< Esaias 37 >

1 Da kong Esekias hørte det, sønderrev han sine klær og klædde sig i sekk og gikk inn i Herrens hus.
जब हिज़क़ियाह बादशाह ने ये सुना तो अपने कपड़े फाड़े और टाट ओढ़कर ख़ुदावन्द के घर में गया।
2 Og han sendte slottshøvdingen Eljakim og statsskriveren Sebna og de eldste blandt prestene, klædd i sekk, til profeten Esaias, Amos' sønn.
और उसने घर के दीवान इलियाक़ीम और शबनाह मुंशी और काहिनों के बुज़ुर्गों को टाट उढ़ा कर आमूस के बेटे यसा'याह नबी के पास भेजा।
3 Og de sa til ham: Så sier Esekias: En nødens og tuktelsens og vanærens dag er denne dag; barnet er kommet til modermunnen, men det er ingen kraft til å føde.
और उनहोंने उससे कहा कि हिज़क़ियाह यूँ कहता है कि आज का दिन दुख और मलामत और तौहीन का दिन है क्यूँकि बच्चे पैदा होने पर हैं और विलादत की ताक़त नहीं।
4 Kanskje Herren din Gud vil høre det Rabsake har sagt, han som hans herre, kongen i Assyria, har sendt for å håne den levende Gud, så at han straffer ham for de ord Herren din Gud har hørt. Opsend da en bønn for den levning som ennu er igjen!
शायद ख़ुदावन्द तेरा ख़ुदा रबशाक़ी की बातें सुनेगा जिसे उसके आक़ा शाह — ए — असूर ने भेजा है कि ज़िन्दा ख़ुदा की तौहीन करे; और जो बातें ख़ुदावन्द तेरे ख़ुदा ने सुनीं, उनपर वह मलामत करेगा। फिर तू उस बक़िये के लिए जो मौजूद है दूआ कर।
5 Da kong Esekias' tjenere kom til Esaias,
तब हिज़क़ियाह बादशाह के मुलाज़िम यसा'याह के पास आए।
6 sa Esaias til dem: Så skal I si til eders herre: Så sier Herren: Frykt ikke for de ord du hørte, de som assyrerkongens tjenere hånte mig med!
और यसा'याह ने उनसे कहा, तुम अपने आक़ा से यूँ कहना, ख़ुदावन्द यूँ फ़रमाता है कि तू उन बातों से जो तूने सुनी हैं, जिनसे शाह — ए — असूर के मुलाज़िमों ने मेरी तकफ़ीर की है, परेशान न हो।
7 Se, jeg vil inngi ham et sådant sinn at han for et rykte han får høre, vender tilbake til sitt land; og jeg vil la ham falle for sverdet i sitt land.
देख मैं उसमें एक रूह डाल दूँगा, और वह एक अफ़वाह सुनकर अपने मुल्क को लौट जाएगा, मैं उसे उसी के मुल्क में तलवार से मरवा डालूँगा।
8 Da Rabsake vendte tilbake, fant han assyrerkongen i ferd med å stride mot Libna; for han hadde hørt at han hadde brutt op fra Lakis.
इसलिए रबशाक़ी लौट गया और उसने शाह — ए — असूर को लिबनाह से लड़ते पाया, क्यूँकि उसने सुना था कि वह लकीस से चला गया है।
9 Da hørte kongen si om Tirhaka, kongen i Etiopia, at han hadde draget ut for å stride mot ham. Og da han hørte det, sendte han bud til Esekias og sa:
और उसने कूश के बादशाह तिरहाक़ा के ज़रिए' सुना कि वह तुझ से लड़ने को निकला है; और जब उसने ये सुना, तो हिज़क़ियाह के पास क़ासिद भेजे और कहा,
10 Så skal I si til Judas konge Esekias: La ikke din Gud, som du setter din lit til, få narret dig, så du tenker som så: Jerusalem skal ikke gis i assyrerkongens hånd.
शाह — ए — यहूदाह हिज़क़ियाह से यूँ कहना, कि तेरा ख़ुदा जिस पर तेरा यक़ीन है, तुझे ये कह कर धोखा न दे कि येरूशलेम शाह — ए — असूर के क़ब्ज़े में न किया जाएगा।
11 Du har hørt hvad kongene i Assyria har gjort med alle landene, at de har ødelagt dem, og du skulde bli reddet?
देख तूने सुना है कि असूर के बादशाहों ने तमाम मुल्कों को बिलकुल ग़ारत करके उनका क्या हाल बनाया है; इसलिए क्या तू बचा रहेगा?
12 Har vel folkenes guder frelst dem som mine fedre ødela, Gosan og Karan og Resef og Edens barn i Telassar?
क्या उन क़ौमों के मा'बूदों ने उनको, या'नी जूज़ान और हारान और रसफ़ और बनी अदन को जो तिलसार में थे, जिनको हमारे बाप — दादा ने हलाक किया, छुड़ाया।
13 Hvor er nu Hamats konge og Arpads konge og byen Sefarva'ims konge, Henas og Ivvas konger?
हमात का बादशाह, और अरफ़ाद का बादशाह, और शहर सिफ़वाइम और हेना' और 'इवाह का बादशाह कहाँ है।
14 Da Esekias hadde mottatt brevet av sendebudene og lest det, gikk han op til Herrens hus, og der bredte Esekias det ut for Herrens åsyn.
हिज़क़ियाह ने क़ासिदों के हाथ से ख़त लिया और उसे पढ़ा और हिज़क़ियाह ने ख़ुदावन्द के घर जाकर उसे ख़ुदावन्द के सामने फैला दिया।
15 Og Esekias bad til Herren og sa:
और हिज़क़ियाह ने ख़ुदावन्द से यूँ दुआ की,
16 Herre, hærskarenes Gud, Israels Gud, du som troner på kjerubene! Du alene er Gud for alle jordens. riker, du har gjort himmelen og jorden.
ऐ रब्ब — उल — अफ़वाज, इस्राईल के ख़ुदा करूबियों के ऊपर बैठनेवाले; तू ही अकेला ज़मीन की सब सल्तनतों का ख़ुदा है, तू ही ने आसमान और ज़मीन को पैदा किया।
17 Herre, bøi ditt øre til og hør! Herre, oplat dine øine og se! Hør alle de ord som Sankerib har sendt for å håne den levende Gud!
ऐ ख़ुदावन्द कान लगा और सुन; ऐ ख़ुदावन्द अपनी आँखें खोल और देख; और सनहेरिब की इन सब बातों को जो उसने ज़िन्दा ख़ुदा की तौहीन करने के लिए कहला भेजी हैं, सुनले
18 Det er sant, Herre, at kongene i Assyria har ødelagt alle folkene og deres land,
ऐ ख़ुदावन्द, दर — हक़ीक़त असूर के बादशाहों ने सब क़ौमों को उनके मुल्कों के साथ तबाह किया,
19 og de har kastet deres guder i ilden; for de er ikke guder, men et verk av menneskehender, tre og sten, og derfor kunde de gjøre dem til intet.
और उनके मा'बूदों को आग में डाला, क्यूँकि वह ख़ुदा न थे बल्कि आदमियों की दस्तकारी थे, लकड़ी और पत्थर; इसलिए उन्होंने उनको हलाक किया है।
20 Men frels oss nu, Herre vår Gud, av hans hånd, så alle jordens riker må kjenne at du alene er Herren!
इसलिए अब ऐ ख़ुदावन्द हमारे ख़ुदा, हम को उसके हाथ से बचा ले, ताकि ज़मीन की सब सल्तनतें जान लें कि तू ही अकेला ख़ुदावन्द है।
21 Da sendte Esaias, Amos' sønn, bud til Esekias og lot si: Så sier Herren, Israels Gud: Vedkommende det du har bedt mig om mot kongen i Assyria Sankerib,
तब यसा'याह बिन आमूस ने हिज़क़ियाह को कहला भेजा, कि ख़ुदावन्द इस्राईल का ख़ुदा यूँ फ़रमाता है चूँकि तूने शाह — ए — असूर सनहेरिब के ख़िलाफ़ मुझ से दुआ की है,
22 da lyder det ord Herren har talt om ham således: Jomfruen, Sions datter, forakter dig, spotter dig; Jerusalems datter ryster på hodet efter dig.
इसलिए ख़ुदावन्द ने उसके हक़ में यूँ फ़रमाया है, कि 'कुँवारी दुख़्तर — ए — सिय्यून ने तेरी तहक़ीर की और तेरा मज़ाक़ उड़ाया है। येरूशलेम की बेटी ने तुझ पर सिर हिलाया है।
23 Hvem har du hånet og spottet, og mot hvem har du løftet din røst? Du har løftet dine øine til det høie, mot Israels Hellige.
तूने किस की तौहीन — ओ — तक्फ़ीर की है? तूने किसके ख़िलाफ़ अपनी आवाज़ बलन्द की और अपनी आँखें ऊपर उठाई? इस्राईल के क़ुददूस के ख़िलाफ़।
24 Ved dine tjenere har du hånet Herren og sagt: Med mine mange vogner drog jeg op på fjellenes tinder, til Libanons øverste topper, og jeg hugger ned dets høieste sedrer, dets herlige cypresser, og jeg trenger frem til dets øverste høide, dets frodige skog;
तूने अपने ख़ादिमों के ज़रीए से ख़ुदावन्द की तौहीन की और कहा कि मैं अपने बहुत से रथों को साथ लेकर पहाड़ों की चोटियों पर बल्कि लुबनान के बीच हिस्सों तक चढ़ आया हूँ, और मैं उसके ऊँचे ऊँचे देवदारों और अच्छे से अच्छे सनोबर के दरख़्तों को काट डालूँगा, और मैं उसके चोटी पर के ज़रखे़ज़ जंगल में जा घुसूंगा।
25 jeg gravde brønner og drakk av dem, og jeg tørker ut alle Egyptens strømmer med mine fotsåler.
मैंने खोद खोद कर पानी पिया है और मैं अपने पाँव के तल्वे से मिस्र की सब नदियाँ सुखा डालूँगा।
26 Har du ikke hørt det? Fra fjerne tider har jeg gjort det, fra fordums dager har jeg laget det så. Nu har jeg latt det komme, så du har fatt makt til å ødelegge faste byer og gjøre dem til øde grushauger.
क्या तूने नहीं सुना कि मुझे ये किए हुए मुद्दत हुई; और मैंने पिछले दिनों से ठहरा दिया था? अब मैंने उसी को पूरा किया है कि तू फ़सीलदार शहरों को उजाड़ कर खण्डर बना देने के लिए खड़ा हो।
27 Og deres innbyggere blev maktløse; de blev forferdet og skamfulle; de blev som gresset på marken og som de grønne urter, som gresset på takene og som korn som er ødelagt av brand før det er fullvokset.
इसी वजह से उनके बाशिन्दे कमज़ोर हुए और घबरा गए, और शर्मिन्दा हुए; और मैदान की घास और पौध, छतों पर की घास, खेत के अनाज की तरह हो गए जो अभी बढ़ा न हो।
28 Enten du sitter eller du går ut og inn, så vet jeg det, og jeg vet at du raser mot mig.
मैं तेरी निशस्त और आमद — ओ — रफ़्त और तेरा मुझ पर झुंझलाना जानता हूँ।
29 Fordi du raser mot mig, og din overmodige trygghet har nådd op til mine ører, så vil jeg legge min ring i din nese og mitt bissel mellem dine leber og føre dig tilbake den vei du kom.
तेरे मुझ पर झुंझलाने की वजह से और इसलिए कि तेरा घमण्ड मेरे कानों तक पहुँचा है, मैं अपनी नकेल तेरी नाक में और अपनी लगाम तेरे मुँह में डालूँगा, और तू जिस राह से आया है मैं तुझे उसी राह से वापस लौटा दूँगा।
30 Og dette skal du ha til tegn: Iår skal I ete det korn som vokser av sig selv, og næste år det som skyter op fra roten; men i det tredje år skal I så og høste og plante vingårder og ete deres frukt.
और तेरे लिए ये निशान होगा कि तुम इस साल वह चीज़ें जो अज़ — ख़ुद उगती हैं, और दूसरे साल वह चीज़ें जो उनसे पैदा हों खाओगे; और तीसरे साल तुम बोना और काटना और बाग़ लगा कर उनका फल खाना।
31 Og den rest som har sloppet unda av Judas hus, skal skyte dypere rot nedentil og bære frukt oventil.
और वह बक़िया जो यहूदाह के घराने से बच रहा है, फिर नीचे की तरफ जड़ पकड़ेगा और ऊपर की तरफ़ फल लाएगा;
32 For fra Jerusalem skal utgå en levning og fra Sions berg en rest som har sloppet unda; Herrens, hærskarenes Guds nidkjærhet skal gjøre dette.
क्यूँकि एक बक़िया येरूशलेम में से और वह जो बच रहे हैं। सिय्यून पहाड़ से निकलेंगे; रब्ब — उल — अफ़वाज की ग़य्यूरी ये कर दिखाएगी।
33 Derfor sier Herren så om kongen i Assyria: Han skal ikke komme inn i denne by og ikke skyte en pil inn i den, og han skal ikke rykke frem mot den med skjold og ikke opkaste voll mot den.
“इसलिए ख़ुदावन्द शाह — ए — असूर के हक़ में यूँ फ़रमाता है कि वह इस शहर में आने या यहाँ तीर चलाने न पाएगा; वह न तो सिपर लेकर उसके सामने आने और न उसके सामने दमदमा बाँधने पाएगा।
34 Den vei han kom, skal han vende tilbake, og inn i denne by skal han ikke komme, sier Herren.
बल्कि ख़ुदावन्द फ़रमाता है कि जिस रास्ते से वह आया उसी रास्ते से लौट जाएगा, और इस शहर में आने न पाएगा।
35 Og jeg vil verne denne by og frelse den, for min skyld og for min tjener Davids skyld.
क्यूँकि मैं अपनी ख़ातिर और अपने बन्दे दाऊद की ख़ातिर, इस शहर की हिमायत करके इसे बचाऊँगा।”
36 Og Herrens engel gikk ut og slo hundre og fem og åtti tusen mann i assyrernes leir; og da folk stod op om morgenen, fikk de se dem alle ligge der som døde kropper.
फिर ख़ुदावन्द के फ़रिश्ते ने असूरियों की लश्करगाह में जाकर एक लाख पिच्चासी हज़ार आदमी जान से मार डाले; और सुबह को जब लोग सवेरे उठे, तो देखा कि वह सब पड़े हैं।
37 Da brøt kongen i Assyria Sankerib op og drog bort og vendte tilbake, og siden holdt han sig i ro i Ninive.
तब शाह — ए — असूर सनहेरिब रवानगी करके वहाँ से चला गया और लौटकर नीनवाह में रहने लगा।
38 Men da han engang tilbad i sin gud Nisroks hus, slo hans sønner Adrammelek og Sareser ham ihjel med sverd. De kom sig unda og flyktet til Ararats land, og hans sønn Asarhaddon blev konge i hans sted.
और जब वह अपने मा'बूद निसरूक के मंदिर में इबादत कर रहा था तो अदरम्मलिक और शराज़र, उसके बेटों ने उसे तलवार से क़त्ल किया और अरारात की सर ज़मीन को भाग गए। और उसका असरहद्दून उसकी जगह बादशाह हुआ।

< Esaias 37 >