< 4 Mosebok 23 >

1 Da sa Bileam til Balak: Bygg syv alter for mig her, og la mig få hit syv okser og syv værer!
तब बिलाम ने बालाक से कहा, “यहाँ पर मेरे लिये सात वेदियाँ बनवा, और इसी स्थान पर सात बछड़े और सात मेढ़े तैयार कर।”
2 Balak gjorde som Bileam sa; og Balak og Bileam ofret en okse og en vær på hvert alter.
तब बालाक ने बिलाम के कहने के अनुसार किया; और बालाक और बिलाम ने मिलकर प्रत्येक वेदी पर एक बछड़ा और एक मेढ़ा चढ़ाया।
3 Så sa Bileam til Balak: Bli stående her ved ditt brennoffer, så vil jeg gå bort en stund; kanskje Herren kommer mig i møte, og hvad han lar mig skue, det skal jeg la dig få vite. Så gikk han op på en bar høide.
फिर बिलाम ने बालाक से कहा, “तू अपने होमबलि के पास खड़ा रह, और मैं जाता हूँ; सम्भव है कि यहोवा मुझसे भेंट करने को आए; और जो कुछ वह मुझ पर प्रगट करेगा वही मैं तुझको बताऊँगा।” तब वह एक मुण्डे पहाड़ पर गया।
4 Der kom Gud Bileam i møte, og Bileam sa til ham: Nu har jeg stelt til syv alter og ofret en okse og en vær på hvert alter.
और परमेश्वर बिलाम से मिला; और बिलाम ने उससे कहा, “मैंने सात वेदियाँ तैयार की हैं, और प्रत्येक वेदी पर एक बछड़ा और एक मेढ़ा चढ़ाया है।”
5 Da la Herren et ord i Bileams munn og sa: Vend tilbake til Balak og tal som jeg har sagt dig!
यहोवा ने बिलाम के मुँह में एक बात डाली, और कहा, “बालाक के पास लौट जा, और इस प्रकार कहना।”
6 Da han kom tilbake, så han Balak stå ved sitt brennoffer sammen med alle Moabs høvdinger.
और वह उसके पास लौटकर आ गया, और क्या देखता है कि वह सारे मोआबी हाकिमों समेत अपने होमबलि के पास खड़ा है।
7 Da tok han til å kvede og sa: Fra Aram henter mig Balak, fra Østens fjell Moabs konge: Kom og forbann for mig Jakob! Kom og tal ondt over Israel!
तब बिलाम ने अपनी गूढ़ बात आरम्भ की, और कहने लगा, “बालाक ने मुझे अराम से, अर्थात् मोआब के राजा ने मुझे पूर्व के पहाड़ों से बुलवा भेजा: ‘आ, मेरे लिये याकूब को श्राप दे, आ, इस्राएल को धमकी दे!’
8 Hvorledes skal jeg forbanne den Gud ikke forbanner? Hvorledes skal jeg tale ondt over den Herren ikke taler ondt over?
परन्तु जिन्हें परमेश्वर ने श्राप नहीं दिया उन्हें मैं क्यों श्राप दूँ? और जिन्हें यहोवा ने धमकी नहीं दी उन्हें मैं कैसे धमकी दूँ?
9 For fra fjellets tinde ser jeg ham, og fra høidene skuer jeg ham: Se, det er et folk som bor for sig selv, og blandt hedningefolkene regner det sig ikke.
चट्टानों की चोटी पर से वे मुझे दिखाई पड़ते हैं, पहाड़ियों पर से मैं उनको देखता हूँ; वह ऐसी जाति है जो अकेली बसी रहेगी, और अन्यजातियों से अलग गिनी जाएगी!
10 Hvem teller Jakobs ætt, tall-løs som støvet, eller endog bare fjerdedelen av Israel? Min sjel dø de opriktiges død, og mitt endelikt vorde som deres!
१०याकूब के धूलि के किनके को कौन गिन सकता है, या इस्राएल की चौथाई की गिनती कौन ले सकता है? सौभाग्य यदि मेरी मृत्यु धर्मियों की सी, और मेरा अन्त भी उन्हीं के समान हो!”
11 Da sa Balak til Bileam: Hvad har du gjort mot mig? Til å forbanne mine fiender hentet jeg dig, og se, du har velsignet!
११तब बालाक ने बिलाम से कहा, “तूने मुझसे क्या किया है? मैंने तुझे अपने शत्रुओं को श्राप देने को बुलवाया था, परन्तु तूने उन्हें आशीष ही आशीष दी है।”
12 Men han svarte: Skulde jeg ikke akte på det Herren legger i min munn, og tale det?
१२उसने कहा, “जो बात यहोवा ने मुझे सिखलाई, क्या मुझे उसी को सावधानी से बोलना न चाहिये?”
13 Da sa Balak til ham: Kjære, kom og vær med mig til et annet sted, hvorfra du kan se dem - dog vil du bare få se den ytterste del av folket, det hele folk får du ikke se - og forbann dem for mig derfra!
१३बालाक ने उससे कहा, “मेरे संग दूसरे स्थान पर चल, जहाँ से वे तुझे दिखाई देंगे; तू उन सभी को तो नहीं, केवल बाहरवालों को देख सकेगा; वहाँ से उन्हें मेरे लिये श्राप दे।”
14 Så tok han ham med sig til speider-haugen på toppen av Pisga og bygget der syv alter og ofret en okse og en vær på hvert alter.
१४तब वह उसको सोपीम नामक मैदान में पिसगा के सिरे पर ले गया, और वहाँ सात वेदियाँ बनवाकर प्रत्येक पर एक बछड़ा और एक मेढ़ा चढ़ाया।
15 Og Bileam sa til Balak: Bli stående her ved ditt brennoffer mens jeg går der bort for å få en åpenbaring.
१५तब बिलाम ने बालाक से कहा, “अपने होमबलि के पास यहीं खड़ा रह, और मैं उधर जाकर यहोवा से भेंट करूँ।”
16 Og Herren kom Bileam i møte og la et ord i hans munn og sa: Vend tilbake til Balak og tal som jeg har sagt dig!
१६और यहोवा ने बिलाम से भेंट की, और उसने उसके मुँह में एक बात डाली, और कहा, “बालाक के पास लौट जा, और इस प्रकार कहना।”
17 Da han kom til ham, så han ham stå ved sitt brennoffer sammen med Moabs høvdinger; og Balak sa til ham: Hvad har Herren talt?
१७और वह उसके पास गया, और क्या देखता है कि वह मोआबी हाकिमों समेत अपने होमबलि के पास खड़ा है। और बालाक ने पूछा, “यहोवा ने क्या कहा है?”
18 Da tok han til å kvede og sa: Stå op, Balak, og hør! Lytt til mig, du Sippors sønn!
१८तब बिलाम ने अपनी गूढ़ बात आरम्भ की, और कहने लगा, “हे बालाक, मन लगाकर सुन, हे सिप्पोर के पुत्र, मेरी बात पर कान लगा:
19 Gud er ikke et menneske at han skulde lyve, ei heller et menneskes barn at han skulde angre; skulde han si noget og ikke gjøre det, skulde han tale og ikke sette det i verk?
१९परमेश्वर मनुष्य नहीं कि झूठ बोले, और न वह आदमी है कि अपनी इच्छा बदले। क्या जो कुछ उसने कहा उसे न करे? क्या वह वचन देकर उसे पूरा न करे?
20 Se, å velsigne blev mig gitt; han har velsignet, og jeg kan ikke omstøte det.
२०देख, आशीर्वाद ही देने की आज्ञा मैंने पाई है: वह आशीष दे चुका है, और मैं उसे नहीं पलट सकता।
21 Ei skuer han urett i Jakob, ei ser han elendighet i Israel; Herren hans Gud er med ham, og kongejubel lyder der.
२१उसने याकूब में अनर्थ नहीं पाया; और न इस्राएल में अन्याय देखा है। उसका परमेश्वर यहोवा उसके संग है, और उनमें राजा की सी ललकार होती है।
22 Gud førte dem ut av Egypten; styrke har de som en villokse.
२२उनको मिस्र में से परमेश्वर ही निकाले लिए आ रहा है, वह तो जंगली साँड़ के समान बल रखता है।
23 For ikke finnes det trolldom i Jakob, og ikke spådomskunster i Israel; når tiden er der, blir det sagt til Jakob og til Israel hvad Gud vil gjøre.
२३निश्चय कोई मंत्र याकूब पर नहीं चल सकता, और इस्राएल पर भावी कहना कोई अर्थ नहीं रखता; परन्तु याकूब और इस्राएल के विषय में अब यह कहा जाएगा, कि परमेश्वर ने क्या ही विचित्र काम किया है!
24 Se - et folk som reiser sig som en løvinne, springer op som en løve; ei legger det sig før det har mettet sig med rov og drukket dreptes blod.
२४सुन, वह दल सिंहनी के समान उठेगा, और सिंह के समान खड़ा होगा; वह जब तक शिकार को न खा ले, और मरे हुओं के लहू को न पी ले, तब तक न लेटेगा।”
25 Da sa Balak til Bileam: Du skal hverken forbanne det eller velsigne det.
२५तब बालाक ने बिलाम से कहा, “उनको न तो श्राप देना, और न आशीष देना।”
26 Men Bileam svarte Balak: Har jeg ikke allerede sagt dig at jeg i ett og alt må gjøre som Herren sier?
२६बिलाम ने बालाक से कहा, “क्या मैंने तुझ से नहीं कहा कि जो कुछ यहोवा मुझसे कहेगा, वही मुझे करना पड़ेगा?”
27 Da sa Balak til Bileam: Kjære, kom, så vil jeg ta dig med til et annet sted; kanskje Gud vil tillate at du forbanner dem for mig derfra.
२७बालाक ने बिलाम से कहा, “चल मैं तुझको एक और स्थान पर ले चलता हूँ; सम्भव है कि परमेश्वर की इच्छा हो कि तू वहाँ से उन्हें मेरे लिये श्राप दे।”
28 Så tok Balak Bileam med op på toppen av Peor, hvorfra en skuer ut over ørkenen.
२८तब बालाक बिलाम को पोर के सिरे पर, जहाँ से यशीमोन देश दिखाई देता है, ले गया।
29 Da sa Bileam til Balak: Bygg syv alter for mig her og la mig få syv okser og syv værer!
२९और बिलाम ने बालाक से कहा, “यहाँ पर मेरे लिये सात वेदियाँ बनवा, और यहाँ सात बछड़े और सात मेढ़े तैयार कर।”
30 Og Balak gjorde som Bileam sa, og ofret en okse og en vær på hvert alter.
३०बिलाम के कहने के अनुसार बालाक ने प्रत्येक वेदी पर एक बछड़ा और एक मेढ़ा चढ़ाया।

< 4 Mosebok 23 >