< 2 Korinæanima 4 >
1 Zato imajuæi ovu službu kao što bismo pomilovani, ne dosaðuje nam se;
१इसलिए जब हम पर ऐसी दया हुई, कि हमें यह सेवा मिली, तो हम साहस नहीं छोड़ते।
2 Nego se odrekosmo tajnoga srama da ne živimo u lukavstvu, niti da izvræemo rijeè Božiju, nego javljanjem istine da se pokažemo svakoj savjesti èovjeèijoj pred Bogom.
२परन्तु हमने लज्जा के गुप्त कामों को त्याग दिया, और न चतुराई से चलते, और न परमेश्वर के वचन में मिलावट करते हैं, परन्तु सत्य को प्रगट करके, परमेश्वर के सामने हर एक मनुष्य के विवेक में अपनी भलाई बैठाते हैं।
3 Ako li je pak pokriveno jevanðelje naše, u onima je pokriveno koji ginu,
३परन्तु यदि हमारे सुसमाचार पर परदा पड़ा है, तो यह नाश होनेवालों ही के लिये पड़ा है।
4 U kojima Bog svijeta ovoga oslijepi razume nevjernika, da im ne zasvijetli vidjelo jevanðelja slave Hristove, koji je oblièje Boga, koji se ne vidi. (aiōn )
४और उन अविश्वासियों के लिये, जिनकी बुद्धि इस संसार के ईश्वर ने अंधी कर दी है, ताकि मसीह जो परमेश्वर का प्रतिरूप है, उसके तेजोमय सुसमाचार का प्रकाश उन पर न चमके। (aiōn )
5 Jer sebe ne propovijedamo nego Hrista Isusa Gospoda, a sebe same vaše sluge Isusa Gospoda radi.
५क्योंकि हम अपने को नहीं, परन्तु मसीह यीशु को प्रचार करते हैं, कि वह प्रभु है; और उसके विषय में यह कहते हैं, कि हम यीशु के कारण तुम्हारे सेवक हैं।
6 Jer Bog koji reèe da iz tame zasvijetli vidjelo, zasvijetli u srcima našima na svjetlost poznanja slave Božije u licu Isusa Hrista.
६इसलिए कि परमेश्वर ही है, जिसने कहा, “अंधकार में से ज्योति चमके,” और वही हमारे हृदयों में चमका, कि परमेश्वर की महिमा की पहचान की ज्योति यीशु मसीह के चेहरे से प्रकाशमान हो।
7 Ali ovo blago imamo u zemljanijem sudovima, da premnoštvo sile bude od Boga a ne od nas.
७परन्तु हमारे पास यह धन मिट्टी के बरतनों में रखा है, कि यह असीम सामर्थ्य हमारी ओर से नहीं, वरन् परमेश्वर ही की ओर से ठहरे।
8 U svemu imamo nevolje, ali nam se ne dosaðuje; zbunjeni smo, ali ne gubimo nada;
८हम चारों ओर से क्लेश तो भोगते हैं, पर संकट में नहीं पड़ते; निरुपाय तो हैं, पर निराश नहीं होते।
9 Progone nas, ali nijesmo ostavljeni; obaljuju nas, ali ne ginemo.
९सताए तो जाते हैं; पर त्यागे नहीं जाते; गिराए तो जाते हैं, पर नाश नहीं होते।
10 I jednako nosimo na tijelu smrt Gospoda Isusa, da se i život Isusov na tijelu našemu pokaže.
१०हम यीशु की मृत्यु को अपनी देह में हर समय लिये फिरते हैं; कि यीशु का जीवन भी हमारी देह में प्रगट हो।
11 Jer mi živi jednako se predajemo na smrt za Isusa, da se i život Isusov javi na smrtnome tijelu našemu.
११क्योंकि हम जीते जी सर्वदा यीशु के कारण मृत्यु के हाथ में सौंपे जाते हैं कि यीशु का जीवन भी हमारे मरनहार शरीर में प्रगट हो।
12 Zato dakle smrt vlada u nama, a život u vama.
१२इस कारण मृत्यु तो हम पर प्रभाव डालती है और जीवन तुम पर।
13 Imajuæi pak onaj isti duh vjere kao što je napisano: vjerovah, zato govorih; mi vjerujemo, zato i govorimo.
१३और इसलिए कि हम में वही विश्वास की आत्मा है, “जिसके विषय में लिखा है, कि मैंने विश्वास किया, इसलिए मैं बोला।” अतः हम भी विश्वास करते हैं, इसलिए बोलते हैं।
14 Znajuæi da æe onaj koji podiže Isusa, i nas podignuti s Isusom, i postaviti s vama.
१४क्योंकि हम जानते हैं, जिसने प्रभु यीशु को जिलाया, वही हमें भी यीशु में भागी जानकर जिलाएगा, और तुम्हारे साथ अपने सामने उपस्थित करेगा।
15 Jer je sve vas radi, da blagodat umnožena izobiluje hvalama na slavu Božiju.
१५क्योंकि सब वस्तुएँ तुम्हारे लिये हैं, ताकि अनुग्रह बहुतों के द्वारा अधिक होकर परमेश्वर की महिमा के लिये धन्यवाद भी बढ़ाए।
16 Zato nam se ne dosaðuje; no ako se naš spoljašnji èovjek i raspada, ali se unutrašnji obnavlja svaki dan.
१६इसलिए हम साहस नहीं छोड़ते; यद्यपि हमारा बाहरी मनुष्यत्व नाश भी होता जाता है, तो भी हमारा भीतरी मनुष्यत्व दिन प्रतिदिन नया होता जाता है।
17 Jer naša laka sadašnja briga donosi nam vjeènu i od svega pretežniju slavu, (aiōnios )
१७क्योंकि हमारा पल भर का हलका सा क्लेश हमारे लिये बहुत ही महत्त्वपूर्ण और अनन्त महिमा उत्पन्न करता जाता है। (aiōnios )
18 Nama koji ne gledamo na ovo što se vidi, nego na ono što se ne vidi; jer je ovo što se vidi, za vrijeme, a ono što se ne vidi, vjeèno. (aiōnios )
१८और हम तो देखी हुई वस्तुओं को नहीं परन्तु अनदेखी वस्तुओं को देखते रहते हैं, क्योंकि देखी हुई वस्तुएँ थोड़े ही दिन की हैं, परन्तु अनदेखी वस्तुएँ सदा बनी रहती हैं। (aiōnios )