< Salmenes 59 >
1 Til songmeisteren; «tyn ikkje»; av David; ein miktam, då Saul sende folk som gjætte på huset og vilde drepa honom. Frels meg frå mine fiendar, min Gud, berga meg frå deim som stend upp imot meg!
संगीत निर्देशक के लिये. “अलतशख़ेथ” धुन पर आधारित. दावीद की मिकताम गीत रचना. यह उस घटना के संदर्भ में है, जब शाऊल ने दावीद का वध करने के उद्देश्य से सैनिक भेज उनके आवास पर घेरा डलवाया था. परमेश्वर, मुझे मेरे शत्रुओं से छुड़ा लीजिए; मुझे उनसे सुरक्षा प्रदान कीजिए, जो मेरे विरुद्ध उठ खड़े हुए हैं.
2 Frels meg frå deim som gjer urett, og berga meg frå blodgiruge menner!
मुझे कुकर्मियों से छुड़ा लीजिए तथा हत्यारे पुरुषों से मुझे सुरक्षा प्रदान कीजिए.
3 For sjå, dei ligg på lur etter mi sjæl, sterke menner slær seg saman imot meg, Herre, utan mi misgjerd og utan mi synd.
देखिए, वे कैसे मेरे लिए घात लगाए बैठे हैं! जो मेरे लिए बुरी युक्ति रच रहे हैं वे हिंसक पुरुष हैं. याहवेह, न मैंने कोई अपराध किया है और न कोई पाप.
4 Utan mi skuld renner dei fram og gjer seg ferdige. Vakna og møt meg, og sjå!
मुझसे कोई भूल भी नहीं हुई, फिर भी वे आक्रमण के लिए तत्पर हैं. मेरी दुर्गति पर दृष्टि कर, मेरी सहायता के लिए आ जाइए!
5 Ja du, Herre, allhers drott, Israels Gud, vakna til å heimsøkja alle heidningar, ver ikkje nådig mot nokon av dei falske nidingar! (Sela)
याहवेह, सर्वशक्तिमान परमेश्वर, इस्राएल के परमेश्वर, इन समस्त राष्ट्रों को दंड देने के लिए उठ जाइए; दुष्ट विश्वासघातियों पर कोई कृपा न कीजिए.
6 Dei kjem att um kvelden, dei hyler som hundar og renner kring i byen.
वे संध्या को लौटते, कुत्तों के समान चिल्लाते, और नगर में घूमते रहते हैं.
7 Sjå, dei let det gøysa ut or munnen sin, der er sverd i deira lippor, for: «Kven høyrer?»
आप देखिए कि वे अपने मुंह से क्या-क्या उगल रहे हैं, उनके होंठों में से तलवार बाहर आती है, तब वे कहते हैं, “कौन सुन सकता है हमें?”
8 Men du, Herre, lær åt deim, du spottar alle heidningar.
किंतु, याहवेह, आप उन पर हंसते हैं; ये सारे राष्ट्र आपके उपहास के विषय हैं.
9 Mot hans magt vil eg venta på deg, for Gud er mi borg.
मेरी शक्ति, मुझे आपकी ही प्रतीक्षा है; मेरे परमेश्वर, आप मेरे आश्रय-स्थल हैं,
10 Min Gud vil møta meg med si nåde, Gud vil lata meg sjå med lyst på deim som lurer på meg.
आप मेरे प्रेममय परमेश्वर हैं. परमेश्वर मेरे आगे-आगे जाएंगे, तब मैं अपने निंदकों के ऊपर संतोष के साथ व्यंग्य पूर्ण दृष्टि डाल सकूंगा.
11 Drep deim ikkje, at ikkje mitt folk skal gløyma det! Driv deim ikring ved di magt og støyt deim ned, du Herre, vår skjold!
किंतु मेरे प्रभु, मेरी ढाल, उनकी हत्या न कीजिए, अन्यथा मेरी प्रजा उन्हें भूल जाएगी. अपने सामर्थ्य में उन्हें तितर-बितर भटकाने के लिए छोड़ दीजिए, कि उनमें मनोबल ही शेष न रह जाए.
12 Kvart ord på deira lippor er ei synd i deira munn; lat deim so verta fanga i sitt ovmod og for den banning og lygn som dei talar!
उनके मुख के वचन द्वारा किए गए पापों के कारण, उनके होंठों द्वारा किए गए अनाचार के लिए तथा उनके द्वारा दिए गए शाप तथा झूठाचार के कारण, उन्हें अपने ही अहंकार में फंस जाने दीजिए.
13 Gjer ende på deim i vreide, gjer ende på deim, so dei ikkje meir er til, og lat dei vita at Gud er Herre i Jakob, alt til endarne av jordi! (Sela)
उन्हें अपनी क्रोध अग्नि में भस्म कर दीजिए, उन्हें इस प्रकार भस्म कीजिए, कि उनका कुछ भी शेष न रह जाए. तब यह पृथ्वी की छोर तक सर्वविदित बातें हो जाएगी, कि परमेश्वर ही वस्तुतः याकोब के शासक हैं.
14 Og dei kjem att um kvelden, hyler som hundar og renner kring i byen.
वे संध्या को लौटते, कुत्तों के समान चिल्लाते और नगर में घूमते रहते हैं.
15 Dei flakkar um etter mat, vert dei ikkje mette, nattar dei yver.
वे भोजन की खोज में घूमते रहते हैं और संतोष न होने पर सियारों जैसे चिल्लाने लगते हैं.
16 Men eg vil syngja um di magt og um morgonen lovsyngja di miskunn; for du er mi borg og mi livd den dag eg er i naud.
किंतु मैं आपकी सामर्थ्य का गुणगान करूंगा, प्रातःकाल मेरे गीत का विषय होगा आपका करुणा-प्रेम क्योंकि मेरा दृढ़ आश्रय-स्थल आप हैं, संकट काल में शरण स्थल हैं.
17 Min styrke! for deg vil eg syngja; for Gud er mi borg, min miskunnsame Gud.
मेरा बल, मैं आपका गुणगान करता हूं; परमेश्वर, आप मेरे आश्रय-स्थल हैं, आप ही करुणा-प्रेममय मेरे परमेश्वर हैं.