< မထိး 28 >

1 တတး ပရံ ဝိၑြာမဝါရသျ ၑေၐေ သပ္တာဟပြထမဒိနသျ ပြဘောတေ ဇာတေ မဂ္ဒလီနီ မရိယမ် အနျမရိယမ် စ ၑ္မၑာနံ ဒြၐ္ဋုမာဂတာ၊
शब्बाथ के बाद, सप्‍ताह के पहले दिन, जब भोर हो ही रही थी, मगदालावासी मरियम तथा वह अन्य मरियम, येशु की कंदरा-क़ब्र पर आईं.
2 တဒါ မဟာန် ဘူကမ္ပော'ဘဝတ်; ပရမေၑွရီယဒူတး သွရ္ဂာဒဝရုဟျ ၑ္မၑာနဒွါရာတ် ပါၐာဏမပသာရျျ တဒုပရျျုပဝိဝေၑ၊
उसी समय एक बड़ा भूकंप आया क्योंकि प्रभु का एक दूत स्वर्ग से प्रकट हुआ था. उसने कब्र के प्रवेश से पत्थर लुढ़काया और उस पर बैठ गया.
3 တဒွဒနံ ဝိဒျုဒွတ် တေဇောမယံ ဝသနံ ဟိမၑုဘြဉ္စ၊
उसका रूप बिजली-सा तथा उसके कपड़े बर्फ के समान सफ़ेद थे.
4 တဒါနီံ ရက္ၐိဏသ္တဒ္ဘယာတ် ကမ္ပိတာ မၖတဝဒ် ဗဘူဝး၊
पहरुए उससे भयभीत हो मृतक के समान हो गए.
5 သ ဒူတော ယောၐိတော ဇဂါဒ, ယူယံ မာ ဘဲၐ္ဋ, ကြုၑဟတယီၑုံ မၖဂယဓွေ တဒဟံ ဝေဒ္မိ၊
स्वर्गदूत ने उन स्त्रियों को संबोधित किया, “मत डरो! मुझे मालूम है कि तुम क्रूस पर चढ़ाए गए येशु को खोज रही हो.
6 သော'တြ နာသ္တိ, ယထာဝဒတ် တထောတ္ထိတဝါန်; ဧတတ် ပြဘေား ၑယနသ္ထာနံ ပၑျတ၊
वह यहां नहीं हैं क्योंकि वह मरे हुओं में से जीवित हो गए हैं—ठीक जैसा उन्होंने कहा था. स्वयं आकर उस स्थान को देख लो, जहां उन्हें रखा गया था.
7 တူရ္ဏံ ဂတွာ တစ္ဆိၐျာန် ဣတိ ဝဒတ, သ ၑ္မၑာနာဒ် ဥဒတိၐ္ဌတ်, ယုၐ္မာကမဂြေ ဂါလီလံ ယာသျတိ ယူယံ တတြ တံ ဝီက္ၐိၐျဓွေ, ပၑျတာဟံ ဝါရ္တ္တာမိမာံ ယုၐ္မာနဝါဒိၐံ၊
अब शीघ्र जाकर उनके शिष्यों को यह सूचना दो कि वह मरे हुओं में से जीवित हो गए हैं. और हां, वह तुम लोगों से पूर्व गलील प्रदेश जा रहे हैं. तुम उन्हें वहीं देखोगी. याद रखना कि मैंने तुमसे क्या-क्या कहा है.”
8 တတသ္တာ ဘယာတ် မဟာနန္ဒာဉ္စ ၑ္မၑာနာတ် တူရ္ဏံ ဗဟိရ္ဘူယ တစ္ဆိၐျာန် ဝါရ္တ္တာံ ဝက္တုံ ဓာဝိတဝတျး၊ ကိန္တု ၑိၐျာန် ဝါရ္တ္တာံ ဝက္တုံ ယာန္တိ, တဒါ ယီၑု ရ္ဒရ္ၑနံ ဒတ္တွာ တာ ဇဂါဒ,
वे वहां से भय और अत्यंत आनंद के साथ जल्दी से शिष्यों को इसकी सूचना देने दौड़ गईं.
9 ယုၐ္မာကံ ကလျာဏံ ဘူယာတ်, တတသ္တာ အာဂတျ တတ္ပာဒယေား ပတိတွာ ပြဏေမုး၊
मार्ग में ही सहसा येशु उनसे मिले और उनका अभिनंदन किया. उन्होंने उनके चरणों पर गिरकर उनकी वंदना की.
10 ယီၑုသ္တာ အဝါဒီတ်, မာ ဗိဘီတ, ယူယံ ဂတွာ မမ ဘြာတၖန် ဂါလီလံ ယာတုံ ဝဒတ, တတြ တေ မာံ ဒြက္ၐျန္တိ၊
येशु ने उनसे कहा, “डरो मत! मेरे भाइयों तक यह समाचार पहुंचा दो कि वे गलील प्रदेश को प्रस्थान करें, मुझसे उनकी भेंट वहीं होगी.”
11 သ္တြိယော ဂစ္ဆန္တိ, တဒါ ရက္ၐိဏာံ ကေစိတ် ပုရံ ဂတွာ ယဒျဒ် ဃဋိတံ တတ္သရွွံ ပြဓာနယာဇကာန် ဇ္ဉာပိတဝန္တး၊
वे जब मार्ग में ही थी, कुछ प्रहरियों ने नगर में जाकर प्रधान पुरोहितों को इस घटना की सूचना दी.
12 တေ ပြာစီနဲး သမံ သံသဒံ ကၖတွာ မန္တြယန္တော ဗဟုမုဒြား သေနာဘျော ဒတ္တွာဝဒန်,
उन्होंने पुरनियों को इकट्ठा कर उनसे विचार-विमर्श किया और पहरुओं को बड़ी धनराशि देते हुए उन्हें यह आज्ञा दी,
13 အသ္မာသု နိဒြိတေၐု တစ္ဆိၐျာ ယာမိနျာမာဂတျ တံ ဟၖတွာနယန်, ဣတိ ယူယံ ပြစာရယတ၊
“तुम्हें यह कहना होगा, ‘रात में जब हम सो रहे थे, उसके शिष्य उसे चुरा ले गए.’
14 ယဒျေတဒဓိပတေး ၑြောတြဂေါစရီဘဝေတ်, တရှိ တံ ဗောဓယိတွာ ယုၐ္မာနဝိၐျာမး၊
यदि राज्यपाल को इसके विषय में कुछ मालूम हो जाए, हम उन्हें समझा लेंगे और तुम पर कोई आंच न आने देंगे.”
15 တတသ္တေ မုဒြာ ဂၖဟီတွာ ၑိက္ၐာနုရူပံ ကရ္မ္မ စကြုး, ယိဟူဒီယာနာံ မဓျေ တသျာဒျာပိ ကိံဝဒန္တီ ဝိဒျတေ၊
धनराशि लेकर पहरुओं ने वही किया जो उनसे कहा गया था. यहूदियों में यही धारणा आज तक प्रचलित है.
16 ဧကာဒၑ ၑိၐျာ ယီၑုနိရူပိတာဂါလီလသျာဒြိံ ဂတွာ
ग्यारह शिष्यों ने गलील को प्रस्थान किया. वे येशु द्वारा पहले से बताए हुए पर्वत पर पहुंचे.
17 တတြ တံ သံဝီက္ၐျ ပြဏေမုး, ကိန္တု ကေစိတ် သန္ဒိဂ္ဓဝန္တး၊
उन्होंने वहां येशु को देखा और उनकी वंदना की परंतु कुछ को अभी भी संदेह था.
18 ယီၑုသ္တေၐာံ သမီပမာဂတျ ဝျာဟၖတဝါန်, သွရ္ဂမေဒိနျေား သရွွာဓိပတိတွဘာရော မယျရ္ပိတ အာသ္တေ၊
येशु ने पास आकर उनसे कहा, “सारा अधिकार—स्वर्ग में तथा पृथ्वी पर—मुझे दिया गया है.
19 အတော ယူယံ ပြယာယ သရွွဒေၑီယာန် ၑိၐျာန် ကၖတွာ ပိတုး ပုတြသျ ပဝိတြသျာတ္မနၑ္စ နာမ္နာ တာနဝဂါဟယတ; အဟံ ယုၐ္မာန် ယဒျဒါဒိၑံ တဒပိ ပါလယိတုံ တာနုပါဒိၑတ၊
इसलिये यहां से जाते हुए तुम सारे राष्ट्रों को मेरा शिष्य बनाओ और उन्हें पिता, पुत्र और पवित्र आत्मा के नाम में बपतिस्मा दो.
20 ပၑျတ, ဇဂဒန္တံ ယာဝတ် သဒါဟံ ယုၐ္မာဘိး သာကံ တိၐ္ဌာမိ၊ ဣတိ၊ (aiōn g165)
उन्हें इन सभी आदेशों का पालन करने की शिक्षा दो, जो मैंने तुम्हें दिए हैं. याद रखो: जगत के अंत तक मैं हमेशा तुम्हारे साथ हूं.” (aiōn g165)

< မထိး 28 >