< ارمیا 32 >
در سال دهم سلطنت صدقیا، پادشاه یهودا، که مصادف با هجدهمین سال سلطنت نِبوکَدنِصَّر بود، پیغامی از طرف خداوند بر من نازل شد. | 1 |
यहूदिया के राजा सीदकियाहू के राज्य-काल के दसवें वर्ष में, जो नबूकदनेज्ज़र के राज्य-काल का अठारहवां वर्ष था, याहवेह का संदेश येरेमियाह को भेजा गया.
در این زمان که اورشلیم در محاصرهٔ سپاه نِبوکَدنِصَّر، پادشاه بابِل بود، من در حیاط زندان واقع در کاخ پادشاه یهودا، محبوس بودم. | 2 |
इस समय बाबेल के राजा की सेना येरूशलेम को घेरे हुए थी तथा भविष्यद्वक्ता येरेमियाह को यहूदिया के राजा के महलों के पहरे के आंगन में बंदी बनाकर रखा गया था.
صدقیای پادشاه به این علّت مرا زندانی کرده بود که پیوسته از جانب خدا اعلام میکردم که اورشلیم به دست پادشاه بابِل سقوط خواهد کرد، | 3 |
क्योंकि यहूदिया के राजा सीदकियाहू ने येरेमियाह को यह कहते हुए बंदी बना रखा था, “तुम यह कहते हुए भविष्यवाणी क्यों करते हो? ‘यह याहवेह का संदेश है, यह देखना, मैं इस नगर को बाबेल के राजा के हाथों में सौंपने पर हूं, और वह इसे प्राप्त कर लेगा.
و خود او نیز توسط بابلیان دستگیر شده، برای محاکمه به حضور پادشاه بابِل برده خواهد شد و او را به چشم خود خواهد دید. | 4 |
तथा यहूदिया का राजा सीदकियाहू के अधिकार से विमुक्त नहीं हो सकेगा, बल्कि वह निश्चयतः बाबेल के राजा के हाथों में सौंप दिया जाएगा. तब वह आमने-सामने उससे वार्तालाप करेगा तथा वे एक दूसरे को अपने-अपने नेत्रों से देख सकेंगे.
من بارها از طرف خدا به پادشاه گفته بودم: «نِبوکَدنِصَّر تو را به بابِل خواهد برد و در آنجا سالها در زندان خواهی ماند تا مرگت فرا رسد. پس چرا در برابر ایشان مقاومت میکنی؟ این کار بیفایده است، بهتر است زودتر تسلیم شوی!» | 5 |
बाबेल का राजा सीदकियाहू को अपने साथ बाबेल ले जाएगा और वह वहां उस समय तक रखा जाएगा, जब तक मैं उससे भेंट करने वहां न पहुंचूं, यह याहवेह की वाणी है. यदि तुम कसदियों पर आक्रमण भी करो, तुम्हें सफलता प्राप्त न होगी.’”
در چنین شرایطی بود که این پیغام از طرف خداوند به من رسید: «پسر عمویت حنمئیل (پسر شلوم)، بهزودی نزد تو خواهد آمد و از تو خواهد خواست تا مزرعهاش را در عناتوت از او بخری، چون طبق شریعت، پیش از اینکه آن را به دیگری بفروشد، حق توست که بخری.» | 6 |
येरेमियाह ने यह सूचना दी, “मुझे याहवेह का यह संदेश प्राप्त हुआ:
यह देखना, तुम्हारे चाचा शल्लूम का पुत्र हनामेल तुमसे भेंट करने आ रहा है. वह तुमसे कहेगा, ‘अनाथोथ का मेरा खेत तुम मोल ले लो, क्योंकि विधान के अंतर्गत यह तुम्हारा ही अधिकार है.’
پس همانطور که خداوند گفته بود، حنمئیل در حیاط زندان به دیدنم آمد و گفت: «مزرعهٔ مرا در عناتوت، در سرزمین بنیامین بخر، چون طبق قوانین الهی، تو به عنوان نزدیکترین فرد خانواده حق داری آن را بازخرید کنی.» آنگاه مطمئن شدم که پیغامی که شنیده بودم، از طرف خداوند بوده است. | 8 |
“तब मेरे चाचा का पुत्र हनामेल, याहवेह के संदेश के अनुरूप, पहरे के आंगन में मुझसे भेंट करने आया और मुझसे कहा, ‘बिन्यामिन प्रदेश के अनाथोथ में मेरा जो खेत है, उसे तुम मोल ले लो. क्योंकि उसके स्वामित्व को तथा उसके निष्क्रय का अधिकार तुम्हारा ही है, तुम्हीं इसे मोल ले लो.’ “तब मुझे यह निश्चय हो गया कि यह याहवेह ही का संदेश था;
پس مزرعه را به قیمت هفده مثقال نقره از حنمئیل خریدم، | 9 |
मैंने अपने चाचा के पुत्र हनामेल से अनाथोथ का खेत मोल ले लिया, इसके लिए मैंने दो सौ ग्राम चांदी उसके लिए तौल दी.
و در حضور چند شاهد، قباله را نوشته مهر کردم؛ و همان موقع نقره را هم وزن نموده به او پرداختم. | 10 |
मैंने बंधक-पत्र पर हस्ताक्षर किए तथा उस पर मोहर लगा दी, तब मैंने गवाहों को आमंत्रित किया और तुलामान पर चांदी तौल दी.
سپس قبالهٔ مهر و موم شده را که تمام شرایط در آن قید شده بود و رونوشت باز آن را برداشتم و | 11 |
तब मैंने क्रय-बन्धक पत्र लिए—दोनों ही वह, जिस पर मोहर लगी हुई थी, जिसमें नियम तथा शर्तें निहित थी तथा वह, जो खुली हुई प्रति थी—
در حضور پسر عمویم حنمئیل و شاهدانی که قباله را امضا کرده بودند، و نیز در برابر تمام یهودیانی که در حیاط نگهبانان نشسته بودند، به باروک پسر نیریا، نوه محسیا دادم، | 12 |
मैंने क्रय-बन्धक पत्र अपने चाचा के पुत्र हनामेल ही के समक्ष तथा उन साक्ष्यों के समक्ष, जिन्होंने बंधक-पत्र पर हस्ताक्षर किए थे तथा पहरे के आंगन में उस समय बैठे हुए यहूदियों के समक्ष, माहसेइयाह के पौत्र, नेरियाह के पुत्र बारूख को सौंप दिया.
و در حضور همه به او گفتم که | 13 |
“तब मैंने बारूख को उन्हीं की उपस्थिति में सूचित किया:
خداوند لشکرهای آسمان، خدای اسرائیل چنین میفرماید: «این قبالهٔ مهر و موم شده و رونوشت آن را بگیر و در یک کوزه بگذار تا سالها محفوظ بماند. | 14 |
‘इस्राएल के परमेश्वर, सेनाओं के याहवेह का आदेश है: इन बंधक पत्रों को मोहर लगे क्रय-बन्धक पत्र को तथा इस खुले बंधक-पत्र को लेकर एक मिट्टी के बर्तन में संजो दो, कि ये दीर्घ काल तक सुरक्षित बने रहें.
زیرا خداوند لشکرهای آسمان، خدای اسرائیل، چنین میفرماید: این اسناد در آینده ارزش خواهند داشت، زیرا روزی خواهد رسید که هر کس بار دیگر صاحب املاک خود خواهد گردید و خانهها و تاکستانها و مزرعهها خرید و فروش خواهند شد.» | 15 |
क्योंकि इस्राएल के परमेश्वर, सेनाओं के याहवेह की वाणी यह है: आवास, खेत तथा द्राक्षाउद्यान इस देश में पुनः मोल लिए जाएंगे.’
بعد از آنکه قبالهها را به باروک دادم، به حضور خداوند دعا کرده، گفتم: | 16 |
“जब मैं नेरियाह के पुत्र बारूख को क्रय-बन्धक पत्र सौंप चुका, तब मैंने याहवेह से यह बिनती की:
«ای خداوند، تو آسمانها و زمین را با قدرت بیپایانت آفریدهای و هیچ کاری برای تو مشکل نیست! | 17 |
“प्रभु याहवेह, आपने, मैं जानता हूं आपने अपने विलक्षण सामर्थ्य तथा विस्तीर्ण भुजा के द्वारा आकाश और पृथ्वी की सृष्टि की है. असंभव तो आपके समक्ष कुछ भी नहीं है.
هر چند فرزندان را به سزای گناهان پدرانشان میرسانی، با این حال هزاران نفر از احسان تو برخوردار میشوند. تو خدای بزرگ و توانا هستی و نامت، خداوند لشکرهای آسمان است! | 18 |
सहस्रों पर आप निर्जर प्रेम अभिव्यक्त करते हैं, किंतु इसके विपरीत आप माता-पिता अथवा पूर्वजों की पापिष्ठता का प्रतिफल उनकी संतान की गोद में डाल देते हैं, आपका नाम सेनाओं के याहवेह है,
حکمت تو عظیم است و کارهای تو بزرگ! تمام راههای انسان را زیر نظر داری و هر کس را مطابق کارهایش پاداش میدهی. | 19 |
महान हैं आपके संकल्प और पराक्रमी आपके कर्म! आपकी दृष्टि मानव की हर एक गतिविधि पर लगी रहती है; आप हर एक को उसके आचरण एवं उसके कार्यों के परिणाम के अनुरूप प्रतिफल देते हैं.
در سرزمین مصر معجزات بزرگی انجام دادی، و تا به امروز نیز در اسرائیل و در میان قومها، کارهای عجیب انجام میدهی، و از این راه خود را به همه میشناسانی. | 20 |
आपने मिस्र देश में चिन्हों एवं विलक्षण कृत्यों का प्रदर्शन किया तथा आप इस्राएल में तथा सारे मानव जाति दोनों ही के मध्य आज भी कर रहे हैं, तथा आपने अपनी प्रतिष्ठा स्थापित कर ली है, जो आज भी स्थापित है.
«تو اسرائیل را با معجزات بزرگ و قدرت زیاد که باعث ترس دشمنان گردید، از مصر بیرون آوردی، | 21 |
आपने अपनी प्रजा इस्राएल का मिस्र देश से चिन्हों एवं विलक्षण कार्यों तथा सशक्त बाहुबल, विस्तीर्ण भुजा के सिवा घोर आतंक के साथ निकास किया.
و این سرزمین حاصلخیز را که شیر و عسل در آن جاری است به ایشان بخشیدی که در گذشته، وعدۀ آن را به اجدادشان داده بودی. | 22 |
तब आपने उन्हें यह देश दे दिया, जिसे देने की शपथ आपने उनके पूर्वजों से की थी, वह देश जिसमें दुग्ध एवं मधु का बहाव है.
ولی وقتی پدرانمان آمدند و آن را فتح کردند و در آنجا سروسامان گرفتند، از اطاعت تو سر باز زدند و از شریعت تو پیروی نکردند و هیچیک از اوامر تو را انجام ندادند؛ بدین سبب است که به این بلاها، گرفتارشان کردهای! | 23 |
उन्होंने आकर इस पर अधिकार तो कर लिया, किंतु उन्होंने न तो आपके आदेशों का पालन ही किया और न ही आपके व्यवस्था-विधान का अनुकरण; आपके द्वारा उन्हें जो सारे आदेश दिए गए थे, उन्होंने उनमें से किसी का भी अनुकरण नहीं किया है. यही कारण है, कि आपने उन पर यह विपत्ति आने दी है.
بنگر که چگونه بابِلیها دور شهر سنگر ساختهاند! شهر زیر فشار جنگ و قحطی و بیماری به دست آنها خواهد افتاد. همه چیز مطابق گفتهٔ تو روی داده است، همانگونه که خواست تو بود. | 24 |
“यह भी देखिए कि नगर अभिग्रहण के लक्ष्य से निर्मित घेराबंदी की ढलान नगर तक पहुंच चुकी है. तलवार, अकाल तथा महामारी के कारण नगर कसदियों के अधिकार में जा चुका है, जिन्होंने इस पर आक्रमण किया है. वस्तुतः इसलिये कि यह आप ही की पूर्वोक्ति है जो कृतार्थ हो रही है, और अब आप ही देख रहे हैं, कि ऐसा ही हो रहा है.
در چنین شرایطی که شهر به دست دشمن میافتد، تو دستور دادی که این مزرعه را بخرم؛ من هم در حضور این گواهان برای آن قیمت خوبی پرداختم، و دستور تو را اطاعت نمودم.» | 25 |
प्रभु याहवेह, आपने ही मुझे आदेश दिया था, अपने लिए मूल्य चुका कर खेत क्रय कर लो तथा गवाहों को बुला लो, जबकि नगर कसदियों को सौंपा जा चुका है.”
آنگاه خداوند به من چنین فرمود: | 26 |
इस पर येरेमियाह को याहवेह का यह संदेश प्राप्त हुआ:
«من، خداوند، خدای تمام انسانها هستم! هیچ کاری برای من دشوار نیست. | 27 |
“यह स्मरण रखो, मैं याहवेह हूं, सभी मनुष्यों का परमेश्वर. क्या कोई भी ऐसा विषय है, जो मेरे लिए दुस्साध्य है?
بله، من این شهر را به بابِلیها و به نِبوکَدنِصَّر، پادشاه بابِل تسلیم خواهم نمود. ایشان شهر را فتح خواهند کرد، | 28 |
इसलिये याहवेह की वाणी यह है: सुनो, मैं यह नगर कसदियों को सौंपने पर हूं तथा बाबेल के राजा नबूकदनेज्ज़र के हाथ में, जो इसे प्राप्त कर लेगा.
و داخل شده، آن را به آتش خواهند کشید و همهٔ این خانهها را خواهند سوزاند، خانههایی که بر بام آنها برای بت بعل بخور میسوزاندند و به بتهای دیگر هدیهٔ نوشیدنی تقدیم میکردند و آتش خشم و غضب مرا شعلهور میساختند! | 29 |
इस नगर पर आक्रमण करनेवाले कसदी, नगर में प्रवेश कर नगर में आग लगाकर इसे भस्म कर देंगे; इसमें वे भवन भी सम्मिलित होंगे, जहां छतों पर लोगों ने बाल के लिए धूप जलाया, परकीय देवताओं के लिए पेय बलिदान उंडेला और मेरे कोप को उकसाया.
مردم اسرائیل و یهودا از همان ابتدا همواره گناه کردهاند و با کارهایشان مرا به خشم آوردهاند. | 30 |
“इस्राएल तथा यहूदाह गोत्रज अपनी बाल्यावस्था ही से वही करते आए हैं, जो मेरी दृष्टि में ठीक नहीं है; इस्राएल वंशज अपनी हस्तकृतियों के द्वारा मेरे कोप को उकसाते आए हैं, यह याहवेह की वाणी है.
این شهر، از روز بنا تا به حال، باعث خشم و غضب من بوده است؛ بنابراین من نیز آن را ویران خواهم ساخت. | 31 |
यह सत्य है कि जिस दिन से इस नगर की स्थापना हुई है, उसी दिन से आज तक यह नगर मेरे क्रोध एवं कोप को उकसाता रहा है, इसलिये यह आवश्यक है कि यह मेरी दृष्टि से दूर कर दिया जाए.
«گناهان مردم اسرائیل و یهودا، یعنی گناهان پادشاهان، بزرگان، کاهنان و انبیایشان و مردم اورشلیم مرا به شدت خشمگین کرده است. | 32 |
मेरे कोप को भड़काने के लिए इस्राएल एवं यहूदाह गोत्रजों ने जो दुष्टता की है; उन्होंने, उनके राजाओं ने, उनके नायकों ने, उनके पुरोहितों ने, उनके भविष्यवक्ताओं ने तथा येरूशलेम एवं यहूदिया के निवासियों ने भी.
آنها مرا ترک گفتهاند و نمیخواهند نزد من بازگردند. با اینکه پیوسته ایشان را تعلیم دادم که درست را از نادرست، و خوب را از بد تشخیص دهند، ولی گوش ندادند و اصلاح نشدند. | 33 |
मेरी ओर उन्मुख होने की अपेक्षा वे मुझसे विमुख हो गए हैं, यद्यपि मैं उन्हें शिक्षा देता रहा बार-बार शिक्षा देता रहा, किंतु उन्होंने न तो मेरी सुनी और न मेरी शिक्षा का स्वीकार ही किया.
حتی خانهٔ عبادت مرا با بتپرستی نجس کردهاند. | 34 |
इतना ही नहीं उन्होंने मेरे नाम में प्रतिष्ठित भवन को अशुद्ध करने के लक्ष्य से अपनी घृणास्पद वस्तुओं को उसमें स्थापित कर दिया है.
در وادی هنوم برای بت بعل مذبحهای بلند ساختهاند و بر آنها فرزندان خود را برای بت مولک به عنوان قربانی سوزاندهاند، کاری که من هرگز دستورش را نداده و حتی به فکرم نیز خطور نکرده بود. بله، آنها با این شرارتها، یهودا را به چنین گناهان بزرگی کشاندهاند!» | 35 |
उन्होंने बेन-हिन्नोम की घाटी में बाल के लिए पूजा स्थलों का निर्माण किया कि वे मोलेख के लिए अपने पुत्र-पुत्रियों को अग्निबलि प्रथा में समर्पित करें, मैंने उन्हें इसके लिए कोई आदेश न दिया था; हालांकि इसका तो विचार ही मेरे मस्तिष्क में नहीं आया, कि वे यह घृणित कार्य करें तथा यहूदिया को यह पाप करने के लिए प्रेरित करें.
اینک خداوند، خدای اسرائیل میفرماید: «دربارهٔ این شهر گفته میشود که در اثر جنگ، قحطی و بیماری به دست پادشاه بابِل خواهد افتاد؛ اما بشنوید من دربارهٔ آن چه میگویم: | 36 |
“इसलिये अब इस नगर के विषय में, जिसके संबंध में तुम्हीं यह कह रहे हो, ‘तलवार, अकाल तथा महामारी के कारण यह नगर बाबेल के राजा के हाथ में दे दिया गया है’; याहवेह, इस्राएल के परमेश्वर की यह वाणी है,
من ساکنان آن را از تمام سرزمینهایی که بر اثر خشم و غضبم ایشان را به آنجا پراکنده ساختم، به همین مکان باز خواهم آورد تا در آسایش و امنیت زندگی کنند. | 37 |
तुम देखना, कि मैं उन्हें उन सभी देशों से एकत्र करूंगा, जिनमें मैंने उन्हें अपने कोप के कारण दूर कर दिया था. अपने क्रोध में, अपने कोप में तथा अपने उग्र आक्रोश में, मैं उन्हें इस देश में लौटा ले आऊंगा कि वे यहां पूर्ण सुरक्षा में निवास करने लगें.
آنها قوم من خواهند بود و من خدای ایشان. | 38 |
वे मेरी प्रजा होंगे तथा मैं उनका परमेश्वर.
فکر و ارادهای جدید به ایشان خواهم داد تا برای خیریت خود و نسلهای آیندهشان، همیشه مرا عبادت کنند. | 39 |
मैं उन्हें एकनिष्ठ हृदय तथा एकमात्र अभीष्ट प्रदान करूंगा, कि उनमें मेरे प्रति सदा-सर्वदा को उन्हीं के तथा उनके बाद उनकी संतान के कल्याण के निमित्त चिरस्थायी श्रद्धा व्याप्त हो जाए.
«با ایشان عهد و پیمان جاودانی خواهم بست و دیگر هرگز احسان و برکت خود را از ایشان دریغ نخواهم نمود؛ در دلشان میل و اشتیاقی ایجاد خواهم کرد که همواره مرا پیروی نمایند و هرگز مرا ترک نکنند. | 40 |
मैं उनसे चिरकालीन वाचा स्थापित करूंगा; कि मैं उनसे विमुख न होऊं, कि उनका हित हो, और मैं उनके हृदय में अपने प्रति ऐसा श्रद्धा संस्थापित कर दूंगा, कि वे मुझसे विमुख कभी न हों.
از احسان نمودن به ایشان مسرور خواهم شد و با شادی فراوان، بار دیگر ایشان را در این سرزمین مستقر خواهم ساخت. | 41 |
अपने संपूर्ण हृदय से तथा अपने संपूर्ण प्राण से उनका हित करना तथा उन्हें इस देश में बसा देना मेरे अतीव हर्ष का विषय होगा.
همانگونه که این بلایا را بر ایشان نازل کردم، در آینده تمام وعدههای نیکویی را که به آنها دادهام به انجام خواهم رساند. | 42 |
“क्योंकि याहवेह की वाणी यह है: ठीक जिस प्रकार मैंने उन पर ये घोर विपत्तियां डाली हैं, ठीक उसी प्रकार मैं उन पर वह सारी समृद्धि ले आऊंगा, जिसकी मैं प्रतिज्ञा कर रहा हूं.
«در همین سرزمینی که اکنون مورد تاخت و تاز بابِلیها قرار گرفته و خالی از سکنه و حیوانات شده است، بار دیگر مزرعهها و املاک خرید و فروش خواهند شد. | 43 |
इस देश में, अब खेत मोल लिए जाएंगे, जिसके विषय में तुम कहते रहते हो, ‘उजाड़ हो चुका है यह देश, इसमें अब न तो मनुष्य शेष रह गए हैं, न पशु; सब कुछ कसदियों के अधिकार में जा चुका है.’
بله، در خاک بنیامین و در اورشلیم، در شهرهای یهودا و کوهستانها، در دشت فلسطین و حتی در صحرای نگب، باز مزرعه خرید و فروش خواهند شد و قبالهها در حضور شاهدان، تنظیم و مهر و موم خواهند گردید، زیرا من این قوم را به سرزمین خودشان باز خواهم آورد. من، خداوند، این را میگویم.» | 44 |
लोग चांदी देकर खेत क्रय कर लेंगे, वे बंधक-पत्र पर हस्ताक्षर करेंगे तथा उसे आमंत्रित साक्ष्यों को सारे मोहरबन्द कर देंगे. यह सब बिन्यामिन प्रदेश में होगा, येरूशलेम के उपनगरों में होगा यहूदिया के नगरों में होगा, घाटी के नगरों में होगा तथा नेगेव के नगरों में होगा; क्योंकि मैं समृद्धि लौटा दूंगा, यह याहवेह की वाणी है.”