< 1 Mosebok 40 >

1 Nogen tid derefter hendte det at munnskjenken og bakeren hos kongen i Egypten forså sig mot sin herre, kongen i Egypten.
इन बातों के बाद यूँ हुआ कि शाह ए — मिस्र का साकी और नानपज़ अपने ख़ुदावन्द शाह — ए — मिस्र के मुजरिम हुए।
2 Og Farao blev vred på sine to hoffmenn, den øverste munnskjenk og den øverste baker
और फ़िर'औन अपने इन दोनों हाकिमों से जिनमें एक साकियों और दूसरा नानपज़ों का सरदार था, नाराज़ हो गया।
3 og satte dem fast hos høvdingen over livvakten, i fengslet hvor Josef var fange.
और उसने इनको जिलौदारों के सरदार के घर में उसी जगह जहाँ यूसुफ़ हिरासत में था, क़ैद खाने में नज़रबन्द करा दिया।
4 Og høvdingen over livvakten satte Josef til å være hos dem, og han gikk dem til hånde; og de blev sittende en tid i fengslet.
जिलौदारों के सरदार ने उनको यूसुफ़ के हवाले किया, और वह उनकी ख़िदमत करने लगा और वह एक मुद्दत तक नज़रबन्द रहे।
5 Engang drømte begge hver sin drøm i samme natt og hver drøm med sin mening - munnskjenken og bakeren hos kongen i Egypten, de som satt fanget i fengslet.
और शाह — ए — मिस्र के साकी और नानपज़ दोनों ने, जो क़ैद खाने में नज़रबन्द थे एक ही रात में अपने — अपने होनहार के मुताबिक़ एक — एक ख़्वाब देखा।
6 Da Josef kom inn til dem om morgenen, så han på dem at de var motfalne.
और यूसुफ़ सुबह को उनके पास अन्दर आया और देखा कि वह उदास हैं।
7 Da spurte han Faraos hoffmenn, de som satt fengslet med ham hos hans herre: Hvorfor ser I så sorgfulle ut idag?
और उसने फ़िर'औन के हाकिमों से जो उसके साथ उसके आक़ा के घर में नज़रबन्द थे, पूछा कि आज तुम क्यूँ ऐसे उदास नज़र आते हो?
8 De svarte: Vi har drømt, og det er ingen som kan tyde det. Da sa Josef til dem: Å tyde drømmer - er ikke det Guds sak? Fortell mig hvad I har drømt!
उन्होंने उससे कहा, “हम ने एक ख़्वाब देखा है, जिसकी ता'बीर करने वाला कोई नहीं।” यूसुफ़ ने उनसे कहा, “क्या ता'बीर की कुदरत ख़ुदा को नहीं? मुझे ज़रा वह ख़्वाब बताओ।”
9 Da fortalte den øverste munnskjenk Josef sin drøm og sa til ham: Jeg så i drømme et vintre som stod foran mig;
तब सरदार साकी ने अपना ख़्वाब यूसुफ़ से बयान किया। उसने कहा, “मैंने ख़्वाब में देखा कि अंगूर की बेल मेरे सामने है।
10 og på vintreet var det tre grener, og det skjøt knopper, blomstene kom frem, klasene modnedes til druer.
और उस बेल में तीन शाखें हैं, और ऐसा दिखाई दिया कि उसमें कलियाँ लगीं और फूल आए और उसके सब गुच्छों में पक्के — पक्के अंगूर लगे।
11 Og jeg holdt Faraos beger i min hånd, og jeg tok druene og krystet dem ut i Faraos beger, og så rakte jeg Farao begeret.
और फ़िर'औन का प्याला मेरे हाथ में है, और मैंने उन अंगूरों को लेकर फ़िर'औन के प्याले में निचोड़ा और वह प्याला मैंने फ़िर'औन के हाथ में दिया।”
12 Da sa Josef til ham: Dette er tydningen: De tre grener er tre dager.
यूसुफ़ ने उससे कहा, “इसकी ता'बीर यह है कि वह तीन शाखें तीन दिन हैं।
13 Om tre dager skal Farao ophøie dig og sette dig i ditt embede igjen, og du skal rekke Farao begeret, som du gjorde før, da du var hans munnskjenk.
इसलिए अब से तीन दिन के अन्दर फ़िर'औन तुझे सरफ़राज़ फ़रमाएगा, और तुझे फिर तेरे 'ओहदे पर बहाल कर देगा; और पहले की तरह जब तू उसका साकी था, प्याला फ़िर'औन के हाथ में दिया करेगा।
14 Men kom mig i hu, når det går dig vel, og vis barmhjertighet mot mig, så du taler om mig for Farao og hjelper mig ut av dette hus!
लेकिन जब तू ख़ुशहाल हो जाए तो मुझे याद करना और ज़रा मुझ से मेहरबानी से पेश आना, और फ़िर'औन से मेरा ज़िक्र करना और मुझे इस घर से छुटकारा दिलवाना।
15 For de har stjålet mig fra hebreernes land, og heller ikke her har jeg gjort noget som de kunde sette mig i fengslet for.
क्यूँकि इब्रानियों के मुल्क से मुझे चुरा कर ले आए हैं, और यहाँ भी मैंने ऐसा कोई काम नहीं किया जिसकी वजह से क़ैद खाने में डाला जाऊँ।”
16 Da den øverste baker så at Josef hadde gitt en så god tydning, sa han til ham: Også jeg hadde en drøm og syntes jeg så at jeg bar tre kurver med hvetebrød på mitt hode.
जब सरदार नानपज़ ने देखा कि ता'बीर अच्छी निकली तो यूसुफ़ से कहा, “मैंने भी ख़्वाब में देखा, कि मेरे सिर पर सफ़ेद रोटी की तीन टोकरियाँ हैं;
17 Og i den øverste kurv var det allslags bakverk, sånt som Farao pleier å ete, og fuglene åt det av kurven på mitt hode.
और ऊपर की टोकरी में हर क़िस्म का पका हुआ खाना फ़िर'औन के लिए है, और परिन्दे मेरे सिर पर की टोकरी में से खा रहे हैं।”
18 Da svarte Josef og sa: Dette er tydningen: De tre kurver er tre dager.
यूसुफ़ ने उसे कहा, “इसकी ता'बीर यह है कि वह तीन टोकरियाँ तीन दिन हैं।
19 Om tre dager skal Farao ophøie dig, hugge hodet av dig og henge dig på et tre, og fuglene skal ete kjøttet av dig.
इसलिए अब से तीन दिन के अन्दर फ़िर'औन तेरा सिर तेरे तन से जुदा करा के तुझे एक दरख़्त पर टंगवा देगा, और परिन्दे तेरा गोश्त नोंच — नोंच कर खाएँगे।”
20 Den tredje dag, da det var Faraos fødselsdag, gjorde han et gjestebud for alle sine tjenere; og han ophøiet den øverste munnskjenk og den øverste baker iblandt sine tjenere.
और तीसरे दिन जो फ़िर'औन की सालगिरह का दिन था, यूँ हुआ कि उसने अपने सब नौकरों की दावत की और उसने सरदार साकी और सरदार नानपज़ को अपने नौकरों के साथ याद फ़रमाया।
21 Han satte den øverste munnskjenk i hans embede igjen, og han rakte Farao begeret,
और उसने सरदार साकी को फिर उसकी ख़िदमत पर बहाल किया, और वह फ़िर'औन के हाथ में प्याला देने लगा।
22 og den øverste baker lot han henge, således som Josef hadde tydet drømmene for dem.
लेकिन उसने सरदार नानपज़ को फाँसी दिलवाई, जैसा यूसुफ़ ने ता'बीर करके उनको बताया था।
23 Men den øverste munnskjenk kom ikke Josef i hu - han glemte ham.
लेकिन सरदार साकी ने यूसुफ़ को याद न किया बल्कि उसे भूल गया।

< 1 Mosebok 40 >