< 2 Korintierne 2 >

1 Men også for min egen skyld foresatte jeg mig at jeg ikke atter vilde komme til eder med sorg.
मैंने अपने दिल में ये इरादा किया था कि फिर तुम्हारे पास ग़मगीन हो कर न आऊँ।
2 For hvis jeg gjør eder sorg, hvem er det da som gjør mig glad, uten den som jeg gjør sorg?
क्यूँकि अगर मैं तुम को ग़मगीन करूँ तो मुझे कौन ख़ुश करेगा? सिवा उसके जो मेरी वजह से ग़मगीन हुआ।
3 Og just i det øiemed skrev jeg, forat jeg ikke, når jeg kom, skulde få sorg av dem som jeg burde ha glede av, idet jeg har den tillit til eder alle at min glede er eders alles glede.
और मैंने तुम को वही बात लिखी थी ताकि ऐसा न हो कि मुझे आकर जिन से ख़ुश होना चाहिए था, मैं उनकी वजह से ग़मगीन हूँ; क्यूँकि मुझे तुम सब पर इस बात का भरोसा है कि जो मेरी ख़ुशी है वही तुम सब की है।
4 For med megen trengsel og angst i hjertet skrev jeg til eder under mange tårer, ikke for å gjøre eder sorg, men forat I skulde kjenne den kjærlighet som jeg særlig har til eder.
क्यूँकि मैंने बड़ी मुसीबत और दिलगीरी की हालत में बहुत से आँसू बहा बहा कर तुम को लिखा था, लेकिन इस वास्ते नहीं कि तुमको ग़म हो बल्कि इस वास्ते कि तुम उस बड़ी मुहब्बत को मा'लूम करो जो मुझे तुम से है।
5 Men er det nogen som har voldt sorg, da er det ikke mig han har voldt sorg, men delvis - at jeg ikke skal være for hård - eder alle.
और अगर कोई शख़्स ग़म का बा'इस हुआ है तो वो मेरे ही ग़म का नहीं बल्कि, (ताकि उस पर ज़्यादा सख़्ती न करूँ) किस क़दर तुम सब के ग़म का ज़रिया हुआ।
6 Det er nok for ham med den straff han har fått av de fleste,
यही सज़ा जो उसने अक्सरों की तरफ़ से पाई ऐसे शख़्स के वास्ते काफ़ी है।
7 så at I derimot heller skal tilgi og trøste ham, forat han ikke skal gå til grunne i ennu større sorg.
पस बर'अक्स इसके यही बेहतर है कि उस का क़ुसूर मु'आफ़ करो और तसल्ली दो ताकि वो ग़म की कसरत से तबाह न हो।
8 Derfor ber jeg eder å la kjærlighet råde mot ham.
इसलिए मैं तुम से गुज़ारिश करता हूँ कि उसके बारे में मुहब्बत का फ़तवा दो।
9 For derfor var det også jeg skrev, for å få vite om I holder prøve, om I er lydige i alt.
क्यूँकि मैंने इस वास्ते भी लिखा था कि तुम्हें आज़मा लूँ; कि सब बातों में फ़रमानबरदार हो या नहीं।
10 Men den som I tilgir noget, ham tilgir og jeg; for det jeg har tilgitt - om jeg har hatt noget å tilgi - det har jeg gjort for eders skyld, for Kristi åsyn, forat vi ikke skal dåres av Satan;
जिसे तुम मु'आफ़ करते हो उसे मैं भी मु'आफ़ करता हूँ क्यूँकि जो कुछ मैंने मु'आफ़ किया; अगर किया, तो मसीह का क़ाईम मुक़ाम हो कर तुम्हारी ख़ातिर मु'आफ़ किया।
11 for ikke er vi uvitende om hans tanker.
ताकि बुरे लोगों का हम पर दाव न चले क्यूँकि हम उसकी चालों से नावाक़िफ़ नहीं।
12 Da jeg kom til Troas for Kristi evangeliums skyld, og en dør var mig oplatt i Herren, hadde jeg ingen ro i min ånd, fordi jeg ikke fant Titus, min bror,
और जब मैं मसीह की ख़ुशख़बरी देने को त्रोआस शहर में आया और ख़ुदावन्द में मेरे लिए दरवाज़ा खुल गया।
13 men jeg sa farvel til dem og drog videre til Makedonia.
तो मेरी रूह को आराम न मिला; इसलिए कि मैंने अपने भाई तितुस को न पाया; पस उन ईमानदारों से रुख़्सत होकर मकिदुनिया सूबे को चला गया।
14 Men Gud være takk, som alltid lar oss vinne seier i Kristus og ved oss åpenbarer sin kunnskaps duft på hvert sted!
मगर ख़ुदा का शुक्र है जो मसीह में हम को हमेशा क़ैदियों की तरह गश्त कराता है और अपने इल्म की ख़ुशबू हमारे वसीले से हर जगह फ़ैलाता है।
15 For vi er en Kristi vellukt for Gud, blandt dem som blir frelst, og blandt dem som går fortapt,
क्यूँकि हम ख़ुदा के नज़दीक नजात पानेवालों और हलाक होने वालों दोनों के लिए मसीह की ख़ुश्बू हैं।
16 for disse en duft av død til død, for hine en duft av liv til liv. Og hvem er vel duelig til dette?
कुछ के वास्ते तो मरने के लिए मौत की बू और कुछ के वास्ते जीने के लिए ज़िन्दगी की बू हैं और कौन इन बातों के लायक़ हैं।
17 For vi er ikke, som de mange, slike at vi forfalsker Guds ord til egen vinning; men som i renhet, ja som av Gud, taler vi for Guds åsyn i Kristus.
क्यूँकि हम उन बहुत लोगों की तरह नहीं जो ख़ुदा के कलाम में मिलावट करते हैं बल्कि दिल की सफ़ाई से और ख़ुदा की तरफ़ से ख़ुदा को हाज़िर जान कर मसीह में बोलते हैं।

< 2 Korintierne 2 >