< 1 Samuelova 24 >
1 I kad se Saul vrati odagnavši Filisteje, rekoše mu govoreæi: eno Davida u pustinji Engadskoj.
१जब शाऊल पलिश्तियों का पीछा करके लौटा, तब उसको यह समाचार मिला, कि दाऊद एनगदी के जंगल में है।
2 Tada uze Saul tri tisuæe ljudi izabranijeh iz svega Izrailja, i otide da traži Davida i ljude njegove po vrletima gdje su divokoze.
२तब शाऊल समस्त इस्राएलियों में से तीन हजार को छाँटकर दाऊद और उसके जनों को ‘जंगली बकरों की चट्टानों’ पर खोजने गया।
3 I doðe k torovima ovèijim ukraj puta gdje bijaše peæina; i Saul uðe u nju rad sebe; a David i njegovi ljudi sjeðahu u kraju u peæini.
३जब वह मार्ग पर के भेड़शालाओं के पास पहुँचा जहाँ एक गुफा थी, तब शाऊल दिशा फिरने को उसके भीतर गया। और उसी गुफा के कोनों में दाऊद और उसके जन बैठे हुए थे।
4 I rekoše Davidu ljudi njegovi: evo dana, za koji ti reèe Gospod: evo ja ti predajem neprijatelja tvojega u ruke da uèiniš s njim što ti je volja. I David usta, te polako otsijeèe skut od plašta Saulova.
४तब दाऊद के जनों ने उससे कहा, “सुन, आज वही दिन है जिसके विषय यहोवा ने तुझ से कहा था, ‘मैं तेरे शत्रु को तेरे हाथ में सौंप दूँगा, कि तू उससे मनमाना बर्ताव कर ले।’” तब दाऊद ने उठकर शाऊल के बागे की छोर को छिपकर काट लिया।
5 A poslije zadrhta srce Davidu što otsijeèe skut Saulu.
५इसके बाद दाऊद शाऊल के बागे की छोर काटने से पछताया।
6 I reèe svojim ljudima: ne dao Bog da to uèinim gospodaru svojemu, pomazaniku Gospodnjemu, da podignem ruku svoju na nj. Jer je pomazanik Gospodnji.
६वह अपने जनों से कहने लगा, “यहोवा न करे कि मैं अपने प्रभु से जो यहोवा का अभिषिक्त है ऐसा काम करूँ, कि उस पर हाथ उठाऊँ, क्योंकि वह यहोवा का अभिषिक्त है।”
7 I odvrati rijeèima David ljude svoje i ne dade im da ustanu na Saula. I Saul izašav iz peæine poðe svojim putem.
७ऐसी बातें कहकर दाऊद ने अपने जनों को समझाया और उन्हें शाऊल पर आक्रमण करने को उठने न दिया। फिर शाऊल उठकर गुफा से निकला और अपना मार्ग लिया।
8 Potom David usta, i izašav iz peæine stade vikati za Saulom govoreæi: care gospodine! A Saul se obazre, a David se savi licem do zemlje i pokloni se.
८उसके बाद दाऊद भी उठकर गुफा से निकला और शाऊल को पीछे से पुकारके बोला, “हे मेरे प्रभु, हे राजा।” जब शाऊल ने पीछे मुड़कर देखा, तब दाऊद ने भूमि की ओर सिर झुकाकर दण्डवत् की।
9 I reèe David Saulu: zašto slušaš što ti kažu ljudi koji govore: eto David traži zlo tvoje?
९और दाऊद ने शाऊल से कहा, “जो मनुष्य कहते हैं, कि दाऊद तेरी हानि चाहता है उनकी तू क्यों सुनता है?
10 Evo, danas vidješe oèi tvoje da te je Gospod bio predao danas u moje ruke u ovoj peæini, i rekoše mi da te ubijem: ali te poštedjeh, i rekoh: neæu dignuti ruke svoje na gospodara svojega, jer je pomazanik Gospodnji.
१०देख, आज तूने अपनी आँखों से देखा है कि यहोवा ने आज गुफा में तुझे मेरे हाथ सौंप दिया था; और किसी किसी ने तो मुझसे तुझे मारने को कहा था, परन्तु मुझे तुझ पर तरस आया; और मैंने कहा, ‘मैं अपने प्रभु पर हाथ न उठाऊँगा; क्योंकि वह यहोवा का अभिषिक्त है।’
11 Evo, oèe moj, evo vidi skut od plašta svojega u mojoj ruci; otsjekoh skut od plašta tvojega, a tebe ne ubih; poznaj i vidi da nema zla ni nepravde u ruci mojoj, i da ti nijesam zgriješio; a ti vrebaš dušu moju da je uzmeš.
११फिर, हे मेरे पिता, देख, अपने बागे की छोर मेरे हाथ में देख; मैंने तेरे बागे की छोर तो काट ली, परन्तु तुझे घात न किया; इससे निश्चय करके जान ले, कि मेरे मन में कोई बुराई या अपराध का सोच नहीं है। मैंने तेरे विरुद्ध कोई अपराध नहीं किया, परन्तु तू मेरे प्राण लेने को मानो उसका अहेर करता रहता है।
12 Gospod neka sudi izmeðu mene i tebe, i neka me osveti od tebe; ali ruka se moja neæe podignuti na te.
१२यहोवा मेरा और तेरा न्याय करे, और यहोवा तुझ से मेरा बदला ले; परन्तु मेरा हाथ तुझ पर न उठेगा।
13 Kako kaže stara prièa: od bezbožnijeh izlazi bezbožnost; zato se ruka moja neæe podignuti na te.
१३प्राचीनों के नीतिवचन के अनुसार ‘दुष्टता दुष्टों से होती है;’ परन्तु मेरा हाथ तुझ पर न उठेगा।
14 Za kim je izašao car Izrailjev? koga goniš? mrtva psa, buhu jednu.
१४इस्राएल का राजा किसका पीछा करने को निकला है? और किसके पीछे पड़ा है? एक मरे कुत्ते के पीछे! एक पिस्सू के पीछे!
15 Gospod neka bude sudija, i neka rasudi izmeðu mene i tebe; on neka vidi i raspravi moju parnicu i izbavi me iz ruke tvoje.
१५इसलिए यहोवा न्यायी होकर मेरा तेरा विचार करे, और विचार करके मेरा मुकद्दमा लड़े, और न्याय करके मुझे तेरे हाथ से बचाए।”
16 A kad izgovori David ove rijeèi Saulu, reèe Saul: je li to tvoj glas, sine Davide? I podigavši Saul glas svoj zaplaka.
१६जब दाऊद शाऊल से ये बातें कह चुका, तब शाऊल ने कहा, “हे मेरे बेटे दाऊद, क्या यह तेरा बोल है?” तब शाऊल चिल्लाकर रोने लगा।
17 I reèe Davidu: praviji si od mene, jer si mi vratio dobro za zlo koje sam ja tebi uèinio.
१७फिर उसने दाऊद से कहा, “तू मुझसे अधिक धर्मी है; तूने तो मेरे साथ भलाई की है, परन्तु मैंने तेरे साथ बुराई की।
18 I danas si mi pokazao da mi dobro èiniš; jer me Gospod dade tebi u ruke, a ti me opet ne ubi.
१८और तूने आज यह प्रगट किया है, कि तूने मेरे साथ भलाई की है, कि जब यहोवा ने मुझे तेरे हाथ में कर दिया, तब तूने मुझे घात न किया।
19 I ko bi našavši neprijatelja svojega pustio ga da ide dobrijem putem? Gospod neka ti vrati dobro za ovo što si mi uèinio danas.
१९भला! क्या कोई मनुष्य अपने शत्रु को पाकर कुशल से जाने देता है? इसलिए जो तूने आज मेरे साथ किया है, इसका अच्छा बदला यहोवा तुझे दे।
20 I sada, evo, znam da æeš zacijelo biti car, i jako æe biti u tvojoj ruci carstvo Izrailjevo.
२०और अब, मुझे मालूम हुआ है कि तू निश्चय राजा हो जाएगा, और इस्राएल का राज्य तेरे हाथ में स्थिर होगा।
21 Zato mi se sada zakuni Gospodom da neæeš istrijebiti sjemena mojega poslije mene, ni imena mojega zatrti u domu oca mojega.
२१अब मुझसे यहोवा की शपथ खा, कि मैं तेरे वंश को तेरे बाद नष्ट न करूँगा, और तेरे पिता के घराने में से तेरा नाम मिटा न डालूँगा।”
22 I zakle se David Saulu; i Saul otide kuæi svojoj, a David i ljudi njegovi otidoše na tvrdo mjesto.
२२तब दाऊद ने शाऊल से ऐसी ही शपथ खाई। तब शाऊल अपने घर चला गया; और दाऊद अपने जनों समेत गढ़ों में चला गया।