< ယာကူဗး 2 >

1 ဟေ မမ ဘြာတရး, ယူယမ် အသ္မာကံ တေဇသွိနး ပြဘော ရျီၑုခြီၐ္ဋသျ ဓရ္မ္မံ မုခါပေက္ၐယာ န ဓာရယတ၊
प्रिय भाई बहनो, तुम हमारे महिमामय प्रभु येशु मसीह के शिष्य हो इसलिये तुममें पक्षपात का भाव न हो.
2 ယတော ယုၐ္မာကံ သဘာယာံ သွရ္ဏာင်္ဂုရီယကယုက္တေ ဘြာဇိၐ္ဏုပရိစ္ဆဒေ ပုရုၐေ ပြဝိၐ္ဋေ မလိနဝသ္တြေ ကသ္မိံၑ္စိဒ် ဒရိဒြေ'ပိ ပြဝိၐ္ဋေ
तुम्हारी सभा में यदि कोई व्यक्ति सोने के छल्ले तथा ऊंचे स्तर के कपड़े पहने हुए प्रवेश करे और वहीं एक निर्धन व्यक्ति भी मैले कपड़ों में आए,
3 ယူယံ ယဒိ တံ ဘြာဇိၐ္ဏုပရိစ္ဆဒဝသာနံ ဇနံ နိရီက္ၐျ ဝဒေတ ဘဝါန် အတြောတ္တမသ္ထာန ဥပဝိၑတွိတိ ကိဉ္စ တံ ဒရိဒြံ ယဒိ ဝဒေတ တွမ် အမုသ္မိန် သ္ထာနေ တိၐ္ဌ ယဒွါတြ မမ ပါဒပီဌ ဥပဝိၑေတိ,
तुम ऊंचे स्तर के वस्त्र धारण किए हुए व्यक्ति का तो विशेष आदर करते हुए उससे कहो, “आप इस आसन पर विराजिए” तथा उस निर्धन से कहो, “तू जाकर वहां खड़ा रह” या “यहां मेरे पैरों के पास नीचे बैठ जा,”
4 တရှိ မနးသု ဝိၑေၐျ ယူယံ ကိံ ကုတရ္ကဲး ကုဝိစာရကာ န ဘဝထ?
क्या तुमने यहां भेद-भाव प्रकट नहीं किया? क्या तुम बुरे विचार से न्याय करनेवाले न हुए?
5 ဟေ မမ ပြိယဘြာတရး, ၑၖဏုတ, သံသာရေ ယေ ဒရိဒြာသ္တာန် ဤၑွရော ဝိၑွာသေန ဓနိနး သွပြေမကာရိဘျၑ္စ ပြတိၑြုတသျ ရာဇျသျာဓိကာရိဏး ကရ္တ္တုံ ကိံ န ဝရီတဝါန်? ကိန္တု ဒရိဒြော ယုၐ္မာဘိရဝဇ္ဉာယတေ၊
सुनो! मेरे प्रिय भाई बहनो, क्या परमेश्वर ने संसार के निर्धनों को विश्वास में सम्पन्‍न होने तथा उस राज्य के वारिस होने के लिए नहीं चुन लिया, जिसकी प्रतिज्ञा परमेश्वर ने उनसे की है, जो उनसे प्रेम करते हैं?
6 ဓနဝန္တ ဧဝ ကိံ ယုၐ္မာန် နောပဒြဝန္တိ ဗလာစ္စ ဝိစာရာသနာနာံ သမီပံ န နယန္တိ?
किंतु तुमने उस निर्धन व्यक्ति का अपमान किया है. क्या धनी ही वे नहीं, जो तुम्हारा शोषण कर रहे हैं? क्या ये ही वे नहीं, जो तुम्हें न्यायालय में घसीट ले जाते हैं?
7 ယုၐ္မဒုပရိ ပရိကီရ္တ္တိတံ ပရမံ နာမ ကိံ တဲရေဝ န နိန္ဒျတေ?
क्या ये ही उस सम्मान योग्य नाम की निंदा नहीं कर रहे, जो नाम तुम्हारी पहचान है?
8 ကိဉ္စ တွံ သွသမီပဝါသိနိ သွာတ္မဝတ် ပြီယသွ, ဧတစ္ဆာသ္တြီယဝစနာနုသာရတော ယဒိ ယူယံ ရာဇကီယဝျဝသ္ထာံ ပါလယထ တရှိ ဘဒြံ ကုရုထ၊
यदि तुम पवित्र शास्त्र के अनुसार इस राजसी व्यवस्था को पूरा कर रहे हो, “अपने पड़ोसी से तुम इस प्रकार प्रेम करो, जिस प्रकार तुम स्वयं से करते हो,” तो तुम उचित कर रहे हो.
9 ယဒိ စ မုခါပေက္ၐာံ ကုရုထ တရှိ ပါပမ် အာစရထ ဝျဝသ္ထယာ စာဇ္ဉာလင်္ဃိန ဣဝ ဒူၐျဓွေ၊
किंतु यदि तुम्हारा व्यवहार भेद-भाव से भरा है, तुम पाप कर रहे हो और व्यवस्था द्वारा दोषी ठहरते हो.
10 ယတော ယး ကၑ္စိတ် ကၖတ္သ္နာံ ဝျဝသ္ထာံ ပါလယတိ သ ယဒျေကသ္မိန် ဝိဓော် သ္ခလတိ တရှိ သရွွေၐာမ် အပရာဓီ ဘဝတိ၊
कारण यह है कि यदि कोई पूरी व्यवस्था का पालन करे किंतु एक ही सूत्र में चूक जाए तो वह पूरी व्यवस्था का दोषी बन गया है
11 ယတော ဟေတောသ္တွံ ပရဒါရာန် မာ ဂစ္ဆေတိ ယး ကထိတဝါန် သ ဧဝ နရဟတျာံ မာ ကုရျျာ ဣတျပိ ကထိတဝါန် တသ္မာတ် တွံ ပရဒါရာန် န ဂတွာ ယဒိ နရဟတျာံ ကရောၐိ တရှိ ဝျဝသ္ထာလင်္ဃီ ဘဝသိ၊
क्योंकि जिन्होंने यह आज्ञा दी, “व्यभिचार मत करो,” उन्हीं ने यह आज्ञा भी दी है, “हत्या मत करो.” यदि तुम व्यभिचार नहीं करते किंतु किसी की हत्या कर देते हो, तो तुम व्यवस्था के दोषी हो गए.
12 မုက္တေ ရွျဝသ္ထာတော ယေၐာံ ဝိစာရေဏ ဘဝိတဝျံ တာဒၖၑာ လောကာ ဣဝ ယူယံ ကထာံ ကထယတ ကရ္မ္မ ကုရုတ စ၊
इसलिये तुम्हारी कथनी और करनी उनके समान हो, जिनका न्याय स्वतंत्रता की व्यवस्था के अनुसार किया जाएगा,
13 ယော ဒယာံ နာစရတိ တသျ ဝိစာရော နိရ္ဒ္ဒယေန ကာရိၐျတေ, ကိန္တု ဒယာ ဝိစာရမ် အဘိဘဝိၐျတိ၊
जिसमें दयाभाव नहीं, उसका न्याय भी दयारहित ही होगा. दया न्याय पर जय पाती है.
14 ဟေ မမ ဘြာတရး, မမ ပြတျယော'သ္တီတိ ယး ကထယတိ တသျ ကရ္မ္မာဏိ ယဒိ န ဝိဒျန္တ တရှိ တေန ကိံ ဖလံ? တေန ပြတျယေန ကိံ တသျ ပရိတြာဏံ ဘဝိတုံ ၑက္နောတိ?
प्रिय भाई बहनो, क्या लाभ है यदि कोई यह दावा करे कि उसे विश्वास है किंतु उसका स्वभाव इसके अनुसार नहीं? क्या ऐसा विश्वास उसे उद्धार प्रदान करेगा?
15 ကေၐုစိဒ် ဘြာတၖၐု ဘဂိနီၐု ဝါ ဝသနဟီနေၐု ပြာတျဟိကာဟာရဟီနေၐု စ သတ္သု ယုၐ္မာကံ ကော'ပိ တေဘျး ၑရီရာရ္ထံ ပြယောဇနီယာနိ ဒြဝျာဏိ န ဒတွာ ယဒိ တာန် ဝဒေတ်,
यदि किसी के पास पर्याप्‍त वस्त्र न हों, उसे दैनिक भोजन की भी ज़रूरत हो
16 ယူယံ သကုၑလံ ဂတွောၐ္ဏဂါတြာ ဘဝတ တၖပျတ စေတိ တရှျေတေန ကိံ ဖလံ?
और तुममें से कोई उससे यह कहे, “कुशलतापूर्वक जाओ, ठंड से बचना और खा-पीकर संतुष्ट रहना!” जब तुम उसे उसकी ज़रूरत के अनुसार कुछ भी नहीं दे रहे तो यह कहकर तुमने उसका कौन सा भला कर दिया?
17 တဒွတ် ပြတျယော ယဒိ ကရ္မ္မဘိ ရျုက္တော န ဘဝေတ် တရှျေကာကိတွာတ် မၖတ ဧဝါသ္တေ၊
इसी प्रकार यदि वह विश्वास, जिसकी पुष्टि कामों के द्वारा नहीं होती, मरा हुआ है.
18 ကိဉ္စ ကၑ္စိဒ် ဣဒံ ဝဒိၐျတိ တဝ ပြတျယော ဝိဒျတေ မမ စ ကရ္မ္မာဏိ ဝိဒျန္တေ, တွံ ကရ္မ္မဟီနံ သွပြတျယံ မာံ ဒရ္ၑယ တရှျဟမပိ မတ္ကရ္မ္မဘျး သွပြတျယံ တွာံ ဒရ္ၑယိၐျာမိ၊
कदाचित कोई यह कहे, “चलो, विश्वास तुम्हारा और काम मेरा.” तुम अपना विश्वास बिना काम के प्रदर्शित करो, और मैं अपना विश्वास अपने काम के द्वारा.
19 ဧက ဤၑွရော 'သ္တီတိ တွံ ပြတျေၐိ၊ ဘဒြံ ကရောၐိ၊ ဘူတာ အပိ တတ် ပြတိယန္တိ ကမ္ပန္တေ စ၊
यदि तुम्हारा यह विश्वास है कि परमेश्वर एक हैं, अति उत्तम! दुष्टात्माएं भी यही विश्वास करती है और भयभीत हो कांपती हैं.
20 ကိန္တု ဟေ နိရ္ဗ္ဗောဓမာနဝ, ကရ္မ္မဟီနး ပြတျယော မၖတ ဧဝါသ္တျေတဒ် အဝဂန္တုံ ကိမ် ဣစ္ဆသိ?
अरे निपट अज्ञानी! क्या अब यह भी साबित करना होगा कि काम बिना विश्वास व्यर्थ है?
21 အသ္မာကံ ပူရွွပုရုၐော ယ ဣဗြာဟီမ် သွပုတြမ် ဣသှာကံ ယဇ္ဉဝေဒျာမ် ဥတ္သၖၐ္ဋဝါန် သ ကိံ ကရ္မ္မဘျော န သပုဏျီကၖတး?
क्या हमारे पूर्वज अब्राहाम को, जब वह वेदी पर यित्सहाक की बलि भेंट करने को थे, उनके काम के आधार पर धर्मी घोषित नहीं किया गया?
22 ပြတျယေ တသျ ကရ္မ္မဏာံ သဟကာရိဏိ ဇာတေ ကရ္မ္မဘိး ပြတျယး သိဒ္ဓေါ 'ဘဝတ် တတ် ကိံ ပၑျသိ?
तुम्हीं देख लो कि उनके काम के साथ उनका विश्वास भी सक्रिय था. इसलिये उनके काम के फलस्वरूप उनका विश्वास सबसे उत्तम ठहराया गया था
23 ဣတ္ထဉ္စေဒံ ၑာသ္တြီယဝစနံ သဖလမ် အဘဝတ်, ဣဗြာဟီမ် ပရမေၑွရေ ဝိၑွသိတဝါန် တစ္စ တသျ ပုဏျာယာဂဏျတ သ စေၑွရသျ မိတြ ဣတိ နာမ လဗ္ဓဝါန်၊
और पवित्र शास्त्र का यह लेख पूरा हो गया, “अब्राहाम ने परमेश्वर में विश्वास किया और उनका यह काम उनकी धार्मिकता मानी गई,” और वह परमेश्वर के मित्र कहलाए.
24 ပၑျတ မာနဝး ကရ္မ္မဘျး သပုဏျီကြိယတေ န စဲကာကိနာ ပြတျယေန၊
तुम्हीं देख लो कि व्यक्ति को उसके काम के द्वारा धर्मी माना जाता है, मात्र विश्वास के आधार पर नहीं.
25 တဒွဒ် ယာ ရာဟဗ္နာမိကာ ဝါရာင်္ဂနာ စာရာန် အနုဂၖဟျာပရေဏ မာရ္ဂေဏ ဝိသသရ္ဇ သာပိ ကိံ ကရ္မ္မဘျော န သပုဏျီကၖတာ?
इसी प्रकार क्या राहाब वेश्या को भी धर्मी न माना गया, जब उसने उन गुप्‍तचरों को अपने घर में शरण दी और उन्हें एक भिन्‍न मार्ग से वापस भेजा?
26 အတဧဝါတ္မဟီနော ဒေဟော ယထာ မၖတော'သ္တိ တထဲဝ ကရ္မ္မဟီနး ပြတျယော'ပိ မၖတော'သ္တိ၊
ठीक जैसे आत्मा के बिना शरीर मरा हुआ है, वैसे ही काम बिना विश्वास भी मरा हुआ है.

< ယာကူဗး 2 >