< Amahubo 9 >

1 Ngizakudumisa, Nkosi, ngenhliziyo yami yonke, ngilandise zonke izimangaliso zakho.
संगीत निर्देशक के लिये. मूथलब्बेन धुन पर आधारित. दावीद का एक स्तोत्र. याहवेह, मैं संपूर्ण हृदय से आपका आभार मानूंगा; मैं आपके हर एक आश्चर्य कर्मों का वर्णन करूंगा.
2 Ngizathaba ngithokoze kuwe, ngihlabele indumiso ebizweni lakho, wena oPhezukonke.
मैं आप में उल्‍लसित होकर आनंद मनाता हूं; सर्वोच्च प्रभु, मैं आपका भजन गाता हूं.
3 Lapho izitha zami zibuyela emuva, zizakuwa, zibhubhe phambi kwakho.
जब मेरे शत्रु पीठ दिखाकर भागे; वे आपकी उपस्थिति के कारण नाश होकर लड़खड़ा कर गिर पड़े.
4 Ngoba ulimele ilungelo lami lodaba lwami, wahlala esihlalweni sobukhosi, wahlulela ngokulungileyo.
आपने न्याय किया और मेरे पक्ष में निर्णय दिया, आपने अपने सिंहासन पर बैठ सच्चाई में न्याय किया.
5 Uzikhuzile izizwe, wabhubhisa omubi; walesula ibizo labo kuze kube nini lanini.
आपने जनताओं को डांटा और दुष्टों को नष्ट कर दिया; आपने सदा के लिए उनका नाम मिटा दिया.
6 Izitha ziphelile, izincithakalo eziphakade; uyidilizile imizi; ukukhunjulwa kwabo kubhubhe kanye labo.
कोई भी शत्रु शेष न रहा, उनके नगर अब स्थायी विध्वंस मात्र रह गए हैं; शत्रु का नाम भी शेष न रहा.
7 Kodwa iNkosi izahlala kuze kube phakade, isihlalo sayo sobukhosi isilungisele isahlulelo.
परंतु याहवेह सदैव सिंहासन पर विराजमान हैं; उन्होंने अपना सिंहासन न्याय के लिए स्थापित किया है.
8 Yona-ke izawahlulela umhlaba ngokulunga, ibagwebe abantu ngokuqonda.
वह संसार का न्याय तथा राष्ट्रों का निर्णय धार्मिकता से करते हैं.
9 Njalo iNkosi izakuba yisiphephelo socindezelweyo, isiphephelo ngezikhathi zokuhlupheka.
याहवेह ही दुःखित को शरण देते हैं, संकट के समय वही ऊंचा गढ़ हैं.
10 Labalaziyo ibizo lakho bazathemba kuwe, ngoba wena Nkosi, kawubatshiyanga abakudingayo.
जिन्होंने आपकी महिमा को पहचान लिया है, वे आप पर भरोसा करेंगे, याहवेह, जिन्होंने आपसे प्रार्थना की, आपने उन्हें निराश न होने दिया.
11 Hlabelani indumiso eNkosini ehlezi eZiyoni, limemezele phakathi kwabantu izenzo zayo.
याहवेह का गुणगान करो, जो ज़ियोन में सिंहासन पर विराजमान हैं; राष्ट्रों में उनके आश्चर्य कार्यों की उद्घोषणा करो.
12 Nxa idinga igazi, iyabakhumbula, kayikhohlwa ukukhala kwabahlutshwayo.
वह, जो पीड़ितों के बदला लेनेवाले हैं, उन्हें स्मरण रखते हैं; दीनों की वाणी को वह अनसुनी नहीं करते.
13 Woba lomusa kimi, Nkosi, ubone uhlupho lwami oluvela kwabangizondayo, wena ongiphakamisayo emasangweni okufa,
हे याहवेह, मुझ पर कृपादृष्टि कीजिए! मेरी पीड़ा पर दृष्टि कीजिए. आप ही हैं, जो मुझे मृत्यु-द्वार के निकट से झपटकर उठा सकते हैं,
14 ukuze ngilandise yonke indumiso yakho emasangweni endodakazi yeZiyoni, ngithokoze kusindiso lwakho.
कि मैं ज़ियोन की पुत्री के द्वारों के भीतर आपके हर एक गुण का वर्णन करूं, कि मैं आपके द्वारा किए उद्धार में उल्‍लसित होऊं.
15 Izizwe zitshone emgodini ezawenzayo, embuleni ezalithiyayo unyawo lwazo lubanjiwe.
अन्य जनता उसी गड्ढे में जा गिरे, जिसे स्वयं उन्हीं ने खोदा था; उनके पैर उसी जाल में जा फंसे, जिसे उन्होंने बिछाया था.
16 INkosi izazisile, yenza isahlulelo; omubi uthiywe emsebenzini wezandla zakhe. Higayoni. (Sela)
याहवेह ने स्वयं को प्रकट किया, उन्होंने न्याय सम्पन्‍न किया; दुष्ट अपने ही फंदे में उलझ कर रह गए.
17 Abakhohlakeleyo bazabuyela esihogweni, zonke izizwe ezimkhohlwayo uNkulunkulu. (Sheol h7585)
दुष्ट अधोलोक में लौट जाएंगे, यही नियति है उन सभी राष्ट्रों की भी, जिन्होंने परमेश्वर की उपेक्षा की है. (Sheol h7585)
18 Ngoba oswelayo kayikukhohlakala kokuphela; ithemba labayanga kaliyikunyamalala phakade.
दीन दरिद्र सदा भुला नहीं दिए जाएंगे; पीड़ितों की आशा सदा के लिए चूर नहीं होगी.
19 Vuka, Nkosi, umuntu kanganqobi; izizwe kazigwetshwe phambi kwakho.
याहवेह, आप उठ जाएं, कि कोई मनुष्य प्रबल न हो जाए; जनताओं का न्याय आपके सामने हो.
20 Zitshayise ngovalo, Nkosi, izizwe kazikwazi ukuthi zingabantu nje. (Sela)
याहवेह, आप उन्हें भयभीत कर दें; जनताओं को यह बोध हो जाए कि वे मात्र मनुष्य हैं.

< Amahubo 9 >