< Salomos Ordsprog 28 >
1 De ugudelige flyr uten at nogen forfølger dem; men de rettferdige er trygge som ungløven.
१दुष्ट लोग जब कोई पीछा नहीं करता तब भी भागते हैं, परन्तु धर्मी लोग जवान सिंहों के समान निडर रहते हैं।
2 For et lands frafalls skyld blir dets fyrster mange; men når menneskene er kloke og førstandige, så lever fyrsten lenge.
२देश में पाप होने के कारण उसके हाकिम बदलते जाते हैं; परन्तु समझदार और ज्ञानी मनुष्य के द्वारा सुप्रबन्ध बहुत दिन के लिये बना रहेगा।
3 En fattig mann som undertrykker småfolk, er et regn som skyller bort kornet, så der ikke blir brød.
३जो निर्धन पुरुष कंगालों पर अंधेर करता है, वह ऐसी भारी वर्षा के समान है जो कुछ भोजनवस्तु नहीं छोड़ती।
4 De som ikke følger loven, priser de ugudelige, men de som holder loven, strider mot dem.
४जो लोग व्यवस्था को छोड़ देते हैं, वे दुष्ट की प्रशंसा करते हैं, परन्तु व्यवस्था पर चलनेवाले उनका विरोध करते हैं।
5 Onde mennesker skjønner ikke hvad rett er, men de som søker Herren, skjønner alt.
५बुरे लोग न्याय को नहीं समझ सकते, परन्तु यहोवा को ढूँढ़नेवाले सब कुछ समझते हैं।
6 Bedre er en fattig som vandrer i ustraffelighet, enn en falsk som vandrer på to veier, selv om han er rik.
६टेढ़ी चाल चलनेवाले धनी मनुष्य से खराई से चलनेवाला निर्धन पुरुष ही उत्तम है।
7 Den som følger loven, er en forstandig sønn; men den som holder vennskap med svirebrødre, gjør sin far skam.
७जो व्यवस्था का पालन करता वह समझदार सुपूत होता है, परन्तु उड़ाऊ का संगी अपने पिता का मुँह काला करता है।
8 Den som øker sitt gods ved rente og ved overmål, han samler for den som forbarmer sig over de fattige.
८जो अपना धन ब्याज से बढ़ाता है, वह उसके लिये बटोरता है जो कंगालों पर अनुग्रह करता है।
9 Om en vender sitt øre bort og ikke vil høre loven, er endog hans bønn en vederstyggelighet.
९जो अपना कान व्यवस्था सुनने से मोड़ लेता है, उसकी प्रार्थना घृणित ठहरती है।
10 Den som fører de opriktige vill på en ond vei, skal falle i sin egen grav; men de ustraffelige skal arve det som godt er.
१०जो सीधे लोगों को भटकाकर कुमार्ग में ले जाता है वह अपने खोदे हुए गड्ढे में आप ही गिरता है; परन्तु खरे लोग कल्याण के भागी होते हैं।
11 En rik mann er vis i sine egne øine; men en fattig som er forstandig, gjennemskuer ham.
११धनी पुरुष अपनी दृष्टि में बुद्धिमान होता है, परन्तु समझदार कंगाल उसका मर्म समझ लेता है।
12 Når de rettferdige jubler, er alt herlighet og glede; men når de ugudelige kommer sig op, må en lete efter folk.
१२जब धर्मी लोग जयवन्त होते हैं, तब बड़ी शोभा होती है; परन्तु जब दुष्ट लोग प्रबल होते हैं, तब मनुष्य अपने आपको छिपाता है।
13 Den som skjuler sine misgjerninger, har ingen lykke, men den som bekjenner dem og vender sig fra dem, finner miskunnhet.
१३जो अपने अपराध छिपा रखता है, उसका कार्य सफल नहीं होता, परन्तु जो उनको मान लेता और छोड़ भी देता है, उस पर दया की जाएगी।
14 Salig er det menneske som alltid frykter; men den som forherder sitt hjerte, faller i ulykke.
१४जो मनुष्य निरन्तर प्रभु का भय मानता रहता है वह धन्य है; परन्तु जो अपना मन कठोर कर लेता है वह विपत्ति में पड़ता है।
15 En brølende løve, en omfarende bjørn, slik er en ugudelig hersker over et fattig folk.
१५कंगाल प्रजा पर प्रभुता करनेवाला दुष्ट, गरजनेवाले सिंह और घूमनेवाले रीछ के समान है।
16 Du fyrste som er fattig på forstand og rik på vold! De som hater urettferdig vinning, skal leve lenge.
१६वह शासक जिसमें समझ की कमी हो, वह बहुत अंधेर करता है; और जो लालच का बैरी होता है वह दीर्घायु होता है।
17 Et menneske som trykkes av blodskyld, er på flukt like til sin grav; ingen må holde på ham.
१७जो किसी प्राणी की हत्या का अपराधी हो, वह भागकर गड्ढे में गिरेगा; कोई उसको न रोकेगा।
18 Den som lever ustraffelig, skal frelses; men den falske, som vandrer på to veier, skal falle på den ene.
१८जो सिधाई से चलता है वह बचाया जाता है, परन्तु जो टेढ़ी चाल चलता है वह अचानक गिर पड़ता है।
19 Den som dyrker sin jord, mettes med brød; men den som jager efter tomme ting, mettes med armod.
१९जो अपनी भूमि को जोता-बोया करता है, उसका तो पेट भरता है, परन्तु जो निकम्मे लोगों की संगति करता है वह कंगालपन से घिरा रहता है।
20 En trofast mann får rik velsignelse; men den som haster efter å bli rik, han blir ikke ustraffet.
२०सच्चे मनुष्य पर बहुत आशीर्वाद होते रहते हैं, परन्तु जो धनी होने में उतावली करता है, वह निर्दोष नहीं ठहरता।
21 Å gjøre forskjell på folk er ikke rett, men mangen mann forsynder sig for et stykke brøds skyld.
२१पक्षपात करना अच्छा नहीं; और यह भी अच्छा नहीं कि रोटी के एक टुकड़े के लिए मनुष्य अपराध करे।
22 Den misunnelige haster engstelig efter gods og vet ikke at mangel skal komme over ham.
२२लोभी जन धन प्राप्त करने में उतावली करता है, और नहीं जानता कि वह घटी में पड़ेगा।
23 Den som irettesetter et menneske, skal siden finne mere yndest enn den som gjør sin tunge glatt.
२३जो किसी मनुष्य को डाँटता है वह अन्त में चापलूसी करनेवाले से अधिक प्यारा हो जाता है।
24 Den som plyndrer sin far og sin mor og sier: Det er ingen synd, han er en stallbror til ødeleggeren.
२४जो अपने माँ-बाप को लूटकर कहता है कि कुछ अपराध नहीं, वह नाश करनेवाले का संगी ठहरता है।
25 Den havesyke vekker trette; men den som setter sin lit til Herren, skal trives.
२५लालची मनुष्य झगड़ा मचाता है, और जो यहोवा पर भरोसा रखता है वह हष्ट-पुष्ट हो जाता है।
26 Den som setter sin lit til sin forstand, han er en dåre; men den som vandrer i visdom, han blir frelst.
२६जो अपने ऊपर भरोसा रखता है, वह मूर्ख है; और जो बुद्धि से चलता है, वह बचता है।
27 Den som gir til den fattige, skal ikke lide mangel; men den som lukker sine øine, får mange forbannelser.
२७जो निर्धन को दान देता है उसे घटी नहीं होती, परन्तु जो उससे दृष्टि फेर लेता है वह श्राप पर श्राप पाता है।
28 Når de ugudelige kommer sig op, skjuler folk sig; men når de omkommer, blir der mange rettferdige.
२८जब दुष्ट लोग प्रबल होते हैं तब तो मनुष्य ढूँढ़े नहीं मिलते, परन्तु जब वे नाश हो जाते हैं, तब धर्मी उन्नति करते हैं।