< 4 Mosebok 6 >

1 Og Herren talte til Moses og sa:
याहवेह ने मोशेह को आज्ञा दी,
2 Tal til Israels barn og si til dem: Når en mann eller kvinne gjør et hellig løfte om å ville være nasireer og vie sig til Herren,
“इस्राएल के घराने को बुलाकर उन्हें यह आज्ञा दो: ‘जब कोई स्त्री अथवा कोई पुरुष नाज़ीरी संकल्प करता है, तथा यह संकल्प समर्पण के विषय में हो कि वह स्वयं को याहवेह के लिए समर्पित करता है,
3 så skal han holde sig fra vin og sterk drikk; eddik av vin eller annen sterk eddik skal han ikke drikke og heller ikke nogen saft som er tillaget av druer; hverken friske eller tørre druer skal han ete.
वह दाखमधु से अलग रहे, सिरके का सेवन न करे, चाहे वह अंगूर के रस से बना हुआ हो अथवा किसी नशीले द्रव्य का. वह अंगूर के रस का भी सेवन न करे, वह न तो वाटिका से लाए गए अंगूरों का सेवन करे और न ही सुखाए हुए अंगूरों का.
4 Så lenge hans innvielse varer, skal han ikke ete noget av det som tillages av vintreet, like fra kjerne til skall.
अपने पूरे संकल्प किए हुए समय में वह किसी भी ऐसी वस्तु को न खाए, जो अंगूर से बनी हो, यहां तक कि न तो अंगूर के बीज से लेकर अंगूर के छिलकों का.
5 Så lenge hans innvielses-løfte gjelder, skal der ikke gå rakekniv over hans hode; inntil hans innvielses-tid er til ende, skal han være hellig, han skal la sitt hodehår vokse fritt.
“‘जब तक उसके संकल्प का समय है, उसके सिर पर उस्तरा न फेरा जाएगा. जिस समय के लिए उसने संकल्प किया है वह याहवेह के लिए अलग तथा पवित्र बना रहेगा; वह अपने बाल लंबे होते जाने देगा.
6 Så lenge han er innvidd til Herren, skal han ikke komme nær noget lik.
“‘याहवेह के लिए अलग रहने के समय में वह कभी भी किसी शव के पास नहीं जाएगा.
7 Ikke engang om hans far eller mor eller bror eller søster dør, må han føre urenhet over sig for deres skyld; for han bærer på sitt hode tegnet på innvielsen til sin Gud.
वह स्वयं को अपने माता-पिता अथवा भाई-बहन की मृत्यु होने पर भी अशुद्ध नहीं करेगा क्योंकि वह अपनी देह सहित परमेश्वर के लिए अलग किया गया है.
8 Hele sin innvielses-tid er han hellig for Herren.
अलग रहने के पूरे समय तक वह याहवेह के लिए पवित्र है.
9 Men dør der nogen hos ham uventet og brått og fører urenhet over hans innvidde hode, da skal han rake sitt hode den dag han blir ren; den syvende dag skal han rake det.
“‘किंतु यदि उसके निकट ही किसी व्यक्ति की मृत्यु अचानक हो गई हो, जिसके परिणामस्वरूप वह अपने समर्पित बालों को अशुद्ध कर देता है, तब वह उस दिन, जब वह स्वयं को अलग कर लेता है, अपने बाल मुंडवा ले.
10 Og på den åttende dag skal han komme til presten med to turtelduer eller to dueunger, til inngangen til sammenkomstens telt.
आठवें दिन वह दो पण्डुक अथवा दो कबूतर के बच्‍चे तंबू के द्वार पर लाकर पुरोहित को सौंप देगा.
11 Og presten skal ofre den ene til syndoffer og den andre til brennoffer og gjøre soning for ham og rense ham for den synd han har ført over sig ved å komme nær liket. Så skal han samme dag hellige sitt hode,
पुरोहित एक पक्षी को पापबलि के लिए तथा अन्य पक्षी होमबलि के लिए भेंट करके उसके लिए प्रायश्चित विधि पूरी करेगा, क्योंकि वह उस व्यक्ति के शव के कारण अशुद्ध हो गया था. उसी दिन वह व्यक्ति अपने सिर को पवित्र करेगा,
12 og på ny vie sig til Herren for like sa lang tid som han først hadde lovt, og føre frem et årsgammelt lam til skyldoffer; den første tid gjelder ikke mere, fordi hans innvielse blev utskjemt.
तथा वह याहवेह के सामने नाज़री होने की अवधि को भेंट करेगा. फिर वह एक वर्ष का मेमना दोष बलि के रूप में भेंट करेगा. उसके संकल्प की पूरी अवधि उसके अशुद्ध हो जाने के कारण मान्य नहीं होगी.
13 Dette er loven for nasireeren: Den dag hans innvielses-tid er til ende, skal han føres frem til inngangen til sammenkomstens telt,
“‘संकल्प लेने के दिन पूरे होने पर उस नाज़ीर के लिए विधि इस प्रकार है: वह अपनी भेंट मिलनवाले तंबू के द्वार पर ले आएगा.
14 og han skal bære frem for Herren sitt offer, et årsgammelt værlam uten lyte til brennoffer og et årsgammelt hunlam uten lyte til syndoffer og en vær uten lyte til takkoffer
वह अपनी यह भेंट याहवेह को चढ़ाएगा: एक वर्ष का निर्दोष मेमना, एक वर्ष की भेड़ पापबलि के लिए, तथा एक निर्दोष मेढ़ा मेल बलि के लिए.
15 og en kurv med usyrede kaker av fint mel, kaker med olje i, og usyrede brødleiver smurt med olje, og matofferet og drikkofferne som hører til.
इनके अलावा मैदे की तेल मिली हुई अखमीरी रोटी एक टोकरी, तथा अखमीरी पपड़ियां, जिन पर तेल चुपड़ दिया गया हो. इनके साथ अन्‍नबलि तथा अर्घ भी.
16 Og presten skal bære det frem for Herrens åsyn og ofre hans syndoffer og hans brennoffer.
“‘यह सब पुरोहित याहवेह के सामने लाकर भेंट करेगा; इनमें अखमीरी रोटियां भी शामिल होंगी. पुरोहित अन्‍नबलि एवं अर्घ भी भेंट करेगा.
17 Og væren skal han ofre som takkoffer til Herren sammen med kurven med de usyrede kaker, og så skal presten ofre hans matoffer og hans drikkoffer.
वह याहवेह को मेल बलि के लिए अखमीरी रोटी की टोकरी के साथ मेढ़ा भी भेंट करेगा. इसी प्रकार अन्‍नबलि एवं अर्घ भी.
18 Derefter skal nasireeren rake sitt innvidde hode ved inngangen til sammenkomstens telt, og han skal ta sitt innvidde hodehår og legge det på ilden som er under takkofferet.
“‘इसके बाद वह नाज़ीर अपने सिर के बाल मिलनवाले तंबू के प्रवेश द्वार पर जाकर मुंडवाएगा, तथा अपने भेंट किए हुए बालों को उस आग में डाल देगा, जो मेल बलियों के बलि पशु के नीचे जलती है.
19 Og presten skal ta en bog av væren, efterat den er kokt, og en usyret kake av kurven og en usyret brødleiv og legge dem i hendene på nasireeren, efterat han har raket av sitt innvielsestegn.
“‘जब वह नाज़ीर अपना सिर मुंडवा चुके, तब पुरोहित उसके हाथों में उस मेढ़े के कंधे, जो इस समय उबाले जा चुके होंगे, टोकरी से एक अखमीरी रोटी तथा एक अखमीरी पपड़ी रख देगा.
20 Så skal presten svinge dem for Herrens åsyn; det er helliget presten foruten svinge-brystet og løfte-låret. Siden kan nasireeren drikke vin.
इसके बाद पुरोहित इन्हें याहवेह के सामने हिलाने की बलि के रूप में हिलाएगा. हिलाने के लिए ठहराए हुए भेंट के मेढ़े का सीना तथा ऊपर उठाकर भेंट करने के लिए ठहराई हुई जांघ उस पुरोहित के लिए पवित्र होगी. यह सब हो जाने के बाद उस नाज़ीर के लिए दाखमधु पीना वर्जित न रहेगा.’
21 Dette er loven for den som gjør et nasireer-løfte, dette er det han skal ofre til Herren på grunn av sin innvielse, foruten det han ellers har råd til; han skal holde sig efter det løfte han har gjort, foruten det loven om hans innvielse krever.
“‘यही है उस नाज़ीर से संबंधित विधि, उसके अलावा, जो कुछ उसके लिए संभव है! जो अपने अलग रहने के द्वारा याहवेह के सामने संकल्प लेता है, उसने जो कुछ संकल्प किया है, उसे वह अपने अलग रहने की विधि के अनुसार अवश्य पूरी करे.’”
22 Og Herren talte til Moses og sa:
फिर याहवेह ने मोशेह को यह आज्ञा दी,
23 Tal til Aron og hans sønner og si: Således skal I si når I velsigner Israels barn:
“अहरोन एवं उसके पुत्रों को यह आज्ञा दो, ‘जब तुम इस्राएल के घराने को आशीर्वाद दो, तो उनसे इस प्रकार कहना:
24 Herren velsigne dig og bevare dig!
“‘“याहवेह तुम्हें आशीष प्रदान करें, तथा तुम्हें सुरक्षित रखें;
25 Herren la sitt åsyn lyse over dig og være dig nådig!
याहवेह तुम पर अपने मुख का प्रकाश चमकाकर तुम पर अनुग्रह करें;
26 Herren løfte sitt åsyn på dig og gi dig fred!
याहवेह तुम्हारी ओर मुड़कर तुम्हें शांति प्रदान करें.”’
27 Således skal de legge mitt navn på Israels barn, og jeg vil velsigne dem.
“जब वे इस्राएल के घराने पर मेरा नाम रखेंगे, तब मैं उनका भला करूंगा.”

< 4 Mosebok 6 >