< اِبْرِنَح 1 >
پُرا یَ اِیشْوَرو بھَوِشْیَدْوادِبھِح پِترِلوکیبھْیو ناناسَمَیے ناناپْرَکارَں کَتھِتَوانْ | 1 |
पूर्व में परमेश्वर ने भविष्यद्वक्ताओं के माध्यम से हमारे पूर्वजों से अनेक समय खण्डों में विभिन्न प्रकार से बातें की,
سَ ایتَسْمِنْ شیشَکالے نِجَپُتْریناسْمَبھْیَں کَتھِتَوانْ۔ سَ تَں پُتْرَں سَرْوّادھِکارِنَں کرِتَوانْ تینَیوَ چَ سَرْوَّجَگَنْتِ سرِشْٹَوانْ۔ (aiōn ) | 2 |
किंतु अब इस अंतिम समय में उन्होंने हमसे अपने पुत्र के द्वारा बातें की हैं, जिन्हें परमेश्वर ने सारी सृष्टि का वारिस चुना और जिनके द्वारा उन्होंने युगों की सृष्टि की. (aiōn )
سَ پُتْرَسْتَسْیَ پْرَبھاوَسْیَ پْرَتِبِمْبَسْتَسْیَ تَتّوَسْیَ مُورْتِّشْچاسْتِ سْوِییَشَکْتِواکْیینَ سَرْوَّں دھَتّے چَ سْوَپْرانَیرَسْماکَں پاپَمارْجَّنَں کرِتْوا اُورْدّھوَسْتھانے مَہامَہِمْنو دَکْشِنَپارْشْوے سَمُپَوِشْٹَوانْ۔ | 3 |
पुत्र ही परमेश्वर की महिमा का प्रकाश तथा उनके तत्व का प्रतिबिंब है. वह अपने सामर्थ्य के वचन से सारी सृष्टि को स्थिर बनाये रखता है. जब वह हमें हमारे पापों से धो चुके, वह महिमामय ऊंचे पर विराजमान परमेश्वर की दायीं ओर में बैठ गए.
دِوْیَدُوتَگَنادْ یَتھا سَ وِشِشْٹَنامْنو دھِکارِی جاتَسْتَتھا تیبھْیوپِ شْریشْٹھو جاتَح۔ | 4 |
वह स्वर्गदूतों से उतने ही उत्तम हो गए जितनी स्वर्गदूतों से उत्तम उन्हें प्रदान की गई महिमा थी.
یَتو دُوتاناں مَدھْیے کَداچِدِیشْوَرینیدَں کَ اُکْتَح؟ یَتھا، "مَدِییَتَنَیو سِ تْوَمْ اَدْیَیوَ جَنِتو مَیا۔ " پُنَشْچَ "اَہَں تَسْیَ پِتا بھَوِشْیامِ سَ چَ مَمَ پُتْرو بھَوِشْیَتِ۔ " | 5 |
भला किस स्वर्गदूत से परमेश्वर ने कभी यह कहा: “तुम मेरे पुत्र हो! आज मैं तुम्हारा पिता हो गया हूं?” तथा यह: “उसका पिता मैं बन जाऊंगा और वह मेरा पुत्र हो जाएगा?”
اَپَرَں جَگَتِ سْوَکِییادْوِتِییَپُتْرَسْیَ پُنَرانَیَنَکالے تینوکْتَں، یَتھا، "اِیشْوَرَسْیَ سَکَلَے رْدُوتَیریشَ ایوَ پْرَنَمْیَتاں۔ " | 6 |
और तब, वह अपने पहलौठे पुत्र को संसार के सामने प्रस्तुत करते हुए कहते हैं: “परमेश्वर के सभी स्वर्गदूत उनके पुत्र की वंदना करें.”
دُوتانْ اَدھِ تینیدَمْ اُکْتَں، یَتھا، "سَ کَروتِ نِجانْ دُوتانْ گَنْدھَواہَسْوَرُوپَکانْ۔ وَہْنِشِکھاسْوَرُوپاںشْچَ کَروتِ نِجَسیوَکانْ۔۔ " | 7 |
स्वर्गदूतों के विषय में उनका कहना है: “वह अपने स्वर्गदूतों को हवा में और अपने सेवकों को आग की लपटों में बदल देते हैं.”
کِنْتُ پُتْرَمُدِّشْیَ تینوکْتَں، یَتھا، "ہے اِیشْوَرَ سَدا سْتھایِ تَوَ سِںہاسَنَں بھَویتْ۔ یاتھارْتھْیَسْیَ بھَویدَّنْڈو راجَدَنْڈَسْتْوَدِییَکَح۔ (aiōn ) | 8 |
परंतु पुत्र के विषय में: “हे परमेश्वर, आपका सिंहासन अनश्वर है; आपके राज्य का राजदंड वही होगा, जो सच्चाई का राजदंड है. (aiōn )
پُنْیے پْریمَ کَروشِ تْوَں کِنْچادھَرْمَّمْ رِتِییَسے۔ تَسْمادْ یَ اِیشَ اِیشَسْتے سَ تے مِتْرَگَنادَپِ۔ اَدھِکاہْلادَتَیلینَ سیچَنَں کرِتَوانْ تَوَ۔۔ " | 9 |
धार्मिकता आपको प्रिय है तथा दुष्टता घृणास्पद; यही कारण है कि परमेश्वर, आपके परमेश्वर ने हर्ष के तेल से आपको अभिषिक्त करके आपके समस्त साथियों से ऊंचे स्थान पर बसा दिया है.
پُنَشْچَ، یَتھا، "ہے پْرَبھو پرِتھِوِیمُولَمْ آدَو سَںسْتھاپِتَں تْوَیا۔ تَتھا تْوَدِییَہَسْتینَ کرِتَں گَگَنَمَنْڈَلَں۔ | 10 |
और, “प्रभु! आपने प्रारंभ में ही पृथ्वी की नींव रखी, तथा आकाशमंडल आपके ही हाथों की कारीगरी है.
اِمے وِنَںکْشْیَتَسْتْوَنْتُ نِتْیَمیواوَتِشْٹھَسے۔ اِدَنْتُ سَکَلَں وِشْوَں سَںجَرِشْیَتِ وَسْتْرَوَتْ۔ | 11 |
वे तो नष्ट हो जाएंगे किंतु आप अस्तित्व में ही रहेंगे. वे सभी वस्त्र समान पुराने हो जाएंगे.
سَنْکوچِتَں تْوَیا تَتُّ وَسْتْرَوَتْ پَرِوَرْتْسْیَتے۔ تْوَنْتُ نِتْیَں سَ ایواسِی رْنِرَنْتاسْتَوَ وَتْسَراح۔۔ " | 12 |
आप उन्हें वस्त्रों के ही समान परिवर्तित कर देंगे. उनका अस्तित्व समाप्त हो जाएगा. पर आप न बदलनेवाले हैं, आपके समय का कोई अंत नहीं.”
اَپَرَں دُوتاناں مَدھْیے کَح کَداچِدِیشْوَرینیدَمُکْتَح؟ یَتھا، "تَوارِینْ پادَپِیٹھَں تے یاوَنَّہِ کَرومْیَہَں۔ مَمَ دَکْشِنَدِگْبھاگے تاوَتْ تْوَں سَمُپاوِشَ۔۔ " | 13 |
भला किस स्वर्गदूत से परमेश्वर ने यह कहा, “मेरी दायीं ओर में बैठ जाओ जब तक मैं तुम्हारे शत्रुओं को तुम्हारे चरणों की चौकी न बना दूं”?
یے پَرِتْرانَسْیادھِکارِنو بھَوِشْیَنْتِ تیشاں پَرِچَرْیّارْتھَں پْریشْیَماناح سیوَنَکارِنَ آتْمانَح کِں تے سَرْوّے دُوتا نَہِ؟ | 14 |
क्या सभी स्वर्गदूत सेवा के लिए चुनी आत्माएं नहीं हैं कि वे उनकी सेवा करें, जो उद्धार पानेवाले हैं?