< Matteus 13 >
1 Samme dag gikk Jesus ut av huset og satte sig ved sjøen,
उसी रोज़ ईसा घर से निकलकर झील के किनारे जा बैठा।
2 og meget folk samlet sig om ham, så at han gikk ut i en båt og satte sig der; og alt folket stod på stranden.
उस के पास एसी बड़ी भीड़ जमा हो गई, कि वो नाव पर चढ़ बैठा, और सारी भीड़ किनारे पर खड़ी रही।
3 Og han talte meget til dem i lignelser og sa: Se, en såmann gikk ut for å så,
और उसने उनसे बहुत सी बातें मिसालों में कहीं “देखो एक बोने वाला बीज बोने निकला।
4 og da han sådde, falt noget ved veien; og fuglene kom og åt det op.
और बोते वक़्त कुछ दाने राह के किनारे गिरे और परिन्दों ने आकर उन्हें चुग लिया।
5 Og noget falt på stengrunn, hvor det ikke hadde meget jord; og det kom snart op, fordi det ikke hadde dyp jord;
और कुछ पथरीली ज़मीन पर गिरे जहाँ उनको बहुत मिट्टी न मिली और गहरी मिट्टी न मिलने की वजह से जल्द उग आए।
6 men da solen gikk op, blev det avsvidd, og da det ikke hadde rot, visnet det.
और जब सूरज निकला तो जल गए और जड़ न होने की वजह से सूख गए।
7 Og noget falt blandt torner, og tornene skjøt op og kvalte det.
और कुछ झाड़ियों में गिरे और झाड़ियों ने बढ़ कर उनको दबा लिया।
8 Og noget falt i god jord; og det bar frukt, noget hundre fold, og noget seksti fold, og noget tretti fold.
और कुछ अच्छी ज़मीन पर गिरे और फल लाए; कुछ सौ गुना कुछ साठ गुना कुछ तीस गुना।
9 Den som har ører, han høre!
जो सुनना चाहता है वो सुन ले!”
10 Og disiplene gikk til ham og sa: hvorfor taler du til dem i lignelser?
शागिर्दों ने पास आ कर उससे पूछा “तू उनसे मिसालों में क्या बातें करता है?”
11 Han svarte og sa til dem: Fordi eder er det gitt å få vite himlenes rikes hemmeligheter; men dem er det ikke gitt.
उस ने जवाब में उनसे कहा “इसलिए कि तुम को आस्मान की बादशाही के राज़ की समझ दी गई है, मगर उनको नहीं दी गई।
12 For den som har, ham skal gis, og han skal ha overflod; men den som ikke har, fra ham skal endog tas det han har.
क्यूँकि जिस के पास है उसे दिया जाएगा और उसके पास ज़्यादा हो जाएगा; और जिसके पास नहीं है उस से वो भी ले लिया जाएगा; जो उसके पास है।
13 Derfor taler jeg til dem i lignelser, fordi de ser og dog ikke ser, og fordi de hører og dog ikke hører og ikke forstår.
मैं उनसे मिसालों में इसलिए बातें कहता हूँ; कि वो देखते हुए नहीं देखते और सुनते हुए नहीं सुनते और नहीं समझते।
14 Og på dem opfylles Esaias' spådom, som sier: I skal høre og høre og ikke forstå, og se og se og ikke skjelne;
उनके हक़ में यसायाह की ये नबुव्वत पूरी होती है कि तुम कानों से सुनोगे पर हरगिज़ न समझोगे, और आँखों से देखोगे और हरगिज़ मा'लूम न करोगे।”
15 for dette folks hjerte er sløvet, og med ørene hører de tungt, og sine øine lukker de, forat de ikke skal se med øinene og høre med ørene og forstå med hjertet og omvende sig, så jeg kunde få læge dem.
“क्यूँकि इस उम्मत के दिल पर चर्बी छा गई है, और वो कानों से ऊँचा सुनते हैं; और उन्होंने अपनी आँखें बन्द कर ली हैं; ताकि ऐसा न हो कि आँखों से मा'लूम करें और कानों से सुनें और दिल से समझें और रुजू लाएँ और में उनको शिफ़ा बख़्शूँ।”
16 Men salige er eders øine fordi de ser, og eders ører fordi de hører.
“लेकिन मुबारिक़ हैं तुम्हारी आँखें क्यूँकि वो देखती हैं और तुम्हारे कान इसलिए कि वो सुनते हैं।
17 For sannelig sier jeg eder: Mange profeter og rettferdige har attrådd å se det I ser, og har ikke fått se det, og å høre det I hører, og har ikke fått høre det.
क्यूँकि मैं तुम से सच कहता हूँ कि बहुत से नबियों और रास्तबाज़ों की आरज़ू थी कि जो कुछ तुम देखते हो देखें मगर न देखा और जो बातें तुम सुनते हो सुनें मगर न सुनीं।”
18 Så hør da I lignelsen om såmannen:
“पस बोनेवाले की मिसाल सुनो।
19 Hver gang nogen hører ordet om riket og ikke forstår det, kommer den onde og røver det som er sådd i hans hjerte; dette er den som blev sådd ved veien.
जब कोई बादशाही का कलाम सुनता है और समझता नहीं तो जो उसके दिल में बोया गया था उसे वो शैतान छीन ले जाता है ये वो है जो राह के किनारे बोया गया था।
20 Men den som blev sådd på stengrunn, det er den som hører ordet og straks tar imot det med glede;
और वो पथरीली ज़मीन में बोया गया; ये वो है जो कलाम को सुनता है, और उसे फ़ौरन ख़ुशी से क़ुबूल कर लेता है।
21 men han har ikke rot i sig, og holder bare ut til en tid; blir det trengsel eller forfølgelse for ordets skyld, da tar han straks anstøt.
लेकिन अपने अन्दर जड़ नहीं रखता बल्कि चन्द रोज़ा है, और जब कलाम के वजह से मुसीबत या ज़ुल्म बर्पा होता है तो फ़ौरन ठोकर खाता है।
22 Men den som blev sådd blandt torner, det er den som hører ordet, og verdens bekymring og rikdommens forførelse kveler ordet, og det blir uten frukt. (aiōn )
और जो झाड़ियों में बोया गया, ये वो है जो कलाम को सुनता है और दुनिया की फ़िक्र और दौलत का फ़रेब उस कलाम को दबा देता है; और वो बे फल रह जाता है। (aiōn )
23 Men den som blev sådd i den gode jord, det er den som hører ordet og forstår det; han bærer frukt, og en gir hundre fold, en seksti fold, en tretti fold.
और जो अच्छी ज़मीन में बोया गया, ये वो है जो कलाम को सुनता और समझता है और फल भी लाता है; कोई सौ गुना फलता है, कोई साठ गुना, और कोई तीस गुना।”
24 En annen lignelse fremsatte han for dem og sa: Himlenes rike er å ligne med en mann som hadde sådd god sæd i sin aker;
उसने एक और मिसाल उनके सामने पेश करके कहा, “आसमान की बादशाही उस आदमी की तरह है; जिसने अपने खेत में अच्छा बीज बोया।
25 men mens folkene sov, kom hans fiende og sådde ugress blandt hveten, og gikk så bort.
मगर लोगों के सोते में उसका दुश्मन आया और गेहूँ में कड़वे दाने भी बो गया।
26 Men da strået skjøt op og satte aks, da kom også ugresset til syne.
पस जब पत्तियाँ निकलीं और बालें आईं तो वो कड़वे दाने भी दिखाई दिए।
27 Da gikk husbondens tjenere til ham og sa: Herre! sådde du ikke god sæd i din aker? hvorfra kommer det da ugress i den?
नौकरों ने आकर घर के मालिक से कहा, ‘ऐ ख़ुदावन्द क्या तू ने अपने खेत में अच्छा बीज न बोया था? उस में कड़वे दाने कहाँ से आ गए?’
28 Han sa til dem: Det har en fiende gjort. Da sa tjenerne til ham: Vil du da vi skal gå og sanke det sammen?
उस ने उनसे कहा, ये किसी दुश्मन का काम है, नौकरों ने उससे कहा, ‘तो क्या तू चाहता है कि हम जाकर उनको जमा करें।’
29 Men han sa: Nei, forat I ikke også skal rykke op hveten når I sanker ugresset sammen.
उस ने कहा, नहीं, ऐसा न हो कि कड़वे दाने जमा करने में तुम उनके साथ गेहूँ भी उखाड़ लो।
30 La dem begge vokse sammen inntil høsten, og når høsttiden kommer, vil jeg si til høstfolkene: Sank først ugresset sammen og bind det i bunter for å brenne det op; men samle hveten i min lade!
कटाई तक दोनों को इकट्ठा बढ़ने दो, और कटाई के वक़्त में काटने वालों से कह दूँगा कि पहले कड़वे दाने जमा कर लो और जलाने के लिए उनके गठ्ठे बाँध लो और गेहूँ मेरे खित्ते में जमा कर दो।”
31 En annen lignelse fremsatte han for dem og sa: Himlenes rike er likt et sennepskorn som en mann tok og sådde i sin aker;
उसने एक और मिसाल उनके सामने पेश करके कहा, “आसमान की बादशाही उस राई के दानेकी तरह है जिसे किसी आदमी ने लेकर अपने खेत में बो दिया।
32 det er mindre enn alt annet frø; men når det vokser til, er det større enn alle maturter og blir til et tre, så himmelens fugler kommer og bygger rede i dets grener.
वो सब बीजों से छोटा तो है मगर जब बढ़ता है तो सब तरकारियों से बड़ा और ऐसा दरख़्त हो जाता है, कि हवा के परिन्दे आकर उसकी डालियों पर बसेरा करते हैं।”
33 En annen lignelse sa han dem: Himlenes rike er likt en surdeig som en kvinne tok og skjulte i tre skjepper mel, til det blev syret alt sammen.
उस ने एक और मिसाल उनको सुनाई। “आस्मान की बादशाही उस ख़मीर की तरह है जिसे किसी 'औरत ने ले कर तीन पैमाने आटे में मिला दिया और वो होते — होते सब ख़मीर हो गया।”
34 Alt dette talte Jesus i lignelser til folket, og uten lignelser talte han ikke noget til dem,
ये सब बातें ईसा ने भीड़ से मिसालों में कहीं और बग़ैर मिसालों के वो उनसे कुछ न कहता था।
35 forat det skulde opfylles som er talt ved profeten, som sier: Jeg vil oplate min munn i lignelser, jeg vil utsi det som har vært skjult fra verdens grunnvoll blev lagt.
ताकि जो नबी के ज़रिए कहा गया था वो पूरा हो “मैं मिसालों में अपना मुँह खोलूँगा; में उन बातों को ज़ाहिर करूँगा जो बिना — ए — आलम से छिपी रही हैं।”
36 Derefter lot han folket fare og gikk inn i huset. Og hans disipler gikk til ham og sa: Tyd oss lignelsen om ugresset i akeren!
उस वक़्त वो भीड़ को छोड़ कर घर में गया और उस के शागिर्दों ने उस के पास आकर कहा, “खेत के कड़वे दाने की मिसाल हमें समझा दे।”
37 Han svarte og sa: Den som sår den gode sæd, er Menneskesønnen.
उस ने जवाब में उन से कहा, “अच्छे बीज का बोने वाला इबने आदम है।
38 Akeren er verden; den gode sæd, det er rikets barn; men ugresset er den ondes barn;
और खेत दुनिया है और अच्छा बीज बादशाही के फ़र्ज़न्द और कड़वे दाने उस शैतान के फ़र्ज़न्द हैं।
39 fienden som sådde det, er djevelen; høsten er verdens ende; høstfolkene er englene. (aiōn )
जिस दुश्मन ने उन को बोया वो इब्लीस है। और कटाई दुनिया का आख़िर है और काटने वाले फ़रिश्ते हैं। (aiōn )
40 Likesom da ugresset sankes og brennes op med ild, således skal det gå til ved verdens ende: (aiōn )
पस जैसे कड़वे दाने जमा किए जाते और आग में जलाए जाते हैं। (aiōn )
41 Menneskesønnen skal utsende sine engler, og de skal sanke ut av hans rike alt det som volder anstøt, og dem som gjør urett,
इब्न — ए — आदम अपने फ़रिश्तों को भेजेगा; और वो सब ठोकर खिलाने वाली चीज़ें और बदकारों को उस की बादशाही में से जमा करेंगे।
42 og de skal kaste dem i ildovnen; der skal være gråt og tenners gnidsel.
और उनको आग की भट्टी में डाल देंगे वहाँ रोना और दाँत पीसना होगा।
43 Da skal de rettferdige skinne som solen i sin Faders rike. Den som har ører, han høre!
उस वक़्त रास्तबाज़ अपने बाप की बादशाही में सूरज की तरह चमकेंगे; जिसके कान हों वो सुन ले!”
44 Himlenes rike er likt en skatt som var gjemt i en aker, og som en mann fant og skjulte, og i sin glede gikk han bort og solgte alt det han hadde, og kjøpte akeren.
“आसमान की बादशाही खेत में छिपे ख़ज़ाने की तरह है जिसे किसी आदमी ने पाकर छिपा दिया और ख़ुशी के मारे जाकर जो कुछ उसका था; बेच डाला और उस खेत को ख़रीद लिया।”
45 Atter er himlenes rike likt en kjøpmann som søkte efter gode perler,
“फिर आसमान की बादशाही उस सौदागर की तरह है, जो उम्दा मोतियों की तलाश में था।
46 og da han fant en kostelig perle, gikk han bort og solgte alt det han hadde, og kjøpte den.
जब उसे एक बेशक़ीमती मोती मिला तो उस ने जाकर जो कुछ उस का था बेच डाला और उसे ख़रीद लिया।”
47 Atter er himlenes rike likt en not som kastes i havet og samler fisk av alle slags;
“फिर आसमान की बादशाही उस बड़े जाल की तरह है; जो दरिया में डाला गया और उस ने हर क़िस्म की मछलियाँ समेट लीं।
48 når den er blitt full, drar de den på land og setter sig ned og samler de gode sammen i kar, men de råtne kaster de bort.
और जब भर गया तो उसे किनारे पर खींच लाए; और बैठ कर अच्छी — अच्छी तो बरतनों में जमा कर लीं और जो ख़राब थी फेंक दीं।
49 Således skal det gå til ved verdens ende: Englene skal gå ut og skille de onde fra de rettferdige (aiōn )
दुनिया के आख़िर में ऐसा ही होगा; फ़रिश्ते निकलेंगे और शरीरों को रास्तबाज़ों से जुदा करेंगे; और उनको आग की भट्टी में डाल देंगे। (aiōn )
50 og kaste dem i ildovnen; der skal være gråt og tenners gnidsel.
वहाँ रोना और दाँत पीसना होगा।”
51 Har I forstått alt dette? De sier til ham: Ja.
“क्या तुम ये सब बातें समझ गए?” उन्होंने उससे कहा, हाँ।
52 Da sa han til dem: Derfor er enhver skriftlærd som er oplært for himlenes rike, lik en husbond som bærer frem nytt og gammelt av det han har.
उसने उससे कहा, “इसलिए हर आलिम जो आसमान की बादशाही का शागिर्द बना है उस घर के मालिक की तरह है जो अपने ख़ज़ाने में से नई और पुरानी चीज़ें निकालता है।”
53 Og det skjedde da Jesus hadde endt disse lignelser, da drog han bort derfra.
जब ईसा ये मिसाल ख़त्म कर चुका तो ऐसा हुआ कि वहाँ से रवाना हो गया।
54 Og han kom til sitt hjemsted og lærte dem i deres synagoge, så de blev slått av forundring og sa: Hvorfra har denne mann slik visdom og slike kraftige gjerninger?
और अपने वतन में आकर उनके इबादतख़ाने में उनको ऐसी ता'लीम देने लगा; कि वो हैरान होकर कहने लगे, इस में ये हिक्मत और मोजिज़े कहाँ से आए?
55 Er ikke dette tømmermannens sønn? heter ikke hans mor Maria, og hans brødre Jakob og Josef og Simon og Judas?
क्या ये बढ़ई का बेटा नहीं? और इस की माँ का नाम मरियम और इस के भाई या'क़ूब और यूसुफ़ और शमौन और यहूदा नहीं?
56 Og hans søstre, er de ikke alle her hos oss? Hvorfra har han da alt dette?
और क्या इस की सब बहनें हमारे यहाँ नहीं? फिर ये सब कुछ इस में कहाँ से आया?
57 Og de tok anstøt av ham. Men Jesus sa til dem: En profet blir ikke foraktet annensteds enn på sitt hjemsted og i sitt hus.
और उन्होंने उसकी वजह से ठोकर खाई मगर ईसा ने उन से कहा “नबी अपने वतन और अपने घर के सिवा कहीं बेइज़्ज़त नहीं होता।”
58 Og han gjorde ikke mange kraftige gjerninger der, for deres vantros skyld.
और उसने उनकी बेऐ'तिक़ादी की वजह से वहाँ बहुत से मोजिज़े न दिखाए।