< Amahubo 55 >

1 Beka indlebe, Nkulunkulu, emkhulekweni wami, ungazifihli ekunxuseni kwami.
ऐ खु़दा! मेरी दुआ पर कान लगा; और मेरी मिन्नत से मुँह न फेर।
2 Lalela kimi, ungiphendule; ngiyazulazula ekukhalazeni kwami, ngenza umsindo,
मेरी तरफ़ मुतवज्जिह हो और मुझे जवाब दे; मैं ग़म से बेक़रार होकर कराहता हूँ।
3 ngenxa yelizwi lesitha, ngenxa yembandezelo yomubi; ngoba bangethwesa ububi, langentukuthelo bayangizonda.
दुश्मन की आवाज़ से, और शरीर के जु़ल्म की वजह; क्यूँकि वह मुझ पर बदी लादते, और क़हर में मुझे सताते हैं।
4 Inhliziyo yami iyafutha phakathi kwami, lezethuso zokufa ziwele phezu kwami.
मेरा दिल मुझ में बेताब है; और मौत का हौल मुझ पर छा गया है।
5 Uvalo lokuthuthumela kungifikele, lokwesaba okukhulu kungigubuzele.
ख़ौफ़ और कपकपी मुझ पर तारी है, डर ने मुझे दबा लिया है;
6 Ngasengisithi: Kungathi ngabe ngilempiko njengejuba! Bengizaphaphela khatshana, ngiphumule.
और मैंने कहा, “काश कि कबूतर की तरह मेरे पर होते तो मैं उड़ जाता और आराम पाता!
7 Khangela, bengingabalekela khatshana ngihlale enkangala. (Sela)
फिर तो मैं दूर निकल जाता, और वीरान में बसेरा करता। (सिलाह)
8 Bengizaphangisisa ukuphunyuka kwami, ngisuke emoyeni ovunguzayo, esiphephweni.
मैं आँधी के झोंके और तूफ़ान से, किसी पनाह की जगह में भाग जाता।”
9 Sanganisa, Nkosi, yehlukanisa ulimi lwabo. Ngoba ngibone udlakela lokuxabana emzini.
ऐ ख़ुदावन्द! उनको हलाक कर, और उनकी ज़बान में तफ़रिक़ा डाल; क्यूँकि मैंने शहर में जु़ल्म और झगड़ा देखा है।
10 Emini lebusuku bayawubhoda phezu kwemithangala yawo; njalo ububi lenkathazo kuphakathi kwawo.
दिन रात वह उसकी फ़सील पर गश्त लगाते हैं; बदी और फ़साद उसके अंदर हैं।
11 Inkohlakalo iphakathi kwawo; imbandezelo lenkohliso kakusuki emgwaqweni wawo.
शरारत उसके बीच में बसी हुई है; सितम और फ़रेब उसके कूचों से दूर नहीं होते।
12 Ngoba kakusisitha esingiyangisayo, uba kunjalo bengizakuthwala; kakusuye ongizondayo oziphakamisa phezu kwami; uba kunjalo bengizamcatshela.
जिसने मुझे मलामत की वह दुश्मन न था, वरना मैं उसको बर्दाश्त कर लेता; और जिसने मेरे ख़िलाफ़ तकब्बुर किया वह मुझ से 'अदावत रखने वाला न था, नहीं तो मैं उससे छिप जाता।
13 Kodwa nguwe, umuntu olingana lami, umngane wami lowejwayelene lami.
बल्कि वह तो तू ही था जो मेरा हमसर, मेरा रफ़ीक और दिली दोस्त था।
14 Esasicebisana ngokumnandi sonke, saya endlini kaNkulunkulu silixuku.
हमारी आपसी गुफ़्तगू शीरीन थी; और हुजूम के साथ ख़ुदा के घर में फिरते थे।
15 Ukufa kakubazume, kabehlele esihogweni bephila, ngoba ububi busemizini yabo, phakathi kwabo. (Sheol h7585)
उनकी मौत अचानक आ दबाए; वह जीते जी पाताल में उतर जाएँ: क्यूँकि शरारत उनके घरों में और उनके अन्दर है। (Sheol h7585)
16 Mina ngizabiza uNkulunkulu, iNkosi ingisindise-ke.
लेकिन मैं तो ख़ुदा को पुकारूँगा; और ख़ुदावन्द मुझे बचा लेगा।
17 Kusihlwa lekuseni lemini ngizakhalaza ngikhale kakhulu, ibisilizwa ilizwi lami.
सुबह — ओ — शाम और दोपहर को मैं फ़रियाद करूँगा और कराहता रहूँगा, और वह मेरी आवाज़ सुन लेगा।
18 Ikhululile umphefumulo wami ngokuthula empini emelene lami, ngoba babebanengi kimi.
उसने उस लड़ाई से जो मेरे ख़िलाफ़ थी, मेरी जान को सलामत छुड़ा लिया। क्यूँकि मुझसे झगड़ा करने वाले बहुत थे।
19 UNkulunkulu uzakuzwa, abahluphe, ngitsho yena obehlezi endulo. (Sela) Ngoba bengelazinguquko, ngakho kabamesabi uNkulunkulu.
ख़ुदा जो क़दीम से है, सुन लेगा और उनको जवाब देगा। यह वह हैं जिनके लिए इन्क़लाब नहीं, और जो ख़ुदा से नहीं डरते।
20 Welule isandla sakhe kwabaxolelene laye, wasingcolisa isivumelwano sakhe.
उस शख़्स ने ऐसों पर हाथ बढ़ाया है, जो उससे सुल्ह रखते थे। उसने अपने 'अहद को तोड़ दिया है।
21 Umlomo wakhe wawubutshelezi kulolaza, kanti inhliziyo yakhe yimpi; amazwi akhe abuthakathaka kulamafutha, kanti azinkemba ezihwatshiweyo.
उसका मुँह मख्खन की तरह चिकना था, लेकिन उसके दिल में जंग थी। उसकी बातें तेल से ज़्यादा मुलायम, लेकिन नंगी तलवारें थीं।
22 Phosela umthwalo wakho phezu kweNkosi, yona izakusekela; kayiyikuvuma lanini ukuthi olungileyo anyikinywe.
अपना बोझ ख़ुदावन्द पर डाल दे, वह तुझे संभालेगा। वह सादिक़ को कभी जुम्बिश न खाने देगा।
23 Kodwa wena, Nkulunkulu, uzabehlisela emgodini wokubhujiswa; abantu begazi lenkohliso kabayikufinyelela lengxenyeni eyodwa kwezimbili yensuku zabo. Kodwa mina ngizathemba kuwe.
लेकिन ऐ ख़ुदा! तू उनको हलाकत के गढ़े में उतारेगा। खू़नी और दग़ाबाज़ अपनी आधी उम्र तक भी ज़िन्दा न रहेंगे। लेकिन मैं तुझ पर भरोसा करूँगा।

< Amahubo 55 >