< تثنیه 19 >

هنگامی که یهوه خدایتان قومهایی را که سرزمینشان را به شما می‌دهد، نابود کند و شما در شهرها و خانه‌هایشان ساکن شوید، 1
जब याहवेह, तुम्हारे परमेश्वर जनताओं को नाश करेंगे, जिनकी भूमि याहवेह, तुम्हारे परमेश्वर तुम्हें प्रदान कर रहे हैं, जिस भूमि से तुम उन्हें दूर कर दोगे, और उनके नगरों और घरों में जा बसोगे,
آنگاه باید سه شهر به عنوان پناهگاه تعیین کنید تا اگر کسی نادانسته شخصی را بکشد، بتواند به آنجا فرار کرده، در امان باشد. کشورتان را به سه منطقه تقسیم کنید به طوری که هر کدام از این سه شهر در یکی از آن سه منطقه واقع گردد. جاده‌هایی را که به این شهرها می‌روند خوب نگه دارید. 2
तुम्हें उस देश में, जो याहवेह, तुम्हारे परमेश्वर तुम्हें अधिकार करने के उद्देश्य से दे रहे हैं, अपने लिए तीन नगर अलग कर देने होंगे.
3
तुम्हें अपने लिए मार्गों का निर्माण करना होगा. तुम पूरे भाग को, जो याहवेह तुम्हारे परमेश्वर तुम्हें संपत्ति के रूप में प्रदान करेंगे, तीन भागों में बांटोगे, जिससे की हत्यारा पलायन कर यहां शरण ले सके.
اگر کسی نادانسته مرتکب قتل شود می‌تواند به یکی از این شهرها فرار کرده، در آنجا پناه گیرد. 4
उस व्यक्ति के लिए, जो पलायन कर इन नगरों में आश्रय लेता है, कि वह जीवित रह सके, विधान यह है: यदि किसी व्यक्ति से अपने साथी की हत्या जानबूझकर नहीं होती, जिसके हृदय में उस साथी के प्रति घृणा नहीं थी.
برای مثال، اگر مردی با همسایهٔ خود برای بریدن هیزم به جنگل برود و سر تبر از دسته‌اش جدا شده، باعث قتل همسایه‌اش گردد، آن مرد می‌تواند به یکی از این شهرها گریخته، در امان باشد. 5
उदाहरणार्थ, जब कोई व्यक्ति अपने साथी के साथ कुल्हाड़ी ले वन में लकड़ी काटने गया हो, वह लकड़ी काटने के लिए कुल्हाड़ी का वार करता है और उसी समय कुल्हाड़ी बेंट से निकलकर उस साथी को जा लगती है, और उसकी मृत्यु हो जाती है, वह व्यक्ति पलायन कर इनमें से किसी एक नगर को चला जाए, कि उसके प्राण सुरक्षित रह सकें.
بدین ترتیب مدعی خون مقتول نمی‌تواند او را بکشد. این شهرها باید پراکنده باشند تا همه بتوانند به آن دسترسی داشته باشند و گرنه مدعی خشمگین، ممکن است قاتل بی‌گناه را بکشد. 6
नहीं तो, हत्या का बदला लेनेवाला क्रोध में उसका पीछा करे और मार्ग लंबा होने के कारण उसे पकड़कर उसकी हत्या ही कर डाले-जबकि वह मृत्यु दंड के योग्य नहीं था, क्योंकि उसके मन में मृतक के प्रति कोई बैर था ही नहीं.
7
तब मेरा यह आदेश है, तुम्हें अपने लिए इस उद्देश्य से तीन नगर अलग करना ज़रूरी है.
اگر یهوه خدایتان طبق وعده‌ای که با سوگند به پدران شما داده است مرزهای سرزمینتان را وسیعتر کند و تمام سرزمینی را که وعده داده است، به شما ببخشد، 8
यदि याहवेह, तुम्हारे परमेश्वर तुम्हारी सीमा का आवर्धन करें; ठीक जैसी प्रतिज्ञा उन्होंने पूर्वजों से शपथ के साथ की थी, और वह तुम्हें वे सारे देश दे देते हैं,
در این صورت باید سه شهر پناهگاه دیگر نیز داشته باشید. (البته او وقتی این سرزمین را به شما خواهد داد که از کلیهٔ فرمانهایی که امروز به شما می‌دهم اطاعت نموده یهوه خدایتان را دوست بدارید و همواره در راه او گام بردارید.) 9
यदि तुम सावधानीपूर्वक इस पूरा आदेश का पालन करते हो, जो आज मैं तुम्हें दे रहा हूं—याहवेह, अपने परमेश्वर से प्रेम करो और हमेशा उन्हीं की नीतियों का पालन करते रहो—तो तुम इन तीन नगरों के अलावा तीन अन्य नगर भी शामिल कर लोगे.
چنین عمل کنید تا در سرزمینی که خداوند به شما می‌دهد اشخاص بی‌گناه کشته نشوند و خون کسی به گردن شما نباشد. 10
परिणामस्वरूप तुम्हारे देश में, जो याहवेह तुम्हारे परमेश्वर तुम्हें मीरास-स्वरूप प्रदान कर रहे हैं, तुम पर मनुष्य हत्या का दोष न आ पड़े और तुम्हारे बीच में किसी निर्दोष को मृत्यु दंड न दे दिया जाए.
ولی اگر کسی از همسایهٔ خود نفرت داشته باشد و با قصد قبلی او را بکشد و سپس به یکی از شهرهای پناهگاه فرار نماید، 11
मगर यदि कोई व्यक्ति अपने पड़ोसी के प्रति बैर के कारण घात लगाकर बैठकर उस पर प्रहार करके उसकी मृत्यु हो जाती है, तब वह इनमें से किसी एक नगर को पलायन कर जाता है,
آنگاه مشایخ شهر باید دنبال او فرستاده، او را بازگردانند و تحویل مدعی خون مقتول بدهند تا او را بکشد. 12
तब नगर के पुरनिए उसे वहां से लेकर मृत्यु दंड के लिए हत्या का बदला लेनेवाले को सौंप देंगे.
به او رحم نکنید! اسرائیل را از خون بی‌گناه پاک کنید تا در همهٔ کارهایتان کامیاب باشید. 13
तुम उस पर ज़रा भी कृपा नहीं करोगे. तुम्हें इस्राएल राष्ट्र में से निर्दोष की हत्या को शुद्ध करते हुए उसका दोष दूर करना है, कि तुम्हारा भला हो.
هنگامی که وارد سرزمینی شدید که خداوند، خدایتان به شما می‌دهد، مواظب باشید مرزهای ملک همسایه‌تان را که از قدیم تعیین شده است به نفع خود تغییر ندهید. 14
उस देश में, जो याहवेह, तुम्हारे परमेश्वर तुम्हें मीरास के रूप में दे रहे हैं, कि तुम इस पर अधिकार कर लो, तुम अपने पड़ोसी की उन सीमा-चिन्हों के साथ छेड़-छाड़ नहीं करोगे, जो पहले ही उनके पूर्वजों द्वारा तय की जा चुकी थी.
هرگز کسی را بر اساس شهادت یک نفر محکوم نکنید. حداقل دو یا سه شاهد باید وجود داشته باشند. 15
किसी व्यक्ति द्वारा किए गए किसी भी पाप के काम या पाप के बारे में सिर्फ एक व्यक्ति का गवाह होना स्वीकार नहीं हो सकता; एक बात की पुष्टि के लिए दो या तीन गवाहों की ज़रूरत होती है.
اگر کسی شهادت دروغ بدهد و ادعا کند که شخصی را هنگام ارتکاب جرمی دیده است، 16
यदि कोई झूठा गवाह उठकर किसी पर किसी गलत काम का आरोप लगाए,
هر دو نفر باید به نزد کاهنان و قضاتی که در آن موقع در حضور خداوند مشغول خدمتند، آورده شوند. 17
तो दोनों विवादी याहवेह के सामने और उन पुरोहितों और न्यायाध्यक्षों के सामने उपस्थित होंगे, जो उस अवसर पर न्यायी होंगे.
قضات باید این امر را به دقت تحقیق کنند. اگر معلوم شد که شاهد دروغ می‌گوید، 18
न्यायाध्यक्ष बारीकी से पूछताछ करेंगे और यदि यह मालूम हो जाए, कि वह झूठा गवाह है और उसने अपने भाई पर झूठा आरोप लगाया है,
مجازاتش باید همان باشد که او فکر می‌کرد مرد دیگر به آن محکوم می‌شد. به این طریق شرارت را از میان خود پاک خواهید کرد. 19
तब तुम उसके साथ वही करोगे, जो उसके भाई के प्रति उसकी मंशा थी. अपने बीच की बुराई तुम इसी तरह से निकालोगे.
بعد از آن، کسانی که این خبر را بشنوند از دروغ گفتن در جایگاه شهود خواهند ترسید. 20
बाकी लोग यह सुनकर डर जाएंगे और ऐसी स्थिति तुम्हारे बीच फिर कभी न होगी.
به شاهد دروغگو نباید رحم کنید. حکم شما در این گونه موارد باید چنین باشد: جان به عوض جان، چشم به عوض چشم، دندان به عوض دندان، دست به عوض دست و پا به عوض پا. 21
इस विषय में कृपा दिखाई न जाए: प्राण का बदला प्राण से, आंख का आंख से, दांत का दांत से, हाथ का हाथ से, पैर का पैर से किया जाए.

< تثنیه 19 >