ और गाय — बैल, गधे और जो कुछ शहर और खेत में था ले लिया।
29 I sve blago njihovo, i svu djecu i žene njihove pohvataše i odvedoše, i što god bješe u kojoj kuæi.
और उनकी सब दौलत लूटी और उनके बच्चों और बीवियों को क़ब्ज़े में कर लिया, और जो कुछ घर में था सब लूट — घसूट कर ले गए।
30 A Jakov reèe Simeunu i Leviju; smetoste me, i omraziste me narodu ove zemlje, Hananejima i Ferezejima; u mene ima malo ljudi, pa ako se skupe na me, hoæe me ubiti te æu se istrijebiti ja i dom moj.
तब या'क़ूब ने शमौन और लावी से कहा, कि तुम ने मुझे कुढ़ाया क्यूँकि तुम ने मुझे इस मुल्क के बाशिन्दों, या'नी कना'नियों और फ़रिज़्ज़ियों में नफ़रतअंगेज बना दिया, क्यूँकि मेरे साथ तो थोड़े ही आदमी हैं; अब वह मिल कर मेरे मुक़ाबिले को आएँगे और मुझे क़त्ल कर देंगे, और मैं अपने घराने समेत बर्बाद हो जाऊँगा।
31 A oni rekoše: zar sa sestrom našom da rade kao s kurvom?
उन्होंने कहा, “तो क्या उसे मुनासिब था कि वह हमारी बहन के साथ कसबी की तरह बर्ताव करता?”