< Ezra 5 >

1 Tada Agej prorok i Zaharija sin Idov prorok prorokovahu Judejcima koji bijahu u Judeji i u Jerusalimu u ime Boga Izrailjeva.
तब हाग्गै नामक नबी और इद्दो का पोता जकर्याह यहूदा और यरूशलेम के यहूदियों से नबूवत करने लगे, उन्होंने इस्राएल के परमेश्वर के नाम से उनसे नबूवत की।
2 I usta Zorovavelj sin Salatilov i Isus sin Josedekov, i poèeše opet zidati dom Božji u Jerusalimu, i bjehu s njima proroci Božji pomažuæi im.
तब शालतीएल का पुत्र जरुब्बाबेल और योसादाक का पुत्र येशुअ, कमर बाँधकर परमेश्वर के भवन को जो यरूशलेम में है बनाने लगे; और परमेश्वर के वे नबी उनका साथ देते रहे।
3 U to vrijeme doðe k njima Tatnaj upravitelj s ovu stranu rijeke, i Setar-Vosnaj i drugovi njihovi, i rekoše im ovako: ko vam je dao vlast da zidate tu kuæu i da opravljate te zidove?
उसी समय महानद के इस पार का तत्तनै नामक अधिपति और शतर्बोजनै अपने सहयोगियों समेत उनके पास जाकर यह पूछने लगे, “इस भवन के बनाने और इस शहरपनाह को खड़ा करने की किसने तुम को आज्ञा दी है?”
4 Tada im odgovorismo imenujuæi ljude koji graðahu tu graðevinu.
उन्होंने लोगों से यह भी कहा, “इस भवन के बनानेवालों के क्या नाम हैं?”
5 Ali bješe oko Božije na starješinama Judejskim, te im ne zabraniše dokle ne otide stvar do Darija i donesu odgovor o tom.
परन्तु यहूदियों के पुरनियों के परमेश्वर की दृष्टि उन पर रही, इसलिए जब तक इस बात की चर्चा दारा से न की गई और इसके विषय चिट्ठी के द्वारा उत्तर न मिला, तब तक उन्होंने इनको न रोका।
6 A ovo je prijepis od knjige koju posla caru Dariju Tatnaj upravitelj s ove strane rijeke i Setar-Vosnaj s drugovima svojim Afarsašanima koji bijahu s ove strane rijeke.
जो चिट्ठी महानद के इस पार के अधिपति तत्तनै और शतर्बोजनै और महानद के इस पार के उनके सहयोगियों फारसियों ने राजा दारा के पास भेजी उसकी नकल यह है;
7 Poslaše mu knjigu, a u njojzi bješe napisano ovako: Dariju caru svako dobro.
उन्होंने उसको एक चिट्ठी लिखी, जिसमें यह लिखा थाः “राजा दारा का कुशल क्षेम सब प्रकार से हो।
8 Da je na znanje caru da doðosmo u Judejsku zemlju k domu Boga velikoga, koji zidaju od velikoga kamena, i drvlje meæu u zidove, i posao se brzo radi i napreduje u rukama njihovijem.
राजा को विदित हो, कि हम लोग यहूदा नामक प्रान्त में महान परमेश्वर के भवन के पास गए थे, वह बड़े-बड़े पत्थरों से बन रहा है, और उसकी दीवारों में कड़ियाँ जुड़ रही हैं; और यह काम उन लोगों के द्वारा फुर्ती के साथ हो रहा है, और सफल भी होता जाता है।
9 I zapitasmo tamošnje starješine rekavši im: ko vam je dao vlast da zidate taj dom i da opravljate te zidove?
इसलिए हमने उन पुरनियों से यह पूछा, ‘यह भवन बनवाने, और यह शहरपनाह खड़ी करने की आज्ञा किसने तुम्हें दी?’
10 Pa ih i za imena njihova zapitasmo da bismo ti javili, i zapisasmo imena onijeh koji su glavari meðu njima.
१०और हमने उनके नाम भी पूछे, कि हम उनके मुख्य पुरुषों के नाम लिखकर तुझको जता सकें।
11 A oni nam odgovoriše ovako govoreæi: mi smo sluge Boga nebeskoga i zemaljskoga, i zidamo dom koji je bio sazidan prije mnogo vremena, koji je zidao i podigao velik car Izrailjev.
११उन्होंने हमें यह उत्तर दिया, ‘हम तो आकाश और पृथ्वी के परमेश्वर के दास हैं, और जिस भवन को बहुत वर्ष हुए इस्राएलियों के एक बड़े राजा ने बनाकर तैयार किया था, उसी को हम बना रहे हैं।
12 Ali kad oci naši razgnjeviše Boga nebeskoga, dade ih u ruke Navuhodonosoru caru Vavilonskom Haldejcu, koji raskopa ovaj dom a narod preseli u Vavilon.
१२जब हमारे पुरखाओं ने स्वर्ग के परमेश्वर को रिस दिलाई थी, तब उसने उन्हें बाबेल के कसदी राजा नबूकदनेस्सर के हाथ में कर दिया था, और उसने इस भवन को नाश किया और लोगों को बन्दी बनाकर बाबेल को ले गया।
13 Ali prve godine Kira cara Vavilonskoga, car Kir zapovjedi da se sazida ovaj dom Božji.
१३परन्तु बाबेल के राजा कुस्रू के पहले वर्ष में उसी कुस्रू राजा ने परमेश्वर के इस भवन को बनाने की आज्ञा दी।
14 Još i sudove doma Božijega zlatne i srebrne koje Navuhodonosor bješe uzeo iz crkve Jerusalimske i odnio u crkvu Vavilonsku, iznese ih car Kir iz crkve Vavilonske, i biše dani po imenu Sasavasaru, kojega postavi upraviteljem,
१४परमेश्वर के भवन के जो सोने और चाँदी के पात्र नबूकदनेस्सर यरूशलेम के मन्दिर में से निकलवाकर बाबेल के मन्दिर में ले गया था, उनको राजा कुस्रू ने बाबेल के मन्दिर में से निकलवाकर शेशबस्सर नामक एक पुरुष को जिसे उसने अधिपति ठहरा दिया था, सौंप दिया।
15 I reèe mu: uzmi ove sudove pa idi i odnesi ih u crkvu koja je u Jerusalimu, i dom Božji neka se sazida na svojem mjestu.
१५उसने उससे कहा, “ये पात्र ले जाकर यरूशलेम के मन्दिर में रख, और परमेश्वर का वह भवन अपने स्थान पर बनाया जाए।”
16 Onda taj Sasavasar doðe i postavi temelj domu Božijemu u Jerusalimu; i od toga vremena dosad zida se i još nije dovršen.
१६तब उसी शेशबस्सर ने आकर परमेश्वर के भवन की जो यरूशलेम में है नींव डाली; और तब से अब तक यह बन रहा है, परन्तु अब तक नहीं बन पाया।’
17 Ako je dakle ugodno caru, neka se potraži u riznici carskoj u Vavilonu je li car Kir zapovjedio da se sazida ovaj dom Božji u Jerusalimu, i volju svoju o tom neka nam car pošlje.
१७अब यदि राजा को अच्छा लगे तो बाबेल के राजभण्डार में इस बात की खोज की जाए, कि राजा कुस्रू ने सचमुच परमेश्वर के भवन के जो यरूशलेम में है बनवाने की आज्ञा दी थी, या नहीं। तब राजा इस विषय में अपनी इच्छा हमको बताए।”

< Ezra 5 >