< 1 Samuels 23 >
1 Så kom det nogen og sa til David: Filistrene har nu kringsatt Ke'ila, og de plyndrer låvene.
और उन्होंने दाऊद को ख़बर दी कि “देख, फ़िलिस्ती क़'ईला से लड़ रहे हैं और खलिहानों को लूट रहे हैं।”
2 Da spurte David Herren: Skal jeg ta avsted og slå disse filistrer? Herren svarte David: Ta avsted og slå filistrene og frels Ke'ila!
तब दाऊद ने ख़ुदावन्द से पूछा कि “क्या मैं जाऊँ और उन फ़िलिस्तियों को मारूं?” ख़ुदावन्द ने दाऊद को फ़रमाया, “जा फ़िलिस्तियों को मार और क़'ईला को बचा।”
3 Men Davids menn sa til ham: Vi må jo være redde for livet her i Juda; og så skulde vi dra til Ke'ila mot filistrenes fylkinger?
और दाऊद के लोगों ने उससे कहा कि “देख, हम तो यहीं यहूदाह में डरते हैं, तब हम क़'ईला को जाकर फ़िलिस्ती लशकरों का सामना करें तो कितना ज़्यादा न डर लगेगा?”
4 Da spurte David Herren ennu en gang, og Herren svarte ham og sa: Ta ut og dra ned til Ke'ila! Jeg gir filistrene i din hånd.
तब दाऊद ने ख़ुदावन्द से फिर सवाल किया, ख़ुदावन्द ने जवाब दिया कि “उठ क़'ईला को जा क्यूँकि मैं फ़िलिस्तियों को तेरे क़ब्ज़े में कर दूँगा।”
5 Så drog David og hans menn til Ke'ila, og han stred mot filistrene og drev deres buskap bort og påførte dem et stort mannefall. Således frelste David Ke'ilas innbyggere.
इसलिए दाऊद और उसके लोग क़'ईला को गए और फ़िलिस्तियों से लड़े और उनकी मवाशी ले आए और उनको बड़ी खूँरेज़ी के साथ क़त्ल किया, यूँ दाऊद ने क़'ईलियों को बचाया।
6 Da Abjatar, Akimeleks sønn, flyktet til David i Ke'ila, hadde han livkjortelen med sig der ned.
जब अख़ीमलिक का बेटा अबीयातर दाऊद के पास क़'ईला को भागा तो उसके हाथ में एक अफ़ूद था जिसे वह साथ ले गया था।
7 Da Saul fikk spurt at David var kommet til Ke'ila, sa han: Gud kjennes ikke ved ham og har gitt ham i min hånd; for han har stengt sig selv inne ved å gå inn i en by med dobbelte porter og bommer.
और साऊल को ख़बर हुई कि दाऊद क़'ईला में आया है इसलिए साऊल कहने लगा कि “ख़ुदा ने उसे मेरे क़ब्ज़े में कर दिया क्यूँकि वह जो ऐसे शहर में घुसा है, जिस में फाटक और अड़बंगे हैं तो क़ैद हो गया है।”
8 Så kalte Saul alt folket sammen til strid og vilde dra ned til Ke'ila for å kringsette David og hans menn.
और साऊल ने जंग के लिए अपने सारे लश्कर को बुला लिया ताकि क़'ईला में जाकर दाऊद और उसके लोगों को घेर ले।
9 Da David skjønte at det var mot ham Saul la op onde råd, sa han til Abjatar, presten: Kom hit med livkjortelen!
और दाऊद को मा'लूम हो गया कि साऊल उसके ख़िलाफ़ बुराई की तदबीरें कर रहा है, इसलिए उसने अबीयातर काहिन से कहा कि “अफ़ूद यहाँ ले आ।”
10 Så sa David: Herre, Israels Gud! Din tjener har hørt at Saul har i sinne å komme til Ke'ila og ødelegge byen for min skyld.
और दाऊद ने कहा, ऐ ख़ुदावन्द इस्राईल के ख़ुदा तेरे बन्दे ने यह क़त'ई सुना है कि साऊल क़'ईला को आना चाहता है ताकि मेरी वजह से शहर को बरबाद करदे।
11 Vil Ke'ilas menn overgi mig til ham? Vil Saul dra her ned, som din tjener har hørt? Herre, Israels Gud! Åpenbar det for din tjener! Herren svarte: Ja, han vil dra her ned.
तब क्या क़'ईला के लोग मुझको उसके हवाले कर देंगे? क्या साऊल जैसा तेरे बन्दे ने सुना है आएगा? ऐ ख़ुदावन्द इस्राईल के ख़ुदा मैं तेरी मिन्नत करता हूँ कि तू अपने बन्दे को बता दे “ख़ुदावन्द ने कहा, वह आएगा।”
12 Da sa David: Vil Ke'ilas menn overgi mig og mine menn til Saul? Herren svarte: Ja, det vil de.
तब दाऊद ने कहा कि “क्या क़'ईला के लोग मुझे और मेरे लोगों को साऊल के हवाले कर देंगे?” ख़ुदावन्द ने कहा, “वह तुझे हवाले कर देंगे।”
13 Da brøt David op med sine folk, omkring seks hundre mann; de drog bort fra Ke'ila og vanket om hvor det traff sig. Og da Saul fikk spurt at David hadde sloppet bort fra Ke'ila, lot han være å dra ut.
तब दाऊद और उसके लोग जो क़रीबन छ: सौ थे उठकर क़'ईला से निकल गए और जहाँ कहीं जा सके चल दिए और साऊल को ख़बर मिली कि दाऊद क़'ईला से निकल गया तब वह जाने से बाज़ रहा।
14 Siden holdt David til i ørkenen, i fjellborgene; han holdt til i fjellene i Sifs ørken; og Saul søkte efter ham hele tiden, men Gud gav ham ikke i hans hånd.
और दाऊद ने वीराने के क़िलों' में सुकूनत की और दश्त ऐ ज़ीफ़ के पहाड़ी मुल्क में रहा, और साऊल हर रोज़ उसकी तलाश में रहा, लेकिन ख़ुदावन्द ने उसको उसके क़ब्ज़े में हवाले न किया।
15 Men David skjønte at Saul hadde draget ut for å stå ham efter livet. Mens David var i skogen i Sifs ørken,
और दाऊद ने देखा कि साऊल उसकी जान लेने को निकला है, उस वक़्त दाऊद दश्त — ए — ज़ीफ़ के बन में था।
16 drog Jonatan, Sauls sønn, avsted og kom til ham i skogen, og han styrket hans mot i Gud.
और साऊल का बेटा यूनतन उठकर दाऊद के पास बन में गया और ख़ुदा में उसका हाथ मज़बूत किया।
17 Han sa til ham: Vær ikke redd! Min far Sauls hånd skal ikke nå dig; du skal bli konge over Israel, og jeg skal være den næste efter dig; det vet også Saul, min far.
उसने उससे कहा, “तू मत डर क्यूँकि तू मेरे बाप साऊल के हाथ में नहीं पड़ेगा और तू इस्राईल का बादशाह होगा और में तुझ से दूसरे दर्जे पर हूँगा, यह मेरे बाप साऊल को भी मा'लूम है।”
18 Så gjorde de begge en pakt for Herrens åsyn; og David blev i skogen, men Jonatan drog hjem igjen.
और उन दोनों ने ख़ुदावन्द के आगे 'अहद ओ पैमान किया और दाऊद बन में ठहरा रहा, और यूनतन अपने घर को गया।
19 Men nogen sifitter drog op til Saul i Gibea og sa: David holder sig skjult hos oss i fjellborgene i skogen, på Kakilahaugen sønnenfor ørkenen.
तब ज़ीफ़ के लोग जिबा' में साऊल के पास जाकर कहने लगे, “क्या दाऊद हमारे बीच कोहे हकीला के बन के क़िलों' में जंगल के जुनूब की तरफ़ छिपा नही है?
20 Så kom nu her ned, konge, så sant det er din attrå å komme her ned, og vi skal sørge for å overgi ham i kongens hånd.
इसलिए अब ऐ बादशाह तेरे दिल को जो बड़ी आरजू आने की है उसके मुताबिक़ आ और उसको बादशाह के हाथ में हवाले करना हमारा ज़िम्मा रहा।”
21 Saul svarte: Velsignet være I av Herren, fordi I har medynk med mig!
तब साऊल ने कहा, “ख़ुदावन्द की तरफ़ से तुम मुबारक हो क्यूँकि तुमने मुझ पर रहम किया।
22 Dra nu bort og pass på fremdeles, så I kan få rede på og se efter hvor han vanker, og hvem som har sett ham der! For folk har sagt mig at han er meget slu.
इसलिए अब ज़रा जाकर सब कुछ और पक्का कर लो और उसकी जगह को देख, कर जान लो कि उसका ठिकाना कहाँ है, और किसने उसे वहाँ देखा है, क्यूँकि मुझ से कहा, गया है कि वह बड़ी चालाकी से काम करता है।
23 Se efter og gjør eder kjent med alle de smutthuller hvor han skjuler sig, og kom så tilbake til mig med sikker beskjed. Så vil jeg gå med eder, og dersom han er i landet, skal jeg søke ham op blandt alle Judas tusener.
इसलिए तुम देख भाल कर जहाँ — जहाँ वह छिपा करता है उन ठिकानों का पता लगा कर ज़रूर मेरे पास फिर आओ और मैं तुम्हारे साथ चलूँगा और अगर वह इस मुल्क में कहीं भी हो तो में उसे यहूदाह के हज़ारों हज़ार में से ढूँड निकालूँगा।”
24 Så brøt de op og drog til Sif forut for Saul; men David og hans menn var da i Maons ørken, på den øde mark sønnenfor ørkenen.
इसलिए वह उठे और साऊल से पहले ज़ीफ़ को गए लेकिन दाऊद और उसके लोग म'ऊन के वीराने में थे जो जंगल के जुनूब की तरफ़ मैदान में था।
25 Siden gikk Saul og hans menn avsted for å lete efter David; men David fikk vite det, og han drog ned til klippen og blev i Maons ørken; og da Saul fikk høre det, satte han efter David til Maons ørken.
और साऊल और उसके लोग उसकी तलाश में निकले और दाऊद को ख़बर पहुँची, इसलिए वह चट्टान पर से उतर आया और म'ऊन के वीराने में रहने लगा, और साऊल ने यह सुनकर म'ऊन के वीराने में दाऊद का पीछा किया।
26 Saul gikk på den ene side av fjellet og David og hans menn på den andre side. Og David søkte engstelig å komme bort fra Saul, mens Saul og hans menn holdt på å omringe David og hans menn for å gripe dem.
और साऊल पहाड़ की इस तरफ़ और दाऊद और उसके लोग पहाड़ की उस तरफ़ चल रहे थे, और दाऊद साऊल के ख़ौफ़ से निकल जाने की जल्दी कर रहा, था इसलिए कि साऊल और उसके लोगों ने दाऊद को और उसके लोगों को पकड़ने के लिए घेर लिया था।
27 Da kom det et bud til Saul og sa: Skynd dig og dra avsted! Filistrene har falt inn i landet.
लेकिन एक क़ासिद ने आकर साऊल से कहा कि “जल्दी चल क्यूँकि फ़िलिस्तियों ने मुल्क पर हमला किया है।”
28 Så vendte Saul tilbake og forfulgte ikke David lenger, men drog mot filistrene; derfor har de kalt dette sted Sela-Hammahlekot.
इसलिए साऊल दाऊद का पीछा छोड़ कर फ़िलिस्तियों का मुक़ाबिला करने को गया इसलिए उन्होंने उस जगह का नाम सिला'हम्मख़ल्कोत रख्खा।
29 Så drog David op derfra og holdt til i fjellborgene ved En-Gedi.
और दाऊद वहाँ से चला गया और 'ऐन जदी के क़िलों' में रहने लगा।