< 1 Mosebok 23 >

1 Saras alder blev hundre og syv og tyve år; det var Saras leveår.
और सारा की उम्र एक सौ सताईस साल की हुई, सारा की ज़िन्दगी के इतने ही साल थे।
2 Og Sara døde i Kirjat-Arba, det er Hebron, i Kana'ans land; og Abraham kom for å holde sørgehøitid og gråte over Sara.
और सारा ने करयतअरबा' में वफ़ात पाई। यह कनान में है और हबरून भी कहलाता है। और अब्रहाम सारा के लिए मातम और नौहा करने को वहाँ गया।
3 Derefter stod Abraham op og gikk bort fra sin døde hustru, og han talte til Hets barn og sa:
फिर अब्रहाम मय्यत के पास से उठ कर बनी — हित से बातें करने लगा और कहा कि।
4 Jeg er en fremmed og utlending hos eder; la mig få et gravsted til eiendom hos eder, så jeg kan føre min døde hustru bort og begrave henne!
मैं तुम्हारे बीच परदेसी और ग़रीब — उल — वतन हूँ। तुम अपने यहाँ क़ब्रिस्तान के लिए कोई मिलिकयत मुझे दो, ताकि मैं अपने मुर्दे को आँख के सामने से हटाकर दफ़्न कर दूँ।
5 Da svarte Hets barn Abraham og sa til ham:
तब बनीहित ने अब्रहाम को जवाब दिया कि।
6 Hør på oss, herre! Du er en Guds høvding iblandt oss; begrav din døde i den beste av våre graver! Ingen av oss skal nekte dig sin grav til å begrave henne i.
ऐ ख़ुदावन्द हमारी सुनः तू हमारे बीच ज़बरदस्त सरदार है। हमारी कब्रों में जो सबसे अच्छी हो उसमें तू अपने मुर्दे को दफ़्न कर; हम में ऐसा कोई नहीं जो तुझ से अपनी क़ब्र का इन्कार करे, ताकि तू अपना मुर्दा दफ़न न कर सके।
7 Da stod Abraham op og bøide sig for landets folk, for Hets barn,
अब्रहाम ने उठ कर और बनी — हित के आगे, जो उस मुल्क के लोग हैं, आदाब बजा लाकर
8 og han talte med dem og sa: Dersom I samtykker i at jeg fører min døde bort og begraver henne, så hør på mig og legg et godt ord inn for mig hos Efron, Sohars sønn,
उनसे यूँ बातें की, कि अगर तुम्हारी मर्ज़ी हो कि मैं अपने मुर्दे को आँख के सामने से हटाकर दफ़्न कर दूँ, तो मेरी 'अर्ज़ सुनो, और सुहर के बेटे इफ़रोन से मेरी सिफ़ारिश करो,
9 at han lar mig få Makpela-hulen, som tilhører ham og ligger i utkanten av hans mark. Han skal få full betaling for den hvis han vil selge mig den, her midt iblandt eder, til eiendoms-gravsted.
कि वह मकफ़ीला के ग़ार को जो उसका है और उसके खेत के किनारे पर है, उसकी पूरी क़ीमत लेकर मुझे दे दे, ताकि वह क़ब्रिस्तान के लिए तुम्हारे बीच मेरी मिल्कियत हो जाए।
10 Men Efron satt midt iblandt Hets barn; og Efron, hetitten, svarte Abraham så Hets barn hørte på det, alle de som hørte hjemme i hans by, og sa:
और 'इफ़रोन बनी-हित के बीच बैठा था। तब 'इफ़रोन हित्ती ने बनी हित के सामने, उन सब लोगों के आमने सामने जो उसके शहर के दरवाज़े से दाख़िल होते थे अब्रहाम को जवाब दिया,
11 Nei, herre! Hør på mig: Jeg gir dig marken, og hulen som er på den, gir jeg dig også; for mine landsmenns øine gir jeg dig den: begrav din døde der!
“ऐ मेरे ख़ुदावन्द! यूँ न होगा, बल्कि मेरी सुन! मैं यह खेत तुझे देता हूँ, और वह ग़ार भी जो उसमें है तुझे दिए देता हूँ। यह मैं अपनी क़ौम के लोगों के सामने तुझे देता हूँ, तू अपने मुर्दे को दफ़्न कर।”
12 Da bøide Abraham sig for landets folk,
तब अब्रहाम उस मुल्क के लोगों के सामने झुका।
13 og han talte til Efron så landets folk hørte på det, og sa: Bare du nu vilde høre på mig! Jeg betaler dig det marken er verd; ta imot det av mig og la mig få begrave min døde der!
फिर उसने उस मुल्क के लोगों के सुनते हुए 'इफ़रोन से कहा कि अगर तू देना ही चाहता है तो मेरी सुन, मैं तुझे उस खेत का दाम दूँगा; यह तू मुझ से ले ले, तो मैं अपने मुर्दे को वहाँ दफ़्न करूँगा।
14 Da svarte Efron Abraham og sa til ham:
इफ़रोन ने अब्रहाम को जवाब दिया,
15 Herre, hør på mig! Et jordstykke som er verd fire hundre sekel sølv, hvad har det å si mellem mig og dig? Begrav du din døde!
“ऐ मेरे ख़ुदावन्द, मेरी बात सुन; यह ज़मीन चाँदी की चार सौ मिस्काल की है इसलिए मेरे और तेरे बीच यह है क्या? तब अपना मुर्दा दफ़न कर।”
16 Og Abraham skjønte hvad Efron mente, og Abraham veide op til Efron det sølv som han hadde talt om i påhør av Hets barn, fire hundre sekel sølv, slike som var gangbare i handel.
और अब्रहाम ने 'इफ़रोन की बात मान ली; इसलिए अब्रहाम ने इफ़रोन को उतनी ही चाँदी तौल कर दी, जितनी का ज़िक्र उसने बनी — हित के सामने किया था, या'नी चाँदी के चार सौ मिस्काल जो सौदागरों में राइज थी।
17 Og Efrons mark i Makpela, som ligger østenfor Mamre, både marken og hulen som er på den, og alle trærne som fantes på marken, så langt den rakk rundt omkring, blev tilskjøtet
इसलिए इफ़रोन का वह खेत जो मकफ़ीला में ममरे के सामने था, और वह ग़ार जो उसमें था, और सब दरख़्त जो उस खेत में और उसके चारों तरफ़ की हदूद में थे,
18 Abraham som eiendom, så Hets barn så på det, alle de som hørte hjemme i hans by.
यह सब बनी — हित के और उन सबके आमने सामने जो उसके शहर के दरवाज़े से दाख़िल होते थे, अब्रहाम की ख़ास मिल्कियत क़रार दिए गए।
19 Derefter begravde Abraham Sara, sin hustru, i hulen på Makpelamarken østenfor Mamre, det er Hebron, i Kana'ans land.
इसके बाद अब्रहाम ने अपनी बीवी सारा को मकफ़ीला के खेत के ग़ार में, जो मुल्कए — कना'न में ममरे या'नी हबरून के सामने है, दफ़्न किया।
20 Og marken og hulen på den gikk fra Hets barn over til Abraham som eiendoms-gravsted.
चुनाँचे वह खेत और वह ग़ार जो उसमें था, बनी — हित की तरफ़ से क़ब्रिस्तान के लिए अब्रहाम की मिल्कियत क़रार दिए गए।

< 1 Mosebok 23 >