< Jobs 42 >

1 Da svarte Job Herren og sa:
तब अय्यूब ने यहोवा को उत्तर दिया;
2 Jeg vet at du kan alt, og at ingen tanke er umulig å utføre for dig.
“मैं जानता हूँ कि तू सब कुछ कर सकता है, और तेरी युक्तियों में से कोई रुक नहीं सकती।
3 Hvem er den som vil formørke ditt råd i uforstand? Derfor må jeg si: Jeg har talt om det jeg ikke forstod, om det som var mig for underlig, og som jeg ikke skjønte.
तूने मुझसे पूछा, ‘तू कौन है जो ज्ञानरहित होकर युक्ति पर परदा डालता है?’ परन्तु मैंने तो जो नहीं समझता था वही कहा, अर्थात् जो बातें मेरे लिये अधिक कठिन और मेरी समझ से बाहर थीं जिनको मैं जानता भी नहीं था।
4 Men hør nu, så vil jeg tale! Jeg vil spørre dig, og du skal lære mig.
तूने मुझसे कहा, ‘मैं निवेदन करता हूँ सुन, मैं कुछ कहूँगा, मैं तुझ से प्रश्न करता हूँ, तू मुझे बता।’
5 Bare hvad ryktet meldte, hadde jeg hørt om dig; men nu har mitt øie sett dig.
मैंने कानों से तेरा समाचार सुना था, परन्तु अब मेरी आँखें तुझे देखती हैं;
6 Derfor kaller jeg alt tilbake og angrer i støv og aske.
इसलिए मुझे अपने ऊपर घृणा आती है, और मैं धूलि और राख में पश्चाताप करता हूँ।”
7 Da Herren hadde talt disse ord til Job, sa han til Elifas fra Teman: Min vrede er optendt mot dig og dine to venner; for I har ikke talt rett om mig, som min tjener Job.
और ऐसा हुआ कि जब यहोवा ये बातें अय्यूब से कह चुका, तब उसने तेमानी एलीपज से कहा, “मेरा क्रोध तेरे और तेरे दोनों मित्रों पर भड़का है, क्योंकि जैसी ठीक बात मेरे दास अय्यूब ने मेरे विषय कही है, वैसी तुम लोगों ने नहीं कही।
8 Ta derfor syv okser og syv værer og gå til min tjener Job og ofre dem som brennoffer for eder! Og min tjener Job skal bede for eder; bare ham vil jeg bønnhøre, så jeg ikke gjør med eder efter eders uforstand; for I har ikke talt rett om mig, som min tjener Job.
इसलिए अब तुम सात बैल और सात मेढ़े छाँटकर मेरे दास अय्यूब के पास जाकर अपने निमित्त होमबलि चढ़ाओ, तब मेरा दास अय्यूब तुम्हारे लिये प्रार्थना करेगा, क्योंकि उसी की प्रार्थना मैं ग्रहण करूँगा; और नहीं, तो मैं तुम से तुम्हारी मूर्खता के योग्य बर्ताव करूँगा, क्योंकि तुम लोगों ने मेरे विषय मेरे दास अय्यूब की सी ठीक बात नहीं कही।”
9 Så gikk Elifas fra Teman og Bildad fra Suah og Sofar fra Na'ama og gjorde som Herren hadde talt til dem; og Herren bønnhørte Job.
यह सुन तेमानी एलीपज, शूही बिल्दद और नामाती सोपर ने जाकर यहोवा की आज्ञा के अनुसार किया, और यहोवा ने अय्यूब की प्रार्थना ग्रहण की।
10 Og Herren gjorde ende på Jobs ulykke, da han bad for sine venner; og Herren øket alt det Job hadde hatt, til det dobbelte.
१०जब अय्यूब ने अपने मित्रों के लिये प्रार्थना की, तब यहोवा ने उसका सारा दुःख दूर किया, और जितना अय्यूब का पहले था, उसका दुगना यहोवा ने उसे दे दिया।
11 Og alle hans brødre kom til ham, og alle hans søstre og alle som hadde kjent ham før, og de åt med ham i hans hus og viste ham medynk og trøstet ham for all den ulykke Herren hadde latt komme over ham; og de gav ham hver en kesitte og hver en gullring.
११तब उसके सब भाई, और सब बहनें, और जितने पहले उसको जानते-पहचानते थे, उन सभी ने आकर उसके यहाँ उसके संग भोजन किया; और जितनी विपत्ति यहोवा ने उस पर डाली थी, उन सब के विषय उन्होंने विलाप किया, और उसे शान्ति दी; और उसे एक-एक चाँदी का सिक्का और सोने की एक-एक बाली दी।
12 Og Herren velsignet Jobs siste dager mere enn hans første, og han fikk fjorten tusen får og seks tusen kameler og tusen par okser og tusen aseninner.
१२और यहोवा ने अय्यूब के बाद के दिनों में उसको पहले के दिनों से अधिक आशीष दी; और उसके चौदह हजार भेड़-बकरियाँ, छः हजार ऊँट, हजार जोड़ी बैल, और हजार गदहियाँ हो गईं।
13 Og han fikk syv sønner og tre døtre.
१३और उसके सात बेटे और तीन बेटियाँ भी उत्पन्न हुईं।
14 Den ene datter kalte han Jemima, den annen Kesia og den tredje Keren-Happuk.
१४इनमें से उसने जेठी बेटी का नाम तो यमीमा, दूसरी का कसीआ और तीसरी का केरेन्हप्पूक रखा।
15 Så fagre kvinner som Jobs døtre fantes ikke i hele landet; og deres far gav dem arv blandt deres brødre.
१५और उस सारे देश में ऐसी स्त्रियाँ कहीं न थीं, जो अय्यूब की बेटियों के समान सुन्दर हों, और उनके पिता ने उनको उनके भाइयों के संग ही सम्पत्ति दी।
16 Derefter levde Job hundre og firti år, og han så sine barn og barnebarn i fjerde ledd.
१६इसके बाद अय्यूब एक सौ चालीस वर्ष जीवित रहा, और चार पीढ़ी तक अपना वंश देखने पाया।
17 Og Job døde, gammel og mett av dager.
१७अन्त में अय्यूब वृद्धावस्था में दीर्घायु होकर मर गया।

< Jobs 42 >