< دانیال 7 >
در سال اول سلطنت بلشصر پادشاه بابِل، یک شب دانیال خوابی دید و آن را نوشت. این است شرح خواب او: | 1 |
१बाबेल के राजा बेलशस्सर के राज्य के पहले वर्ष में, दानिय्येल ने पलंग पर स्वप्न देखा। तब उसने वह स्वप्न लिखा, और बातों का सारांश भी वर्णन किया।
من، دانیال، در خواب دریای پهناوری دیدم که در اثر وزش باد از هر سو، متلاطم شد. | 2 |
२दानिय्येल ने यह कहा, “मैंने रात को यह स्वप्न देखा कि महासागर पर चौमुखी आँधी चलने लगी।
سپس چهار وحش بزرگ از دریا بیرون آمدند. هر کدام از آنها با دیگری تفاوت داشت. | 3 |
३तब समुद्र में से चार बड़े-बड़े जन्तु, जो एक दूसरे से भिन्न थे, निकल आए।
اولی شبیه شیر بود، اما بالهای عقاب داشت! وقتی به آن خیره شده بودم بالهایش کنده شد و دیگر نتوانست پرواز کند و مانند انسان روی دو پایش بر زمین ایستاد و عقل انسان به او داده شد. | 4 |
४पहला जन्तु सिंह के समान था और उसके पंख उकाब के से थे। और मेरे देखते-देखते उसके पंखों के पर नीचे गए और वह भूमि पर से उठाकर, मनुष्य के समान पाँवों के बल खड़ा किया गया; और उसको मनुष्य का हृदय दिया गया।
وحش دوم شبیه خرس بود و روی پاهایش ایستاد و آمادهٔ حمله شد. در میان دندانهایش سه دنده دیدم و صدایی شنیدم که به آن وحش میگفت: «برخیز و هر چه میتوانی گوشت بخور!» | 5 |
५फिर मैंने एक और जन्तु देखा जो रीछ के समान था, और एक पाँजर के बल उठा हुआ था, और उसके मुँह में दाँतों के बीच तीन पसलियाँ थीं; और लोग उससे कह रहे थे, ‘उठकर बहुत माँस खा।’
سومین وحش شبیه پلنگ بود. او بر پشتش چهار بال مثل بالهای پرندگان داشت و دارای چهار سر بود! به این وحش اقتدار و تسلط بر مردم داده شد. | 6 |
६इसके बाद मैंने दृष्टि की और देखा कि चीते के समान एक और जन्तु है जिसकी पीठ पर पक्षी के से चार पंख हैं; और उस जन्तु के चार सिर थे; और उसको अधिकार दिया गया।
سپس در خواب وحش چهارم را دیدم که بسیار هولناک و نیرومند بود. این وحش قربانیان خود را با دندانهای بزرگ و آهنینش پارهپاره کرد و بقیه را زیر پاهایش له نمود. این وحش از سه وحش دیگر متفاوت بود و ده شاخ داشت. | 7 |
७फिर इसके बाद मैंने स्वप्न में दृष्टि की और देखा, कि एक चौथा जन्तु है जो भयंकर और डरावना और बहुत सामर्थी है; और उसके बड़े-बड़े लोहे के दाँत हैं; वह सब कुछ खा डालता है और चूर-चूर करता है, और जो बच जाता है, उसे पैरों से रौंदता है। और वह सब पहले जन्तुओं से भिन्न है; और उसके दस सींग हैं।
وقتی به شاخهایش خیره شده بودم، ناگهان یک شاخ کوچک دیگر از میان آنها ظاهر شد و سه تا از شاخهای اول از ریشه کنده شدند. این شاخ کوچک چشمانی چون چشم انسان داشت و از دهانش سخنان تکبرآمیز بیرون میآمد. | 8 |
८मैं उन सींगों को ध्यान से देख रहा था तो क्या देखा कि उनके बीच एक और छोटा सा सींग निकला, और उसके बल से उन पहले सींगों में से तीन उखाड़े गए; फिर मैंने देखा कि इस सींग में मनुष्य की सी आँखें, और बड़ा बोल बोलनेवाला मुँह भी है।
آنگاه تختهایی دیدم که برای داوری برقرار شد و «قدیم الایام» بر تخت خود نشست. لباس او همچون برف، سفید و موی سرش مانند پشم، خالص بود. تخت او شعلهور بود و بر چرخهای آتشین قرار داشت. | 9 |
९“मैंने देखते-देखते अन्त में क्या देखा, कि सिंहासन रखे गए, और कोई अति प्राचीन विराजमान हुआ; उसका वस्त्र हिम-सा उजला, और सिर के बाल निर्मल ऊन के समान थे; उसका सिंहासन अग्निमय और उसके पहिये धधकती हुई आग के से देख पड़ते थे।
رودخانهای از آتش در برابرش جریان داشت. هزاران نفر او را خدمت میکردند و میلیونها نفر در حضورش ایستاده بودند. آنگاه دفترها برای داوری گشوده شد. | 10 |
१०उस प्राचीन के सम्मुख से आग की धारा निकलकर बह रही थी; फिर हजारों हजार लोग उसकी सेवा टहल कर रहे थे, और लाखों-लाख लोग उसके सामने हाजिर थे; फिर न्यायी बैठ गए, और पुस्तकें खोली गईं।
سپس آن وحش چهارم را دیدم که کشته شد و بدنش در آتش سوزانده شد، زیرا شاخی که او داشت سخنان تکبرآمیز میگفت. | 11 |
११उस समय उस सींग का बड़ा बोल सुनकर मैं देखता रहा, और देखते-देखते अन्त में देखा कि वह जन्तु घात किया गया, और उसका शरीर धधकती हुई आग में भस्म किया गया।
قدرت سلطنت سه وحش دیگر نیز از ایشان گرفته شد، ولی اجازه داده شد مدتی همچنان زنده بمانند. | 12 |
१२और बचे हुए जन्तुओं का अधिकार ले लिया गया, परन्तु उनका प्राण कुछ समय के लिये बचाया गया।
آنگاه در رویاهای شبانه خود دیدم کسی مانند پسر انسان با ابرهای آسمان میآمد. او نزد «قدیم الایام» رسید و به حضور وی آورده شد. | 13 |
१३मैंने रात में स्वप्न में देखा, और देखो, मनुष्य के सन्तान सा कोई आकाश के बादलों समेत आ रहा था, और वह उस अति प्राचीन के पास पहुँचा, और उसको वे उसके समीप लाए।
و اقتدار و جلال و قدرت سلطنت به او داده شد تا همهٔ قومها از هر زبان و نژاد او را خدمت کنند. قدرت او ابدی و سلطنتش بیزوال است. | 14 |
१४तब उसको ऐसी प्रभुता, महिमा और राज्य दिया गया, कि देश-देश और जाति-जाति के लोग और भिन्न-भिन्न भाषा बोलनेवाले सब उसके अधीन हों; उसकी प्रभुता सदा तक अटल, और उसका राज्य अविनाशी ठहरा।
من، دانیال، از تمام آنچه دیده بودم گیج و مضطرب شدم. | 15 |
१५“और मुझ दानिय्येल का मन विकल हो गया, और जो कुछ मैंने देखा था उसके कारण मैं घबरा गया।
پس به یکی از کسانی که کنار تخت ایستاده بود نزدیک شده، معنی این رؤیا را از او پرسیدم و او نیز آن را اینچنین شرح داد: | 16 |
१६तब जो लोग पास खड़े थे, उनमें से एक के पास जाकर मैंने उन सारी बातों का भेद पूछा, उसने यह कहकर मुझे उन बातों का अर्थ बताया,
«این چهار وحش بزرگ، چهار پادشاه هستند که بر زمین سلطنت خواهند کرد. | 17 |
१७‘उन चार बड़े-बड़े जन्तुओं का अर्थ चार राज्य हैं, जो पृथ्वी पर उदय होंगे।
ولی سرانجام برگزیدگان خدای متعال قدرت سلطنت را به دست خواهند گرفت، و تا ابدالاباد حکومت خواهند کرد.» | 18 |
१८परन्तु परमप्रधान के पवित्र लोग राज्य को पाएँगे और युगानुयुग उसके अधिकारी बने रहेंगे।’
سپس دربارهٔ وحش چهارم که از سه وحش دیگر متفاوت بود سؤال کردم، آنکه هولناک بود و با دندانهای آهنین و چنگالهای مفرغین، قربانیان خود را پارهپاره میکرد و بقیه را زیر پاهایش له مینمود. | 19 |
१९“तब मेरे मन में यह इच्छा हुई कि उस चौथे जन्तु का भेद भी जान लूँ जो और तीनों से भिन्न और अति भयंकर था और जिसके दाँत लोहे के और नख पीतल के थे; वह सब कुछ खा डालता, और चूर-चूर करता, और बचे हुए को पैरों से रौंद डालता था।
همچنین دربارهٔ آن ده شاخ و شاخ کوچکی که بعد برآمد و نیز دربارۀ سه تا از آن ده شاخ که از ریشه کنده شد، سؤال کردم، یعنی شاخی که چشم داشت و از دهانش سخنان تکبرآمیز بیرون میآمد و از شاخهای دیگر بلندتر بود؛ | 20 |
२०फिर उसके सिर में के दस सींगों का भेद, और जिस नये सींग के निकलने से तीन सींग गिर गए, अर्थात् जिस सींग की आँखें और बड़ा बोल बोलनेवाला मुँह और सब और सींगों से अधिक भयंकर था, उसका भी भेद जानने की मुझे इच्छा हुई।
چون دیده بودم که این شاخ با برگزیدگان خدا جنگ کرده، بر آنها پیروز شد، | 21 |
२१“और मैंने देखा था कि वह सींग पवित्र लोगों के संग लड़ाई करके उन पर उस समय तक प्रबल भी हो गया,
تا اینکه «قدیم الایام» آمد و داوری را آغاز کرده، از برگزیدگان خدای متعال حمایت نمود و زمانی رسید که قدرت سلطنت به ایشان واگذار شد. | 22 |
२२जब तक वह अति प्राचीन न आया, और परमप्रधान के पवित्र लोग न्यायी न ठहरे, और उन पवित्र लोगों के राज्याधिकारी होने का समय न आ पहुँचा।
او به من گفت: «وحش چهارم، سلطنت چهارم است که بر زمین ظهور خواهد کرد. این سلطنت از سلطنتهای دیگر متفاوت خواهد بود و تمام مردم دنیا را پارهپاره کرده زیر پاهایش له خواهد نمود. | 23 |
२३“उसने कहा, ‘उस चौथे जन्तु का अर्थ, एक चौथा राज्य है, जो पृथ्वी पर होकर और सब राज्यों से भिन्न होगा, और सारी पृथ्वी को नाश करेगा, और दाँवकर चूर-चूर करेगा।
ده شاخ او ده پادشاه هستند که از این سلطنت به قدرت میرسند. سپس پادشاهی دیگر روی کار خواهد آمد که با سه پادشاه پیشین فرق خواهد داشت و آنها را سرکوب خواهد کرد. | 24 |
२४और उन दस सींगों का अर्थ यह है, कि उस राज्य में से दस राजा उठेंगे, और उनके बाद उन पहलों से भिन्न एक और राजा उठेगा, जो तीन राजाओं को गिरा देगा।
او بر ضد خدای متعال سخن خواهد گفت و بر برگزیدگان او ظلم خواهد کرد و خواهد کوشید تمام قوانین و اعیاد مذهبی را دگرگون سازد. برگزیدگان خدا به مدت سه سال و نیم در زیر سلطه او خواهند بود. | 25 |
२५और वह परमप्रधान के विरुद्ध बातें कहेगा, और परमप्रधान के पवित्र लोगों को पीस डालेगा, और समयों और व्यवस्था के बदल देने की आशा करेगा, वरन् साढ़े तीन काल तक वे सब उसके वश में कर दिए जाएँगे।
«اما پس از آن، داوری آغاز خواهد شد و قدرت سلطنت این پادشاه از او گرفته شده به کلی از بین خواهد رفت. | 26 |
२६परन्तु, तब न्यायी बैठेंगे, और उसकी प्रभुता छीनकर मिटाई और नाश की जाएगी; यहाँ तक कि उसका अन्त ही हो जाएगा।
آنگاه قدرت و عظمت تمام سلطنتهای دنیا به برگزیدگان خدای متعال واگذار خواهد شد. سلطنت خدای متعال سلطنتی جاودانی خواهد بود و تمام پادشاهان جهان او را عبادت و اطاعت خواهند کرد.» | 27 |
२७तब राज्य और प्रभुता और धरती पर के राज्य की महिमा, परमप्रधान ही की प्रजा अर्थात् उसके पवित्र लोगों को दी जाएगी, उसका राज्य सदा का राज्य है, और सब प्रभुता करनेवाले उसके अधीन होंगे और उसकी आज्ञा मानेंगे।’
این بود خوابی که دیدم. وقتی بیدار شدم، بسیار آشفته بودم و از ترس رنگم پریده بود، اما خوابم را برای کسی تعریف نکردم. | 28 |
२८“इस बात का वर्णन मैं अब कर चुका, परन्तु मुझ दानिय्येल के मन में बड़ी घबराहट बनी रही, और मैं भयभीत हो गया; और इस बात को मैं अपने मन में रखे रहा।”