< Predikerens 7 >

1 Bedre er et godt navn enn god olje, og bedre dødsdagen enn den dag en blir født.
सम्मानित होना इत्र से कहीं ज्यादा बेहतर है, और मृत्यु के दिन से बेहतर है किसी व्यक्ति के जन्म का दिन.
2 Bedre er det å gå til sørgehus enn til gjestebudshus, fordi i sørgehuset ender hvert menneskes liv, og den som lever, legger sig det på hjerte.
शोक के घर में जाना भोज के घर में जाने से कहीं ज्यादा अच्छा है, क्योंकि हर एक मनुष्य का अंत यही है; और जीवित इस पर ध्यान दें.
3 Bedre er gremmelse enn latter; for mens ansiktet er sørgmodig, er hjertet vel til mote.
शोक करना हंसने से अच्छा है, क्योंकि हो सकता है कि चेहरा तो उदास हो मगर हृदय आनंदित.
4 De vises hjerte er i sorgens hus, men dårenes hjerte i gledens hus.
बुद्धिमान का हृदय तो शोक करनेवालों के घर में होता है, मगर निर्बुद्धियों का हृदय भोज के घर में ही होता है.
5 Bedre er det å høre skjenn av en vis enn å høre sang av dårer;
एक बुद्धिमान की फटकार सुनना मूर्खों के गीतों को सुनने से बेहतर है.
6 for som tornene spraker under gryten, så er det når dåren ler; også dette er tomhet.
मूर्खों की हंसी किसी बर्तन के नीचे कांटों के जलने की आवाज के समान होती है. और यह भी सिर्फ बेकार ही है.
7 For urettmessig vinning gjør den vise til dåre, og bestikkelse ødelegger hjertet.
अत्याचार बुद्धिमान को मूर्ख बना देता है और घूस हृदय को भ्रष्‍ट कर देती है.
8 Bedre er enden på en ting enn begynnelsen, bedre å være tålmodig enn overmodig.
किसी काम का अंत उसकी शुरुआत से बेहतर है, और धैर्य बेहतर है. घमण्ड से.
9 Vær ikke for hastig i din ånd til å vredes; for vreden bor i dårers barm.
क्रोध करने में जल्दबाजी न करना, क्योंकि क्रोध निर्बुद्धियों के हृदय में रहता है.
10 Si ikke: Hvorav kommer det at de fremfarne dager var bedre enn de som nu er? For det er ikke av visdom du spør om det.
तुम्हारा यह कहना न हो, “बीता हुआ समय आज से बेहतर क्यों था?” क्योंकि इस बारे में तुम्हारा यह कहना बुद्धि द्वारा नहीं है.
11 Visdom er jevngod med arvegods, ja ennu ypperligere for dem som ser solen;
बुद्धि के साथ मीरास पाना सबसे अच्छा है, और उनके लिए यह एक फायदा है जो जीवित हैं.
12 for å være i visdommens skygge er som å være i skyggen av rikdom, men kunnskapens fortrin er at visdommen holder sin eier i live.
बुद्धि की सुरक्षा वैसी ही है जैसे धन की सुरक्षा, मगर ज्ञान का फायदा यह है: कि बुद्धि बुद्धिमान को जीवित रखती है.
13 Se på Guds verk! For hvem kan gjøre rett det som han har gjort kroket?
परमेश्वर के कामों पर मनन करो: क्योंकि वह ही इसके योग्य हैं कि टेढ़े को सीधा कर सकें.
14 På en god dag skal du være ved godt mot, og på en ond dag skal du tenke på at Gud har gjort den og, like så vel som den andre, forat mennesket ikke skal finne noget efter sig.
भरपूरी के दिनों में तो खुश रहो; मगर दुःख के दिनों में विचार करो: दोनों ही परमेश्वर ने बनाए हैं, जिससे मनुष्य को यह मालूम हो कि उसके बाद क्या होगा.
15 Alt dette har jeg sett i mitt tomme liv: Mangen rettferdig går til grunne tross sin rettferdighet, og mangen ugudelig lever lenge tross sin ondskap.
अपने बेकार के जीवन में मैंने हर एक चीज़ देखी: धर्मी अपनी धार्मिकता में ही खत्म हो जाता है, किंतु जब दुष्टता करता है तब अपनी उम्र बढ़ाता है.
16 Vær ikke altfor rettferdig og te dig ikke overvettes vis! hvorfor vil du ødelegge dig selv?
बहुत धर्मी न होना, और न ही बहुत बुद्धिमान बनना. इस प्रकार तुम अपना ही विनाश क्यों करो?
17 Vær ikke altfor urettferdig, og vær ikke en dåre! Hvorfor vil du dø før tiden?
बहुत दुष्ट न होना, और न ही मूर्ख बनना. क्योंकि समय से पहले तुम्हारी मृत्यु क्यों हो?
18 Det er godt at du holder fast ved det ene, men du skal heller ikke slippe det andre; for den som frykter Gud, finner en utvei av alt dette.
अच्छा होगा कि तुम एक चीज़ पर अधिकार कर लो और अपने दूसरे हाथ को भी आराम न करने दो. क्योंकि परमेश्वर के प्रति श्रद्धा और भय रखनेवाला व्यक्ति ही ये दोनों काम कर पाएगा.
19 Visdommen er et sterkere vern for den vise enn ti mektige menn i en by;
बुद्धिमान के लिए बुद्धि नगर के दस शासकों से भी बलवान होती है.
20 for det finnes ikke et rettferdig menneske på jorden, som bare gjør godt og aldri synder.
पृथ्वी पर एक व्यक्ति भी ऐसा धर्मी नहीं है, जो अच्छे काम ही करता हो और पाप न करता हो.
21 Akt heller ikke på alt det folk sier, ellers kunde du få høre din tjener banne dig!
लोगों की बातों पर ध्यान न देना, तो तुम अपने सेवक को तुम्हारी निंदा करते नहीं सुनोगे.
22 For du vet jo med dig selv at også du mange ganger har bannet andre.
क्योंकि तुम्हें मालूम होगा कि ठीक इसी तरह तुम भी बहुतों की निंदा कर चुके हो.
23 Alt dette har jeg prøvd med visdom; Jeg sa: Jeg vil vinne visdom, men den er ennu langt borte fra mig.
इन सभी कामों की छानबीन मैंने बुद्धि द्वारा की और मैंने कहा, “मैं बुद्धिमान बनूंगा,” मगर यह मुझसे बहुत दूर थी.
24 Det som er langt borte og dypt, dypt skjult - hvem kan finne det?
जो कुछ है वह हमारी बुद्धि से परे है. यह गहरा है, बहुत ही गहरा. उसकी थाह कौन पाएगा?
25 Jeg så mig om, og min attrå var å vinne kunnskap og å granske og søke efter visdom og klokskap og å forstå at ugudelighet er dårskap, og at dårskapen er galskap.
मैंने अपने हृदय से यह मालूम करने की कोशिश की कि बुद्धि और ज्ञान क्या हैं और दुष्ट की मूर्खता पता करूं और मूर्खता जो पागलपन ही है.
26 Og jeg fant noget som er bitrere enn døden: kvinnen - hun er et garn og hennes hjerte en snare, og hennes hender er lenker; den som tekkes Gud, slipper fra henne, men synderen blir fanget av henne.
मुझे यह मालूम हुआ कि एक स्त्री जिसका हृदय घात लगाए रहता है, और उसके हाथ बेड़ियां डालते हैं वह मृत्यु से भी कड़वी है. उस स्त्री से वही व्यक्ति सुरक्षित बच निकलता है जो परमेश्वर के सामने अच्छा है, मगर पापी व्यक्ति उसका शिकार बन जाता है.
27 Se, dette fant jeg ut, sier predikeren, idet jeg la det ene til det andre for å finne hovedsummen.
दार्शनिक कहता है, “देखो!” मुझे यह मालूम हुआ: “मैंने एक चीज़ से दूसरी को मिलाया, कि इसके बारे में मालूम कर सकूं,
28 Det som jeg stadig har søkt, men ikke har funnet, det er: En mann har jeg funnet blandt tusen, men en kvinne har jeg ikke funnet blandt dem alle.
जिसकी मैं अब तक खोज कर रहा हूं मगर वह मुझे नहीं मिली है. मैंने हज़ार पुरुष तो धर्मी पाए, मगर एक भी स्त्री नहीं!
29 Se, dette er det eneste jeg har funnet ut, at Gud skapte mennesket som det skulde være, men de søker mange kunster.
मगर मुझे यह ज़रूर मालूम हुआ: परमेश्वर ने तो मनुष्यों को धर्मी होने के लिए रचा है, मगर वे अपने ही बनाए हुए निचले रास्ते पर बढ़ने लगे.”

< Predikerens 7 >