< Jeremias 39 >
1 Da Jerusalem var inntatt - i Judas konge Sedekias' niende år, i den tiende måned, kom Babels konge Nebukadnesar og hele hans hær til Jerusalem og kringsatte byen;
शाह — ए — यहूदाह सिदक़ियाह के नवें बरस के दसवें महीने में, शाह — ए — बाबुल नबूकदनज़र अपनी तमाम फ़ौज लेकर येरूशलेम पर चढ़ आया और उसका घिराव किया।
2 i Sedekias' ellevte år, i den fjerde måned, på den niende dag i måneden, brøt de inn i byen -
सिदक़ियाह के ग्यारहवें बरस के चौथे महीने की नवीं तारीख़ को शहर — की — फ़सील में रख़ना हो गया;
3 da kom alle Babels konges stormenn inn og satte sig i Midtporten, Nergal-Sareser, Samgar-Nebu, Sarsekim, den øverste hoffmann, Nergal-Sareser, den øverste av magerne, og alle de andre stormenn hos Babels konge.
और शाह — ए — बाबुल के सब सरदार या'नी नेयिरीगल सराज़र, समगर नबू, सरसकीम, ख़्वाजासराओ का सरदार नेयिरीगल सराज़र मजूसियों का सरदार और शाह — ए — बाबुल के बाक़ी सरदार दाख़िल हुए और बीच के फाटक पर बैठे।
4 Men da Judas konge Sedekias og alle krigsmennene så dem, flyktet de og drog om natten ut av byen på veien til kongens have gjennem porten mellem begge murene; og kongen tok veien ut til ødemarken.
और शाह — ए — यहूदाह सिदक़ियाह और सब जंगी मर्द उनको देख कर भागे, और दोनों दीवारों के बीच जो फाटक शाही बाग़ के बराबर था, उससे वह रात ही रात भाग निकले और वीराने की राह ली।
5 Og kaldeernes hær satte efter dem og nådde Sedekias igjen på Jerikos ødemarker, og de tok ham og førte ham op til Babels konge Nebukadnesar i Ribla i Hamat-landet, og han avsa dom over ham.
लेकिन कसदियों की फ़ौज ने उनका पीछा किया और यरीहू के मैदान में सिदक़ियाह को जा लिया, और उसको पकड़ कर रिब्ला में शाह — ए — बाबुल नबूकदनज़र के पास हमात के 'इलाक़े में ले गए; और उसने उस पर फ़तवा दिया।
6 Og Babels konge drepte Sedekias' sønner i Ribla for hans øine; likeså drepte Babels konge alle de fornemme i Juda.
और शाह — ए — बाबुल ने सिदक़ियाह के बेटों को रिब्ला में उसकी ऑखों के सामने ज़बह किया, और यहूदाह के सब शुरफ़ा को भी क़त्ल किया।
7 Og Sedekias lot han blinde, og han lot ham binde med to kobberlenker for å føre ham til Babel.
और उसने सिदक़ियाह की आँखें निकाल डालीं और बाबुल को ले जाने के लिए उसे ज़ंजीरों से जकड़ा।
8 Og kongens hus og de hus som hørte folket til, brente kaldeerne op med ild, og Jerusalems murer rev de ned.
और कसदियों ने शाही महल को और लोगों के घरों को आग से जला दिया, और येरूशलेम की फ़सील को गिरा दिया।
9 Og resten av folket, dem som var blitt tilbake i byen, og overløperne som var gått over til ham, og resten av folket, dem som var blitt tilbake, dem bortførte Nebusaradan, høvdingen over livvakten, til Babel.
इसके बाद जिलौदारों का सरदार नबूज़रादान बाक़ी लोगों को, जो शहर में रह गए थे और उनको जो उसकी तरफ़ होकर उसके पास भाग आए थे, या'नी क़ौम के सब बाक़ी लोगों को ग़ुलाम करके बाबुल को ले गया।
10 Bare nogen av almuen, som ikke eide noget, lot Nebusaradan, høvdingen over livvakten, bli tilbake i Juda land, og på samme tid gav han dem vingårder og akrer.
लेकिन क़ौम के ग़रीबों को जिनके पास कुछ न था, जिलौदारों के सरदार नबूज़रादान ने यहूदाह के मुल्क में रहने दिया और उसी वक़्त उनको ताकिस्तान और खेत बख़्शे।
11 Og Babels konge Nebukadnesar gav Nebusaradan, høvdingen over livvakten, befaling om Jeremias og sa:
और शाह — ए — बाबुल नबूकदनज़र ने यरमियाह के बारे में जिलौदारों के सरदार नबूज़रादान को ताकीद करके यूँ कहा,
12 Ta ham og la ditt øie våke over ham og gjør ham ikke noget ondt! Gjør med ham således som han selv sier til dig!
कि “उसे लेकर उस पर ख़ूब निगाह रख, और उसे कुछ दुख न दे, बल्कि तू उससे वही कर जो वह तुझे कहे।”
13 Da sendte Nebusaradan, høvdingen over livvakten, og Nebusasban, den øverste av hoffmennene, og Nergal-Sareser, den øverste av magerne, og alle Babels konges stormenn,
तब जिलौदारों के सरदार नबूज़रादान, नाबूशज़बान ख़्वाजासराओं के सरदार, और नेयिरिगल सराज़र, मजूसियों के सरदार, और बाबुल के सब सरदारों ने आदमी भेजकर
14 de sendte bud og tok Jeremias ut av vaktgården, og de overgav ham til Gedalja, sønn av Akikam, Safans sønn, forat han skulde føre ham ut til sitt hus; og han blev boende der blandt folket.
यरमियाह को क़ैदख़ाने के सहन से निकलवा लिया, और जिदलियाह — बिन — अख़ीक़ाम — बिन — साफ़न के सुपुर्द किया कि उसे घर ले जाए। इसलिए वह लोगों के साथ रहने लगा।
15 Men til Jeremias var Herrens ord kommet da han satt fast i vaktgården, og det lød så:
और जब यरमियाह क़ैदख़ाने के सहन में बन्द था, ख़ुदावन्द का यह कलाम उस पर नाज़िल हुआ:
16 Gå og si til etioperen Ebed-Melek: Så sier Herren, hærskarenes Gud, Israels Gud: Se, jeg lar mine ord komme over denne by til det onde og ikke til det gode, og de skal bli opfylt for dine øine på den dag.
कि “जा, 'अब्द मलिक कूशी से कह, 'रब्ब — उल — अफ़वाज, इस्राईल का ख़ुदा, यूँ फ़रमाता है कि: देख, मैं अपनी बातें इस शहर की भलाई कि लिए नहीं, बल्कि ख़राबी के लिए पूरी करूँगा; और वह उस रोज़ तेरे सामने पूरी होंगी।
17 Men jeg vil redde dig på den dag, sier Herren, og du skal ikke bli overgitt i de menns hånd som du gruer for.
लेकिन उस दिन मैं तुझे रिहाई दुँगा, ख़ुदावन्द फ़रमाता है, और तू उन लोगों के हवाले न किया जाएगा जिनसे तू डरता है।
18 For jeg vil la dig undkomme, og du skal ikke falle for sverdet, men du skal få ditt liv til krigsbytte, fordi du satte din lit til mig, sier Herren.
क्यूँकि मैं तुझे ज़रूर बचाऊँगा और तू तलवार से मारा न जाएगा, बल्कि तेरी जान तेरे लिए ग़नीमत होगी; इसलिए कि तूने मुझ पर भरोसा किया, ख़ुदावन्द फ़रमाता है।”