< ရောမိဏး 2 >

1 ဟေ ပရဒူၐက မနုၐျ ယး ကၑ္စန တွံ ဘဝသိ တဝေါတ္တရဒါနာယ ပန္ထာ နာသ္တိ ယတော ယသ္မာတ် ကရ္မ္မဏး ပရသ္တွယာ ဒူၐျတေ တသ္မာတ် တွမပိ ဒူၐျသေ, ယတသ္တံ ဒူၐယန္နပိ တွံ တဒွဒ် အာစရသိ၊
अतः हे दोष लगानेवाले, तू कोई क्यों न हो, तू निरुत्तर है; क्योंकि जिस बात में तू दूसरे पर दोष लगाता है, उसी बात में अपने आपको भी दोषी ठहराता है, इसलिए कि तू जो दोष लगाता है, स्वयं ही वही काम करता है।
2 ကိန္တွေတာဒၖဂါစာရိဘျော ယံ ဒဏ္ဍမ် ဤၑွရော နိၑ္စိနောတိ သ ယထာရ္ထ ဣတိ ဝယံ ဇာနီမး၊
और हम जानते हैं कि ऐसे-ऐसे काम करनेवालों पर परमेश्वर की ओर से सच्चे दण्ड की आज्ञा होती है।
3 အတဧဝ ဟေ မာနုၐ တွံ ယာဒၖဂါစာရိဏော ဒူၐယသိ သွယံ ယဒိ တာဒၖဂါစရသိ တရှိ တွမ် ဤၑွရဒဏ္ဍာတ် ပလာယိတုံ ၑက္ၐျသီတိ ကိံ ဗုဓျသေ?
और हे मनुष्य, तू जो ऐसे-ऐसे काम करनेवालों पर दोष लगाता है, और स्वयं वे ही काम करता है; क्या यह समझता है कि तू परमेश्वर की दण्ड की आज्ञा से बच जाएगा?
4 အပရံ တဝ မနသး ပရိဝရ္တ္တနံ ကရ္တ္တုမ် ဣၑွရသျာနုဂြဟော ဘဝတိ တန္န ဗုဒ္ဓွာ တွံ ကိံ တဒီယာနုဂြဟက္ၐမာစိရသဟိၐ္ဏုတွနိဓိံ တုစ္ဆီကရောၐိ?
क्या तू उसकी भलाई, और सहनशीलता, और धीरजरूपी धन को तुच्छ जानता है? और क्या यह नहीं समझता कि परमेश्वर की भलाई तुझे मन फिराव को सिखाती है?
5 တထာ သွာန္တးကရဏသျ ကဌောရတွာတ် ခေဒရာဟိတျာစ္စေၑွရသျ နျာယျဝိစာရပြကာၑနသျ ကြောဓသျ စ ဒိနံ ယာဝတ် ကိံ သွာရ္ထံ ကောပံ သဉ္စိနောၐိ?
पर अपनी कठोरता और हठीले मन के अनुसार उसके क्रोध के दिन के लिये, जिसमें परमेश्वर का सच्चा न्याय प्रगट होगा, अपने लिये क्रोध कमा रहा है।
6 ကိန္တု သ ဧကဲကမနုဇာယ တတ္ကရ္မ္မာနုသာရေဏ ပြတိဖလံ ဒါသျတိ;
वह हर एक को उसके कामों के अनुसार बदला देगा।
7 ဝသ္တုတသ္တု ယေ ဇနာ ဓဲရျျံ ဓၖတွာ သတ္ကရ္မ္မ ကုရွွန္တော မဟိမာ သတ္ကာရော'မရတွဉ္စဲတာနိ မၖဂယန္တေ တေဘျော'နန္တာယု ရ္ဒာသျတိ၊ (aiōnios g166)
जो सुकर्म में स्थिर रहकर महिमा, और आदर, और अमरता की खोज में हैं, उन्हें वह अनन्त जीवन देगा; (aiōnios g166)
8 အပရံ ယေ ဇနား သတျဓရ္မ္မမ် အဂၖဟီတွာ ဝိပရီတဓရ္မ္မမ် ဂၖဟ္လန္တိ တာဒၖၑာ ဝိရောဓိဇနား ကောပံ ကြောဓဉ္စ ဘောက္ၐျန္တေ၊
पर जो स्वार्थी हैं और सत्य को नहीं मानते, वरन् अधर्म को मानते हैं, उन पर क्रोध और कोप पड़ेगा।
9 အာ ယိဟူဒိနော'နျဒေၑိနး ပရျျန္တံ ယာဝန္တး ကုကရ္မ္မကာရိဏး ပြာဏိနး သန္တိ တေ သရွွေ ဒုးခံ ယာတနာဉ္စ ဂမိၐျန္တိ;
और क्लेश और संकट हर एक मनुष्य के प्राण पर जो बुरा करता है आएगा, पहले यहूदी पर फिर यूनानी पर;
10 ကိန္တု အာ ယိဟူဒိနော ဘိန္နဒေၑိပရျျန္တာ ယာဝန္တး သတ္ကရ္မ္မကာရိဏော လောကား သန္တိ တာန် ပြတိ မဟိမာ သတ္ကာရး ၑာန္တိၑ္စ ဘဝိၐျန္တိ၊
१०परन्तु महिमा और आदर और कल्याण हर एक को मिलेगा, जो भला करता है, पहले यहूदी को फिर यूनानी को।
11 ဤၑွရသျ ဝိစာရေ ပက္ၐပါတော နာသ္တိ၊
११क्योंकि परमेश्वर किसी का पक्ष नहीं करता।
12 အလဗ္ဓဝျဝသ္ထာၑာသ္တြဲ ရျဲး ပါပါနိ ကၖတာနိ ဝျဝသ္ထာၑာသ္တြာလဗ္ဓတွာနုရူပသ္တေၐာံ ဝိနာၑော ဘဝိၐျတိ; ကိန္တု လဗ္ဓဝျဝသ္ထာၑာသ္တြာ ယေ ပါပါနျကုရွွန် ဝျဝသ္ထာနုသာရာဒေဝ တေၐာံ ဝိစာရော ဘဝိၐျတိ၊
१२इसलिए कि जिन्होंने बिना व्यवस्था पाए पाप किया, वे बिना व्यवस्था के नाश भी होंगे, और जिन्होंने व्यवस्था पाकर पाप किया, उनका दण्ड व्यवस्था के अनुसार होगा;
13 ဝျဝသ္ထာၑြောတာရ ဤၑွရသျ သမီပေ နိၐ္ပာပါ ဘဝိၐျန္တီတိ နဟိ ကိန္တု ဝျဝသ္ထာစာရိဏ ဧဝ သပုဏျာ ဘဝိၐျန္တိ၊
१३क्योंकि परमेश्वर के यहाँ व्यवस्था के सुननेवाले धर्मी नहीं, पर व्यवस्था पर चलनेवाले धर्मी ठहराए जाएँगे।
14 ယတော 'လဗ္ဓဝျဝသ္ထာၑာသ္တြာ ဘိန္နဒေၑီယလောကာ ယဒိ သွဘာဝတော ဝျဝသ္ထာနုရူပါန် အာစာရာန် ကုရွွန္တိ တရှျလဗ္ဓၑာသ္တြား သန္တော'ပိ တေ သွေၐာံ ဝျဝသ္ထာၑာသ္တြမိဝ သွယမေဝ ဘဝန္တိ၊
१४फिर जब अन्यजाति लोग जिनके पास व्यवस्था नहीं, स्वभाव ही से व्यवस्था की बातों पर चलते हैं, तो व्यवस्था उनके पास न होने पर भी वे अपने लिये आप ही व्यवस्था हैं।
15 တေၐာံ မနသိ သာက္ၐိသွရူပေ သတိ တေၐာံ ဝိတရ္ကေၐု စ ကဒါ တာန် ဒေါၐိဏး ကဒါ ဝါ နိရ္ဒောၐာန် ကၖတဝတ္သု တေ သွာန္တရ္လိခိတသျ ဝျဝသ္ထာၑာသ္တြသျ ပြမာဏံ သွယမေဝ ဒဒတိ၊
१५वे व्यवस्था की बातें अपने-अपने हृदयों में लिखी हुई दिखाते हैं और उनके विवेक भी गवाही देते हैं, और उनकी चिन्ताएँ परस्पर दोष लगाती, या उन्हें निर्दोष ठहराती हैं।
16 ယသ္မိန် ဒိနေ မယာ ပြကာၑိတသျ သုသံဝါဒသျာနုသာရာဒ် ဤၑွရော ယီၑုခြီၐ္ဋေန မာနုၐာဏာမ် အန္တးကရဏာနာံ ဂူဎာဘိပြာယာန် ဓၖတွာ ဝိစာရယိၐျတိ တသ္မိန် ဝိစာရဒိနေ တတ် ပြကာၑိၐျတေ၊
१६जिस दिन परमेश्वर मेरे सुसमाचार के अनुसार यीशु मसीह के द्वारा मनुष्यों की गुप्त बातों का न्याय करेगा।
17 ပၑျ တွံ သွယံ ယိဟူဒီတိ ဝိချာတော ဝျဝသ္ထောပရိ ဝိၑွာသံ ကရောၐိ,
१७यदि तू स्वयं को यहूदी कहता है, और व्यवस्था पर भरोसा रखता है, परमेश्वर के विषय में घमण्ड करता है,
18 ဤၑွရမုဒ္ဒိၑျ သွံ ၑ္လာဃသေ, တထာ ဝျဝသ္ထယာ ၑိက္ၐိတော ဘူတွာ တသျာဘိမတံ ဇာနာသိ, သရွွာသာံ ကထာနာံ သာရံ ဝိဝိံက္ၐေ,
१८और उसकी इच्छा जानता और व्यवस्था की शिक्षा पाकर उत्तम-उत्तम बातों को प्रिय जानता है;
19 အပရံ ဇ္ဉာနသျ သတျတာယာၑ္စာကရသွရူပံ ၑာသ္တြံ မမ သမီပေ ဝိဒျတ အတော 'န္ဓလောကာနာံ မာရ္ဂဒရ္ၑယိတာ
१९यदि तू अपने पर भरोसा रखता है, कि मैं अंधों का अगुआ, और अंधकार में पड़े हुओं की ज्योति,
20 တိမိရသ္ထိတလောကာနာံ မဓျေ ဒီပ္တိသွရူပေါ'ဇ္ဉာနလောကေဘျော ဇ္ဉာနဒါတာ ၑိၑူနာံ ၑိက္ၐယိတာဟမေဝေတိ မနျသေ၊
२०और बुद्धिहीनों का सिखानेवाला, और बालकों का उपदेशक हूँ, और ज्ञान, और सत्य का नमूना, जो व्यवस्था में है, मुझे मिला है।
21 ပရာန် ၑိက္ၐယန် သွယံ သွံ ကိံ န ၑိက္ၐယသိ? ဝသ္တုတၑ္စော်ရျျနိၐေဓဝျဝသ္ထာံ ပြစာရယန် တွံ ကိံ သွယမေဝ စောရယသိ?
२१अतः क्या तू जो औरों को सिखाता है, अपने आपको नहीं सिखाता? क्या तू जो चोरी न करने का उपदेश देता है, आप ही चोरी करता है?
22 တထာ ပရဒါရဂမနံ ပြတိၐေဓန် သွယံ ကိံ ပရဒါရာန် ဂစ္ဆသိ? တထာ တွံ သွယံ ပြတိမာဒွေၐီ သန် ကိံ မန္ဒိရသျ ဒြဝျာဏိ ဟရသိ?
२२तू जो कहता है, “व्यभिचार न करना,” क्या आप ही व्यभिचार करता है? तू जो मूरतों से घृणा करता है, क्या आप ही मन्दिरों को लूटता है?
23 ယသ္တွံ ဝျဝသ္ထာံ ၑ္လာဃသေ သ တွံ ကိံ ဝျဝသ္ထာမ် အဝမတျ နေၑွရံ သမ္မနျသေ?
२३तू जो व्यवस्था के विषय में घमण्ड करता है, क्या व्यवस्था न मानकर, परमेश्वर का अनादर करता है?
24 ၑာသ္တြေ ယထာ လိခတိ "ဘိန္နဒေၑိနာံ သမီပေ ယုၐ္မာကံ ဒေါၐာဒ် ဤၑွရသျ နာမ္နော နိန္ဒာ ဘဝတိ၊ "
२४“क्योंकि तुम्हारे कारण अन्यजातियों में परमेश्वर का नाम अपमानित हो रहा है,” जैसा लिखा भी है।
25 ယဒိ ဝျဝသ္ထာံ ပါလယသိ တရှိ တဝ တွက္ဆေဒကြိယာ သဖလာ ဘဝတိ; ယတိ ဝျဝသ္ထာံ လင်္ဃသေ တရှိ တဝ တွက္ဆေဒေါ'တွက္ဆေဒေါ ဘဝိၐျတိ၊
२५यदि तू व्यवस्था पर चले, तो खतने से लाभ तो है, परन्तु यदि तू व्यवस्था को न माने, तो तेरा खतना बिन खतना की दशा ठहरा।
26 ယတော ဝျဝသ္ထာၑာသ္တြာဒိၐ္ဋဓရ္မ္မကရ္မ္မာစာရီ ပုမာန် အတွက္ဆေဒီ သန္နပိ ကိံ တွက္ဆေဒိနာံ မဓျေ န ဂဏယိၐျတေ?
२६तो यदि खतनारहित मनुष्य व्यवस्था की विधियों को माना करे, तो क्या उसकी बिन खतना की दशा खतने के बराबर न गिनी जाएगी?
27 ကိန္တု လဗ္ဓၑာသ္တြၑ္ဆိန္နတွက် စ တွံ ယဒိ ဝျဝသ္ထာလင်္ဃနံ ကရောၐိ တရှိ ဝျဝသ္ထာပါလကား သွာဘာဝိကာစ္ဆိန္နတွစော လောကာသ္တွာံ ကိံ န ဒူၐယိၐျန္တိ?
२७और जो मनुष्य शारीरिक रूप से बिन खतना रहा यदि वह व्यवस्था को पूरा करे, तो क्या तुझे जो लेख पाने और खतना किए जाने पर भी व्यवस्था को माना नहीं करता है, दोषी न ठहराएगा?
28 တသ္မာဒ် ယော ဗာဟျေ ယိဟူဒီ သ ယိဟူဒီ နဟိ တထာင်္ဂသျ ယသ္တွက္ဆေဒး သ တွက္ဆေဒေါ နဟိ;
२८क्योंकि वह यहूदी नहीं जो केवल बाहरी रूप में यहूदी है; और न वह खतना है जो प्रगट में है और देह में है।
29 ကိန္တု ယော ဇန အာန္တရိကော ယိဟူဒီ သ ဧဝ ယိဟူဒီ အပရဉ္စ ကေဝလလိခိတယာ ဝျဝသ္ထယာ န ကိန္တု မာနသိကော ယသ္တွက္ဆေဒေါ ယသျ စ ပြၑံသာ မနုၐျေဘျော န ဘူတွာ ဤၑွရာဒ် ဘဝတိ သ ဧဝ တွက္ဆေဒး၊
२९पर यहूदी वही है, जो आन्तरिक है; और खतना वही है, जो हृदय का और आत्मा में है; न कि लेख का; ऐसे की प्रशंसा मनुष्यों की ओर से नहीं, परन्तु परमेश्वर की ओर से होती है।

< ရောမိဏး 2 >