< میکاه 3 >
ای رهبران بنیاسرائیل، گوش کنید! شما کسانی هستید که باید مفهوم عدالت را بدانید، | 1 |
१मैंने कहा: हे याकूब के प्रधानों, हे इस्राएल के घराने के न्यायियों, सुनो! क्या न्याय का भेद जानना तुम्हारा काम नहीं?
ولی در عوض از خوبی متنفرید و بدی را دوست میدارید. شما پوست قوم مرا میکنید و گوشتی بر بدنشان باقی نمیگذارید. | 2 |
२तुम तो भलाई से बैर, और बुराई से प्रीति रखते हो, मानो, तुम, लोगों पर से उनकी खाल उधेड़ लेते, और उनकी हड्डियों पर से उनका माँस नोच लेते हो;
آنها را میبلعید، پوست از تنشان جدا میکنید و استخوانهایشان را مانند گوشتی که تکهتکه کرده در دیگ میریزند، خرد میکنید، | 3 |
३वरन् तुम मेरे लोगों का माँस खा भी लेते, और उनकी खाल उधेड़ते हो; तुम उनकी हड्डियों को हाण्डी में पकाने के लिये तोड़ डालते और उनका माँस हँडे में पकाने के लिये टुकड़े-टुकड़े करते हो।
پس زمانی که از خداوند کمک بخواهید او به دعای شما گوش نخواهد داد. او روی خود را از شما برخواهد گرداند، زیرا مرتکب کارهای زشت شدهاید. | 4 |
४वे उस समय यहोवा की दुहाई देंगे, परन्तु वह उनकी न सुनेगा, वरन् उस समय वह उनके बुरे कामों के कारण उनसे मुँह मोड़ लेगा।
خداوند میفرماید: «ای انبیای دروغگو که قوم مرا گمراه کرده، برای کسی که به شما مزد میدهد با صدای بلند سلامتی میطلبید و کسی را که مزد نمیدهد تهدید میکنید؛ | 5 |
५यहोवा का यह वचन है कि जो भविष्यद्वक्ता मेरी प्रजा को भटका देते हैं, और जब उन्हें खाने को मिलता है तब “शान्ति-शान्ति,” पुकारते हैं, और यदि कोई उनके मुँह में कुछ न दे, तो उसके विरुद्ध युद्ध करने को तैयार हो जाते हैं।
تاریکی شب شما را فرو خواهد گرفت تا دیگر رؤیا نبینید و پیشگویی نکنید. آفتاب بر شما غروب خواهد کرد و روزتان تاریک خواهد شد. | 6 |
६इस कारण तुम पर ऐसी रात आएगी, कि तुम को दर्शन न मिलेगा, और तुम ऐसे अंधकार में पड़ोगे कि भावी न कह सकोगे। भविष्यद्वक्ताओं के लिये सूर्य अस्त होगा, और दिन रहते उन पर अंधियारा छा जाएगा।
انبیا و پیشگویان شما روی خود را از خجالت خواهند پوشاند، زیرا دیگر از جانب خدا جوابی برای شما نخواهد آمد.» | 7 |
७दर्शी लज्जित होंगे, और भावी कहनेवालों के मुँह काले होंगे; और वे सब के सब अपने होठों को इसलिए ढाँपेंगे कि परमेश्वर की ओर से उत्तर नहीं मिलता।
و اما من از قدرت روح خداوند پر شدهام تا بدون ترس، گناهان قوم اسرائیل را به آنها اعلام کنم. | 8 |
८परन्तु मैं तो यहोवा की आत्मा से शक्ति, न्याय और पराक्रम पाकर परिपूर्ण हूँ कि मैं याकूब को उसका अपराध और इस्राएल को उसका पाप जता सकूँ।
پس ای رهبران اسرائیل که از عدالت نفرت دارید و بیانصافی میکنید، به من گوش دهید! | 9 |
९हे याकूब के घराने के प्रधानों, हे इस्राएल के घराने के न्यायियों, हे न्याय से घृणा करनेवालों और सब सीधी बातों को टेढ़ी-मेढ़ी करनेवालों, यह बात सुनो।
ای کسانی که اورشلیم را از خون و ظلم پر ساختهاید، | 10 |
१०तुम सिय्योन को हत्या करके और यरूशलेम को कुटिलता करके दृढ़ करते हो।
ای رهبران رشوهخوار، ای کاهنان و انبیایی که تا به شما مزد ندهند موعظه نمیکنید و نبوّت نمینمایید، ولی وانمود میکنید که به خدا توکل دارید و میگویید: «خداوند در میان ماست، پس هیچ آسیبی به ما نخواهد رسید.» | 11 |
११उसके प्रधान घूस ले लेकर विचार करते, और याजक दाम ले लेकर व्यवस्था देते हैं, और भविष्यद्वक्ता रुपये के लिये भावी कहते हैं; तो भी वे यह कहकर यहोवा पर भरोसा रखते हैं, “यहोवा हमारे बीच में है, इसलिए कोई विपत्ति हम पर न आएगी।”
به خاطر شما اورشلیم با خاک یکسان شده، به صورت تودهای سنگ در خواهد آمد و کوهی که خانهٔ خداوند بر آن قرار دارد به جنگل تبدیل خواهد شد. | 12 |
१२इसलिए तुम्हारे कारण सिय्योन जोतकर खेत बनाया जाएगा, और यरूशलेम खण्डहरों का ढेर हो जाएगा, और जिस पर्वत पर परमेश्वर का भवन बना है, वह वन के ऊँचे स्थान सा हो जाएगा।