< 1 Johannes 3 >

1 Se, hvor stor kjærlighet Faderen har vist oss, at vi skal kalles Guds barn; og det er vi. Derfor kjenner verden ikke oss fordi den ikke kjenner ham.
देखो, पिता ने हम से कैसा प्रेम किया है, कि हम परमेश्वर की सन्तान कहलाएँ, और हम हैं भी; इस कारण संसार हमें नहीं जानता, क्योंकि उसने उसे भी नहीं जाना।
2 I elskede! nu er vi Guds barn, og det er ennu ikke åpenbaret hvad vi skal bli; vi vet at når han åpenbares, da skal vi bli ham like; for vi skal se ham som han er.
हे प्रियों, अब हम परमेश्वर की सन्तान हैं, और अब तक यह प्रगट नहीं हुआ, कि हम क्या कुछ होंगे! इतना जानते हैं, कि जब यीशु मसीह प्रगट होगा तो हम भी उसके समान होंगे, क्योंकि हम उसको वैसा ही देखेंगे जैसा वह है।
3 Og hver den som har dette håp til ham, han renser sig selv, likesom han er ren.
और जो कोई उस पर यह आशा रखता है, वह अपने आपको वैसा ही पवित्र करता है, जैसा वह पवित्र है।
4 Hver den som gjør synd, han gjør og lovbrudd, og synden er lovbrudd.
जो कोई पाप करता है, वह व्यवस्था का विरोध करता है; और पाप तो व्यवस्था का विरोध है।
5 Og I vet at han er åpenbaret for å bortta våre synder, og synd er ikke i ham.
और तुम जानते हो, कि यीशु मसीह इसलिए प्रगट हुआ, कि पापों को हर ले जाए; और उसमें कोई पाप नहीं।
6 Hver den som blir i ham, synder ikke; hver den som synder, har ikke sett ham og ikke kjent ham.
जो कोई उसमें बना रहता है, वह पाप नहीं करता: जो कोई पाप करता है, उसने न तो उसे देखा है, और न उसको जाना है।
7 Mine barn! la ikke nogen forføre eder! den som gjør rettferdighet, er rettferdig, likesom han er rettferdig.
प्रिय बालकों, किसी के भरमाने में न आना; जो धार्मिकता का काम करता है, वही उसके समान धर्मी है।
8 Den som gjør synd, er av djevelen; for djevelen synder fra begynnelsen. Dertil er Guds Sønn åpenbaret at han skal gjøre ende på djevelens gjerninger.
जो कोई पाप करता है, वह शैतान की ओर से है, क्योंकि शैतान आरम्भ ही से पाप करता आया है। परमेश्वर का पुत्र इसलिए प्रगट हुआ, कि शैतान के कामों को नाश करे।
9 Hver den som er født av Gud, gjør ikke synd, fordi hans sæd blir i ham, og han kan ikke synde, fordi han er født av Gud.
जो कोई परमेश्वर से जन्मा है वह पाप नहीं करता; क्योंकि उसका बीज उसमें बना रहता है: और वह पाप कर ही नहीं सकता, क्योंकि वह परमेश्वर से जन्मा है।
10 På dette kan Guds barn og djevelens barn kjennes; hver den som ikke gjør rettferdighet, er ikke av Gud, heller ikke den som ikke elsker sin bror.
१०इसी से परमेश्वर की सन्तान, और शैतान की सन्तान जाने जाते हैं; जो कोई धार्मिकता नहीं करता, वह परमेश्वर से नहीं, और न वह जो अपने भाई से प्रेम नहीं रखता।
11 For dette er det budskap som I hørte fra begynnelsen, at vi skal elske hverandre,
११क्योंकि जो समाचार तुम ने आरम्भ से सुना, वह यह है, कि हम एक दूसरे से प्रेम रखें।
12 ikke som Kain, som var av den onde og slo sin bror ihjel. Og hvorfor slo han ham ihjel? Fordi hans gjerninger var onde, men hans brors rettferdige.
१२और कैन के समान न बनें, जो उस दुष्ट से था, और जिसने अपने भाई की हत्या की। और उसकी हत्या किस कारण की? इसलिए कि उसके काम बुरे थे, और उसके भाई के काम धार्मिक थे।
13 Undre eder ikke, brødre, om verden hater eder!
१३हे भाइयों, यदि संसार तुम से बैर करता है तो अचम्भा न करना।
14 Vi vet at vi er gått over fra døden til livet, fordi vi elsker brødrene; den som ikke elsker, blir i døden.
१४हम जानते हैं, कि हम मृत्यु से पार होकर जीवन में पहुँचे हैं; क्योंकि हम भाइयों से प्रेम रखते हैं। जो प्रेम नहीं रखता, वह मृत्यु की दशा में रहता है।
15 Hver den som hater sin bror, er en manndraper, og I vet at ingen manndraper har evig liv blivende i sig. (aiōnios g166)
१५जो कोई अपने भाई से बैर रखता है, वह हत्यारा है; और तुम जानते हो, कि किसी हत्यारे में अनन्त जीवन नहीं रहता। (aiōnios g166)
16 På det kjenner vi kjærligheten at han satte sitt liv til for oss; også vi er skyldige å sette livet til for brødrene.
१६हमने प्रेम इसी से जाना, कि उसने हमारे लिए अपने प्राण दे दिए; और हमें भी भाइयों के लिये प्राण देना चाहिए।
17 Men den som har verdens gods og ser sin bror ha trang og lukker sitt hjerte for ham, hvorledes kan kjærligheten til Gud bli i ham?
१७पर जिस किसी के पास संसार की सम्पत्ति हो और वह अपने भाई को जरूरत में देखकर उस पर तरस न खाना चाहे, तो उसमें परमेश्वर का प्रेम कैसे बना रह सकता है?
18 Mine barn! la oss ikke elske med ord eller med tunge, men i gjerning og sannhet!
१८हे मेरे प्रिय बालकों, हम वचन और जीभ ही से नहीं, पर काम और सत्य के द्वारा भी प्रेम करें।
19 Og på dette skal vi kjenne at vi er av sannheten, og så skal vi stille våre hjerter tilfreds for hans åsyn;
१९इसी से हम जानेंगे, कि हम सत्य के हैं; और जिस बात में हमारा मन हमें दोष देगा, उस विषय में हम उसके सामने अपने मन को आश्वस्त कर सकेंगे।
20 for om enn vårt hjerte fordømmer oss, så er Gud større enn vårt hjerte og kjenner alle ting.
२०क्योंकि परमेश्वर हमारे मन से बड़ा है; और सब कुछ जानता है।
21 I elskede! dersom vårt hjerte ikke fordømmer oss, da har vi frimodighet for Gud,
२१हे प्रियों, यदि हमारा मन हमें दोष न दे, तो हमें परमेश्वर के सामने साहस होता है।
22 og det vi beder om, det får vi av ham; for vi holder hans bud og gjør det som er ham til behag.
२२और जो कुछ हम माँगते हैं, वह हमें उससे मिलता है; क्योंकि हम उसकी आज्ञाओं को मानते हैं; और जो उसे भाता है वही करते हैं।
23 Og dette er hans bud at vi skal tro på hans Sønn Jesu Kristi navn og elske hverandre, således som han bød oss.
२३और उसकी आज्ञा यह है कि हम उसके पुत्र यीशु मसीह के नाम पर विश्वास करें और जैसा उसने हमें आज्ञा दी है उसी के अनुसार आपस में प्रेम रखें।
24 Og den som holder hans bud, blir i ham og han i ham; og på dette kjenner vi at han blir i oss, av den Ånd som han gav oss.
२४और जो परमेश्वर की आज्ञाओं को मानता है, वह उसमें, और परमेश्वर उनमें बना रहता है: और इसी से, अर्थात् उस पवित्र आत्मा से जो उसने हमें दिया है, हम जानते हैं, कि वह हम में बना रहता है।

< 1 Johannes 3 >