< تِیتَح 3 >

تے یَتھا دیشادھِپاناں شاسَکانانْچَ نِگھْنا آجْناگْراہِنْشْچَ سَرْوَّسْمَے سَتْکَرْمَّنے سُسَجّاشْچَ بھَوییُح 1
उन्हें याद दिलाओ कि वे हाकिमों तथा अधिकारियों के अधीन रहें, आज्ञाकारी रहें तथा हर एक भले काम के लिए तैयार रहें,
کَمَپِ نَ نِنْدییُ رْنِوِّرودھِنَح کْشانْتاشْچَ بھَوییُح سَرْوّانْ پْرَتِ چَ پُورْنَں مرِدُتْوَں پْرَکاشَیییُشْچیتِ تانْ آدِشَ۔ 2
किसी की बुराई न करें, झगड़ालू नहीं, कोमल स्वभाव के हों तथा सबके साथ विनम्र रहें.
یَتَح پُورْوَّں وَیَمَپِ نِرْبّودھا اَناجْناگْراہِنو بھْرانْتا نانابھِلاشاناں سُکھانانْچَ داسییا دُشْٹَتْویرْشْیاچارِنو گھرِنِتاح پَرَسْپَرَں دْویشِنَشْچابھَوامَح۔ 3
कभी हम भी निर्बुद्धि, आज्ञा न माननेवाले, गलत, भिन्‍न-भिन्‍न प्रकार के सुख-विलास के दास थे; बैरभाव, जलन और घृणा के पात्र के रूप में एक दूसरे के प्रति घृणा में जी रहे थे.
کِنْتْوَسْماکَں تْراتُرِیشْوَرَسْیَ یا دَیا مَرْتّیاناں پْرَتِ چَ یا پْرِیتِسْتَسْیاح پْرادُرْبھاوے جاتی 4
किंतु जब परमेश्वर, हमारे उद्धारकर्ता की कृपा तथा मानव जाति के प्रति उनका प्रेम प्रकट हुआ,
وَیَمْ آتْمَکرِتیبھْیو دھَرْمَّکَرْمَّبھْیَسْتَنَّہِ کِنْتُ تَسْیَ کرِپاتَح پُنَرْجَنْمَرُوپینَ پْرَکْشالَنینَ پْرَوِتْرَسْیاتْمَنو نُوتَنِیکَرَنینَ چَ تَسْماتْ پَرِتْراناں پْراپْتاح 5
तो उन्होंने हमें उद्धार प्रदान किया—उन कामों के आधार पर नहीं जो हमने धार्मिकता में किए हैं परंतु अपनी ही कृपा के अनुसार नए जन्म के स्‍नान तथा पवित्र आत्मा के नवीकरण की निष्पत्ति में
سَ چاسْماکَں تْراتْرا یِیشُکھْرِیشْٹیناسْمَدُپَرِ تَمْ آتْمانَں پْرَچُرَتْوینَ ورِشْٹَوانْ۔ 6
उसी पवित्र आत्मा की पूर्ति में, जो उन्होंने हमारे उद्धारकर्ता मसीह येशु द्वारा बहुतायत में हम पर उंडेल दिया
اِتّھَں وَیَں تَسْیانُگْرَہینَ سَپُنْیِیبھُویَ پْرَتْیاشَیانَنْتَجِیوَنَسْیادھِکارِنو جاتاح۔ (aiōnios g166) 7
कि उनके अनुग्रह के द्वारा हम धर्मी घोषित किए जाकर अनंत जीवन की आशा के अनुसार वारिस बन जाएं. (aiōnios g166)
واکْیَمیتَدْ وِشْوَسَنِییَمْ اَتو ہیتورِیشْوَرے یے وِشْوَسِتَوَنْتَسْتے یَتھا سَتْکَرْمّانْیَنُتِشْٹھییُسْتَتھا تانْ درِڈھَمْ آجْناپَییتِ مَمابھِمَتَں۔ تانْییووتَّمانِ مانَویبھْیَح پھَلَدانِ چَ بھَوَنْتِ۔ 8
ये बात विश्वास करने योग्य हैं. और मैं चाहता हूं कि तुम इन विषयों को निडरता से सिखाओ कि जिन्होंने परमेश्वर में विश्वास किया है, उनके मन उन कामों पर केंद्रित हो जाएं, जो सबके लिए आदर्श और लाभदायक हैं.
مُوڈھیبھْیَح پْرَشْنَوَںشاوَلِوِوادیبھْیو وْیَوَسْتھایا وِتَنْڈابھْیَشْچَ نِوَرْتَّسْوَ یَتَسْتا نِشْپھَلا اَنَرْتھَکاشْچَ بھَوَنْتِ۔ 9
मूर्खता भरे विवादों, वंशावली संबंधी झगड़े, व्यवस्था संबंधी वाद-विवाद से दूर रहो क्योंकि ये निष्फल और व्यर्थ हैं.
یو جَنو بِبھِتْسُسْتَمْ ایکَوارَں دْوِرْوّا پْرَبودھْیَ دُورِیکُرُ، 10
झगड़ा करनेवाले व्यक्ति को पहली और दूसरी बार चेतावनी देने के बाद उससे किसी भी प्रकार का संबंध न रखो,
یَتَسْتادرِشو جَنو وِپَتھَگامِی پاپِشْٹھَ آتْمَدوشَکَشْچَ بھَوَتِیتِ تْوَیا جْنایَتاں۔ 11
यह जानते हुए कि ऐसा व्यक्ति भटक गया और पाप में लीन हो गया है. वह अपने ऊपर स्वयं दंड-आज्ञा ठहरा रहा है.
یَداہَمْ آرْتِّماں تُکھِکَں وا تَوَ سَمِیپَں پْریشَیِشْیامِ تَدا تْوَں نِیکَپَلَو مَمَ سَمِیپَمْ آگَنْتُں یَتَسْوَ یَتَسْتَتْرَیواہَں شِیتَکالَں یاپَیِتُں مَتِمْ اَکارْشَں۔ 12
जब मैं आर्तेमास या तुख़िकस को तुम्हारे पास भेजूं तो जल्द से जल्द मुझसे निकोपोलिस नगर में भेंट करने का प्रयास करना. मैंने जाड़ा वहां बिताने का निर्णय लिया है.
وْیَوَسْتھاپَکَح سِینا آپَلُّشْچَیتَیوح کَسْیاپْیَبھاوو یَنَّ بھَویتْ تَدَرْتھَں تَو یَتْنینَ تْوَیا وِسرِجْییتاں۔ 13
अपोल्लॉस और विधि-विशेषज्ञ ज़ेनॉस की यात्रा में हर प्रकार से सहायता करना कि उन्हें किसी प्रकार की कमी न हो.
اَپَرَمْ اَسْمَدِییَلوکا یَنِّشْپھَلا نَ بھَوییُسْتَدَرْتھَں پْرَیوجَنِییوپَکارایا سَتْکَرْمّانْیَنُشْٹھاتُں شِکْشَنْتاں۔ 14
साथी विश्वासी अच्छे कामों में जुट जाना सीखें कि रोज़ की ज़रूरतें पूरी हों और वे निष्फल न हो जाएं.
مَمَ سَنْگِنَح سَوّے تْواں نَمَسْکُرْوَّتے۔ یے وِشْواسادْ اَسْماسُ پْرِییَنْتے تانْ نَمَسْکُرُ؛ سَرْوّیشُ یُشْماسْوَنُگْرَہو بھُویاتْ۔ آمینْ۔ 15
उनकी ओर से, जो मेरे साथ हैं नमस्कार. तथा जो विश्वास के कारण हमसे प्रेम करते हैं, उनको नमस्कार. तुम सब पर अनुग्रह बना रहे.

< تِیتَح 3 >