< 2 Samuel 16 >
1 Da David var kommet et lite stykke fremover fra toppen, fikk han se Siba, Mefibosets tjener, som kom ham i møte med et par asener med kløv; på dem var det to hundre brød og hundre rosinkaker og hundre stykker sommerfrukt og en skinnsekk med vin.
जब दावीद पर्वत की चोटी से कुछ आगे निकल गए, मेफ़िबोशेथ का सेवक ज़ीबा उनसे भेंटकरने आया. वह अपने साथ दो गधों पर दो सौ रोटियां, किशमिश के सौ गुच्छे, सौ गर्मियों के फल और अंगूरों के रस का एक बर्तन लादकर लाया था.
2 Da sa kongen til Siba: Hvad vil du med dette? Siba svarte: Asenene skal kongens husfolk ha til å ride på, og brødet og sommerfruktene skal være til mat for tjenerne, og vinen til drikke for dem som blir utmattet i ørkenen.
राजा ने ज़ीबा से पूछा, “यह सब क्या ले आए हो तुम?” ज़ीबा ने उन्हें उत्तर दिया, “ये गधे तो आपके परिवार को उठाने के लिए हैं और रोटियां और गर्मियों के फल युवाओं के आहार के लिए, और अंगूरों का रस उनके पेय के लिए, जो इस वन में थक जायें.”
3 Kongen sa: Men hvor er din herres sønn? Siba svarte: Han er fremdeles i Jerusalem; han sa: Idag vil Israels hus gi mig igjen min fars kongedømme.
दावीद ने ज़ीबा से आगे पूछा, “तुम्हारे स्वामी का पुत्र कहां है?” ज़ीबा ने राजा को उत्तर दिया, “वह येरूशलेम में ही हैं, क्योंकि वह कहते हैं, ‘आज इस्राएल मुझे मेरे पिता का साम्राज्य वापस कर देगा.’”
4 Da sa kongen til Siba: Du skal få alt det som Mefiboset har. Og Siba sa: Jeg kaster mig til jorden; la mig finne nåde for min herre kongens øine!
यह सुन दावीद ने ज़ीबा से कहा, “सुनो, जो कुछ मेफ़िबोशेथ का है, वह अब तुम्हारा है.” “मेरे स्वामी, महाराज,” ज़ीबा ने कहा, “मैं आपका अभिवादन करता हूं. मुझ पर आपकी कृपादृष्टि सदैव बनी रहे.”
5 Da kong David kom til Bahurim, kom det ut derfra en mann som var i slekt med Sauls hus og hette Sime'i, Gera's sønn; han kom bannende
जब राजा दावीद बहुरीम पहुंचे, वहां शाऊल का एक संबंधी उनके सामने आ गया, जिसका नाम था शिमेई, जो गेरा का पुत्र था. वह दावीद की ओर बढ़ता चला आ रहा था, और लगातार उन्हें शाप देता जा रहा था.
6 og kastet med sten efter David og alle kong Davids tjenere, mens alt folket og alle de djerveste krigsmenn gikk med ham, både på høire og venstre side.
वह दावीद पर और राजा दावीद के सारे साथियों पर पत्थर भी फेंकता जा रहा था, जबकि दावीद के सैन्य अधिकारी उनके दाएं और बाएं उन्हें घेरे हुए चल रहे थे.
7 Og Sime'i bante ham med de ord: Bort, bort med dig, din blodhund, din niding!
शिमेई इन शब्दों में उन्हें शाप दे रहा था, “निकल जा यहां से, लहू के प्यासे व्यक्ति! निकम्मे पुरुष!
8 Herren har nu latt komme igjen over dig alt det blod som har flytt i Sauls hus, han i hvis sted du blev konge, og Herren har gitt kongedømmet til din sønn Absalom; se, nu er du kommet i den ulykke du har fortjent; for en blodhund er du.
याहवेह ने शाऊल के परिवार में की गई सारी हत्याओं का बदला ले लिया है, जिनके स्थान पर तू सिंहासन पर जा बैठा था. देख ले, अब याहवेह ने यह राज्य तुझसे छीनकर तेरे पुत्र अबशालोम को दे दिया है. देख ले, तेरी बुराई तुझ पर ही आ पड़ी है, क्योंकि तू लहू का प्यासा व्यक्ति ही है!”
9 Da sa Abisai, Serujas sønn, til kongen: Hvorfor skal denne døde hund banne min herre kongen? La mig gå der bort og slå hodet av ham!
ज़ेरुइयाह के पुत्र अबीशाई ने यह देख राजा से कहा, “मेरे स्वामी, महाराज को भला यह मरा हुआ कुत्ता शाप क्यों दे? मुझे आज्ञा दें कि मैं जाकर इसका सिर धड़ से अलग कर दूं.”
10 Men kongen sa: Hvad har jeg med eder å gjøre, I Serujas sønner? Når han banner, og når Herren har sagt til ham: Bann David! - hvem tør da si: Hvorfor gjorde du det?
मगर राजा ने उसे उत्तर दिया, “ज़ेरुइयाह के पुत्रों, तुममें और मुझमें कहीं कोई समानता नहीं है. यदि वह मुझे इसलिये शाप दे रहा है, कि उसे याहवेह ही ने यह आदेश दिया है, ‘शाप दो दावीद को,’ तब कौन है, जो उससे यह पूछेगा, ‘क्यों कर रहे हो ऐसा?’”
11 Og David sa til Abisai og til alle sine tjenere: Se, min sønn, som er utgått av mitt liv, står mig efter livet; hvor meget mere ikke da denne benjaminitt! La ham bare banne! For Herren har befalt ham det.
तब दावीद ने अबीशाई और अपने सारे सेवकों को संबोधित करते हुए कहा, “देख रहे हो न, मेरा अपना पुत्र ही आज मेरे प्राणों का प्यासा हो गया है, तो फिर बिन्यामिन का वंशज और कितना अधिक न चाहेगा? मत रोको उसे! उसे शाप देने दो, क्योंकि उसे उसके लिए आदेश याहवेह से प्राप्त हुआ है.
12 Kanskje Herren ser til mig i min nød, så Herren gir mig lykke til gjengjeld for den forbannelse som har rammet mig idag.
संभव है याहवेह मेरी पीड़ा पर दृष्टि करें और उसके द्वारा की जा रही शाप की बारिश का प्रतिफल मुझे मेरे कल्याण में दें.”
13 Så gikk David og hans menn frem efter veien mens Sime'i gikk oppe i lien jevnsides med ham, og han gikk og bante, og han kastet med sten og sand mens han gikk der jevnsides med ham.
तब दावीद और उनके साथी मार्ग पर आगे बढ़ते चले गए, और शिमेई उनके समानांतर पहाड़ी के ढाल पर उनके साथ साथ चलता गया. चलते हुए वह शाप देता जा रहा था, उन पर पत्थर फेंकता जा रहा था, और साथ ही धूल भी उछालता जाता था.
14 Og kongen og alt folket som var med ham, drog inn i Ajefim og hvilte der.
राजा, उनके सारे साथी यरदन नदी पर थके हुए पहुंचे. वहां दावीद में नई ताज़गी आ गई.
15 Imidlertid var Absalom med alt sitt folk, Israels menn, kommet til Jerusalem og Akitofel var med ham.
अबशालोम और इस्राएली जनता येरूशलेम पहुंच गए. अहीतोफ़ेल उनके साथ ही थे.
16 Da nu arkitten Husai, Davids venn, kom til Absalom, sa Husai til Absalom: Kongen leve! Kongen leve!
यह उस समय की घटना है, जब दावीद के मित्र अर्की हुशाई ने अबशालोम की उपस्थिति में पहुंचकर उससे कहा, “महाराज की लंबी आयु हो! महाराज की लंबी आयु हो!”
17 Da sa Absalom til Husai: Er dette din kjærlighet til din venn? Hvorfor drog du ikke med din venn?
अबशालोम ने हुशाई से पूछा, “क्या अपने मित्र के प्रति सच्चाई ऐसे ही दिखाई जाती है? क्यों नहीं गए आप अपने मित्र के साथ?”
18 Husai svarte: Nei, den som Herren og dette folk og alle Israels menn har utvalgt, ham vil jeg tilhøre, og hos ham vil jeg bli.
हुशाई ने अबशालोम को उत्तर दिया, “नहीं. मगर मैं तो उसी का होकर रहूंगा, जिसे याहवेह, जनसाधारण और सारे इस्राएल ने चुना है. मैं भी उसी का साथ दूंगा.
19 Og for det annet: Hvem skulde jeg tjene? Skulde jeg ikke tjene hos hans sønn? Likesom jeg har tjent hos din far, således vil jeg og tjene dig.
यह भी समझ लीजिए: किसकी सेवा करना मेरे लिए सही है; क्या उनके ही पुत्र की नहीं? जिस प्रकार मैंने आपके पिता की सेवा की है, आपकी भी करूंगा.”
20 Så sa Absalom til Akitofel: Gi nu I et råd og si hvad vi skal gjøre!
इस पर अबशालोम ने अहीतोफ़ेल से कहा, “अब आप मुझे सलाह दीजिए, क्या होगा मेरा अगला कदम?”
21 Akitofel svarte: Gå inn til din fars medhustruer som han lot bli tilbake for å ta vare på huset! Når da hele Israel får høre at du har gjort dig forhatt hos din far, så vil motet økes hos alle som er med dig.
अहीतोफ़ेल ने अबशालोम को आदेश दिया, “जिन उपपत्नियों को तुम्हारे पिता गृह प्रबंधन के उद्देश्य से यहां छोड़ गए हैं, जाकर उनसे संबंध बनाओ. जब सारा इस्राएल इसके विषय में सुनेगा कि तुमने स्वयं को अपने पिता के लिए घृणित बना लिया है. इससे उन सभी को, जो तुम्हारे साथ है, जो तुम्हारे समर्थक हैं, बल मिलेगा.”
22 Så reiste de et telt for Absalom på taket, og Absalom gikk inn til sin fars medhustruer for hele Israels øine.
तब इसके लिए राजमहल की छत पर एक तंबू खड़ा किया गया और अबशालोम ने सारे इस्राएल के देखते-देखते अपने पिता की उपपत्नियों से संबंध बनाया.
23 I den tid gjaldt et råd som Akitofel gav, like så meget som om en hadde spurt Guds ord til råds; så meget gjaldt hvert råd av Akitofel både hos David og hos Absalom.
उन दिनों में अहीतोफ़ेल द्वारा दी गई सलाह वैसी ही मानी जाती थी जैसा किसी ने परमेश्वर से प्रकाशन प्राप्त कर लिया है. दावीद और अबशालोम दोनों ही के लिए अहीतोफ़ेल की सलाह बहुत ही सम्मानीय होती थी.