< 2 Krønikebok 30 >

1 Så sendte Esekias bud omkring til hele Israel og Juda og skrev også brev til Efra'im og Manasse at de skulde komme til Herrens hus i Jerusalem og holde påske for Herren, Israels Gud.
हिज़किय्याह ने सारे इस्राएल, यहूदिया, एफ्राईम और मनश्शेह के लिए एक संदेश भेजा, कि वे येरूशलेम में याहवेह के भवन में याहवेह, इस्राएल के परमेश्वर के सम्मान में फ़सह उत्सव मनाने आएं.
2 Og kongen og hans høvdinger og hele menigheten i Jerusalem holdt råd om å holde påske i den annen måned;
राजा, उसके शासक और सारी सभा ने येरूशलेम में मिलकर एक मत से यह निर्णय लिया था, कि फ़सह उत्सव दूसरे महीने में मना लिया जाए.
3 for de kunde ikke holde den med det samme, fordi det ennu ikke var prester nok som hadde helliget sig, og folket ikke var samlet i Jerusalem.
क्योंकि वे इसे इसके नियत समय पर मना नहीं सके थे. इसका कारण यह था, कि पर्याप्‍त संख्या में पुरोहित अपने आपको शुद्ध न कर सके थे. इसके अलावा, प्रजाजन येरूशलेम में इकट्ठा भी न हो सके थे.
4 Det syntes kongen og hele menigheten var rett.
तब राजा और समस्त प्रजा के मत में यही एक सही निर्णय था.
5 De vedtok derfor å la utrope i hele Israel, fra Be'erseba like til Dan, at folk skulde komme og holde påske for Herren, Israels Gud, i Jerusalem; for de hadde ikke holdt den i samlet mengde, således som foreskrevet er.
तब उन्होंने सबको बताने के उद्देश्य से एक राज आज्ञा तैयार की, कि सारे इस्राएल में, बेअरशेबा से दान तक सभी इस्राएल के परमेश्वर याहवेह के सम्मान में फ़सह उत्सव मनाने येरूशलेम आएं, क्योंकि जैसा कि लिखा था फ़सह उत्सव अब तक राष्ट्रीय स्तर पर मनाया नहीं गया था.
6 Så tok da ilbudene avsted med brevene fra kongen og hans høvdinger og drog omkring i hele Israel og Juda, således som kongen hadde befalt, og sa: I Israels barn! Vend om til Herren, Abrahams, Isaks og Israels Gud, så han kan vende sig til den levning av eder som har sloppet unda assyrerkongenes hånd;
समस्त इस्राएल और यहूदिया में दूत राजा और उसके प्रशासकों के हाथ से लिखे हुए पत्र लेकर भेजे गए. राजा का आदेश इस प्रकार था: “इस्राएल की संतान, अब्राहाम, यित्सहाक और इस्राएल के याहवेह परमेश्वर की ओर लौट आओ, कि वह भी तुममें से उनकी ओर लौट सकें, जो अराम के राजाओं के वार से बच निकले थे.
7 vær ikke som eders fedre og eders brødre, som bar sig troløst at mot Herren, sine fedres Gud, så han overgav dem til ødeleggelse, således som I selv ser.
अपने पूर्वजों और अपने भाई-बंधुओं के समान न बनो, जो अपने पूर्वजों के परमेश्वर, याहवेह के प्रति विश्वासहीन हो गए थे; जिसका परिणाम, जैसा तुम देख ही रहे हो, याहवेह ने तुम्हें घृणा का, आतंक का पात्र बना दिया है.
8 Vær nu ikke hårdnakkede som eders fedre! Gi Herren hånden og kom til hans helligdom, som han har helliget for alle tider, og tjen Herren eders Gud, så hans brennende vrede må vende sig bort fra eder.
इसलिये अब अपने पूर्वजों के समान हठी न बनो बल्कि अपने याहवेह के सामने विनम्र हो जाओ और उनके पवित्र स्थान में प्रवेश करो, जिसे उन्होंने हमेशा के लिए शुद्ध कर दिया है. याहवेह अपने परमेश्वर की सेवा करो, कि उनका भड़का हुआ क्रोध तुम पर से दूर हो जाए.
9 For når I vender om til Herren, da skal eders brødre og eders sønner finne barmhjertighet hos dem som holder dem fangne, og komme tilbake til dette land; for Herren eders Gud er nådig og barmhjertig; han vil ikke vende sitt åsyn bort fra eder, dersom I vender om til ham.
क्योंकि यदि तुम याहवेह की ओर हो जाओ, तो तुम्हारे भाई-बन्धु और तुम्हारी संतान को उनकी ओर से कृपा मिल जाएगी, जो उन्हें बंदी बनाकर ले गए हैं. तब वे अपने देश लौट सकेंगे. क्योंकि याहवेह तुम्हारे परमेश्वर कृपालु और करुणामय हैं. यदि तुम उनकी ओर लौटेंगे, वह तुमसे अपना मुख फेर न लेंगे.”
10 Ilbudene drog omkring fra by til by i Efra'ims og Manasses land og like til Sebulon; men folk bare lo av dem og spottet dem.
तब दूत नगर-नगर घूमकर संदेश देते गए. वे एफ्राईम और मनश्शेह तक गए-यहां तक कि ज़ेबुलून तक भी किंतु लोग उनका मज़ाक उड़ाकर उन पर हंसते रहे.
11 Det var bare nogen få i Aser og Manasse og Sebulon som ydmyket sig og kom til Jerusalem.
फिर भी, आशेर, मनश्शेह और ज़ेबुलून के कुछ व्यक्तियों ने अपने आपको नम्र किया और वे येरूशलेम आए.
12 Også i Juda rådet Guds hånd, så han gav dem et samdrektig sinn til å gjøre det som kongen og høvdingene hadde befalt efter Herrens ord.
यहूदिया पर भी परमेश्वर का प्रभाव कुछ इस प्रकार था कि उन्होंने सच्चाई में राजा और शासकों द्वारा भेजे याहवेह के आदेश को स्वीकार किया.
13 Således samlet det sig en mengde folk i Jerusalem for å holde de usyrede brøds høitid i den annen måned - det blev en meget stor forsamling.
दूसरे महीने में बड़ी संख्या में लोग येरूशलेम में अखमीरी रोटी के उत्सव को मनाने के लिए इकट्ठा हुए थे. यह बहुत ही बड़ा जनसमूह था.
14 Først fikk de bort de alter som fantes i Jerusalem; også alle røkelsekarene tok de bort og kastet dem i Kidron-bekken.
वे सभी एकजुट हुए और येरूशलेम में जो वेदियां बनी हुई थी उन्हें, और सारी धूप वेदियों को उठाकर किद्रोन नाले में फेंक आए.
15 Så slaktet de påskelammet på den fjortende dag i den annen måned, og prestene og levittene blev skamfulle og helliget sig og førte frem brennoffere til Herrens hus;
इसके बाद उन्होंने दूसरे महीने के चौदहवें दिन फ़सह के मेमनों का वध किया. पुरोहितों और लेवियों के लिए यह लज्जा का विषय हो गया, तब उन्होंने स्वयं को शुद्ध किया और याहवेह के भवन में वे होमबलि ले आए.
16 de stilte sig på sin plass, som det var dem foreskrevet, efter den Guds mann Moses' lov; og prestene sprengte blodet, som levittene rakte dem.
वे अपने ठहराए गए स्थानों पर खड़े हो गए, जैसा परमेश्वर के जन मोशेह द्वारा बताया गया था. पुरोहित उस लहू का छिड़काव करते जा रहे थे, जो उन्हें लेवियों द्वारा सौंपा जा रहा था.
17 For det var mange i forsamlingen som ikke hadde helliget sig, og derfor utførte levittene slaktningen av påskelammene for alle dem som ikke var rene, så de kunde hellige dem for Herren.
यह इसलिये कि सभा में ऐसे अनेक थे, जिन्होंने स्वयं को शुद्ध नहीं किया था. तब लेवियों के लिए यह ज़रूरी हो गया था कि हर एक अशुद्ध व्यक्ति के लिए फ़सह मेमना वध किया जाए और वे याहवेह के लिए शुद्ध हो जाएं.
18 For en mengde av folket, mange fra Efra'im og Manasse, Issakar og Sebulon, hadde ikke renset sig, men åt påskelammet uten å iaktta det som var foreskrevet; men Esekias bad for dem og sa: Herren, som er god, vil tilgi
एफ्राईम, मनश्शेह, इस्साखार और ज़ेबुलून प्रदेशों से आए लोगों में एक बड़ी संख्या उनकी थी, जिन्होंने अपने आपको शुद्ध नहीं किया था. उन्होंने व्यवस्था तोड़ते हुए फ़सह भोज को ग्रहण कर लिया था, मगर हिज़किय्याह ने उनके लिए यह प्रार्थना की, “महान याहवेह ऐसे हर एक व्यक्ति को क्षमा करें,
19 hver den som har vendt sig av alt sitt hjerte til å søke Gud Herren, sine fedres Gud, om han enn ikke er ren således som helligdommen krever det!
जिसने अपने मन को परमेश्वर, अपने पूर्वजों के याहवेह की खोज करने के लिए तैयार कर लिया है, यद्यपि उसने अपने आपको पवित्र स्थान के नियमों के अनुसार शुद्ध नहीं किया है.”
20 Og Herren bønnhørte Esekias og helbredet folket.
तब याहवेह ने हिज़किय्याह की विनती सुनी और लोगों को दोबारा स्वस्थ कर दिया.
21 Således holdt de av Israels barn som var til stede i Jerusalem, de usyrede brøds høitid i syv dager med stor glede; og prestene og levittene lovet Herren dag for dag med instrumenter som priste Herrens makt.
इस्राएल के वंशजों ने, जो इस समय येरूशलेम में थे, सात दिन तक बड़े आनंद के साथ अखमीरी रोटी का उत्सव मनाया. लेवी और पुरोहित दिन-प्रतिदिन वाद्यों की आवाजों की संगत पर याहवेह की स्तुति करते रहते थे.
22 Og Esekias talte vennlig til alle de levitter som hadde vist sig særlig dyktige i Herrens tjeneste; og de åt høitidsofferet i syv dager og ofret takkoffere og lovet Herren, sine fedres Gud.
हिज़किय्याह ने उन सभी लेवियों के प्रोत्साहन में प्रशंसा के शब्द कहे, जिन्होंने याहवेह से संबंधित विषयों में बुद्धिमानी का परिचय दिया था. तब वे निर्धारित पर्व के सात दिनों तक फ़सह भोज करते रहे, मेल बलि चढ़ाते रहे और अपने पूर्वजों के परमेश्वर याहवेह के प्रति धन्यवाद देते रहे.
23 Og hele menigheten kom overens om å holde høitid ennu syv dager; og så holdt de høitid med glede i syv dager til.
उपस्थित सारी भीड़ ने यह निर्णय लिया कि इस उत्सव को सात दिन और मनाया जाए. तब बहुत ही खुशी से उन्होंने सात दिन इस उत्सव को मनाया.
24 For Esekias, Judas konge, gav menigheten tusen okser og syv tusen stykker småfe, og høvdingene gav menigheten tusen okser og ti tusen stykker småfe; og mange prester helliget sig.
इस उत्सव के लिए राजा हिज़किय्याह ने एक हज़ार बछड़े और सात हज़ार भेड़े दान में दी थी. शासन अधिकारियों ने एक हज़ार बछड़े और दस हज़ार भेड़े दान में दीं. बड़ी संख्या थी उन पुरोहितों की, जिन्होंने अपने आपको शुद्ध किया था.
25 Og hele Judas menighet gledet sig, og prestene og levittene og alle de som var kommet sammen fra Israel, og de fremmede som var kommet fra Israels land eller bodde i Juda.
यहूदिया की सारी सभा पुरोहितों और लेवियों के साथ आनंद मनाने में मगन थी. इनके अलावा इनमें वे भी थे, जो इस्राएल से यहां आए थे, और इस्राएल से और यहूदिया से आए हुए विदेशी भी.
26 Det var stor glede i Jerusalem; for siden Israels konge Salomos, Davids sønns dager hadde det ikke hendt noget sådant i Jerusalem.
सारा येरूशलेम इन दिनों में खुशी में डूबा था, क्योंकि येरूशलेम में ऐसा समारोह इस्राएल के राजा दावीद के पुत्र शलोमोन के शासनकाल से अब तक देखा न गया था.
27 Og de levittiske prester stod op og velsignet folket, og deres røst blev hørt, og deres bønn nådde til himmelen, hans hellige bolig.
तब लेवी और पुरोहित उठ खड़े हुए और उन्होंने सारी सभा के लोगों के लिए आशीर्वाद दिए. उनकी विनती सुनी गई. उनकी विनती याहवेह के घर, स्वर्ग पहुंच गई.

< 2 Krønikebok 30 >