< ပြကာၑိတံ 8 >

1 အနန္တရံ သပ္တမမုဒြာယာံ တေန မောစိတာယာံ သာရ္ဒ္ဓဒဏ္ဍကာလံ သွရ္ဂော နိးၑဗ္ဒော'ဘဝတ်၊
जब मेमने ने सातवीं मोहर तोड़ी, स्वर्ग में एक समय के लिए सन्‍नाटा छा गया.
2 အပရမ် အဟမ် ဤၑွရသျာန္တိကေ တိၐ္ဌတး သပ္တဒူတာန် အပၑျံ တေဘျး သပ္တတူရျျော'ဒီယန္တ၊
तब मैंने उन सात स्वर्गदूतों को देखा, जो परमेश्वर की उपस्थिति में खड़े रहते हैं. उन्हें सात तुरहियां दी गईं.
3 တတး ပရမ် အနျ ဧကော ဒူတ အာဂတး သ သွရ္ဏဓူပါဓာရံ ဂၖဟီတွာ ဝေဒိမုပါတိၐ္ဌတ် သ စ ယတ် သိံဟာသနသျာန္တိကေ သ္ထိတာယား သုဝရ္ဏဝေဒျာ ဥပရိ သရွွေၐာံ ပဝိတြလောကာနာံ ပြာရ္ထနာသု ဓူပါန် ယောဇယေတ် တဒရ္ထံ ပြစုရဓူပါသ္တသ္မဲ ဒတ္တား၊
सोने के धूपदान लिए हुए एक अन्य स्वर्गदूत आकर वेदी के पास खड़ा हो गया. उसे बड़ी मात्रा में धूप दी गई कि वह उसे सभी पवित्र लोगों की प्रार्थनाओं के साथ उस सोने की वेदी पर भेंट करे, जो सिंहासन के सामने है.
4 တတသ္တသျ ဒူတသျ ကရာတ် ပဝိတြလောကာနာံ ပြာရ္ထနာဘိး သံယုက္တဓူပါနာံ ဓူမ ဤၑွရသျ သမက္ၐံ ဥဒတိၐ္ဌတ်၊
स्वर्गदूत के हाथ के धूपदान में से धुआं उठता हुआ पवित्र लोगों की प्रार्थनाओं के साथ परमेश्वर के पास ऊपर पहुंच रहा था.
5 ပၑ္စာတ် သ ဒူတော ဓူပါဓာရံ ဂၖဟီတွာ ဝေဒျာ ဝဟ္နိနာ ပူရယိတွာ ပၖထိဝျာံ နိက္ၐိပ္တဝါန် တေန ရဝါ မေဃဂရ္ဇ္ဇနာနိ ဝိဒျုတော ဘူမိကမ္ပၑ္စာဘဝန်၊
तब स्वर्गदूत ने धूपदान लिया, उसे वेदी की आग से भरकर पृथ्वी पर फेंक दिया, जिससे बादलों की गर्जन, गड़गड़ाहट तथा बिजलियां कौंध उठीं और भूकंप आ गया.
6 တတး ပရံ သပ္တတူရီ ရ္ဓာရယန္တး သပ္တဒူတာသ္တူရီ ရွာဒယိတုမ် ဥဒျတာ အဘဝန်၊
तब वे सातों स्वर्गदूत, जिनके पास तुरहियां थी, उन्हें फूंकने के लिए तैयार हुए.
7 ပြထမေန တူရျျာံ ဝါဒိတာယာံ ရက္တမိၑြိတော် ၑိလာဝဟ္နီ သမ္ဘူယ ပၖထိဝျာံ နိက္ၐိပ္တော် တေန ပၖထိဝျာသ္တၖတီယာံၑော ဒဂ္ဓး, တရူဏာမပိ တၖတီယာံၑော ဒဂ္ဓး, ဟရိဒွရ္ဏတၖဏာနိ စ သရွွာဏိ ဒဂ္ဓာနိ၊
जब पहले स्वर्गदूत ने तुरही फूंकी तो आग और ओले उत्पन्‍न हुए, जिनमें लहू मिला हुआ था. उन्हें पृथ्वी पर फेंक दिया गया. परिणामस्वरूप एक तिहाई पृथ्वी जल उठी, एक तिहाई पेड़ भस्म हो गए तथा सारी हरी घास भी.
8 အနန္တရံ ဒွိတီယဒူတေန တူရျျာံ ဝါဒိတာယာံ ဝဟ္နိနာ ပြဇွလိတော မဟာပရွွတး သာဂရေ နိက္ၐိပ္တသ္တေန သာဂရသျ တၖတီယာံၑော ရက္တီဘူတး
जब दूसरे स्वर्गदूत ने तुरही फूंकी तो विशाल पर्वत जैसी कोई जलती हुई वस्तु समुद्र में फेंक दी गई जिससे एक तिहाई समुद्र लहू में बदल गया.
9 သာဂရေ သ္ထိတာနာံ သပြာဏာနာံ သၖၐ္ဋဝသ္တူနာံ တၖတီယာံၑော မၖတး, အရ္ဏဝယာနာနာမ် အပိ တၖတီယာံၑော နၐ္ဋး၊
इससे एक तिहाई जल जंतु नाश हो गए तथा जलयानों में से एक तिहाई जलयान भी.
10 အပရံ တၖတီယဒူတေန တူရျျာံ ဝါဒိတာယာံ ဒီပ ဣဝ ဇွလန္တီ ဧကာ မဟတီ တာရာ ဂဂဏာတ် နိပတျ နဒီနာံ ဇလပြသြဝဏာနာဉ္စောပရျျာဝတီရ္ဏာ၊
जब तीसरे स्वर्गदूत ने तुरही फूंकी तो आकाश से एक विशालकाय तारा मशाल के समान जलता हुआ एक तिहाई नदियों तथा जल-स्रोतों पर जा गिरा.
11 တသျာသ္တာရာယာ နာမ နာဂဒမနကမိတိ, တေန တောယာနာံ တၖတီယာံၑေ နာဂဒမနကီဘူတေ တောယာနာံ တိက္တတွာတ် ဗဟဝေါ မာနဝါ မၖတား၊
यह तारा अपसन्तिनॉस कहलाता है—इससे एक तिहाई जल कड़वा हो गया. जल के कड़वे हो जाने के कारण अनेक मनुष्यों की मृत्यु हो गई.
12 အပရံ စတုရ္ထဒူတေန တူရျျာံ ဝါဒိတာယာံ သူရျျသျ တၖတီယာံၑၑ္စန္ဒြသျ တၖတီယာံၑော နက္ၐတြာဏာဉ္စ တၖတီယာံၑး ပြဟၖတး, တေန တေၐာံ တၖတီယာံၑေ 'န္ဓကာရီဘူတေ ဒိဝသသ္တၖတီယာံၑကာလံ ယာဝတ် တေဇောဟီနော ဘဝတိ နိၑာပိ တာမေဝါဝသ္ထာံ ဂစ္ဆတိ၊
जब चौथे स्वर्गदूत ने तुरही फूंकी तो एक तिहाई सूर्य, एक तिहाई चंद्रमा तथा एक तिहाई तारों पर ऐसा प्रहार हुआ कि उनका एक तिहाई भाग अंधकारमय हो गया. इनमें से एक तिहाई दिन अंधकारमय हो गया, वैसे ही एक तिहाई रात भी.
13 တဒါ နိရီက္ၐမာဏေန မယာကာၑမဓျေနာဘိပတတ ဧကသျ ဒူတသျ ရဝး ၑြုတး သ ဥစ္စဲ ရ္ဂဒတိ, အပရဲ ရျဲသ္တြိဘိ ရ္ဒူတဲသ္တူရျျော ဝါဒိတဝျာသ္တေၐာမ် အဝၑိၐ္ဋတူရီဓွနိတး ပၖထိဝီနိဝါသိနာံ သန္တာပး သန္တာပး သန္တာပၑ္စ သမ္ဘဝိၐျတိ၊
जब मैं यह सब देख ही रहा था, मैंने ठीक अपने ऊपर मध्य हवा में उड़ते हुए एक गरुड़ को ऊंचे शब्द में यह कहते हुए सुना, “उस तुरही नाद के कारण, जो शेष तीन स्वर्गदूतों द्वारा किया जाएगा, पृथ्वी पर रहनेवालों पर धिक्कार, धिक्कार, धिक्कार!”

< ပြကာၑိတံ 8 >