< ရောမိဏး 4 >

1 အသ္မာကံ ပူရွွပုရုၐ ဣဗြာဟီမ် ကာယိကကြိယယာ ကိံ လဗ္ဓဝါန် ဧတဒဓိ ကိံ ဝဒိၐျာမး?
हम अपने गोत्रपिता अब्राहाम के विषय में क्या कहें—क्या था इस विषय में उनका अनुभव?
2 သ ယဒိ နိဇကြိယာဘျး သပုဏျော ဘဝေတ် တရှိ တသျာတ္မၑ္လာဃာံ ကရ္တ္တုံ ပန္ထာ ဘဝေဒိတိ သတျံ, ကိန္တွီၑွရသျ သမီပေ နဟိ၊
यदि कामों के द्वारा अब्राहाम को धार्मिकता प्राप्‍त हुई तो वह इसका घमंड अवश्य कर सकते थे, किंतु परमेश्वर के सामने नहीं.
3 ၑာသ္တြေ ကိံ လိခတိ? ဣဗြာဟီမ် ဤၑွရေ ဝိၑွသနာတ် သ ဝိၑွာသသ္တသ္မဲ ပုဏျာရ္ထံ ဂဏိတော ဗဘူဝ၊
पवित्र शास्त्र का लेख क्या है? अब्राहाम ने परमेश्वर में विश्वास किया और इसी को उनकी धार्मिकता के रूप में मान्यता दी गई.
4 ကရ္မ္မကာရိဏော ယဒ် ဝေတနံ တဒ် အနုဂြဟသျ ဖလံ နဟိ ကိန္တု တေနောပါရ္ဇိတံ မန္တဝျမ်၊
मज़दूर की मज़दूरी उसका उपहार नहीं, अधिकार है.
5 ကိန္တု ယး ပါပိနံ သပုဏျီကရောတိ တသ္မိန် ဝိၑွာသိနး ကရ္မ္မဟီနသျ ဇနသျ ယော ဝိၑွာသး သ ပုဏျာရ္ထံ ဂဏျော ဘဝတိ၊
वह व्यक्ति, जो व्यवस्था का पालन तो नहीं करता किंतु परमेश्वर में, जो अधर्मी को निर्दोष घोषित करते हैं, विश्वास करता है, इसी विश्वास के द्वारा धर्मी व्यक्ति के रूप में मान्यता प्राप्‍त करता है.
6 အပရံ ယံ ကြိယာဟီနမ် ဤၑွရး သပုဏျီကရောတိ တသျ ဓနျဝါဒံ ဒါယူဒ် ဝရ္ဏယာမာသ, ယထာ,
जैसे दावीद ने उस व्यक्ति की धन्यता का वर्णन किया है, जिसे परमेश्वर ने व्यवस्था का पालन न करने पर भी धर्मी घोषित किया:
7 သ ဓနျော'ဃာနိ မၖၐ္ဋာနိ ယသျာဂါံသျာဝၖတာနိ စ၊
धन्य हैं वे, जिनके अपराध क्षमा कर दिए गए, जिनके पापों को ढांप दिया गया है.
8 သ စ ဓနျး ပရေၑေန ပါပံ ယသျ န ဂဏျတေ၊
धन्य है वह व्यक्ति, जिसके पापों का हिसाब प्रभु कभी न लेंगे.
9 ဧၐ ဓနျဝါဒသ္တွက္ဆေဒိနမ် အတွက္ဆေဒိနံ ဝါ ကံ ပြတိ ဘဝတိ? ဣဗြာဟီမော ဝိၑွာသး ပုဏျာရ္ထံ ဂဏိတ ဣတိ ဝယံ ဝဒါမး၊
क्या यह आशीषें मात्र ख़तना वालों तक ही सीमित है या इसमें ख़तना रहित भी शामिल हैं? हमारा मत यह है: अब्राहाम के विश्वास को उनकी धार्मिकता के रूप में मान्यता दी गई.
10 သ ဝိၑွာသသ္တသျ တွက္ဆေဒိတွာဝသ္ထာယာံ ကိမ် အတွက္ဆေဒိတွာဝသ္ထာယာံ ကသ္မိန် သမယေ ပုဏျမိဝ ဂဏိတး? တွက္ဆေဒိတွာဝသ္ထာယာံ နဟိ ကိန္တွတွက္ဆေဒိတွာဝသ္ထာယာံ၊
उन्हें यह मान्यता किस अवस्था में दी गई थी? जब उनका ख़तना हुआ तब या जब वह ख़तना रहित ही थे? ख़तना की अवस्था में नहीं परंतु ख़तना रहित अवस्था में.
11 အပရဉ္စ သ ယတ် သရွွေၐာမ် အတွက္ဆေဒိနာံ ဝိၑွာသိနာမ် အာဒိပုရုၐော ဘဝေတ်, တေ စ ပုဏျဝတ္တွေန ဂဏျေရန်;
उन्होंने ख़तना का चिह्न—विश्वास की धार्मिकता की मोहर—उस समय प्राप्‍त किया, जब वह ख़तना रहित ही थे इसका उद्देश्य था उन्हें उन सबके पिता-स्वरूप प्रतिष्ठित किया जाए, जो बिना ख़तना के विश्वास करेंगे, कि इस विश्वास को उनकी धार्मिकता के रूप में मान्यता प्राप्‍त हो;
12 ယေ စ လောကား ကေဝလံ ဆိန္နတွစော န သန္တော 'သ္မတ္ပူရွွပုရုၐ ဣဗြာဟီမ် အဆိန္နတွက် သန် ယေန ဝိၑွာသမာရ္ဂေဏ ဂတဝါန် တေနဲဝ တသျ ပါဒစိဟ္နေန ဂစ္ဆန္တိ တေၐာံ တွက္ဆေဒိနာမပျာဒိပုရုၐော ဘဝေတ် တဒရ္ထမ် အတွက္ဆေဒိနော မာနဝသျ ဝိၑွာသာတ် ပုဏျမ် ဥတ္ပဒျတ ဣတိ ပြမာဏသွရူပံ တွက္ဆေဒစိဟ္နံ သ ပြာပ္နောတ်၊
साथ ही अब्राहाम को उन ख़तना किए हुओं के पिता के रूप में प्रतिष्ठित किया जाए, जो ख़तना किए हुए ही नहीं परंतु जो हमारे पिता अब्राहाम के उस विश्वास का स्वभाव रखते हैं, जो उन्होंने अपने ख़तना के पहले ही दिखाया था.
13 ဣဗြာဟီမ် ဇဂတော'ဓိကာရီ ဘဝိၐျတိ ယဲၐာ ပြတိဇ္ဉာ တံ တသျ ဝံၑဉ္စ ပြတိ ပူရွွမ် အကြိယတ သာ ဝျဝသ္ထာမူလိကာ နဟိ ကိန္တု ဝိၑွာသဇနျပုဏျမူလိကာ၊
उस प्रतिज्ञा का आधार, जो अब्राहाम तथा उनके वंशजों से की गई थी कि अब्राहाम पृथ्वी के वारिस होंगे, व्यवस्था नहीं परंतु विश्वास की धार्मिकता थी.
14 ယတော ဝျဝသ္ထာဝလမ္ဗိနော ယဒျဓိကာရိဏော ဘဝန္တိ တရှိ ဝိၑွာသော ဝိဖလော ဇာယတေ သာ ပြတိဇ္ဉာပိ လုပ္တဲဝ၊
यदि व्यवस्था का पालन करने से उन्हें मीरास प्राप्‍त होती है तो विश्वास खोखला और प्रतिज्ञा बेअसर साबित हो गई है.
15 အဓိကန္တု ဝျဝသ္ထာ ကောပံ ဇနယတိ ယတော 'ဝိဒျမာနာယာံ ဝျဝသ္ထာယာမ် အာဇ္ဉာလင်္ဃနံ န သမ္ဘဝတိ၊
व्यवस्था क्रोध का पिता है किंतु जहां व्यवस्था है ही नहीं, वहां व्यवस्था का उल्लंघन भी संभव नहीं!
16 အတဧဝ သာ ပြတိဇ္ဉာ ယဒ် အနုဂြဟသျ ဖလံ ဘဝေတ် တဒရ္ထံ ဝိၑွာသမူလိကာ ယတသ္တထာတွေ တဒွံၑသမုဒါယံ ပြတိ အရ္ထတော ယေ ဝျဝသ္ထယာ တဒွံၑသမ္ဘဝါး ကေဝလံ တာန် ပြတိ နဟိ ကိန္တု ယ ဣဗြာဟီမီယဝိၑွာသေန တတ္သမ္ဘဝါသ္တာနပိ ပြတိ သာ ပြတိဇ္ဉာ သ္ထာသ္နုရ္ဘဝတိ၊
परिणामस्वरूप विश्वास ही उस प्रतिज्ञा का आधार है, कि परमेश्वर के अनुग्रह में अब्राहाम के सभी वंशजों को यह प्रतिज्ञा निश्चित रूप से प्राप्‍त हो सके—न केवल उन्हें, जो व्यवस्था के अधीन हैं परंतु उन्हें भी, जिनका विश्वास वैसा ही है, जैसा अब्राहाम का, जो हम सभी के गोत्रपिता हैं.
17 ယော နိရ္ဇီဝါန် သဇီဝါန် အဝိဒျမာနာနိ ဝသ္တူနိ စ ဝိဒျမာနာနိ ကရောတိ ဣဗြာဟီမော ဝိၑွာသဘူမေသ္တသျေၑွရသျ သာက္ၐာတ် သော'သ္မာကံ သရွွေၐာမ် အာဒိပုရုၐ အာသ္တေ, ယထာ လိခိတံ ဝိဒျတေ, အဟံ တွာံ ဗဟုဇာတီနာမ် အာဒိပုရုၐံ ကၖတွာ နိယုက္တဝါန်၊
जैसा कि पवित्र शास्त्र का लेख है: “मैंने तुम्हें अनेक राष्ट्रों का पिता ठहराया है.” हमारे गोत्रपिता अब्राहाम ने उन्हीं परमेश्वर में विश्वास किया, जो मरे हुओं को जीवन देते हैं तथा अस्तित्व में आने की आज्ञा उन्हें देते हैं, जो हैं ही नहीं.
18 တွဒီယသ္တာဒၖၑော ဝံၑော ဇနိၐျတေ ယဒိဒံ ဝါကျံ ပြတိၑြုတံ တဒနုသာရာဒ် ဣဗြာဟီမ် ဗဟုဒေၑီယလောကာနာမ် အာဒိပုရုၐော ယဒ် ဘဝတိ တဒရ္ထံ သော'နပေက္ၐိတဝျမပျပေက္ၐမာဏော ဝိၑွာသံ ကၖတဝါန်၊
बिलकुल निराशा की स्थिति में भी अब्राहाम ने उनसे की गई इस प्रतिज्ञा के ठीक अनुरूप उस आशा में विश्वास किया: वह अनेकों राष्ट्रों के पिता होंगे, ऐसे ही होंगे तुम्हारे वंशज.
19 အပရဉ္စ က္ၐီဏဝိၑွာသော န ဘူတွာ ၑတဝတ္သရဝယသ္ကတွာတ် သွၑရီရသျ ဇရာံ သာရာနာမ္နး သွဘာရျျာယာ ရဇောနိဝၖတ္တိဉ္စ တၖဏာယ န မေနေ၊
अब्राहाम जानते थे कि उनका शरीर मरी हुए दशा में था क्योंकि उनकी आयु लगभग सौ वर्ष थी तथा साराह का गर्भ तो मृत था ही. फिर भी वह विश्वास में कमजोर नहीं हुए.
20 အပရမ် အဝိၑွာသာဒ် ဤၑွရသျ ပြတိဇ္ဉာဝစနေ ကမပိ သံၑယံ န စကာရ;
उन्होंने परमेश्वर की प्रतिज्ञा के संबंध में अपने विश्वास में विचलित न होकर, स्वयं को उसमें मजबूत करते हुए परमेश्वर की महिमा की
21 ကိန္တွီၑွရေဏ ယတ် ပြတိၑြုတံ တတ် သာဓယိတုံ ၑကျတ ဣတိ နိၑ္စိတံ ဝိဇ္ဉာယ ဒၖဎဝိၑွာသး သန် ဤၑွရသျ မဟိမာနံ ပြကာၑယာဉ္စကာရ၊
तथा पूरी तरह निश्चिंत रहे कि वह, जिन्होंने यह प्रतिज्ञा की है, उसे पूरा करने में भी सामर्थ्यी हैं.
22 ဣတိ ဟေတောသ္တသျ သ ဝိၑွာသသ္တဒီယပုဏျမိဝ ဂဏယာဉ္စကြေ၊
इसलिये अब्राहाम के लिए यही विश्वास की धार्मिकता मानी गई.
23 ပုဏျမိဝါဂဏျတ တတ် ကေဝလသျ တသျ နိမိတ္တံ လိခိတံ နဟိ, အသ္မာကံ နိမိတ္တမပိ,
उनके लिए धार्मिकता मानी गई, ये शब्द मात्र उन्हीं के विषय में नहीं हैं,
24 ယတော'သ္မာကံ ပါပနာၑာရ္ထံ သမရ္ပိတော'သ္မာကံ ပုဏျပြာပ္တျရ္ထဉ္စောတ္ထာပိတော'ဘဝတ် ယော'သ္မာကံ ပြဘု ရျီၑုသ္တသျောတ္ထာပယိတရီၑွရေ
परंतु इनका संबंध हमसे भी है, जिन्हें परमेश्वर की ओर से धार्मिकता की मान्यता प्राप्‍त होगी—हम, जिन्होंने विश्वास उनमें किया है—जिन्होंने हमारे प्रभु येशु मसीह को मरे हुओं से दोबारा जीवित किया,
25 ယဒိ ဝယံ ဝိၑွသာမသ္တရှျသ္မာကမပိ သဧဝ ဝိၑွာသး ပုဏျမိဝ ဂဏယိၐျတေ၊
जो हमारे अपराधों के कारण मृत्यु दंड के लिए सौंपे गए तथा हमें धर्मी घोषित कराने के लिए दोबारा जीवित किए गए.

< ရောမိဏး 4 >