< 4 Mosebok 21 >

1 Da den kana'anittiske konge i Arad, som bodde i sydlandet, hørte at Israel drog frem på veien til Atarim, gav han sig i strid med Israel og førte nogen av dem bort som fanger.
और जब 'अराद के कना'नी बादशाह ने जो दख्खिन की तरफ़ रहता था सुना, कि इस्राईली अथारिम की राह से आ रहे हैं, तो वह इस्राईलियों से लड़ा और उनमें से कई एक को ग़ुलाम कर लिया।
2 Da gjorde Israel et løfte til Herren og sa: Gir du dette folk i min hånd, så vil jeg slå deres byer med bann.
तब इस्राईलियों ने ख़ुदावन्द के सामने मिन्नत मानी और कहा कि “अगर तू सचमुच उन लोगों को हमारे हवाले कर दे तो हम उनके शहरों को बर्बाद कर देंगे।”
3 Og Herren hørte Israels bønn og overgav kana'anittene til dem, og de slo dem og deres byer med bann; og de kalte stedet Horma.
और ख़ुदावन्द ने इस्राईल की फ़रियाद सुनी और कना'नियों को उन के हवाले कर दिया; और उन्होंने उनको और उनके शहरों को बर्बाद कर दिया, चुनाँचे उस जगह का नाम भी हुरमा पड़ गया।
4 Så brøt de op fra fjellet Hor og tok veien til det Røde Hav for å dra omkring Edoms land; men på veien blev folket utålmodig,
फिर उन्होंने कोह — ए — होर से रवाना होकर बहर — ए — कु़लजु़म का रास्ता लिया, ताकि मुल्क — ए — अदोम के बाहर — बाहर घूम कर जाएँ; लेकिन उन लोगों की जान उस रास्ते से 'आजिज़ आ गई।
5 og de talte mot Gud og mot Moses og sa: Hvorfor har I ført oss op fra Egypten, så vi må dø her i ørkenen? For her er hverken brød eller vann, og vi er inderlig leie av denne usle mat.
और लोग ख़ुदा की और मूसा की शिकायत करके कहने लगे कि “तुम क्यूँ हम को मिस्र से वीरान में मरने के लिए ले आए? यहाँ तो न रोटी है, न पानी, और हमारा जी इस निकम्मी ख़ुराक से कराहियत करता है।”
6 Da sendte Herren seraf-slanger inn iblandt folket, og de bet folket; og der døde meget folk av Israel.
तब ख़ुदावन्द ने उन लोगों में जलाने वाले साँप भेजे, उन्होंने लोगों को काटा और बहुत से इस्राईली मर गए।
7 Så kom folket til Moses og sa: Vi har syndet, fordi vi har talt mot Herren og mot dig; bed til Herren at han vil ta slangene fra oss! Og Moses bad for folket.
तब वह लोग मूसा के पास आकर कहने लगे कि “हम ने गुनाह किया, क्यूँकि हम ने ख़ुदावन्द की और तेरी शिकायत की; इसलिए तू ख़ुदावन्द से दुआ कर कि वह इन साँपों को हम से दूर करे।” चुनौंचे मूसा ने लोगों के लिए दुआ की।
8 Da sa Herren til Moses: Gjør dig en seraf-slange og sett den på en stang, så skal hver den som er bitt og ser på den, få leve.
तब ख़ुदावन्द ने मूसा से कहा कि “एक जलाने वाला साँप बना ले और उसे एक बल्ली पर लटका दे, और जो साँप का डसा हुआ उस पर नज़र करेगा वह ज़िन्दा बचेगा।”
9 Så gjorde Moses en kobberslange og satte den på en stang; og når en slange hadde bitt nogen, og han så på kobberslangen, blev han i live.
चुनाँचे मूसा ने पीतल का एक साँप बनवाकर उसे बल्ली पर लटका दिया; और ऐसा हुआ कि जिस जिस साँप के डसे हुए आदमी ने उस पीतल के साँप पर निगाह की वह ज़िन्दा बच गया।
10 Siden brøt Israels barn op og leiret sig i Obot.
और बनी — इस्राईल ने वहाँ से रवानगी की और ओबूत में आकर ख़ेमे डाले।
11 Så brøt de op fra Obot og leiret sig ved Ije-Ha'abarim i ørkenen rett i øst for Moab.
फिर ओबूत से कूच किया और 'अय्ये 'अबारीम में, जो पश्चिम की तरफ़ मोआब के सामने के वीरान में वाके' है ख़ेमे डाले।
12 Derfra brøt de op og leiret sig i Sered-dalen.
और वहाँ से रवाना होकर वादी — ए — ज़रद में ख़ेमे डाले।
13 Derfra brøt de op og leiret sig på hin side Arnon, som går gjennem ørkenen og kommer fra amorittenes land; for Arnon er grensen mellem Moab og amorittene.
जब वहाँ से चले तो अरनोन से पार हो कर, जो अमोरियों की सरहद से निकल कर वीरान में बहती है, ख़ेमे डाले: क्यूँकि मोआब और अमोरियों के बीच अरनोन मोआब की सरहद है।
14 Derfor sies det i boken om Herrens kriger: Vaheb tok de med storm og bekkene, Arnons bekker,
इसी वजह से ख़ुदावन्द के जंग नामे में यूँ लिखा है: “वाहेब जो सूफ़ा में है, और अरनोन के नाले
15 og bekkelien som strekker sig bort til Ar-bygden og støter til Moabs grense.
और उन नालों का ढलान जो 'आर शहर तक जाता है, और मोआब की सरहद से मुतसिल है।”
16 Derfra brøt de op til Be'er; det er den brønn som Herren talte om da han sa til Moses: Kall folket sammen, så vil jeg gi dem vann.
फिर इस जगह से वह बैर को गए; यह वही कुवाँ है जिसके बारे में ख़ुदावन्द ने मूसा से कहा था कि “इन लोगों को एक जगह जमा' कर, और मैं इनको पानी दूँगा।”
17 Da sang Israel denne sang: Vell op, du brønn! Hils den med sang!
तब इस्राईल ने यह गीत गाया: 'ऐ कुएँ, तू उबल आ! तुम इस कुएँ की ता'रीफ़ गाओ।
18 Du brønn som høvdinger har gravd, som folkets ypperste har boret med herskerstav, med sine kongespir! Fra ørkenen brøt de op til Matana
यह वही कुआँ है जिसे रईसों ने बनाया, और क़ौम के अमीरों ने अपने 'असा और लाठियों से खोदा।” तब वह उस जंगल से मत्तना को गए,
19 og fra Matana til Nahaliel og fra Nahaliel til Bamot
और मत्तना से नहलीएल को, और नहलीएल से बामात को,
20 og fra Bamot til den dal som ligger i Moab-marken, tett ved toppen av Pisga, og hvor en skuer ut over ørkenen.
और बामात से उस वादी में पहुँच कर जो मोआब के मैदान में है, पिसगा की उस चोटी तक निकल गए जहाँ से यशीमोन नज़र आता है।
21 Så sendte Israel bud til Sihon, amorittenes konge, og lot si:
और इस्राईलियों ने अमोरियों के बादशाह सीहोन के पास क़ासिद रवाना किए और यह कहला भेजा कि;
22 La mig få dra gjennem ditt land! Vi skal ikke komme inn på akrene eller i vingårdene, heller ikke drikke vann av nogen brønn; efter kongeveien vil vi dra, til vi er kommet gjennem ditt land.
“हम को अपने मुल्क से गुज़र जाने दे; हम खेतों और अँगूर के बाग़ों में नहीं घुसेंगे, और न कुओं का पानी पीएँगे, बल्कि शाहराह से सीधे चले जाएँगे जब तक तेरी हद के बाहर न हो जाएँ।”
23 Men Sihon gav ikke Israel lov til å dra gjennem sitt land. Han samlet alt sitt folk og drog ut i ørkenen mot Israel, og han kom til Jahas og stred mot Israel.
लेकिन सीहोन ने इस्राईलियों को अपनी हद में से गुज़रने न दिया; बल्कि सीहोन अपने सब लोगों को इकट्ठा करके इस्राईलियों के मुक़ाबले के लिए वीरान में पहुँचा, और उसने यहज़ में आकर इस्राईलियों से जंग की।
24 Men Israel slo ham med sverdets egg og tok hans land fra Arnon til Jabbok, til Ammons barns land; for Ammons barns grense var befestet.
और इस्राईल ने उसे तलवार की धार से मारा और उसके मुल्क पर, अरनोन से लेकर यब्बोक़ तक जहाँ बनी 'अम्मोन की सरहद है क़ब्ज़ा कर लिया; क्यूँकि बनी 'अम्मोन की सरहद मज़बूत थी।
25 Og Israel tok alle disse byer; og Israel bosatte sig i alle amorittenes byer, i Hesbon og alle byer som hørte under det.
तब बनी — इस्राईल ने यहाँ के सब शहरों को ले लिया और अमोरियों के सब शहरों में, या'नी हस्बोन और उसके आस पास के कस्बों में बनी — इस्राईल बस गए।
26 For Hesbon var Sihons, amoritter-kongens, stad; han hadde ført krig mot Moabs forrige konge og tatt alt hans land fra ham like til Arnon.
हस्बोन अमोरियों के बादशाह सीहोन का शहर था, इसने मोआब के अगले बादशाह से लड़कर उसके सारे मुल्क को, अरनोन तक उससे छीन लिया था।
27 Derfor sier skalden: Kom til Hesbon! Bygges og grunnfestes skal Sihons stad;
इसी वजह से मिसाल कहने वालों की यह कहावत है कि “हस्बोन में आओ, ताकि सीहोन का शहर बनाया और मज़बूत किया जाए।
28 for ild fór ut fra Hesbon, en lue fra Sihons stad; den fortærte Ar i Moab, dem som bodde på høidene ved Arnon.
क्यूँकि हस्बोन से आग निकली, सीहोन के शहर से शोला बरामद हुआ, इसने मोआब के 'आर शहर को और अरनोन के ऊँचे मक़ामात के सरदारों को भसम कर दिया।
29 Ve dig, Moab! Fortapt er du, Kamos' folk! Han har sendt sine sønner som flyktninger og sine døtre som fanger til amorittenes konge Sihon.
ऐ, मोआब! तुझ पर नोहा है। ऐ कमोस के मानने वालों! तुम हलाक हुए, उसने अपने बेटों को जो भागे थे और अपनी बेटियों को ग़ुलामों की तरह अमोरियों के बादशाह सीहोन के हवाले किया।
30 Og vi skjøt dem ned; ødelagt er Hesbon, like til Dibon! vi herjet til Nofah, med ild helt til Medba.
हमने उन पर तीर चलाए, इसलिए हस्बोन दीबोन तक तबाह हो गया, बल्कि हम ने नुफ़ा तक सब कुछ उजाड़ दिया। वह नुफ़ा जो मीदबा से मुत्तसिल है।”
31 Så blev Israel boende i amorittenes land.
तब बनी — इस्राईल अमोरियों के मुल्क में रहने लगे।
32 Og Moses sendte folk for å utspeide Jaser, og de tok de byer som hørte under det; og han drev ut amorittene som bodde der.
और मूसा ने या'ज़ेर की जासूसी कराई; फिर उन्होंने उसके गाँव ले लिए और अमोरियों को जो वहाँ थे निकाल दिया।
33 Så vendte de sig til en annen kant og drog opover til Basan; men Og, kongen i Basan, drog ut mot dem til Edre'i med alt sitt folk for å stride mot dem.
और वह घूम कर बसन के रास्ते से आगे को बढ़े और बसन का बादशाह 'ओज अपने सारे लश्कर को लेकर निकला, ताकि अदराई में उनसे जंग करे।
34 Da sa Herren til Moses: Frykt ikke for ham! For jeg har gitt ham og alt hans folk og hans land i din hånd, og du skal gjøre med ham som du gjorde med Sihon, amorittenes konge, som bodde i Hesbon.
और ख़ुदावन्द ने मूसा से कहा, “उससे मत डर, क्यूँकि मैंने उसे और उसके सारे लश्कर को और उसके मुल्क को तेरे हवाले कर दिया है। इसलिए जैसा तूने अमोरियों के बादशाह सीहोन के साथ जो हस्बोन में रहता था किया है, वैसा ही इसके साथ भी करना।”
35 Så slo de ham og hans sønner og alt hans folk, så ingen blev tilbake eller slapp unda; og de tok hans land i eie.
चुनाँचे उन्होंने उसको और उसके बेटों और सब लोगों को यहाँ तक मारा कि उसका कोई बाक़ी न रहा, और उसके मुल्क को अपने क़ब्ज़े में कर लिया।

< 4 Mosebok 21 >