< Postanak 27 >
1 Kad Isak ostarje i oèi mu potamnješe, te ne viðaše, dozva Isava starijega sina svojega, i reèe mu: sine! A on odgovori: evo me.
जब इस्हाक़ ज़ईफ़ हो गया, और उसकी आँखें ऐसी धुन्धला गई कि उसे दिखाई न देता था तो उसने अपने बड़े बेटे 'ऐसौ को बुलाया और कहा, ऐ मेरे बेटे! “उसने कहा, मैं हाज़िर हूँ।”
2 Tada reèe: evo ostario sam, ne znam kad æu umrijeti;
तब उसने कहा, देख! मैं तो ज़ईफ़ हो गया और मुझे अपनी मौत का दिन मा'लूम नहीं।
3 Uzmi oružje svoje, tul i luk, i izidi u planinu, te mi ulovi lova;
इसलिए अब तू ज़रा अपना हथियार, अपना तरकश और अपनी कमान लेकर जंगल को निकल जा और मेरे लिए शिकार मार ला।
4 I zgotovi mi jelo po mojoj volji, i donesi mi da jedem, pa da te blagoslovi duša moja dok nijesam umro.
और मेरी हस्ब — ए पसन्द लज़ीज़ खाना मेरे लिए तैयार करके मेरे आगे ले आ, ताकि मैं खाऊँ और अपने मरने से पहले दिल से तुझे दुआ दूँ।
5 A Reveka èu šta Isak reèe sinu svojemu Isavu. I Isav otide u planinu da ulovi lova i donese.
और जब इस्हाक़ अपने बेटे 'ऐसौ से बातें कर रहा था तो रिब्क़ा सुन रही थी, और 'ऐसौ जंगल को निकल गया कि शिकार मार कर लाए।
6 A Reveka reèe Jakovu sinu svojemu govoreæi: gle, èuh oca tvojega gdje besjedi s Isavom bratom tvojim i reèe:
तब रिब्क़ा ने अपने बेटे या'क़ूब से कहा, कि देख, मैंने तेरे बाप को तेरे भाई 'ऐसौ से यह कहते सुना कि।
7 Donesi mi lova, i zgotovi jelo da jedem, pa da te blagoslovim pred Gospodom dok nijesam umro.
'मेरे लिए शिकार मार कर लज़ीज़ खाना मेरे लिए तैयार कर ताकि मैं खाऊँ और अपने मरने से पहले ख़ुदावन्द के आगे तुझे दुआ दूँ।
8 Nego sada, sine, poslušaj me što æu ti kazati.
इसलिए ऐ मेरे बेटे, इस हुक़्म के मुताबिक़ जो मैं तुझे देती हूँ मेरी बात को मान।
9 Idi sada k stadu i donesi dva dobra jareta, da zgotovim ocu tvojemu jelo od njih, kako rado jede.
और जाकर रेवड़ में से बकरी के दो अच्छे — अच्छे बच्चे मुझे ला दे, और मैं उनको लेकर तेरे बाप के लिए उसकी हस्ब — ए — पसन्द लज़ीज़ खाना तैयार कर दूँगी।
10 Pa æeš unijeti ocu da jede i da te blagoslovi dok nije umro.
और तू उसे अपने बाप के आगे ले जाना, ताकि वह खाए और अपने मरने से पहले तुझे दुआ दे।
11 A Jakov reèe Reveci materi svojoj: ali je Isav brat moj rutav, a ja sam gladak;
तब या'क़ूब ने अपनी माँ रिब्क़ा से कहा, “देख, मेरे भाई 'ऐसौ के जिस्म पर बाल हैं और मेरा जिस्म साफ़ है।
12 Može me opipati otac, pa æe se osjetiti da sam ga htio prevariti, te æu navuæi na se prokletstvo mjesto blagoslova.
शायद मेरा बाप मुझे टटोले, तो मैं उसकी नज़र में दग़ाबाज़ ठहरूंगा; और बरकत नहीं बल्कि ला'नत कमाऊँगा।”
13 A mati mu reèe: neka prokletstvo tvoje, sine, padne na mene; samo me poslušaj, i idi i donesi mi.
उसकी माँ ने उसे कहा, “ऐ मेरे बेटे! तेरी ला'नत मुझ पर आए; तू सिर्फ़ मेरी बात मान और जाकर वह बच्चे मुझे ला दे।”
14 Tada otišav uze i donese materi svojoj; a mati njegova zgotovi jelo kako jeðaše rado otac njegov.
तब वह गया और उनको लाकर अपनी माँ को दिया, और उसकी माँ ने उसके बाप की हस्ब — ए — पसन्द लज़ीज़ खाना तैयार किया।
15 Pa onda uze Reveka najljepše haljine starijega sina svojega, koje bijahu u nje kod kuæe, i obuèe Jakova mlaðega sina svojega.
और रिब्क़ा ने अपने बड़े बेटे 'ऐसौ के नफ़ीस लिबास, जो उसके पास घर में थे लेकर उनकी अपने छोटे बेटे या'क़ूब को पहनाया।
16 I jareæim kožicama obloži mu ruke i vrat gdje bješe gladak.
और बकरी के बच्चों की खालें उसके हाथो और उसकी गर्दन पर जहाँ बाल न थे लपेट दीं।
17 I dade Jakovu sinu svojemu u ruke jelo i hljeb što zgotovi.
और वह लज़ीज़ खाना और रोटी जो उसने तैयार की थी, अपने बेटे या'क़ूब के हाथ में दे दी।
18 A on uðe k ocu svojemu i reèe: oèe. A on odgovori: evo me; koji si ti, sine?
तब उसने बाप के पास आ कर कहा, ऐ मेरे बाप! “उसने कहा, मैं हाज़िर हूँ, तू कौन है मेरे बेटे?”
19 I Jakov reèe ocu svojemu: ja, Isav tvoj prvenac; uèinio sam kako si mi rekao; digni se, posadi se da jedeš lova mojega, pa da me blagoslovi duša tvoja.
या'क़ूब ने अपने बाप से कहा, “मैं तेरा पहलौठा बेटा 'ऐसौ हूँ। मैंने तेरे कहने के मुताबिक़ किया है; इसलिए ज़रा उठ और बैठ कर मेरे शिकार का गोश्त खा, ताकि तू दिल से मुझे दुआ दे।”
20 A Isak reèe sinu svojemu: kad brže naðe, sine? A on reèe: Gospod Bog tvoj dade, te izaðe preda me.
तब इस्हाक़ ने अपने बेटे से कहा, “बेटा! तुझे यह इस क़दर जल्द कैसे मिल गया?” उसने कहा, “इसलिए कि ख़ुदावन्द तेरे ख़ुदा ने मेरा काम बना दिया।”
21 Tada reèe Isak Jakovu: hodi bliže, sine, da te opipam jesi li sin moj Isav ili ne.
तब इस्हाक़ ने या'क़ूब से कहा, “ऐ मेरे बेटे, ज़रा नज़दीक आ कि मैं तुझे टटोलूँ कि तू मेरा ही बेटा 'ऐसौ है या नहीं।”
22 I pristupi Jakov k Isaku ocu svojemu, a on ga opipa, pa reèe: glas je Jakovljev, ali ruke su Isavove.
और या'क़ूब अपने बाप इस्हाक़ के नज़दीक गया; और उसने उसे टटोलकर कहा, “आवाज़ तो या'क़ूब की है लेकिन हाथ 'ऐसौ के हैं।”
23 I ne pozna ga, jer mu ruke bjehu kao u Isava brata njegova rutave; zato ga blagoslovi;
और उसने उसे न पहचाना, इसलिए कि उसके हाथों पर उसके भाई 'ऐसौ के हाथों की तरह बाल थे; इसलिए उसने उसे दुआ दी।
24 I reèe mu: jesi li ti sin moj Isav? A on odgovori: ja sam.
और उसने पूछा कि क्या तू मेरा बेटा “ऐसौ ही है?” उसने कहा, “मैं वही हूँ।”
25 Tada reèe: a ti daj sine, da jedem lova tvojega, pa da te blagoslovi duša moja. I dade mu, te jede; pa mu donese i vina, te pi.
तब उसने कहा, “खाना मेरे आगे ले आ, और मैं अपने बेटे के शिकार का गोश्त खाऊँगा, ताकि दिल से तुझे दुआ दूँ।” तब वह उसे उसके नज़दीक ले आया, और उसने खाया; और वह उसके लिए मय लाया और उसने पी।
26 Potom Isak otac njegov reèe mu: hodi, sine, cjeluj me.
फिर उसके बाप इस्हाक़ ने उससे कहा, “ऐ मेरे बेटे! अब पास आकर मुझे चूम।”
27 I on pristupi i cjeliva ga; a Isak osjeti miris od haljina njegovijeh, i blagoslovi ga govoreæi: gle, miris sina mojega kao miris od polja koje blagoslovi Gospod.
उसने पास जाकर उसे चूमा। तब उसने उसके लिबास की ख़शबू पाई और उसे दुआ दे कर कहा, “देखो! मेरे बेटे की महक उस खेत की महक की तरह है जिसे ख़ुदावन्द ने बरकत दी हो।
28 Bog ti dao rose nebeske, i dobre zemlje i pšenice i vina izobila!
ख़ुदा आसमान की ओस और ज़मीन की फ़र्बही, और बहुत सा अनाज और मय तुझे बख़्शे।
29 Narodi ti služili i plemena ti se klanjala! Bio gospodar braæi svojoj i klanjali ti se sinovi matere tvoje! Proklet bio koji tebe usproklinje a blagosloven koji tebe uzblagosilja!
कौमें तेरी खिदमत करें, और क़बीले तेरे सामने झुकें। तू अपने भाइयों का सरदार हो, और तेरी माँ के बेटे तेरे आगे झुकें, जो तुझ पर ला'नत करे वह खुद ला'नती हो, और जो तुझे दुआ दे वह बरकत पाए।”
30 A kad Isak blagoslovi Jakova, i Jakov otide ispred Isaka oca svojega, u taj èas doðe Isav brat njegov iz lova.
जब इस्हाक़ या'क़ूब को दुआ दे चुका, और या'क़ूब अपने बाप इस्हाक़ के पास से निकला ही था कि उसका भाई 'ऐसौ अपने शिकार से लौटा।
31 Pa zgotovi i on jelo i unese ocu svojemu, i reèe mu: ustani, oèe, da jedeš što ti je sin ulovio, pa da me blagoslovi duša tvoja.
वह भी लज़ीज़ खाना पका कर अपने बाप के पास लाया, और उसने अपने बाप से कहा, मेरा बाप उठ कर अपने बेटे के शिकार का गोश्त खाए, ताकि दिल से मुझे दुआ दे।
32 A Isak otac njegov reèe mu: ko si ti? A on reèe: ja, sin tvoj, prvenac tvoj, Isav.
उसके बाप इस्हाक़ ने उससे पूछा कि तू कौन है? उसने कहा, मैं तेरा पहलौठा बेटा “ऐसौ हूँ।”
33 Tada se prepade Isak, i reèe: ko? da gdje je onaj koji ulovi i donese mi lova, i od svega jedoh prije nego ti doðe, i blagoslovih ga? on æe i ostati blagosloven.
तब तो इस्हाक़ शिद्दत से काँपने लगा और उसने कहा, “फिर वह कौन था जो शिकार मार कर मेरे पास ले आया, और मैंने तेरे आने से पहले सबमें से थोड़ा — थोड़ा खाया और उसे दुआ दी? और मुबारक भी वही होगा।”
34 A kad èu Isav rijeèi oca svojega, vrište iza glasa i ožalosti se veoma, i reèe ocu svojemu: blagoslovi i mene, oèe.
ऐसौ अपने बाप की बातें सुनते ही बड़ी बुलन्दी और हसरतनाक आवाज़ से चिल्ला उठा, और अपने बाप से कहा, “मुझ को भी दुआ दे, ऐ मेरे बाप! मुझ को भी।”
35 A on mu reèe: doðe brat tvoj s prijevarom, i odnese tvoj blagoslov.
उसने कहा, “तेरा भाई दग़ा से आया, और तेरी बरकत ले गया।”
36 A Isav reèe: pravo je što mu je ime Jakov, jer me veæ drugom prevari. Prvenaštvo mi uze, pa eto sada mi uze i blagoslov. Potom reèe: nijesi li i meni ostavio blagoslov?
तब उसने कहा, “क्या उसका नाम या'क़ूब ठीक नहीं रख्खा गया? क्यूँकि उसने दोबारा मुझे धोखा दिया। उसने मेरा पहलौठे का हक़ तो ले ही लिया था, और देख, अब वह मेरी बरकत भी ले गया।” फिर उसने कहा, “क्या तूने मेरे लिए कोई बरकत नहीं रख छोड़ी है?”
37 A Isak odgovori, i reèe Isavu: eto sam ga postavio tebi za gospodara; i svu braæu njegovu dadoh mu da mu budu sluge; pšenicom i vinom ukrijepih ga; pa šta bih sada tebi uèinio, sine?
इस्हाक़ ने 'ऐसौ को जवाब दिया, कि देख, मैंने उसे तेरा सरदार ठहराया, और उसके सब भाइयों को उसके सुपर्द किया कि ख़ादिम हों, और अनाज और मय उसकी परवरिश के लिए बताई। अब ऐ मेरे बेटे, तेरे लिए मैं क्या करूँ?
38 A Isav reèe ocu svojemu: eda li je samo jedan blagoslov u tebe, oèe? blagoslovi i mene, oèe. I stade iza glasa plakati Isav.
तब 'ऐसौ ने अपने बाप से कहा, “क्या तेरे पास एक ही बरकत है, ऐ मेरे बाप? मुझे भी दुआ दे, ऐ मेरे बाप, मुझे भी।” और 'ऐसौ ज़ोर — ज़ोर से रोया।
39 A Isak otac njegov odgovarajuæi reèe mu: evo, stan æe ti biti na rodnoj zemlji i rosi nebeskoj ozgo.
तब उसके बाप इस्हाक़ ने उससे कहा, “देख ज़रख्खेज़ ज़मीन में तेरा घर हो, और ऊपर से आसमान की शबनम उस पर पड़े।
40 Ali æeš živjeti od maèa svojega, i bratu æeš svojemu služiti; ali æe doæi vrijeme, te æeš pošto se naplaèeš skršiti jaram njegov s vrata svojega.
तेरी औकात — बसरी तेरी तलवार से हो, और तू अपने भाई की ख़िदमत करे, और जब तू आज़ाद हो; तो अपने भाई का जुआ अपनी गर्दन पर से उतार फेंके।”
41 I Isav omrze ljuto na Jakova radi blagoslova, kojim ga blagoslovi otac, i govoraše u srcu svojem: blizu su žalosni dani oca mojega, tada æu ubiti Jakova brata svojega.
और 'ऐसौ ने या'क़ूब से, उस बरकत की वजह से जो उसके बाप ने उसे बख्शी, कीना रख्खा; और 'ऐसौ ने अपने दिल में कहा, कि “मेरे बाप के मातम के दिन नज़दीक हैं, फिर मैं अपने भाई या'क़ूब को मार डालूँगा।”
42 I kazaše Reveci rijeèi Isava sina njezina starijega, a ona poslavši dozva Jakova mlaðega sina svojega, i reèe mu: gle, Isav brat tvoj tješi se tijem što hoæe da te ubije.
और रिब्क़ा को उसके बड़े बेटे 'ऐसौ की यह बातें बताई गई; तब उसने अपने छोटे बेटे या'क़ूब को बुलवा कर उससे कहा, “देख, तेरा भाई 'ऐसौ तुझे मार डालने पर है, और यही सोच — सोचकर अपने को तसल्ली दे रहा है।
43 Nego, sine, poslušaj što æu ti kazati; ustani i bježi k Lavanu bratu mojemu u Haran.
इसलिए ऐ मेरे बेटे, तू मेरी बात मान, और उठकर हारान को मेरे भाई लाबन के पास भाग जा;
44 I ostani kod njega neko vrijeme dokle proðe srdnja brata tvojega,
और थोड़े दिन उसके साथ रह, जब तक तेरे भाई की नाराज़गी उतर न जाए।
45 Dokle se gnjev brata tvojega odvrati od tebe, te zaboravi što si mu uèinio; a onda æu ja poslati da te dovedu odande. Zašto bih ostala bez obojice vas u jedan dan?
या'नी जब तक तेरे भाई का क़हर तेरी तरफ़ से ठंडा न हो, और वह उस बात को जो तूने उससे की है भूल न जाए; तब मैं तुझे वहाँ से बुलवा भेजूँगी। मैं एक ही दिन में तुम दोनों को क्यूँ खो बैठूँ?”
46 A Isaku reèe Reveka: omrzao mi je život radi ovijeh Hetejaka. Ako se Jakov oženi Hetejkom, kakom izmeðu kæeri ove zemlje, da što mi život?
और रिब्क़ा ने इस्हाक़ से कहा, 'मैं हिती लड़कियों की वजह से अपनी ज़िन्दगी से तंग हूँ, इसलिए अगर या'क़ूब हिती लड़कियों में से, जैसी इस मुल्क की लड़कियाँ हैं, किसी से ब्याह कर ले तो मेरी ज़िन्दगी में क्या लुत्फ़ रहेगा?'