< Dommernes 3 >

1 Dette er de folk som Herren lot bli for ved dem å prøve Israel, alle de israelitter som ikke selv hadde vært med i nogen av Kana'anskrigene,
इस्राएलियों में से जितने कनान में की लड़ाइयों में भागी न हुए थे, उन्हें परखने के लिये यहोवा ने इन जातियों को देश में इसलिए रहने दिया;
2 bare forat de kommende slekter i Israel skulde få kjennskap til krig og bli oplært deri, alle de som ikke før hadde vært med:
कि पीढ़ी-पीढ़ी के इस्राएलियों में से जो लड़ाई को पहले न जानते थे वे सीखें, और जान लें,
3 Filistrenes fem fyrster og alle kana'anittene og sidonierne og hevittene, som bodde på Libanon-fjellene, fra Ba'al-Hermon-fjellet til der hvor veien går til Hamat.
अर्थात् पाँचों सरदारों समेत पलिश्तियों, और सब कनानियों, और सीदोनियों, और बालहेर्मोन नामक पहाड़ से लेकर हमात की तराई तक लबानोन पर्वत में रहनेवाले हिब्बियों को।
4 Ved dem var det Israel skulde prøves, så det kunde kjennes om de vilde lyde Herrens bud, som han hadde gitt deres fedre ved Moses.
ये इसलिए रहने पाए कि इनके द्वारा इस्राएलियों की बात में परीक्षा हो, कि जो आज्ञाएँ यहोवा ने मूसा के द्वारा उनके पूर्वजों को दी थीं, उन्हें वे मानेंगे या नहीं।
5 Men da Israels barn nu bodde midt iblandt kana'anittene, hetittene og amorittene og ferisittene og hevittene og jebusittene,
इसलिए इस्राएली कनानियों, हित्तियों, एमोरियों, परिज्जियों, हिब्बियों, और यबूसियों के बीच में बस गए;
6 tok de deres døtre til hustruer og gav sine døtre til deres sønner og dyrket deres guder.
तब वे उनकी बेटियाँ विवाह में लेने लगे, और अपनी बेटियाँ उनके बेटों को विवाह में देने लगे; और उनके देवताओं की भी उपासना करने लगे।
7 Israels barn gjorde det som var ondt i Herrens øine; de glemte Herren sin Gud og dyrket Ba'alene og Astarte-billedene.
इस प्रकार इस्राएलियों ने यहोवा की दृष्टि में बुरा किया, और अपने परमेश्वर यहोवा को भूलकर बाल नामक देवताओं और अशेरा नामक देवियों की उपासना करने लग गए।
8 Da optendtes Herrens vrede mot Israel, og han solgte dem i Kusan-Risata'ims hånd, som var konge i Mesopotamia; og Israels barn tjente Kusan-Risata'im i åtte år.
तब यहोवा का क्रोध इस्राएलियों पर भड़का, और उसने उनको अरम्नहरैम के राजा कूशन रिश्आतइम के अधीन कर दिया; सो इस्राएली आठ वर्ष तक कूशन रिश्आतइम के अधीन में रहे।
9 Da ropte Israels barn til Herren, og Herren opreiste Israels barn en frelser, og han frelste dem; det var kenisitten Otniel, Kalebs yngre bror.
तब इस्राएलियों ने यहोवा की दुहाई दी, और उसने इस्राएलियों के छुटकारे के लिये कालेब के छोटे भाई ओत्नीएल नामक कनजी के पुत्र को ठहराया, और उसने उनको छुड़ाया।
10 Og Herrens Ånd kom over ham; han blev dommer i Israel og drog ut til strid, og Herren gav Kusan-Risata'im, kongen i Mesopotamia, i hans hånd, så han vant over Kusan-Risata'im.
१०उसमें यहोवा का आत्मा समाया, और वह इस्राएलियों का न्यायी बन गया, और लड़ने को निकला, और यहोवा ने अराम के राजा कूशन रिश्आतइम को उसके हाथ में कर दिया; और वह कूशन रिश्आतइम पर जयवन्त हुआ।
11 Og landet hadde ro i firti år; da døde Otniel, Kenas' sønn.
११तब चालीस वर्ष तक देश में शान्ति बनी रही। तब कनजी का पुत्र ओत्नीएल मर गया।
12 Men Israels barn gjorde atter det som var ondt i Herrens øine; og Herren gav Eglon, kongen i Moab, makt over Israel, fordi de gjorde det som var ondt i Herrens øine.
१२तब इस्राएलियों ने फिर यहोवा की दृष्टि में बुरा किया; और यहोवा ने मोआब के राजा एग्लोन को इस्राएल पर प्रबल किया, क्योंकि उन्होंने यहोवा की दृष्टि में बुरा किया था।
13 Han fikk med sig Ammons barn og Amalek og drog ut og slo Israel, og de inntok Palmestaden.
१३इसलिए उसने अम्मोनियों और अमालेकियों को अपने पास इकट्ठा किया, और जाकर इस्राएल को मार लिया; और खजूरवाले नगर को अपने वश में कर लिया।
14 Og Israels barn tjente Eglon, kongen i Moab, i atten år.
१४तब इस्राएली अठारह वर्ष तक मोआब के राजा एग्लोन के अधीन रहे।
15 Da ropte Israels barn til Herren, og Herren opreiste dem en frelser, benjaminitten Ehud, Geras sønn, en kjevhendt mann. Israels barn sendte ham engang med en gave til Eglon, kongen i Moab;
१५फिर इस्राएलियों ने यहोवा की दुहाई दी, और उसने गेरा के पुत्र एहूद नामक एक बिन्यामीनी को उनका छुड़ानेवाला ठहराया; वह बयंहत्था था। इस्राएलियों ने उसी के हाथ से मोआब के राजा एग्लोन के पास कुछ भेंट भेजी।
16 da gjorde Ehud sig et tveegget, alenlangt sverd og bandt det om sig under sine klær ved sin høire hofte.
१६एहूद ने हाथ भर लम्बी एक दोधारी तलवार बनवाई थी, और उसको अपने वस्त्र के नीचे दाहिनी जाँघ पर लटका लिया।
17 Så førte han gaven frem til Eglon, kongen i Moab; men Eglon var en meget fet mann.
१७तब वह उस भेंट को मोआब के राजा एग्लोन के पास जो बड़ा मोटा पुरुष था ले गया।
18 Og da han hadde gitt gaven fra sig, lot han folkene som hadde båret gaven, dra hjem.
१८जब वह भेंट को दे चुका, तब भेंट के लानेवाले को विदा किया।
19 Men selv vendte han tilbake fra stenbruddene ved Gilgal og lot si: Jeg har et hemmelig ord til dig, konge! Da sa kongen: Hysj! Så gikk de ut alle de som stod om ham.
१९परन्तु वह आप गिलगाल के निकट की खुदी हुई मूरतों के पास लौट गया, और एग्लोन के पास कहला भेजा, “हे राजा, मुझे तुझ से एक भेद की बात कहनी है।” तब राजा ने कहा, “थोड़ी देर के लिये बाहर जाओ।” तब जितने लोग उसके पास उपस्थित थे वे सब बाहर चले गए।
20 Og Ehud kom inn til ham, mens han satt alene i sin kjølige sal, og Ehud sa: Jeg har et ord fra Gud til dig. Da reiste han sig op fra sin stol.
२०तब एहूद उसके पास गया; वह तो अपनी एक हवादार अटारी में अकेला बैठा था। एहूद ने कहा, “परमेश्वर की ओर से मुझे तुझ से एक बात कहनी है।” तब वह गद्दी पर से उठ खड़ा हुआ।
21 Men Ehud rakte ut sin venstre hånd og tok sverdet fra sin høire hofte og støtte det i hans buk;
२१इतने में एहूद ने अपना बायाँ हाथ बढ़ाकर अपनी दाहिनी जाँघ पर से तलवार खींचकर उसकी तोंद में घुसेड़ दी;
22 og heftet gikk inn efter bladet, og fettet lukket til om bladet, for han drog ikke sverdet ut av hans buk; det gikk ut baktil.
२२और फल के पीछे मूठ भी पैठ गई, और फल चर्बी में धंसा रहा, क्योंकि उसने तलवार को उसकी तोंद में से न निकाला; वरन् वह उसके आर-पार निकल गई।
23 Og Ehud gikk ut i buegangen, og han lukket døren til salen hvor han var, og låste den.
२३तब एहूद छज्जे से निकलकर बाहर गया, और अटारी के किवाड़ खींचकर उसको बन्द करके ताला लगा दिया।
24 Og da han var gått ut, kom tjenerne inn, og da de så at døren til salen var låst, sa de: Han har visst et ærend i svalkammeret.
२४उसके निकलकर जाते ही राजा के दास आए, तो क्या देखते हैं, कि अटारी के किवाड़ों में ताला लगा है; इस कारण वे बोले, “निश्चय वह हवादार कोठरी में लघुशंका करता होगा।”
25 Og de ventet meget lenge, men han lukket ikke op døren til salen; da tok de nøklen og lukket op, og se, deres herre lå død på gulvet.
२५वे बाट जोहते-जोहते थक गए; तब यह देखकर कि वह अटारी के किवाड़ नहीं खोलता, उन्होंने कुँजी लेकर किवाड़ खोले तो क्या देखा, कि उनका स्वामी भूमि पर मरा पड़ा है।
26 Mens de gav sig tid, slapp Ehud bort; han var allerede kommet forbi stenbruddene og kom frem til Se'ira.
२६जब तक वे सोच विचार कर ही रहे थे तब तक एहूद भाग निकला, और खुदी हुई मूरतों की परली ओर होकर सेइरे में जाकर शरण ली।
27 Da han kom dit, støtte han i basunen på Efra'im-fjellet; og Israels barn drog ned med ham fra fjellene, og han foran dem.
२७वहाँ पहुँचकर उसने एप्रैम के पहाड़ी देश में नरसिंगा फूँका; तब इस्राएली उसके संग होकर पहाड़ी देश से उसके पीछे-पीछे नीचे गए।
28 Og han sa til dem: Skynd eder efter mig! For Herren har gitt eders fiender, moabittene, i eders hånd. Så drog de ned efter ham, og de satte folk ved vadestedene over Jordan til Moab og lot ingen komme over.
२८और उसने उनसे कहा, “मेरे पीछे-पीछे चले आओ; क्योंकि यहोवा ने तुम्हारे मोआबी शत्रुओं को तुम्हारे हाथ में कर दिया है।” तब उन्होंने उसके पीछे-पीछे जा के यरदन के घाटों को जो मोआब देश की ओर हैं ले लिया, और किसी को उतरने न दिया।
29 Dengang slo de omkring ti tusen mann av Moab, som alle var sterke og djerve menn; ikke én slapp bort.
२९उस समय उन्होंने लगभग दस हजार मोआबियों को मार डाला; वे सब के सब हष्ट-पुष्ट और शूरवीर थे, परन्तु उनमें से एक भी न बचा।
30 Så blev da Moab på den dag ydmyket under Israels hånd, og landet hadde ro i åtti år.
३०इस प्रकार उस समय मोआब इस्राएल के हाथ के तले दब गया। तब अस्सी वर्ष तक देश में शान्ति बनी रही।
31 Efter ham kom Samgar, Anats sønn; han slo seks hundre mann av filistrene med en oksedrivers stav; også han frelste Israel.
३१उसके बाद अनात का पुत्र शमगर हुआ, उसने छः सौ पलिश्ती पुरुषों को बैल के पैने से मार डाला; इस कारण वह भी इस्राएल का छुड़ानेवाला हुआ।

< Dommernes 3 >