< Salmenes 39 >
1 Til songmeisteren, til Jedutun; ein salme av David. Eg sagde: «Eg vil vakta mine vegar, so eg ikkje syndar med mi tunga; eg vil leggja taum på min munn, so lenge den ugudlege er meg for augo.»
संगीत निर्देशक के लिये. यदूथून के लिए. दावीद का एक स्तोत्र. मैंने निश्चय किया, “मैं पाप करने से अपने आचरण एवं जीभ से अपने बोलने की चौकसी करूंगा; यदि मैं दुष्टों की उपस्थिति में हूं, मैं अपने वचनों पर नियंत्रण रखूंगा.”
2 Eg tagna og var kurende still; eg tagde utan von um lukka, men mi liding vart rørd upp.
तब मैंने मौन धारण कर लिया, यहां तक कि मैंने भली बातों पर भी नियंत्रण लगा दिया, तब मेरी व्याकुलता बढ़ती चली गई;
3 Mitt hjarta brann i min barm; ved mi grunding kveiktest eld - eg tala med mi tunga.
भीतर ही भीतर मेरा हृदय जलता गया और इस विषय पर अधिक विचार करने पर मेरे भीतर अग्नि भड़कने लगी; तब मैंने अपना मौन तोड़ दिया और जीभ से बोल उठा:
4 Herre, lat meg få vita min ende og målet på mine dagar, kva det er; lat meg vita kor snargjengd eg er!
“याहवेह, मुझ पर मेरे जीवन का अंत प्रकट कर दीजिए. मुझे बताइए कि कितने दिन शेष हैं मेरे जीवन के; मुझ पर स्पष्ट कीजिए कि कितना है मेरा क्षणभंगुर जीवन.
5 Sjå, som ei lovebreidd hev du sett mine dagar, og mi livstid er som ingen ting for deg; berre som den tome fåfengd er kvart menneskje sett her. (Sela)
आपने मेरी आयु क्षणिक मात्र ही निर्धारित की है; आपकी तुलना में मेरी आयु के वर्ष नगण्य हैं. वैसे भी मनुष्य का जीवन-श्वास मात्र ही होता है, वह शक्तिशाली व्यक्ति का भी.
6 Berre som ein skugge gjeng mannen ikring, berre til fåfengs ståkar dei; han dungar i hop og veit ikkje kven som skal sanka det inn.
“एक छाया के समान, जो चलती-फिरती रहती है; उसकी सारी भाग दौड़ निरर्थक ही होती है. वह धन संचित करता जाता है, किंतु उसे यह ज्ञात ही नहीं होता, कि उसका उपभोग कौन करेगा.
7 Og no, kva vonar eg, Herre? Mi von stend til deg.
“तो प्रभु, अब मैं किस बात की प्रतीक्षा करूं? मेरी एकमात्र आशा आप ही हैं.
8 Frels meg frå alle mine misgjerningar, set meg ikkje til spott for dåren!
मुझे मेरे समस्त अपराधों से उद्धार प्रदान कीजिए; मुझे मूर्खों की घृणा का पात्र होने से बचाइए.
9 Eg er tagna og let ikkje upp min munn; for du hev gjort det.
मैं मूक बन गया; मैंने कुछ भी न कहना उपयुक्त समझा, क्योंकि आप उठे थे.
10 Tak di plåga burt frå meg! Ved slag av di hand er det ute med meg.
अब मुझ पर प्रहार करना रोक दीजिए; आपके प्रहार से मैं टूट चुका हूं.
11 Tuktar du ein mann med refsing for skuld, so fortærer du hans fagerleik som motten. Berre fåfengd er kvart menneskje. (Sela)
मनुष्यों द्वारा किए गए अपराध के लिए आप उन्हें ताड़ना के साथ दंड देते हैं, आप उनकी अमूल्य संपत्ति ऐसे नष्ट कर देते हैं, मानो उसे कीड़ा खा गया. निश्चयतः मनुष्य मात्र एक श्वास है.
12 Høyr mi bøn, Herre, og vend øyra til mitt rop; teg ikkje til min gråt! for eg er framand hjå deg, ein gjest som alle mine feder.
“याहवेह, मेरी प्रार्थना सुनिए, मेरी सहायता की पुकार पर ध्यान दीजिए; मेरे आंसुओं की अनसुनी न कीजिए. मैं अल्पकाल के लिए आपका परदेशी हूं, ठीक जिस प्रकार मेरे समस्त पूर्वज प्रवासी थे.
13 Sjå burt frå meg, so eg kann kvikna til, fyrr eg fer herifrå og er ikkje meir!
इसके पूर्व कि मैं चला जाऊं, अपनी कोपदृष्टि मुझ पर से हटा लीजिए, कि कुछ समय के लिए ही मुझे आनंद का सुख प्राप्त हो सके.”