< ယောဟနး 20 >

1 အနန္တရံ သပ္တာဟသျ ပြထမဒိနေ 'တိပြတျူၐေ 'န္ဓကာရေ တိၐ္ဌတိ မဂ္ဒလီနီ မရိယမ် တသျ ၑ္မၑာနသျ နိကဋံ ဂတွာ ၑ္မၑာနသျ မုခါတ် ပြသ္တရမပသာရိတမ် အပၑျတ်၊
सप्‍ताह के पहले दिन, सूर्योदय के पूर्व, जब अंधेरा ही था, मगदालावासी मरियम कंदरा-क़ब्र पर आईं और उन्होंने देखा कि कब्र के प्रवेश द्वार से पत्थर पहले ही हटा हुआ है.
2 ပၑ္စာဒ် ဓာဝိတွာ ၑိမောန္ပိတရာယ ယီၑေား ပြိယတမၑိၐျာယ စေဒမ် အကထယတ်, လောကား ၑ္မၑာနာတ် ပြဘုံ နီတွာ ကုတြာသ္ထာပယန် တဒ် ဝက္တုံ န ၑက္နောမိ၊
सो वह दौड़ती हुई शिमओन पेतरॉस और उस शिष्य के पास गईं, जो मसीह येशु का प्रियजन था और उनसे कहा, “वे प्रभु को कब्र में से उठा ले गए हैं और हम नहीं जानते कि उन्होंने उन्हें कहां रखा है.”
3 အတး ပိတရး သောနျၑိၐျၑ္စ ဗရှိ ရ္ဘုတွာ ၑ္မၑာနသ္ထာနံ ဂန္တုမ် အာရဘေတာံ၊
तब पेतरॉस और वह अन्य शिष्य कब्र की ओर चल पड़े.
4 ဥဘယောရ္ဓာဝတေား သောနျၑိၐျး ပိတရံ ပၑ္စာတ် တျက္တွာ ပူရွွံ ၑ္မၑာနသ္ထာန ဥပသ္ထိတဝါန်၊
वे दोनों साथ साथ दौड़ रहे थे किंतु वह अन्य शिष्य दौड़ते हुए पेतरॉस से आगे निकल गया और कब्र पर पहले पहुंच गया.
5 တဒါ ပြဟွီဘူယ သ္ထာပိတဝသ္တြာဏိ ဒၖၐ္ဋဝါန် ကိန္တု န ပြာဝိၑတ်၊
उसने झुककर अंदर झांका और देखा कि वहां कपड़े की पट्टियों का ढेर लगा है किंतु वह भीतर नहीं गया.
6 အပရံ ၑိမောန္ပိတရ အာဂတျ ၑ္မၑာနသ္ထာနံ ပြဝိၑျ
शिमओन पेतरॉस भी उसके पीछे-पीछे आए और उन्होंने कब्र में प्रवेश कर वहां कपड़े की पट्टियों का ढेर
7 သ္ထာပိတဝသ္တြာဏိ မသ္တကသျ ဝသ္တြဉ္စ ပၖထက် သ္ထာနာန္တရေ သ္ထာပိတံ ဒၖၐ္ဋဝါန်၊
और उस अंगोछे को भी, जो मसीह येशु के सिर पर बांधा गया था, कपड़े की पट्टियों के ढेर के साथ नहीं, परंतु अलग स्थान पर रखा हुआ पाया.
8 တတး ၑ္မၑာနသ္ထာနံ ပူရွွမ် အာဂတော ယောနျၑိၐျး သောပိ ပြဝိၑျ တာဒၖၑံ ဒၖၐ္ဋာ ဝျၑွသီတ်၊
तब वह अन्य शिष्य भी, जो कब्र पर पहले पहुंचा था, भीतर गया. उसने देखा और विश्वास किया.
9 ယတး ၑ္မၑာနာတ် သ ဥတ္ထာပယိတဝျ ဧတသျ ဓရ္မ္မပုသ္တကဝစနသျ ဘာဝံ တေ တဒါ ဝေါဒ္ဓုံ နာၑန္ကုဝန်၊
(वे अब तक पवित्र शास्त्र की यह बात समझ नहीं पाए थे कि मसीह येशु का मरे हुओं में से जी उठना ज़रूर होगा.)
10 အနန္တရံ တော် ဒွေါ် ၑိၐျော် သွံ သွံ ဂၖဟံ ပရာဝၖတျာဂစ္ဆတာမ်၊
तब शिष्य दोबारा अपने-अपने घर चले गए.
11 တတး ပရံ မရိယမ် ၑ္မၑာနဒွါရသျ ဗဟိး သ္ထိတွာ ရောဒိတုမ် အာရဘတ တတော ရုဒတီ ပြဟွီဘူယ ၑ္မၑာနံ ဝိလောကျ
परंतु मरियम कब्र की गुफ़ा के बाहर खड़ी रो रही थी. उन्होंने रोते-रोते झुककर कब्र की गुफ़ा के अंदर झांका.
12 ယီၑေား ၑယနသ္ထာနသျ ၑိရးသ္ထာနေ ပဒတလေ စ ဒွယော ရ္ဒိၑော ဒွေါ် သွရ္ဂီယဒူတာဝုပဝိၐ္ဋော် သမပၑျတ်၊
उन्होंने देखा कि जिस स्थान पर मसीह येशु का शव रखा था, वहां सफ़ेद कपड़ों में दो स्वर्गदूत बैठे हैं—एक सिर के पास और दूसरा पैर के पास.
13 တော် ပၖၐ္ဋဝန္တော် ဟေ နာရိ ကုတော ရောဒိၐိ? သာဝဒတ် လောကာ မမ ပြဘုံ နီတွာ ကုတြာသ္ထာပယန် ဣတိ န ဇာနာမိ၊
उन्होंने उनसे पूछा, “तुम क्यों रो रही हो?” उन्होंने उत्तर दिया, “वे मेरे प्रभु को यहां से ले गए हैं और मैं नहीं जानती कि उन्होंने उन्हें कहां रखा है.”
14 ဣတျုက္တွာ မုခံ ပရာဝၖတျ ယီၑုံ ဒဏ္ဍာယမာနမ် အပၑျတ် ကိန္တု သ ယီၑုရိတိ သာ ဇ္ဉာတုံ နာၑက္နောတ်၊
यह कहकर वह पीछे मुड़ीं तो मसीह येशु को खड़े देखा किंतु वह पहचान न सकीं कि वह मसीह येशु हैं.
15 တဒါ ယီၑုသ္တာမ် အပၖစ္ဆတ် ဟေ နာရိ ကုတော ရောဒိၐိ? ကံ ဝါ မၖဂယသေ? တတး သာ တမ် ဥဒျာနသေဝကံ ဇ္ဉာတွာ ဝျာဟရတ်, ဟေ မဟေစ္ဆ တွံ ယဒီတး သ္ထာနာတ် တံ နီတဝါန် တရှိ ကုတြာသ္ထာပယသ္တဒ် ဝဒ တတ္သ္ထာနာတ် တမ် အာနယာမိ၊
मसीह येशु ने उनसे पूछा, “तुम क्यों रो रही हो? किसे खोज रही हो?” उन्होंने उन्हें माली समझकर कहा, “यदि आप उन्हें यहां से उठा ले गए हैं तो मुझे बता दीजिए कि आपने उन्हें कहां रखा है कि मैं उन्हें ले जाऊं.”
16 တဒါ ယီၑုသ္တာမ် အဝဒတ် ဟေ မရိယမ်၊ တတး သာ ပရာဝၖတျ ပြတျဝဒတ် ဟေ ရဗ္ဗူနီ အရ္ထာတ် ဟေ ဂုရော၊
इस पर मसीह येशु बोले, “मरियम!” अपना नाम सुन वह मुड़ीं और उन्हें इब्री भाषा में बुलाकर कहा “रब्बूनी!” (अर्थात् गुरुवर.)
17 တဒါ ယီၑုရဝဒတ် မာံ မာ ဓရ, ဣဒါနီံ ပိတုး သမီပေ ဦရ္ဒ္ဓွဂမနံ န ကရောမိ ကိန္တု ယော မမ ယုၐ္မာကဉ္စ ပိတာ မမ ယုၐ္မာကဉ္စေၑွရသ္တသျ နိကဋ ဦရ္ဒ္ဓွဂမနံ ကရ္တ္တုမ် ဥဒျတောသ္မိ, ဣမာံ ကထာံ တွံ ဂတွာ မမ ဘြာတၖဂဏံ ဇ္ဉာပယ၊
मसीह येशु ने उनसे कहा, “मुझे पकड़े मत रहो, क्योंकि मैं अब तक पिता के पास ऊपर नहीं गया हूं, किंतु मेरे भाइयों को जाकर सूचित कर दो, ‘मैं अपने पिता और तुम्हारे पिता तथा अपने परमेश्वर और तुम्हारे परमेश्वर के पास ऊपर जा रहा हूं.’”
18 တတော မဂ္ဒလီနီမရိယမ် တတ္က္ၐဏာဒ် ဂတွာ ပြဘုသ္တသျဲ ဒရ္ၑနံ ဒတ္တွာ ကထာ ဧတာ အကထယဒ် ဣတိ ဝါရ္တ္တာံ ၑိၐျေဘျော'ကထယတ်၊
मगदालावासी मरियम ने आकर शिष्यों के सामने घोषणा की: “मैंने प्रभु को देखा है.” और उसने शिष्यों को वह सब बताया, जो प्रभु ने उससे कहा था.
19 တတး ပရံ သပ္တာဟသျ ပြထမဒိနသျ သန္ဓျာသမယေ ၑိၐျာ ဧကတြ မိလိတွာ ယိဟူဒီယေဘျော ဘိယာ ဒွါရရုဒ္ဓမ် အကုရွွန်, ဧတသ္မိန် ကာလေ ယီၑုသ္တေၐာံ မဓျသ္ထာနေ တိၐ္ဌန် အကထယဒ် ယုၐ္မာကံ ကလျာဏံ ဘူယာတ်၊
उसी दिन, जो सप्‍ताह का पहला दिन था, संध्या समय यहूदी अगुओं से भयभीत शिष्य द्वार बंद किए हुए कमरे में इकट्ठा थे. मसीह येशु उनके बीच आ खड़े हुए और बोले, “तुममें शांति बनी रहे.”
20 ဣတျုက္တွာ နိဇဟသ္တံ ကုက္ၐိဉ္စ ဒရ္ၑိတဝါန်, တတး ၑိၐျား ပြဘုံ ဒၖၐ္ဋွာ ဟၖၐ္ဋာ အဘဝန်၊
यह कहकर उन्होंने उन्हें अपने हाथ और पांव दिखाए. प्रभु को देखकर शिष्य आनंद से भर गए.
21 ယီၑုး ပုနရဝဒဒ် ယုၐ္မာကံ ကလျာဏံ ဘူယာတ် ပိတာ ယထာ မာံ ပြဲၐယတ် တထာဟမပိ ယုၐ္မာန် ပြေၐယာမိ၊
इस पर मसीह येशु ने दोबारा उनसे कहा, “तुममें शांति बनी रहे. जिस प्रकार पिता ने मुझे भेजा है, मैं भी तुम्हें भेजता हूं”
22 ဣတျုက္တွာ သ တေၐာမုပရိ ဒီရ္ဃပြၑွာသံ ဒတ္တွာ ကထိတဝါန် ပဝိတြမ် အာတ္မာနံ ဂၖဟ္လီတ၊
तब उन्होंने उन पर फूंका और उनसे कहा, “पवित्र आत्मा ग्रहण करो.
23 ယူယံ ယေၐာံ ပါပါနိ မောစယိၐျထ တေ မောစယိၐျန္တေ ယေၐာဉ္စ ပါပါတိ န မောစယိၐျထ တေ န မောစယိၐျန္တေ၊
यदि तुम किसी के पाप क्षमा करोगे, उनके पाप क्षमा किए गए हैं और जिनके पाप तुम क्षमा नहीं करोगे, वे अपने पापों में बंधे रहेंगे.”
24 ဒွါဒၑမဓျေ ဂဏိတော ယမဇော ထောမာနာမာ ၑိၐျော ယီၑောရာဂမနကာလဲ တဲး သာရ္ဒ္ဓံ နာသီတ်၊
जब मसीह येशु अपने शिष्यों के पास आए थे, उस समय उनके बारह शिष्यों में से एक शिष्य थोमॉस, जिनका उपनाम दिदुमॉस था, वहां नहीं थे.
25 အတော ဝယံ ပြဘူမ် အပၑျာမေတိ ဝါကျေ'နျၑိၐျဲရုက္တေ သောဝဒတ်, တသျ ဟသ္တယော ရ္လော်ဟကီလကာနာံ စိဟ္နံ န ဝိလောကျ တစ္စိဟ္နမ် အင်္ဂုလျာ န သ္ပၖၐ္ဋွာ တသျ ကုက္ၐော် ဟသ္တံ နာရောပျ စာဟံ န ဝိၑွသိၐျာမိ၊
अन्य शिष्य उनसे कहते रहे, “हमने प्रभु को देखा है.” इस पर थोमॉस उनसे बोले, “जब तक मैं उनके हाथों में कीलों के वे चिह्न न देख लूं और कीलों से छिदे उन हाथों में अपनी उंगली और उनकी पसली में अपना हाथ डालकर न देख लूं, तब तक मैं विश्वास कर ही नहीं सकता.”
26 အပရမ် အၐ္ဋမေ'ဟ္နိ ဂတေ သတိ ထောမာသဟိတး ၑိၐျဂဏ ဧကတြ မိလိတွာ ဒွါရံ ရုဒ္ဓွာဘျန္တရ အာသီတ်, ဧတရှိ ယီၑုသ္တေၐာံ မဓျသ္ထာနေ တိၐ္ဌန် အကထယတ်, ယုၐ္မာကံ ကုၑလံ ဘူယာတ်၊
आठ दिन के बाद मसीह येशु के शिष्य दोबारा उस कक्ष में इकट्ठा थे और इस समय थोमॉस उनके साथ थे. सारे द्वार बंद होने पर भी मसीह येशु उनके बीच आ खड़े हुए और उनसे कहा, “तुममें शांति बनी रहे.”
27 ပၑ္စာတ် ထာမဲ ကထိတဝါန် တွမ် အင်္ဂုလီမ် အတြာရ္ပယိတွာ မမ ကရော် ပၑျ ကရံ ပြသာရျျ မမ ကုက္ၐာဝရ္ပယ နာဝိၑွသျ၊
तब उन्होंने थोमॉस की ओर मुख कर कहा, “अपनी उंगली से मेरे हाथों को छूकर देखो और अपना हाथ बढ़ाकर मेरी पसली में डालो; अविश्वासी न रहकर, विश्वासी बनो.”
28 တဒါ ထောမာ အဝဒတ်, ဟေ မမ ပြဘော ဟေ မဒီၑွရ၊
थोमॉस बोल उठे, “मेरे प्रभु! मेरे परमेश्वर!”
29 ယီၑုရကထယတ်, ဟေ ထောမာ မာံ နိရီက္ၐျ ဝိၑွသိၐိ ယေ န ဒၖၐ္ဋွာ ဝိၑွသန္တိ တဧဝ ဓနျား၊
मसीह येशु ने उनसे कहा, “तुमने तो विश्वास इसलिये किया है कि तुमने मुझे देख लिया, धन्य हैं वे, जिन्होंने मुझे नहीं देखा फिर भी विश्वास किया.”
30 ဧတဒနျာနိ ပုသ္တကေ'သ္မိန် အလိခိတာနိ ဗဟူနျာၑ္စရျျကရ္မ္မာဏိ ယီၑုး ၑိၐျာဏာံ ပုရသ္တာဒ် အကရောတ်၊
मसीह येशु ने अपने शिष्यों के सामने अनेक अद्भुत चिह्न दिखाए, जिनका वर्णन इस पुस्तक में नहीं है
31 ကိန္တု ယီၑုရီၑွရသျာဘိၐိက္တး သုတ ဧဝေတိ ယထာ ယူယံ ဝိၑွသိထ ဝိၑွသျ စ တသျ နာမ္နာ ပရမာယုး ပြာပ္နုထ တဒရ္ထမ် ဧတာနိ သရွွာဏျလိချန္တ၊
परंतु ये, जो लिखे गए हैं, इसलिये कि तुम विश्वास करो कि येशु ही वह मसीह हैं, वही परमेश्वर के पुत्र हैं और इसी विश्वास के द्वारा तुम उनमें जीवन प्राप्‍त करो.

< ယောဟနး 20 >