< Oséias 8 >
1 “Coloque a trombeta em seus lábios! Algo como uma águia está sobre a casa de Yahweh, porque eles quebraram meu convênio e se rebelou contra minha lei.
१अपने मुँह में नरसिंगा लगा। वह उकाब के समान यहोवा के घर पर झपटेगा, क्योंकि मेरे घर के लोगों ने मेरी वाचा तोड़ी, और मेरी व्यवस्था का उल्लंघन किया है।
2 Eles choram para mim, 'Meu Deus, nós, Israel, te reconhecemos'!
२वे मुझसे पुकारकर कहेंगे, “हे हमारे परमेश्वर, हम इस्राएली लोग तुझे जानते हैं।”
3 Israel abandonou o que é bom. O inimigo irá persegui-lo.
३परन्तु इस्राएल ने भलाई को मन से उतार दिया है; शत्रु उसके पीछे पड़ेगा।
4 Eles criaram reis, mas não por mim. Eles fizeram príncipes, e eu não aprovei. De sua prata e seu ouro, eles se fizeram ídolos, que podem ser cortados.
४वे राजाओं को ठहराते रहे, परन्तु मेरी इच्छा से नहीं। वे हाकिमों को भी ठहराते रहे, परन्तु मेरे अनजाने में। उन्होंने अपना सोना-चाँदी लेकर मूरतें बना लीं जिससे वे ही नाश हो जाएँ।
5 Que Samaria expulse seu ídolo bezerro! Minha raiva queima contra eles! Quanto tempo vai demorar até que eles sejam capazes de pureza?
५हे सामरिया, उसने तेरे बछड़े को मन से उतार दिया है, मेरा क्रोध उन पर भड़का है। वे निर्दोष होने में कब तक विलम्ब करेंगे?
6 Pois este é mesmo de Israel! O operário conseguiu, e não é um Deus; de fato, o bezerro de Samaria deve ser quebrado em pedaços.
६यह इस्राएल से हुआ है। एक कारीगर ने उसे बनाया; वह परमेश्वर नहीं है। इस कारण सामरिया का वह बछड़ा टुकड़े-टुकड़े हो जाएगा।
7 Pois eles semeiam o vento, e eles irão colher o turbilhão. Ele não tem grãos em pé. O talo não cederá nenhuma cabeça. Se ele ceder, os estranhos o engolirão.
७वे वायु बोते हैं, और वे बवण्डर लवेंगे। उनके लिये कुछ खेत रहेगा नहीं न उनकी उपज से कुछ आटा होगा; और यदि हो भी तो परदेशी उसको खा डालेंगे।
8 Israel é engolido. Agora eles estão entre as nações como uma coisa sem valor.
८इस्राएल निगला गया; अब वे अन्यजातियों में ऐसे निकम्मे ठहरे जैसे तुच्छ बर्तन ठहरता है।
9 Pois eles subiram para a Assíria, como um burro selvagem que vagueia sozinho. Ephraim contratou amantes para si mesmo.
९क्योंकि वे अश्शूर को ऐसे चले गए, जैसा जंगली गदहा झुण्ड से बिछड़ के रहता है; एप्रैम ने यारों को मजदूरी पर रखा है।
10 Mas embora eles se tenham vendido entre as nações, Vou agora reuni-los; e começam a se desperdiçar por causa da opressão do rei dos poderosos.
१०यद्यपि वे अन्यजातियों में से मजदूर बनाकर रखें, तो भी मैं उनको इकट्ठा करूँगा। और वे हाकिमों और राजा के बोझ के कारण घटने लगेंगे।
11 Porque Efraim multiplicou os altares para pecar, eles se tornaram para ele altares por pecar.
११एप्रैम ने पाप करने को बहुत सी वेदियाँ बनाई हैं, वे ही वेदियाँ उसके पापी ठहरने का कारण भी ठहरीं।
12 I escreveu para ele as muitas coisas da minha lei, mas eles eram considerados como uma coisa estranha.
१२मैं तो उनके लिये अपनी व्यवस्था की लाखों बातें लिखकर दिए, परन्तु वे उन्हें पराया समझते हैं।
13 Quanto aos sacrifícios de minhas ofertas, eles sacrificam a carne e a comem, mas Yahweh não os aceita. Agora ele vai se lembrar da iniqüidade deles, e punir seus pecados. Eles retornarão ao Egito.
१३वे मेरे लिये बलिदान तो करते हैं, और पशुबलि भी करते हैं, परन्तु उसका फल माँस ही है; वे आप ही उसे खाते हैं; परन्तु यहोवा उनसे प्रसन्न नहीं होता। अब वह उनके अधर्म की सुधि लेकर उनके पाप का दण्ड देगा; वे मिस्र में लौट जाएँगे।
14 Para Israel esqueceu seu Criador e construiu palácios; e Judah se multiplicou nas cidades fortificadas; mas vou mandar um incêndio em suas cidades, e devorará suas fortalezas”.
१४क्योंकि इस्राएल ने अपने कर्ता को भुला कर महल बनाए, और यहूदा ने बहुत से गढ़वाले नगरों को बसाया है; परन्तु मैं उनके नगरों में आग लगाऊँगा, और उससे उनके गढ़ भस्म हो जाएँगे।