< Esaias 64 >
1 Gid du vilde sønderrive himmelen og fare ned, så fjellene skalv for ditt åsyn,
१भला हो कि तू आकाश को फाड़कर उतर आए और पहाड़ तेरे सामने काँप उठे।
2 likesom ilden setter kvister i brand og får vannet til å koke - for å kunngjøre ditt navn for dine motstandere, så folkene måtte skjelve for ditt åsyn,
२जैसे आग झाड़-झँखाड़ को जला देती या जल को उबालती है, उसी रीति से तू अपने शत्रुओं पर अपना नाम ऐसा प्रगट कर कि जाति-जाति के लोग तेरे प्रताप से काँप उठें!
3 når du gjorde forferdelige ting som vi ikke ventet, når du for ned, og fjellene skalv for ditt åsyn!
३जब तूने ऐसे भयानक काम किए जो हमारी आशा से भी बढ़कर थे, तब तू उतर आया, पहाड़ तेरे प्रताप से काँप उठे।
4 Fra gammel tid har jo ingen spurt eller hørt, og intet øie sett nogen annen gud enn du gjøre slikt for dem som bier efter ham.
४क्योंकि प्राचीनकाल ही से तुझे छोड़ कोई और ऐसा परमेश्वर न तो कभी देखा गया और न कान से उसकी चर्चा सुनी गई जो अपनी बाट जोहनेवालों के लिये काम करे।
5 Du kommer dem i møte som gjør rettferdighet med glede, dem som kommer dig i hu på dine veier. Se, du vrededes, og vi syndet; således var det med oss fra gammel tid, og kunde vi da bli frelst?
५तू तो उन्हीं से मिलता है जो धर्म के काम हर्ष के साथ करते, और तेरे मार्गों पर चलते हुए तुझे स्मरण करते हैं। देख, तू क्रोधित हुआ था, क्योंकि हमने पाप किया; हमारी यह दशा तो बहुत समय से है, क्या हमारा उद्धार हो सकता है?
6 Vi blev som den urene alle sammen, og all vår rettferdighet som et urent klæsplagg, og som løvet visnet vi alle sammen, og som vinden førte våre misgjerninger oss bort.
६हम तो सब के सब अशुद्ध मनुष्य के से हैं, और हमारे धार्मिकता के काम सब के सब मैले चिथड़ों के समान हैं। हम सब के सब पत्ते के समान मुर्झा जाते हैं, और हमारे अधर्म के कामों ने हमें वायु के समान उड़ा दिया है।
7 Og det er ingen som påkaller ditt navn, som manner sig op til å holde fast ved dig; for du har skjult ditt åsyn for oss og latt oss tæres bort i våre misgjerningers vold.
७कोई भी तुझ से प्रार्थना नहीं करता, न कोई तुझ से सहायता लेने के लिये चौकसी करता है कि तुझ से लिपटा रहे; क्योंकि हमारे अधर्म के कामों के कारण तूने हम से अपना मुँह छिपा लिया है, और हमें हमारी बुराइयों के वश में छोड़ दिया है।
8 Men nu, Herre! Du er vår far; vi er leret, og du den som former oss, og et verk av din hånd er vi alle sammen.
८तो भी, हे यहोवा, तू हमारा पिता है; देख, हम तो मिट्टी है, और तू हमारा कुम्हार है; हम सब के सब तेरे हाथ के काम हैं।
9 Herre, vær ikke så over all måte vred og kom ikke evindelig misgjerning i hu! Men tenk på at vi alle sammen er ditt folk!
९इसलिए हे यहोवा, अत्यन्त क्रोधित न हो, और अनन्तकाल तक हमारे अधर्म को स्मरण न रख। विचार करके देख, हम तेरी विनती करते हैं, हम सब तेरी प्रजा हैं।
10 Dine hellige stæder er blitt en ørken; Sion er blitt en ørken, Jerusalem en ødemark.
१०देख, तेरे पवित्र नगर जंगल हो गए, सिय्योन सुनसान हो गया है, यरूशलेम उजड़ गया है।
11 Vårt hellige og herlige hus, hvor våre fedre lovet dig, er blitt opbrent av ild, og alt som var vår lyst, er blitt til ruiner.
११हमारा पवित्र और शोभायमान मन्दिर, जिसमें हमारे पूर्वज तेरी स्तुति करते थे, आग से जलाया गया, और हमारी मनभावनी वस्तुएँ सब नष्ट हो गई हैं।
12 Vil du tross dette holde dig tilbake, Herre? Vil du tie og trykke oss så tungt?
१२हे यहोवा, क्या इन बातों के होते हुए भी तू अपने को रोके रहेगा? क्या तू हम लोगों को इस अत्यन्त दुर्दशा में रहने देगा?