< Esekiel 3 >

1 Og han sa til mig: Menneskesønn! Et det du her finner for dig! Et denne bokrull, og gå avsted og tal til Israels hus!
तब उसने मुझसे कहा, “हे मनुष्य के सन्तान, जो तुझे मिला है उसे खा ले; अर्थात् इस पुस्तक को खा, तब जाकर इस्राएल के घराने से बातें कर।”
2 Da lot jeg op min munn, og han gav mig denne rull å ete
इसलिए मैंने मुँह खोला और उसने वह पुस्तक मुझे खिला दी।
3 og sa til mig: Menneskesønn! Mett din buk og fyll dine innvoller med denne rull som jeg gir dig! Og jeg åt, og den var i min munn søt som honning.
तब उसने मुझसे कहा, “हे मनुष्य के सन्तान, यह पुस्तक जो मैं तुझे देता हूँ उसे पचा ले, और अपनी अंतड़ियाँ इससे भर ले।” अतः मैंने उसे खा लिया; और मेरे मुँह में वह मधु के तुल्य मीठी लगी।
4 Og han sa til mig: Menneskesønn! Gå til Israels hus og tal til dem med mine ord!
फिर उसने मुझसे कहा, “हे मनुष्य के सन्तान, तू इस्राएल के घराने के पास जाकर उनको मेरे वचन सुना।
5 For ikke til et folk med vanskelig sprog og tungt mæle sendes du, men til Israels hus;
क्योंकि तू किसी अनोखी बोली या कठिन भाषावाली जाति के पास नहीं भेजा जाता है, परन्तु इस्राएल ही के घराने के पास भेजा जाता है।
6 ikke til mange folk med vanskelig sprog og tungt mæle, hvis ord du ikke forstår; sannelig, om jeg sendte dig til dem, skulde de høre på dig.
अनोखी बोली या कठिन भाषावाली बहुत सी जातियों के पास जो तेरी बात समझ न सकें, तू नहीं भेजा जाता। निःसन्देह यदि मैं तुझे ऐसों के पास भेजता तो वे तेरी सुनते।
7 Men Israels hus skal ikke ville høre på dig, for det vil ikke høre på mig; for hele Israels hus har hårde panner og forherdede hjerter.
परन्तु इस्राएल के घरानेवाले तेरी सुनने से इन्कार करेंगे; वे मेरी भी सुनने से इन्कार करते हैं; क्योंकि इस्राएल का सारा घराना ढीठ और कठोर मन का है।
8 Se, jeg gjør ditt åsyn hårdt mot deres åsyn og din panne hård mot deres panne.
देख, मैं तेरे मुख को उनके मुख के सामने, और तेरे माथे को उनके माथे के सामने, ढीठ कर देता हूँ।
9 Lik en diamant, hårdere enn sten, gjør jeg din panne; du skal ikke frykte for dem og ikke forferdes for deres åsyn; for en gjenstridig ætt er de.
मैं तेरे माथे को हीरे के तुल्य कड़ा कर देता हूँ जो चकमक पत्थर से भी कड़ा होता है; इसलिए तू उनसे न डरना, और न उनके मुँह देखकर तेरा मन कच्चा हो; क्योंकि वे विद्रोही घराने के हैं।”
10 Og han sa til mig: Menneskesønn! Alle de ord som jeg taler til dig, skal du ta inn i ditt hjerte og høre med dine ører.
१०फिर उसने मुझसे कहा, “हे मनुष्य के सन्तान, जितने वचन मैं तुझ से कहूँ, वे सब हृदय में रख और कानों से सुन।
11 Og gå til de bortførte, til ditt folks barn, og tal til dem og si: Så sier Herren, Israels Gud - enten de hører eller lar det være!
११और उन बन्दियों के पास जाकर, जो तेरे जाति भाई हैं, उनसे बातें करना और कहना, ‘प्रभु यहोवा यह कहता है;’ चाहे वे सुनें, या न सुनें।”
12 Da løftet et vær mig op, og jeg hørte bak mig lyden av et stort bulder: Lovet være Herrens herlighet fra det sted hvor han er,
१२तब परमेश्वर के आत्मा ने मुझे उठाया, और मैंने अपने पीछे बड़ी घड़घड़ाहट के साथ एक शब्द सुना, “यहोवा के भवन से उसका तेज धन्य है।”
13 og lyden av livsvesenenes vinger, som rørte ved hverandre, og lyden av hjulene ved siden av dem og lyden av et stort bulder.
१३और उसके साथ ही उन जीवधारियों के पंखों का शब्द, जो एक दूसरे से लगते थे, और उनके संग के पहियों का शब्द और एक बड़ी ही घड़घड़ाहट सुन पड़ी।
14 Og et vær løftet mig op og tok mig, og jeg fór avsted, gram og harmfull i min ånd, og Herrens hånd var sterk over mig.
१४तब आत्मा मुझे उठाकर ले गई, और मैं कठिन दुःख से भरा हुआ, और मन में जलता हुआ चला गया; और यहोवा की शक्ति मुझ में प्रबल थी;
15 Og jeg kom til de bortførte i Tel-Abib, de som bodde ved elven Kebar, og hvor de ellers bodde, og jeg satt der i syv dager iblandt dem og stirret frem for mig.
१५और मैं उन बन्दियों के पास आया जो कबार नदी के तट पर तेलाबीब में रहते थे। और वहाँ मैं सात दिन तक उनके बीच व्याकुल होकर बैठा रहा।
16 Men da syv dager var gått, da kom Herrens ord til mig, og det lød således:
१६सात दिन के व्यतीत होने पर यहोवा का यह वचन मेरे पास पहुँचा,
17 Menneskesønn! Jeg har satt dig til vekter for Israels hus, og når du hører et ord av min munn, skal du advare dem fra mig.
१७“हे मनुष्य के सन्तान मैंने तुझे इस्राएल के घराने के लिये पहरुआ नियुक्त किया है; तू मेरे मुँह की बात सुनकर, उन्हें मेरी ओर से चेतावनी देना।
18 Når jeg sier til den ugudelige: Du skal visselig dø, og du ikke advarer ham og ikke taler og advarer den ugudelige for hans ugudelige ferd for å holde ham i live, da skal han, den ugudelige, dø for sin misgjernings skyld, men hans blod vil jeg kreve av din hånd.
१८जब मैं दुष्ट से कहूँ, ‘तू निश्चय मरेगा,’ और यदि तू उसको न चिताए, और न दुष्ट से ऐसी बात कहे जिससे कि वह सचेत हो और अपना दुष्ट मार्ग छोड़कर जीवित रहे, तो वह दुष्ट अपने अधर्म में फँसा हुआ मरेगा, परन्तु उसके खून का लेखा मैं तुझी से लूँगा।
19 Men når du har advart den ugudelige, og han ikke vender om fra sin ugudelighet og fra sin ugudelige ferd, da skal han dø for sin misgjernings skyld, men du har reddet din sjel.
१९पर यदि तू दुष्ट को चिताए, और वह अपनी दुष्टता और दुष्ट मार्ग से न फिरे, तो वह तो अपने अधर्म में फँसा हुआ मर जाएगा; परन्तु तू अपने प्राणों को बचाएगा।
20 Og når en rettferdig vender sig bort fra sin rettferdighet og gjør urett, så legger jeg en anstøtssten i hans vei - han skal dø. Når du ikke har advart ham, skal han dø i sin synd, og de rettferdige gjerninger som han har gjort, skal ikke kommes i hu, men hans blod vil jeg kreve av din hånd.
२०फिर जब धर्मी जन अपने धार्मिकता से फिरकर कुटिल काम करने लगे, और मैं उसके सामने ठोकर रखूँ, तो वह मर जाएगा, क्योंकि तूने जो उसको नहीं चिताया, इसलिए वह अपने पाप में फँसा हुआ मरेगा; और जो धार्मिकता के कर्म उसने किए हों, उनकी सुधि न ली जाएगी, पर उसके खून का लेखा मैं तुझी से लूँगा।
21 Men når du har advart den rettferdige om at han, den rettferdige, ikke skal synde, og han da ikke synder, da skal han visselig leve, fordi han lot sig advare, og du har reddet din sjel.
२१परन्तु यदि तू धर्मी को ऐसा कहकर चेतावनी दे, कि वह पाप न करे, और वह पाप से बच जाए, तो वह चितौनी को ग्रहण करने के कारण निश्चय जीवित रहेगा, और तू अपने प्राण को बचाएगा।”
22 Og Herrens hånd kom over mig der, og han sa til mig: Stå op og gå ut i dalen! Der vil jeg tale med dig.
२२फिर यहोवा की शक्ति वहीं मुझ पर प्रगट हुई, और उसने मुझसे कहा, “उठकर मैदान में जा; और वहाँ मैं तुझ से बातें करूँगा।”
23 Da stod jeg op og gikk ut i dalen, og se, der stod Herrens herlighet, lik den herlighet jeg hadde sett ved elven Kebar; og jeg falt på mitt ansikt.
२३तब मैं उठकर मैदान में गया, और वहाँ क्या देखा, कि यहोवा का प्रताप जैसा मुझे कबार नदी के तट पर, वैसा ही यहाँ भी दिखाई पड़ता है; और मैं मुँह के बल गिर पड़ा।
24 Men ånden kom i mig og fikk mig til å stå på mine føtter; og han talte med mig og sa til mig: Gå og steng dig inne i ditt hus!
२४तब आत्मा ने मुझ में समाकर मुझे पाँवों के बल खड़ा कर दिया; फिर वह मुझसे कहने लगा, “जा अपने घर के भीतर द्वार बन्द करके बैठा रह।
25 Og du menneskesønn! Se, de skal legge rep om dig og binde dig med dem, så du ikke kommer ut iblandt dem.
२५हे मनुष्य के सन्तान, देख; वे लोग तुझे रस्सियों से जकड़कर बाँध रखेंगे, और तू निकलकर उनके बीच जाने नहीं पाएगा।
26 Og din tunge vil jeg la henge fast ved din gane, så du blir målløs og ikke blir i stand til å refse dem; for en gjenstridig ætt er de.
२६मैं तेरी जीभ तेरे तालू से लगाऊँगा; जिससे तू मौन रहकर उनका डाँटनेवाला न हो, क्योंकि वे विद्रोही घराने के हैं।
27 Men når jeg taler med dig, vil jeg åpne din munn, og du skal si til dem: Så sier Herren, Israels Gud. Den som vil høre, han høre, og den som vil la det være, han la det være! For en gjenstridig ætt er de.
२७परन्तु जब जब मैं तुझ से बातें करूँ, तब-तब तेरे मुँह को खोलूँगा, और तू उनसे ऐसा कहना, ‘प्रभु यहोवा यह कहता है,’ जो सुनता है वह सुन ले और जो नहीं सुनता वह न सुने, वे तो विद्रोही घराने के हैं ही।”

< Esekiel 3 >