< Postanak 24 >

1 A Avram bješe star i vremenit, i Gospod bješe blagoslovio Avrama u svemu;
अब्राहाम बहुत बूढ़े हो गये थे, और याहवेह ने उन्हें सब प्रकार से आशीषित किया था.
2 I reèe Avram sluzi svojemu najstarijemu u kuæi svojoj, koji bješe nad svijem dobrom njegovijem: metni ruku svoju pod stegno moje,
अब्राहाम ने अपने पुराने सेवक से, जो घर की और पूरे संपत्ति की देखभाल करता था, कहा, “तुम अपना हाथ मेरी जांघ के नीचे रखो.
3 Da te zakunem Gospodom Bogom nebeskim i Bogom zemaljskim da neæeš dovesti žene sinu mojemu izmeðu kæeri ovijeh Hananeja, meðu kojima živim;
मैं चाहता हूं कि तुम स्वर्ग एवं पृथ्वी के परमेश्वर याहवेह की शपथ खाओ कि तुम इन कनानियों की पुत्रियों में से, जिनके बीच हम रह रहे हैं, मेरे बेटे की शादी नहीं कराओगे,
4 Nego da æeš otiæi u zemlju moju i u rod moj i dovesti ženu sinu mojemu Isaku.
परंतु तुम मेरे देश में मेरे रिश्तेदारों में से मेरे बेटे यित्सहाक के लिए पत्नी लाओगे.”
5 A sluga mu reèe: i ako djevojka ne htjedbude poæi sa mnom u ovu zemlju; hoæu li odvesti sina tvojega u zemlju iz koje si se iselio?
उस सेवक ने अब्राहाम से पूछा, “उस स्थिति में मैं क्या करूं, जब वह स्त्री इस देश में आना ही न चाहे; क्या मैं आपके पुत्र को उस देश में ले जाऊं, जहां से आप आए हैं?”
6 A Avram mu reèe: pazi da ne odvedeš sina mojega onamo.
इस पर अब्राहाम ने कहा, “तुम मेरे पुत्र को वहां कभी नहीं ले जाना.
7 Gospod Bog nebeski, koji me je uzeo iz doma oca mojega i iz zemlje roda mojega, i koji mi je rekao i zakleo mi se govoreæi: sjemenu æu tvojemu dati zemlju ovu, on æe poslati anðela svojega pred tobom da dovedeš ženu sinu mojemu odande.
याहवेह, जो स्वर्ग के परमेश्वर हैं, जो मुझे मेरे पिता के परिवार और मेरी जन्मभूमि से लाये हैं और जिन्होंने शपथ खाकर मुझसे यह वायदा किया, ‘यह देश मैं तुम्हारे वंश को दूंगा’—वे ही स्वर्गदूत को तुम्हारे आगे-आगे भेजेंगे और तुम मेरे पुत्र के लिए वहां से एक पत्नी लेकर आओगे.
8 Ako li djevojka ne htjedbude poæi s tobom, onda da ti je prosta zakletva moja; samo sina mojega nemoj odvesti onamo.
अगर कन्या तुम्हारे साथ आने के लिए मना करे, तब तुम मेरी इस शपथ से मुक्त हो जाओगे. लेकिन ध्यान रखना कि तुम मेरे पुत्र को वापस वहां न ले जाना.”
9 I metnu sluga ruku svoju pod stegno Avramu gospodaru svojemu, i zakle mu se za ovo.
इसलिये उस सेवक ने अपने स्वामी अब्राहाम की जांघ के नीचे अपना हाथ रखा और इस बारे में शपथ खाकर अब्राहाम से वायदा किया.
10 Tada sluga uze deset kamila izmeðu kamila gospodara svojega da ide, jer sve blago gospodara njegova bješe pod njegovom rukom; i otišav doðe u Mesopotamiju do grada Nahorova.
तब उस सेवक ने अपने स्वामी के ऊंट के झुंड में से दस ऊंटों को लिया और उन पर अपने स्वामी की ओर से विभिन्‍न उपहार लादा और नाहोर के गृहनगर उत्तर-पश्चिम मेसोपोतामिया की ओर प्रस्थान किया.
11 I pusti kamile da poliježu iza grada kod studenca pred veèe kad izlaze graðanke da zahvataju vode;
नगर के बाहर पहुंचकर उसने ऊंटों को कुएं के पास बैठा दिया; यह शाम का समय था. इसी समय स्त्रियां पानी भरने बाहर आया करती थीं.
12 I reèe: Gospode Bože gospodara mojega Avrama, daj mi sreæu danas i uèini milost gospodaru mojemu Avramu.
तब सेवक ने प्रार्थना की, “याहवेह, मेरे स्वामी अब्राहाम के परमेश्वर, मेरे काम को सफल करें और मेरे स्वामी अब्राहाम पर दया करें.
13 Evo, ja æu stajati kod ovoga studenca, a graðanke æe doæi da zahvataju vode.
आप देख रहे हैं कि मैं इस पानी के सोते के निकट खड़ा हूं, और इस नगरवासियों की कन्याएं पानी भरने के लिए निकलकर आ रही हैं.
14 Kojoj djevojci reèem: nagni krèag svoj da se napijem, a ona reèe: na pij, i kamile æu ti napojiti; daj to da bude ona koju si namijenio sluzi svojemu Isaku; i po tome da poznam da si uèinio milost gospodaru mojemu.
आप कुछ ऐसा कीजिए कि जिस कन्या से मैं यह कहूं, ‘अपना घड़ा झुकाकर कृपया मुझे पानी पिला दे,’ और वह कन्या कहे, ‘आप पानी पी लीजिए, और फिर मैं आपके ऊंटों को भी पानी पिला दूंगी’—यह वही कन्या हो जिसे आपने अपने सेवक यित्सहाक के लिए चुना है. इसके द्वारा मुझे यह विश्वास हो जाएगा कि आपने मेरे स्वामी पर अपनी करुणा दिखाई है.”
15 I on još ne izgovori, a to Reveka, kæi Vatuila sina Melhe žene Nahora brata Avramova, doðe s krèagom na ramenu.
इसके पूर्व कि उसकी प्रार्थना खत्म होती, रेबेकाह नगर के बाहर अपने कंधे पर घड़ा लेकर पानी भरने आई. वह मिलकाह के पुत्र बेथुएल की पुत्री थी और मिलकाह अब्राहाम के भाई नाहोर की पत्नी थी.
16 I bješe vrlo lijepa, još djevojka, još je èovjek ne bješe poznao. Ona siðe na izvor, i natoèi krèag, i poðe;
रेबेकाह बहुत सुंदर थी, कुंवारी थी; अब तक किसी पुरुष से उसका संसर्ग नहीं हुआ था. वह नीचे सोते पर गई, अपना घड़ा पानी से भरा और फिर ऊपर आ गई.
17 A sluga iskoèi pred nju i reèe: daj mi da se napijem malo vode iz krèaga tvojega.
सेवक दौड़कर उसके निकट आया और उससे कहा, “कृपया अपने घड़े से मुझे थोड़ा पानी पिला दो.”
18 A ona reèe: na pij, gospodaru. I brže spusti krèag na ruku svoju, i napoji ga.
रेबेकाह ने कहा, “हे मेरे प्रभु लीजिए, पीजिये” और उसने तुरंत घड़े को नीचे करके उसे पानी पिलाया.
19 I kad ga napoji, reèe: i kamilama æu tvojim naliti neka se napiju.
जब वह सेवक को पानी पिला चुकी, तब रेबेकाह ने उससे कहा, “मैं आपके ऊंटों के लिए भी पानी लेकर आती हूं, जब तक वे पूरे तृप्‍त न हो जाएं.”
20 I brže izruèi krèag svoj u pojilo, pa opet otrèa na studenac da nalije, i nali svijem kamilama njegovijem.
उसने बिना देर किए घड़े का पानी हौदे में उंडेलकर वापस सोते पर और पानी भरने गई, और उसके सारे ऊंटों के लिये पर्याप्‍त पानी ले आई.
21 A èovjek joj se divljaše, i æutaše, neæe li poznati je li Gospod dao sreæu putu njegovu ili nije.
जब यह सब हो रहा था, बिना एक शब्द कहे, उस सेवक ध्यान से रेबेकाह को देखकर सोच रहा था कि याहवेह ने उसकी यात्रा को सफल किया है या नहीं.
22 A kad se kamile napiše, izvadi èovjek zlatnu grivnu od po sikla i metnu joj oko èela, i dvije narukvice metnu joj na ruke od deset sikala zlata.
जब ऊंटों ने पानी पी लिया, तब सेवक ने आधा शेकेल सोने की एक नथ और दस शेकेल सोने के दो कंगन निकाला.
23 I reèe: èija si kæi? kaži mi. Ima li u kuæi oca tvojega mjesta za nas da prenoæimo?
और रेबेकाह को देकर उससे पूछा, “तुम किसकी बेटी हो? कृपया मुझे बताओ, क्या तुम्हारे पिता के घर में इस रात ठहरने के लिए जगह है?”
24 A ona mu reèe: ja sam kæi Vatuila sina Melšina, kojega rodi Nahoru.
रेबेकाह ने उत्तर दिया, “मैं नाहोर तथा मिलकाह के पुत्र बेथुएल की बेटी हूं.”
25 Još reèe: ima u nas mnogo slame i piæe i mjesta za noæište.
और उसने यह भी कहा, “हमारे यहां घास और चारा बहुत है, और रात में ठहरने के लिये जगह भी है.”
26 Tada èovjek savivši se pokloni se Gospodu,
तब उस सेवक ने झुककर और यह कहकर याहवेह की आराधना की,
27 I reèe: blagosloven da je Gospod Bog gospodara mojega Avrama, što ne ostavi milosti svoje i vjere svoje prema gospodaru mojem, i putem dovede me Gospod u dom rodbine gospodara mojega.
“धन्य हैं याहवेह, मेरे स्वामी अब्राहाम के परमेश्वर, जिन्होंने मेरे स्वामी के प्रति अपने प्रेम और करुणा को नहीं हटाया. याहवेह मुझे सही जगह पर लाये जो मेरे स्वामी के रिश्तेदारों का ही घर है.”
28 A djevojka otrèa i sve ovo kaza u domu matere svoje.
वह कन्या दौड़कर अपने घर गई और अपनी माता के घर के लोगों को सब बातें बताई.
29 A Reveka imaše brata, kojemu ime bješe Lavan; i istrèa Lavan k èovjeku na studenac,
रेबेकाह के भाई लाबान दौड़कर कुएं के पास गए जहां सेवक था.
30 Kako vidje grivnu i narukvice na rukama sestre svoje i èu gdje Reveka sestra mu reèe: tako mi kaza èovjek; doðe k èovjeku; a on stajaše kod kamila na studencu.
जब उसने नथ और अपनी बहन के हाथों में कंगन देखा और जो बात सेवक ने कही थी, उसे सुनी, तब वह उस सेवक के पास गया, और देखा कि वह सेवक सोते के निकट ऊंटों के बाजू में खड़ा है.
31 I reèe: hodi, koji si blagosloven od Gospoda; što bi stajao napolju? spremio sam kuæu, ima mjesta i za kamile.
लाबान ने सेवक से कहा, “हे याहवेह के आशीषित जन, मेरे साथ चलिए! आप यहां बाहर क्यों खड़े हैं? मैंने घर को, और ऊंटों के ठहरने के लिये भी जगह तैयार की है.”
32 I dovede èovjeka u kuæu, i rastovari kamile; i dadoše slame i piæe kamilama, i donesoše vode za noge njemu i ljudima što bijahu s njim;
वह सेवक लाबान के साथ घर आया और ऊंटों पर से सामान उतारा गया. ऊंटों के लिये पैंरा और चारा लाया गया. सेवक तथा उसके साथ के लोगों के लिये पैर धोने हेतु पानी दिया गया.
33 I postaviše mu da jede; ali on reèe: neæu jesti dokle ne kažem stvar svoju. A Lavan mu reèe: govori.
तब सेवक को खाना दिया गया, पर उसने कहा, “मैं तब तक भोजन न करूंगा, जब तक कि मैं अपने आने का प्रयोजन न बता दूं.” लाबान ने कहा, “ठीक है, बता दें.”
34 Tada reèe: ja sam sluga Avramov.
तब उसने कहा, “मैं अब्राहाम का सेवक हूं.
35 A Gospod je blagoslovio gospodara mojega veoma, te je postao velik, i dao mu je ovaca i goveda, i srebra i zlata, i sluga i sluškinja, i kamila i magaraca.
याहवेह ने मेरे स्वामी को बहुत आशीष दी हैं, जिससे वे धनवान हो गए हैं. याहवेह ने उन्हें बहुत भेड़-बकरी और पशु, सोना और चांदी, सेवक और सेविकाएं तथा ऊंट और गधे दिये हैं.
36 I još Sara žena gospodara mojega rodi sina gospodaru mojemu u starosti njegovoj, i on mu dade sve što ima.
मेरे स्वामी की पत्नी साराह को वृद्धावस्था में एक बेटा पैदा हुआ, और अब्राहाम ने उसे अपना सब कुछ दे दिया है.
37 A mene zakle gospodar moj govoreæi: nemoj dovesti sinu mojemu žene izmeðu kæeri ovijeh Hananeja, meðu kojima živim;
और मेरे स्वामी ने मुझे शपथ दिलाकर कहा, ‘तुम मेरे पुत्र की पत्नी बनने के लिए कनानियों की किसी बेटी को, जिनके बीच मैं रहता हूं, न लाना,
38 Nego idi u dom oca mojega i u rod moj, da dovedeš ženu sinu mojemu.
पर तुम मेरे पिता के परिवार, मेरे अपने वंश में जाना, और मेरे पुत्र के लिए एक पत्नी लाना.’
39 A ja rekoh gospodaru svojemu: može biti da djevojka neæe htjeti poæi sa mnom.
“तब मैंने अपने स्वामी से पूछा, ‘यदि वह युवती मेरे साथ आना नहीं चाहेगी, तब क्या?’
40 A on mi reèe: Gospod, po èijoj volji svagda življah, poslaæe anðela svojega s tobom, i daæe sreæu tvojemu putu da dovedeš ženu sinu mojemu od roda mojega, iz doma oca mojega.
“मेरे स्वामी ने कहा, ‘याहवेह, जिनके सामने मैं ईमानदारी से चलता आया हूं, वे अपने स्वर्गदूत को तुम्हारे साथ भेजेंगे और तुम्हारी यात्रा को सफल करेंगे, ताकि तुम मेरे पुत्र के लिए मेरे अपने वंश और मेरे पिता के परिवार से एक पत्नी ला सको.
41 Onda æe ti biti prosta zakletva moja, kad otideš u rod moj; ako ti je i ne dadu, opet æe ti biti prosta zakletva moja.
तुम मेरे इस शपथ से तब ही छूट पाओगे, जब तुम मेरे वंश के लोगों के पास जाओगे, और यदि वे उस कन्या को तुम्हारे साथ भेजने के लिए मना करें—तब तुम मेरे शपथ से छूट जाओगे.’
42 I kad doðoh danas na studenac, rekoh: Gospode Bože gospodara mojega Avrama, ako si dao sreæu putu mojemu, kojim idem,
“आज जब मैं कुएं के पास पहुंचा, तो मैंने यह प्रार्थना की, ‘याहवेह, मेरे स्वामी अब्राहाम के परमेश्वर, मैं जिस उद्देश्य से यहां आया हूं, वह काम पूरा हो जाये.
43 Evo, ja æu stajati kod studenca: koja djevojka doðe da zahvati vode, i ja joj kažem: daj mi da se napijem malo vode iz krèaga tvojega,
देखिये, मैं इस कुएं के किनारे खड़ा हूं. यदि कोई कन्या निकलकर पानी भरने के लिये आती है और मैं उससे कहता हूं, “कृपा करके मुझे अपने घड़े से थोड़ा पानी पिला दे,”
44 A ona mi odgovori: i ti pij i kamilama æu tvojim naliti; to neka bude žena koju je namijenio Gospod sinu gospodara mojega.
और यदि वह मुझसे कहती है, “पीजिये, और मैं आपके ऊंटों के लिये भी पानी लेकर आती हूं,” तो वह वही कन्या हो, जिसे याहवेह ने मेरे मालिक के बेटे के लिये चुना है.’
45 Ja još ne izgovorih u srcu svojem, a doðe Reveka s krèagom na ramenu, i sišavši na izvor zahvati; i ja joj rekoh: daj mi da se napijem.
“इसके पहले कि मैं अपने मन में यह प्रार्थना खत्म करता, रेबेकाह अपने कंधे पर घड़ा लिये निकलकर आई. वह नीचे सोते के पास जाकर पानी भरने लगी, और मैंने उससे कहा, ‘कृपया मुझे थोड़ा पानी पिला दो.’
46 A ona brže spustivši sa sebe krèag reèe: na pij, i kamile æu ti napojiti. I kad se napih, napoji i kamile moje.
“तब उसने तुरंत अपने कंधे में से घड़े को झुकाकर कहा, ‘पी लीजिये, और फिर मैं आपके ऊंटों को भी पानी पिला दूंगी.’ तब मैंने पानी पिया, और उसने ऊंटों को भी पानी पिलाया.
47 I zapitah je govoreæi: èija si kæi? A ona odgovori: ja sam kæi Vatuila sina Nahorova, kojega mu rodi Melha. Tada joj metnuh grivnu oko èela i narukvice na ruke;
“तब मैंने उससे पूछा, ‘तुम किसकी बेटी हो?’ “उसने कहा, ‘मैं बेथुएल की बेटी हूं, जो नाहोर तथा मिलकाह के पुत्र है.’ “तब मैंने उसके नाक में नथ तथा उसके हाथों में कंगन पहना दिए,
48 I padoh i poklonih se Gospodu, i zahvalih Gospodu Bogu gospodara mojega Avrama, što me dovede pravijem putem da naðem kæer brata gospodara svojega za sina njegova.
और मैंने झुककर याहवेह की आराधना की. मैंने याहवेह, अपने मालिक अब्राहाम के परमेश्वर की महिमा की, जिन्होंने मुझे सही मार्ग में अगुवाई की, ताकि मैं अपने मालिक के भाई की नतनिन को अपने मालिक के बेटे के लिये पत्नी के रूप में ले जा सकूं.
49 Ako æete dakle uèiniti ljubav i vjeru gospodaru mojemu, kažite mi; ako li neæete, kažite mi, da idem na desno ili na lijevo.
इसलिये अब, यदि आप मेरे मालिक के प्रति दया और सच्चाई दिखाना चाहते हैं, तो मुझे बताईये; और यदि नहीं, तो वह भी बताईये, कि किस रास्ते पर मुड़ना है.”
50 A Lavan i Vatuilo odgovarajuæi rekoše: od Gospoda je ovo došlo; mi ti ne možemo kazati ni zlo ni dobro.
यह सब सुनकर लाबान एवं बेथुएल ने कहा, “यह सब याहवेह की ओर से हुआ है; हम तुमसे अच्छा या बुरा कुछ नहीं कह सकते.
51 Eto, Reveka je u tvojoj vlasti, uzmi je pa idi, i neka bude žena sinu tvojega gospodara, kao što kaza Gospod.
रेबेकाह तुम्हारे सामने है; इसे अपने साथ ले जाओ, ताकि वह तुम्हारे स्वामी के पुत्र की पत्नी हो जाए, जैसा कि याहवेह ने निर्देश दिया है.”
52 A kad èu sluga Avramov rijeèi njihove, pokloni se Gospodu do zemlje;
उनकी बातों को सुनकर अब्राहाम के सेवक ने भूमि पर झुककर याहवेह को दंडवत किया.
53 I izvadi sluga zaklade srebrne i zlatne i haljine, i dade Reveci; takoðer i bratu njezinu i materi njezinoj dade darove.
तब सेवक ने सोने और चांदी के गहने तथा वस्त्र निकालकर रेबेकाह को दिए; उसने रेबेकाह के भाई और उसकी माता को भी बहुमूल्य वस्तुएं दी.
54 Potom jedoše i piše on i ljudi koji bijahu s njim, i prenoæiše. A kad ujutru ustaše, reèe sluga: pustite me gospodaru mojemu.
फिर उसने तथा उसके साथ के लोगों ने खाया पिया और वहां रात बिताई. अगले दिन सुबह जब वे सोकर उठे तो सेवक ने कहा, “मुझे अपने स्वामी के पास वापस जाने के लिए विदा कीजिये.”
55 A brat i mati njezina rekoše: neka ostane djevojka kod nas koji dan, barem deset dana, pa onda neka ide.
पर रेबेकाह के भाई और उसकी मां ने कहा, “कन्या को हमारे साथ कुछ दिन अर्थात् कम से कम दस दिन रहने दो; तब उसे ले जाना.”
56 A on im reèe: nemojte me zadržavati, kad je Gospod dao sreæu mojemu putu; pustite me da idem gospodaru svojemu.
पर सेवक ने उनसे कहा, “मुझे मत रोकिए; क्योंकि याहवेह ने मेरी इस यात्रा को सफल किया है. मुझे अपने स्वामी के पास लौट जाने के लिये विदा कीजिए.”
57 Tada rekoše: da zovemo djevojku, i upitamo šta ona veli.
तब उन्होंने कहा, “हम रेबेकाह को बुलाकर इसके बारे में उससे पूछते हैं.”
58 I dozvaše Reveku i rekoše joj: hoæeš iæi s ovijem èovjekom? A ona odgovori: hoæu.
तब उन्होंने रेबेकाह को बुलाकर उससे पूछा, “क्या तुम इस व्यक्ति के साथ जाओगी?” उसने कहा, “हां, मैं जाऊंगी.”
59 I pustiše Reveku sestru svoju i dojkinju njezinu sa slugom Avramovijem i ljudima njegovijem.
इसलिये उन्होंने अपनी बहन रेबेकाह को उसकी परिचारिका और अब्राहाम के सेवक और उसके लोगों के साथ विदा किया.
60 I blagosloviše Reveku i rekoše joj: sestro naša, da se namnožiš na tisuæe tisuæa, i sjeme tvoje da naslijedi vrata svojih neprijatelja!
और उन्होंने रेबेकाह को आशीर्वाद देते हुए कहा, “हे हमारी बहन, तुम्हारा वंश हजारों हजार की संख्या में बढ़े; तुम्हारा वंश अपने शत्रुओं के नगर पर अधिकार करने पाये.”
61 I podiže se Reveka s djevojkama svojim, i posjedaše na kamile, i poðoše s èovjekom; i sluga uzev Reveku otide.
तब रेबेकाह और उसकी परिचारिकाएं तैयार हुईं और ऊंटों पर चढ़कर उस व्यक्ति के साथ गईं और वह सेवक रेबेकाह को लेकर रवाना हो गया.
62 A Isak iðaše vraæajuæi se od studenca živoga koji me vidi jer življaše u južnom kraju
यित्सहाक बएर-लहाई-रोई से आकर अब नेगेव में निवास कर रहे थे.
63 A bješe izašao Isak u polje pred veèe da se pomoli Bogu; i podigav oèi svoje ugleda kamile gdje idu.
एक शाम जब वे चिंतन करने मैदान में गये थे, तब उन्होंने ऊंटों को आते हुए देखा.
64 I Reveka podigavši oèi svoje ugleda Isaka, te skoèi s kamile,
रेबेकाह ने भी आंख उठाकर यित्सहाक को देखा और वह अपने ऊंट पर से नीचे उतरी
65 I reèe sluzi: ko je onaj èovjek što ide preko polja pred nas? A sluga reèe: ono je gospodar moj. I ona uze pokrivalo i pokri lice.
और सेवक से पूछा, “मैदान में वह कौन व्यक्ति है, जो हमसे मिलने आ रहे हैं?” सेवक ने उत्तर दिया, “वे मेरे स्वामी हैं.” यह सुनकर रेबेकाह ने अपना घूंघट लिया और अपने आपको ढांप लिया.
66 I pripovjedi sluga Isaku sve što je svršio.
तब सेवक ने यित्सहाक को वे सब बातें बताई, जो उसने किया था.
67 I odvede je Isak u šator Sare matere svoje; i uze Reveku, i ona mu posta žena, i omilje mu. I Isak se utješi za materom svojom.
तब यित्सहाक रेबेकाह को अपनी मां साराह के तंबू में ले आया, और उसने रेबेकाह से शादी की. वह उसकी पत्नी हो गई, और उसने उससे प्रेम किया; इस प्रकार यित्सहाक को उसकी माता की मृत्यु के बाद सांत्वना मिली.

< Postanak 24 >