< ၂ ကရိန္ထိနး 7 >

1 အတဧဝ ဟေ ပြိယတမား, ဧတာဒၖၑီး ပြတိဇ္ဉား ပြာပ္တဲရသ္မာဘိး ၑရီရာတ္မနေား သရွွမာလိနျမ် အပမၖဇျေၑွရသျ ဘက္တျာ ပဝိတြာစာရး သာဓျတာံ၊
इसलिये प्रिय भाई बहनो, जब हमसे ये प्रतिज्ञाएं की गई हैं तो हम परमेश्वर के प्रति श्रद्धा के कारण, स्वयं को शरीर और आत्मा की हर एक मलिनता से शुद्ध करते हुए पवित्रता को सिद्ध करें.
2 ယူယမ် အသ္မာန် ဂၖဟ္လီတ၊ အသ္မာဘိး ကသျာပျနျာယော န ကၖတး ကော'ပိ န ဝဉ္စိတး၊
हमें अपने हृदयों में स्थान दो. हमने किसी के साथ अन्याय नहीं किया, किसी को आहत नहीं किया, किसी का अनुचित लाभ नहीं उठाया.
3 ယုၐ္မာန် ဒေါၐိဏး ကရ္တ္တမဟံ ဝါကျမေတဒ် ဝဒါမီတိ နဟိ ယုၐ္မာဘိး သဟ ဇီဝနာယ မရဏာယ ဝါ ဝယံ ယုၐ္မာန် သွာန္တးကရဏဲ ရ္ဓာရယာမ ဣတိ ပူရွွံ မယောက္တံ၊
यह कहने के द्वारा हम तुम पर दोष नहीं लगा रहे हैं. मैं पहले भी कह चुका हूं कि तुम हमारे हृदय में बसे हो और हमारा-तुम्हारा जीवन-मरण का साथ है.
4 ယုၐ္မာန် ပြတိ မမ မဟေတ္သာဟော ဇာယတေ ယုၐ္မာန် အဓျဟံ ဗဟု ၑ္လာဃေ စ တေန သရွွက္လေၑသမယေ'ဟံ သာန္တွနယာ ပူရ္ဏော ဟရ္ၐေဏ ပြဖုလ္လိတၑ္စ ဘဝါမိ၊
मुझे तुम पर अटूट विश्वास है. मुझे तुम पर गर्व है, मैं अत्यंत प्रोत्साहित हुआ हूं. सारे कष्टों में भी मैं आनंद से भरपूर रहता हूं.
5 အသ္မာသု မာကိဒနိယာဒေၑမ် အာဂတေၐွသ္မာကံ ၑရီရသျ ကာစိဒပိ ၑာန္တိ ရ္နာဘဝတ် ကိန္တု သရွွတော ဗဟိ ရွိရောဓေနာန္တၑ္စ ဘီတျာ ဝယမ် အပီဍျာမဟိ၊
हमारे मकेदोनिया में रहने के दौरान हमें शारीरिक रूप से विश्राम नहीं परंतु चारों ओर से कष्ट ही कष्ट मिलता रहा—बाहर तो लड़ाइयां और अंदर भय की बातें.
6 ကိန္တု နမြာဏာံ သာန္တွယိတာ ယ ဤၑွရး သ တီတသျာဂမနေနာသ္မာန် အသာန္တွယတ်၊
मगर परमेश्वर ने, जो हताशों को धीरज देते हैं, तीतॉस को यहां उपस्थित कर हमें धीरज दिया.
7 ကေဝလံ တသျာဂမနေန တန္နဟိ ကိန္တု ယုၐ္မတ္တော ဇာတယာ တသျ သာန္တွနယာပိ, ယတော'သ္မာသု ယုၐ္မာကံ ဟာရ္ဒ္ဒဝိလာပါသက္တတွေၐွသ္မာကံ သမီပေ ဝရ္ဏိတေၐု မမ မဟာနန္ဒော ဇာတး၊
न केवल उसकी उपस्थिति के द्वारा ही परंतु उस प्रोत्साहन के द्वारा भी, जो तीतॉस को तुमसे प्राप्‍त हुआ. उसने मुझे मेरे प्रति तुम्हारी लालसा, वेदना तथा उत्साह के विषय में बताया. इससे मेरा आनंद और अधिक बढ़ गया.
8 အဟံ ပတြေဏ ယုၐ္မာန် ၑောကယုက္တာန် ကၖတဝါန် ဣတျသ္မာဒ် အနွတပျေ ကိန္တွဓုနာ နာနုတပျေ၊ တေန ပတြေဏ ယူယံ က္ၐဏမာတြံ ၑောကယုက္တီဘူတာ ဣတိ မယာ ဒၖၑျတေ၊
यद्यपि तुम मेरे पत्र से शोकित हुए हो, मुझे इसका खेद नहीं—पहले खेद ज़रूर हुआ था मगर अब मैं देखता हूं कि तुम उस पत्र से शोकित तो हुए किंतु थोड़े समय के लिए.
9 ဣတျသ္မိန် ယုၐ္မာကံ ၑောကေနာဟံ ဟၖၐျာမိ တန္နဟိ ကိန္တု မနးပရိဝရ္တ္တနာယ ယုၐ္မာကံ ၑောကော'ဘဝဒ် ဣတျနေန ဟၖၐျာမိ ယတော'သ္မတ္တော ယုၐ္မာကံ ကာပိ ဟာနိ ရျန္န ဘဝေတ် တဒရ္ထံ ယုၐ္မာကမ် ဤၑွရီယး ၑောကော ဇာတး၊
अब मैं आनंदित हूं, इसलिये नहीं कि तुम शोकित हुए परंतु इसलिये कि यही तुम्हारे पश्चाताप का कारण बन गया. यह सब परमेश्वर की इच्छा के अनुसार ही हुआ कि तुम्हें हमारे कारण किसी प्रकार की हानि न हो.
10 သ ဤၑွရီယး ၑောကး ပရိတြာဏဇနကံ နိရနုတာပံ မနးပရိဝရ္တ္တနံ သာဓယတိ ကိန္တု သာံသာရိကး ၑောကော မၖတျုံ သာဓယတိ၊
वह दुःख, जो परमेश्वर की ओर से आता है, वह ऐसा पश्चाताप का कारण बन जाता है जो हमें उद्धार की ओर ले जाता है, जहां खेद के लिए कोई स्थान ही नहीं रहता; जबकि सांसारिक दुःख मृत्यु उत्पन्‍न करता है.
11 ပၑျတ တေနေၑွရီယေဏ ၑောကေန ယုၐ္မာကံ ကိံ န သာဓိတံ? ယတ္နော ဒေါၐပြက္ၐာလနမ် အသန္တုၐ္ဋတွံ ဟာရ္ဒ္ဒမ် အာသက္တတွံ ဖလဒါနဉ္စဲတာနိ သရွွာဏိ၊ တသ္မိန် ကရ္မ္မဏိ ယူယံ နိရ္မ္မလာ ဣတိ ပြမာဏံ သရွွေဏ ပြကာရေဏ ယုၐ္မာဘိ ရ္ဒတ္တံ၊
ध्यान दो कि परमेश्वर की ओर से आए दुःख ने तुममें क्या-क्या परिवर्तन किए हैं: ऐसी उत्सुकता भरी तत्परता, अपना पक्ष स्पष्ट करने की ऐसी बड़ी इच्छा, अन्याय के प्रति ऐसा क्रोध, संकट के प्रति ऐसी सावधानी, मुझसे भेंट करने की ऐसी तेज लालसा, सेवा के प्रति ऐसा उत्साह तथा दुराचारी को दंड देने के लिए ऐसी तेजी के द्वारा तुमने यह साबित कर दिया कि सब कुछ ठीक-ठाक करने में तुमने कोई भी कमी नहीं छोड़ी है.
12 ယေနာပရာဒ္ဓံ တသျ ကၖတေ ကိံဝါ ယသျာပရာဒ္ဓံ တသျ ကၖတေ မယာ ပတြမ် အလေခိ တန္နဟိ ကိန္တု ယုၐ္မာနဓျသ္မာကံ ယတ္နော ယဒ် ဤၑွရသျ သာက္ၐာဒ် ယုၐ္မတ္သမီပေ ပြကာၑေတ တဒရ္ထမေဝ၊
हालांकि यह पत्र मैंने न तो तुम्हें इसलिये लिखा कि मुझे उसकी चिंता थी, जो अत्याचार करता है और न ही उसके लिए, जो अत्याचार सहता है परंतु इसलिये कि परमेश्वर के सामने स्वयं तुम्हीं यह देख लो कि तुम हमारे प्रति कितने सच्चे हो.
13 ဥက္တကာရဏာဒ် ဝယံ သာန္တွနာံ ပြာပ္တား; တာဉ္စ သာန္တွနာံ ဝိနာဝရော မဟာဟ္လာဒသ္တီတသျာဟ္လာဒါဒသ္မာဘိ ရ္လဗ္ဓး, ယတသ္တသျာတ္မာ သရွွဲ ရျုၐ္မာဘိသ္တၖပ္တး၊
यही हमारे धीरज का कारण है. अपने धीरज से कहीं अधिक हम तीतॉस के आनंद में हर्षित हैं क्योंकि तुम सबने उसमें नई ताज़गी का संचार किया है.
14 ပူရွွံ တသျ သမီပေ'ဟံ ယုၐ္မာဘိရျဒ် အၑ္လာဃေ တေန နာလဇ္ဇေ ကိန္တု ဝယံ ယဒွဒ် ယုၐ္မာန် ပြတိ သတျဘာဝေန သကလမ် အဘာၐာမဟိ တဒွတ် တီတသျ သမီပေ'သ္မာကံ ၑ္လာဃနမပိ သတျံ ဇာတံ၊
यदि तीतॉस के सामने मैंने तुम पर गर्व प्रकट किया है तो मुझे उसके लिए लज्जित नहीं होना पड़ा. जिस प्रकार, जो कुछ मैंने तुमसे कहा वह सच था, उसी प्रकार तीतॉस के सामने मेरा गर्व प्रकट करना भी सच साबित हुआ.
15 ယူယံ ကီဒၖက် တသျာဇ္ဉာ အပါလယတ ဘယကမ္ပာဘျာံ တံ ဂၖဟီတဝန္တၑ္စဲတသျ သ္မရဏာဒ် ယုၐ္မာသု တသျ သ္နေဟော ဗာဟုလျေန ဝရ္တ္တတေ၊
जब तीतॉस को तुम्हारी आज्ञाकारिता याद आती है तथा यह भी कि तुमने कितने श्रद्धा भाव से उसका सत्कार किया तो वह स्नेह से तुम्हारे प्रति और अधिक भर उठता है.
16 ယုၐ္မာသွဟံ သရွွမာၑံသေ, ဣတျသ္မိန် မမာဟ္လာဒေါ ဇာယတေ၊
तुम्हारे प्रति मैं पूरी तरह आश्वस्त हूं. यह मेरे लिए आनंद का विषय है.

< ၂ ကရိန္ထိနး 7 >